मेहर समाज उत्थान समिति की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, मदनलाल खेरिया बने अध्यक्ष समाज के छात्रावास के लिए जिला मुख्यालय पर भूमि उपलब्ध कराना, महिला शिक्षा एवं सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन को मिलेगी प्राथमिकता झालरापाटन। मेहर समाज उत्थान समिति, सामाजिक जोन झालावाड़ की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को भूतेश्वर महादेव मंदिर, झालरापाटन के प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक में झालावाड़ जिले सहित कोटा, राजगढ़ एवं आगर-मालवा जिले से बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए। बैठक में समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने, शिक्षा को बढ़ावा देने, महिला शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर गंभीरता से मंथन किया गया। बैठक में आगामी दो वर्षों के लिए समिति की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। उपस्थित समाजबंधुओं ने रटलाई, जिला झालावाड़ निवासी मदनलाल खेरिया को समिति का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना। वहीं जगदीश प्रसाद पाटलिया कुलमी को सचिव, नारायण सिंह मेहर को कोषाध्यक्ष तथा गोवर्धन लाल मेहर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुकेत को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। समिति की शेष कार्यकारिणी का विस्तार आगामी दिनों में समाजबंधुओं की सहमति एवं विचार-विमर्श के बाद किया जाएगा। छात्रावास के लिए भूमि उपलब्ध कराना प्राथमिकता नवनिर्वाचित अध्यक्ष मदनलाल खेरिया ने समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने उन्हें आगामी दो वर्षों के लिए जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में जिला मुख्यालय पर मेहर समाज के छात्रावास के लिए भूमि उपलब्ध करवाना रहेगा। इसके लिए समाज के सभी लोगों को साथ लेकर प्रशासन एवं संबंधित स्तर पर प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की उन्नति का आधार है। इसलिए छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिला शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाएगा। समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को दूर करने तथा नई पीढ़ी को शिक्षा और संस्कारों से जोड़ने के लिए भी समिति लगातार कार्य करेगी। अध्यक्ष खेरिया ने कहा कि समिति केवल पदाधिकारियों तक सीमित न रहकर समाज के प्रत्येक परिवार और प्रत्येक समाजबंधु को साथ लेकर काम करेगी। अधिक से अधिक समाजबंधुओं को समिति से जोड़कर समाजहित में सामूहिक निर्णय लिए जाएंगे तथा आगामी दिनों में समाज की आवश्यकताओं के अनुसार ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। छह माह में छात्रावास के लिए प्रयास तेज करने का संकल्प समिति के संरक्षक राजेश मेहर ने कहा कि जिला मुख्यालय पर समाज के छात्रावास के लिए आगामी छह माह के भीतर भूमि उपलब्ध करवाने की दिशा में गंभीरता से प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह समाज के बच्चों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है और इसके लिए सभी समाजबंधुओं का सहयोग एवं सहभागिता अपेक्षित है। बैठक में पूर्व कार्यकारिणी द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों के लिए पूर्व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। समाजबंधुओं ने नवीन कार्यकारिणी पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि नई टीम समाज को एकजुट करते हुए शिक्षा, सामाजिक सुधार एवं समाज के विकास के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करेगी। समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती केवल संगठन के गठन से नहीं, बल्कि प्रत्येक समाजबंधु की सक्रिय भागीदारी से संभव है। इसलिए सभी समाजबंधुओं से समिति से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया गया। बैठक में समिति के पूर्व अध्यक्ष मुकेश मेहर, पूर्व उपाध्यक्ष बालचंद मेहर, गिरधारी लाल मेहर, झालावाड़ मंदिर अध्यक्ष बाबूलाल अध्यापक, एडवोकेट महेश वर्मा, हिम्मतगढ़ श्रीराम मंदिर अध्यक्ष सीताराम मेहर, रामेश्वर गवाटिया, लक्ष्मीनारायण, नवरंग, वीरमलाल, देवीलाल, बनेसिंह, द्वारिकालाल, बाबूलाल अध्यापक, रमेशचंद खेजरपुर, राधेश्याम, रामप्रसाद, मदनलाल, भेरूलाल, वीरमलाल अध्यापक, जगदीश अध्यापक, रामबाबू अध्यापक सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे। बैठक के अंत में नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाज को शिक्षित, संगठित एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने तथा समाज की नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

- मोड़क क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में 7 दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है जिससे खेतों में खड़ी फसलें गलने लगीं नदी नाले तालाब कुएं जमीनीस्तर पर पहुंचे मोड़क क्षेत्र सहित आसपास के ढाबादेह गणेशपुरा बड़ोदिया कलां भोलू धायपुरा सहरावदा भटवाड़ा अमझार मिनयाखेडी कूकड़ा खुर्द पीपल्दा सहित अन्य गांवों में बारिश का सिलसिला पिछले 1 सप्ताह से लगातार जारी है जिससे किसानों के चेहरों पर मुस्कराहट बिखेरते हुए नज़र आ रहे, जुलाई महिने में बारिश कों लेकर किसान 1 सप्ताह तक बारिश का इंतजार करते रहे क्योंकि उस समय बारिश नहीं होने से खेतों में खड़ी फसलें मुरझाने लगीं थीं लेकिन अगस्त महिने में बारिश कि अच्छी शुरुआत हुईं, जों कि 7 दिनों से निरंतर जारी है , जिससे खेत खलिहान जलमग्न हो चुकें और खेतों तक जाने वाले रास्तों में लगातार पानी कि आवक बनी हुई नदी नाले तालाब कुएं जमीनीस्तर पर पहुंच गए, देशी भाषा में कहें तो फडाम लग गई है,अब खेतों में बारिश का पानी जमा होने लगा है जिससे खेतों में खड़ी मक्का उड़द सोयाबीन कि फसलें गलने लगीं जिसको लेकर किसान चिंतित हैं, लगातार बारिश के चलते पीपल्दा पंचायत के पास रास्ते में पानी भरा रहने से आसपास के घरों वालों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा, बारिश के चलते सड़क का स्वरुप बिगड़ गया गहरे गड्ढे होने से ग्रामीण परेशान, और चिंतित क्योंकि बारिश में जहरीले सांप बिच्छू जीव जंतु का ख़तरा बना हुआं है4
- पलक झपकते ही काल बन गया झरना बारिश से समय पर ऐसी जगह जाने से बचे1
- भीलखेड़ा में महारानी वीरांगना अवन्ति बाई लोधा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया,देशभक्ति और बलिदान को याद कर लिया समाजोत्थान का संकल्प भीलखेड़ा में महारानी वीरांगना अवन्ति बाई लोधा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया,देशभक्ति और बलिदान को याद कर लिया समाजोत्थान का संकल्प छीपाबड़ौद - बारां हरनावदा शाहजी लोधा समाज द्वारा *16 अगस्त* को भीलखेड़ा मंदिर प्रांगण में *महारानी वीरांगना अवन्ति बाई लोधा* का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में समाज बंधुओं एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया। *अध्यक्षता एवं विचार* कार्यक्रम की अध्यक्षता *लोधा समाज तहसील अध्यक्ष श्री कृष्ण लोधा* ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने महारानी अवन्ति बाई लोधा के अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति एवं बलिदान पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि महारानी अवन्ति बाई ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष कर देशभक्ति और वीरता की अमिट मिसाल प्रस्तुत की थी, जो आज भी समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। *श्रद्धांजलि एवं संकल्प* समारोह में उपस्थित समाजजनों ने महारानी अवन्ति बाई के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम के अंत में समाज की *एकता, शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान* पर विचार-विमर्श किया गया। सभी ने समाज को संगठित कर प्रगति के पथ पर ले जाने का संकल्प लिया। *उपस्थित गणमान्य* इस अवसर पर *अखिल भारतीय महिला लोधा महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ललिता लोधा*, *युवा महासभा के राष्ट्रीय सचिव राजेश लोधा*, *आलोक संघ के जिला संरक्षक प्रेमचंद लोधा*, प्रवक्ता *परमानंद स्वदेशी*, पूर्व सरपंच *नंदकिशोर लोधा*, ग्राम विकास अधिकारी *केसरीलाल लोधा*, एडवोकेट *कीर्तिराम लोधा*, *सुरेश लववंशी* सहित सैकड़ों समाजबंधु एवं सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।4
- आगर: कलेक्टर डॉ. मीना की अध्यक्षता में सांदीपनी विद्यालयों की जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न आगर मालवा, 17 अगस्त / सांदिपनी विद्यालयों की जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की समीक्षा बैठक कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित सांदिपनी विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की सुविधाओं तथा विद्यालयों के सुचारू संचालन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में विद्यार्थियों के नामांकन, परीक्षा परिणाम, आगामी अकादमिक कार्ययोजना, नवीन विद्यालय भवनों, विद्यालय संचालन एवं परिवहन व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर विद्यालयवार जानकारी ली गई। कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने नामांकन की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने तथा शैक्षणिक स्तर में निरंतर सुधार के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। बैठक में शिफ्ट किए गए विद्यालयों के रिक्त भवनों के उपयोग को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ऐसे रिक्त भवनों का अन्य विभागों का स्थानीय आवश्यकता के अनुसार बेहतर सदुपयोग सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री नीतेश पांडे सहित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी, सांदिपनी विद्यालयों के प्राचार्य एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।1
- हर घर तिरंगा अभियान पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में अलवीरा पठान ने मारी बाजी, हासिल किया प्रथम स्थान! सुसनेर से याहया खान सुसनेर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी.सी. गुप्ता के निर्देशन में हुआ। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तिरंगे, राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस दौरान तिरंगे को देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक बताते हुए उसके प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता में अलवीरा पठान ने प्रथम, हीना खान ने द्वितीय और रितु प्रजापत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।1
- हर घर तिरंगा अभियान में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित सुसनेर अग्निपथ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी.सी. गुप्ता के निर्देशन में हुआ। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तिरंगे, राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस दौरान तिरंगे को देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक बताते हुए उसके प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता में अलवीरा पठान ने प्रथम, हीना खान ने द्वितीय और रितु प्रजापत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। हर घर तिरंगा अभियान में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित सुसनेर । हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी.सी. गुप्ता के निर्देशन में हुआ। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तिरंगे, राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस दौरान तिरंगे को देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक बताते हुए उसके प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता में अलवीरा पठान ने प्रथम, हीना खान ने द्वितीय और रितु प्रजापत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।1
- खंडिया तालाब में आत्महत्या करने जा रही महिला को एएसआई ने बचाया झालावाड़। शहर के खंडिया तालाब में आत्महत्या करने जा रही एक महिला को कोतवाली थाने के एएसआई राधेश्याम मालव ने समय रहते बचा लिया। एएसआई राधेश्याम मालव गश्त के दौरान खंडिया तालाब की पाल पर खड़ी महिला के हाव-भाव देखकर सतर्क हो गए। बिना देरी किए वे महिला के पास पहुंचे और उससे बातचीत शुरू की। पूछताछ में महिला ने मानसिक तनाव और घरेलू क्लेश के चलते आत्महत्या करने की बात बताई। एएसआई ने महिला को समझाइश दी और महिला पुलिसकर्मी को मौके पर बुलाया। इसके बाद महिला को सुरक्षित उसके घर भिजवाया गया। एएसआई राधेश्याम मालव की तत्परता से महिला की जान बच गई। पुलिस की संवेदनशीलता और समय पर की गई कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।1
- सफलता की कहानी श्रीमती शीला कुशवाहा की जुबानी ग्राम मझौली जबलपुर1
- भक्तो की श्रद्धा: सावन के शुरू होते ही खिलचीपुर से जुड़े हर गांव से गाड़ाहेट स्थित शिव मंदिर में जाने लगती हे कावड़ यात्रा1