Shuru
Apke Nagar Ki App…
भक्तो की श्रद्धा: सावन के शुरू होते ही खिलचीपुर से जुड़े हर गांव से गाड़ाहेट स्थित शिव मंदिर में जाने लगती हे कावड़ यात्रा
SUBHASH MANDLOI
भक्तो की श्रद्धा: सावन के शुरू होते ही खिलचीपुर से जुड़े हर गांव से गाड़ाहेट स्थित शिव मंदिर में जाने लगती हे कावड़ यात्रा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भक्तो की श्रद्धा: सावन के शुरू होते ही खिलचीपुर से जुड़े हर गांव से गाड़ाहेट स्थित शिव मंदिर में जाने लगती हे कावड़ यात्रा1
- 7 अक्टूबर को PM मोदी के लिए बड़ा दिन! अमित शाह ने NDA बैठक में बताई खास बात NDA की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक संवैधानिक प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे करेंगे। 25 साल का यह सफर सेवा, संकल्प और समर्पण से भरा रहा है। शाह ने NDA नेताओं से इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने की अपील की। 25 वर्षों की सेवा और समर्पण को राष्ट्र को समर्पित!1
- प्लॉट विवाद में खूनी खेल! तलेन में गोलीबारी, एक की मौत, दो घायल घटना के 30 मिनट में पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा, लाइसेंसी 12 बोर बंदूक जब्त राजगढ़ जिले के तलेन थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। इकलेरा गांव में प्लॉट के पुराने विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घटना 16 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चक्की के पास बिरालखेड़ी रोड की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, प्लॉट को लेकर दिलीप और सुरेश प्रजापति का मुकेश जाटव से विवाद हुआ। इसी दौरान दिलीप ने कथित तौर पर 12 बोर बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली लगने से मुकेश और सतीश घायल हुए, जबकि दीपक महोबे गंभीर रूप से घायल हो गए। दीपक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तलेन पुलिस ने इलाके में घेराबंदी और नाकाबंदी कर दी। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से तलेन की ओर भाग रहे थे, जिन्हें घटना के करीब 30 मिनट के भीतर पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी 12 बोर बंदूक भी जब्त की है। मामले में बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस हथियार के लाइसेंस और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। राजगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जमीन या प्लॉट विवाद में कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें।1
- राजगढ़ एम पी पुलिस ने 45 किमी तक किया पीछा पुलिस को देख पिकअप छोड़कर भागे बदमाश! माचलपुर थाना क्षेत्र में एक सप्ताह में दूसरी बार भैंस चोरी की वारदात सामने आई है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात गोघटपुर से 3 भैंस और भैंस के 2 बच्चे चोरी कर बदमाश पिकअप से भाग निकले। मवेशी चोरी होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पीछा शुरू किया। शंकरपुर के पास मवेशियों से भरी पिकअप दिखाई दी। इसके बाद ग्रामीणों के साथ माचलपुर पुलिस और डायल-112 ने करीब 45 किलोमीटर तक पीछा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पीछा करने के दौरान बदमाशों ने बंदूक दिखाई और पीछे की ओर फायरिंग भी की। पिकअप बारोल चौकी के पास पुलिस की घेराबंदी में फंस गई। पुलिस को देखकर बदमाश वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप जप्त कर 3 भैंस और 2 भैंस के बच्चों को बरामद कर लिया है। पिकअप में चार बदमाश सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। एक सप्ताह में भैंस चोरी की यह दूसरी बड़ी वारदात सामने आने से क्षेत्र के पशुपालकों में भी चिंता है। ऐसी ही खबरों के लिए देखते रहिए बीएसजी न्यूज़ ट्वेंटी फॉर की खबरें, खबर को शेयर व चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले।1
- भारत संपादक * राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र * भारत संवाद* लाइव न्यूज चैनल संपादक सैफ अली पढ़िए आज की प्रमुख खबरों के साथ बने रहिए * भारत संवाद* समाचार पत्र और * भारत संवाद* न्यूज के साथ । * परिवर्तन उदय* राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र संपादक सैफ अली पढ़िए आज की प्रमुख खबरों के साथ बने रहिए * परिवर्तन उदय * समाचार पत्र के साथ । ** खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9039403567*सैफ अली संपादक1
- इकलेरा गोलीकांड की जांच को लेकर भीम आर्मी बहुजन समाज पार्टी का धरना प्रदर्शन, इकलेरा में जमीनी विवाद में हुए गोलीकांड को लेकर सोमवार को बहुजन समाज पार्टी,भीम आर्मी ने धरना प्रदर्शन किया और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की1
- सोनिया गांधी विवाद पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा बयान! बोले— सोनिया गांधी से जुड़े विवाद पर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती का बयान एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने इस विवाद पर बयान देते हुए कहा है कि- 'इसके बारे में कुछ नहीं बोलेंगे... केवल हृदय में रखेंगे...'"1
- पट्टे की जमीन के विवाद में ASI ने चार सगे भाइयों पर दागी गोली, लाइव वीडियो आया सामने, एक की मौत पट्टे की जमीन के विवाद में ASI ने चार सगे भाइयों पर दागी गोली, लाइव वीडियो आया सामने, एक की मौत राजगढ़ जिले के तलेन थाना क्षेत्र के इकलेरा गांव में पट्टे की जमीन के विवाद को लेकर गोली चलने का मामला सामने आया है। घटना का गोली चलाने का लाइव वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में गोली चलने की घटना दिखाई दे रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाजापुर में पदस्थ ASI दिलीप प्रजापति (कुंभकार) ने अपनी 12 बोर लाइसेंसी बंदूक से चार सगे भाइयों पर गोली दाग दी। गोली लगने से दीपक मोहबे गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए शुजालपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं सतीश जाटव और मुकेश जाटव को गोली लगी है। दोनों को ICU में भर्ती कराया गया है। संतोष जाटव को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। तलेन थाना SI धर्मवीर पलईया ने बताया कि मुख्य आरोपी ASI दिलीप पिता आत्माराम प्रजापति और उसका बड़ा भाई साथी डॉक्टर सुरेश पिता आत्माराम प्रजापति दोनों 12 बोर बंदूक लेकर मोटरसाइकिल से भाग रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में धारा 103/109 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। घटना पट्टे की जमीन को लेकर हुए विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। गोली चलने की घटना का लाइव वीडियो सामने आने के बाद मामले में गोली चलाने की पूरी घटना कैमरे में कैद दिखाई दे रही है। गोली लगने से घायल हुए चारों सगे भाइयों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। इनमें दीपक मोहबे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि सतीश जाटव और मुकेश जाटव का ICU में उपचार जारी है। संतोष जाटव को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।4