logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्लॉट विवाद में खूनी खेल! तलेन में गोलीबारी, एक की मौत, दो घायल घटना के 30 मिनट में पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा, लाइसेंसी 12 बोर बंदूक जब्त राजगढ़ जिले के तलेन थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। इकलेरा गांव में प्लॉट के पुराने विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घटना 16 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चक्की के पास बिरालखेड़ी रोड की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, प्लॉट को लेकर दिलीप और सुरेश प्रजापति का मुकेश जाटव से विवाद हुआ। इसी दौरान दिलीप ने कथित तौर पर 12 बोर बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली लगने से मुकेश और सतीश घायल हुए, जबकि दीपक महोबे गंभीर रूप से घायल हो गए। दीपक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तलेन पुलिस ने इलाके में घेराबंदी और नाकाबंदी कर दी। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से तलेन की ओर भाग रहे थे, जिन्हें घटना के करीब 30 मिनट के भीतर पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी 12 बोर बंदूक भी जब्त की है। मामले में बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस हथियार के लाइसेंस और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। राजगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जमीन या प्लॉट विवाद में कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें।

6 hrs ago
user_Banwari katariya
Banwari katariya
राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

प्लॉट विवाद में खूनी खेल! तलेन में गोलीबारी, एक की मौत, दो घायल घटना के 30 मिनट में पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा, लाइसेंसी 12 बोर बंदूक जब्त राजगढ़ जिले के तलेन थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। इकलेरा गांव में प्लॉट के पुराने विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घटना 16 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चक्की के पास बिरालखेड़ी रोड की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, प्लॉट को लेकर दिलीप और सुरेश प्रजापति का मुकेश जाटव से विवाद हुआ। इसी दौरान दिलीप ने कथित तौर पर 12 बोर बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली लगने से मुकेश और सतीश घायल हुए, जबकि दीपक महोबे गंभीर रूप से घायल हो गए। दीपक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तलेन पुलिस ने इलाके में घेराबंदी और नाकाबंदी कर दी। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से तलेन की ओर भाग रहे थे, जिन्हें घटना के करीब 30 मिनट के भीतर पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी 12 बोर बंदूक भी जब्त की है। मामले में बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस हथियार के लाइसेंस और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। राजगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जमीन या प्लॉट विवाद में कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 7 अक्टूबर को PM मोदी के लिए बड़ा दिन! अमित शाह ने NDA बैठक में बताई खास बात NDA की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक संवैधानिक प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे करेंगे। 25 साल का यह सफर सेवा, संकल्प और समर्पण से भरा रहा है। शाह ने NDA नेताओं से इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने की अपील की। 25 वर्षों की सेवा और समर्पण को राष्ट्र को समर्पित!
    1
    7 अक्टूबर को PM मोदी के लिए बड़ा दिन! अमित शाह ने NDA बैठक में बताई खास बात
NDA की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक संवैधानिक प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे करेंगे।
25 साल का यह सफर सेवा, संकल्प और समर्पण से भरा रहा है। 
शाह ने NDA नेताओं से इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने की अपील की।
25 वर्षों की सेवा और समर्पण को राष्ट्र को समर्पित!
    user_ALL IN ONE MEDIA
    ALL IN ONE MEDIA
    Newspaper advertising department राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्लॉट विवाद में खूनी खेल! तलेन में गोलीबारी, एक की मौत, दो घायल घटना के 30 मिनट में पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा, लाइसेंसी 12 बोर बंदूक जब्त राजगढ़ जिले के तलेन थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। इकलेरा गांव में प्लॉट के पुराने विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घटना 16 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चक्की के पास बिरालखेड़ी रोड की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, प्लॉट को लेकर दिलीप और सुरेश प्रजापति का मुकेश जाटव से विवाद हुआ। इसी दौरान दिलीप ने कथित तौर पर 12 बोर बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली लगने से मुकेश और सतीश घायल हुए, जबकि दीपक महोबे गंभीर रूप से घायल हो गए। दीपक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तलेन पुलिस ने इलाके में घेराबंदी और नाकाबंदी कर दी। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से तलेन की ओर भाग रहे थे, जिन्हें घटना के करीब 30 मिनट के भीतर पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी 12 बोर बंदूक भी जब्त की है। मामले में बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस हथियार के लाइसेंस और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। राजगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जमीन या प्लॉट विवाद में कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें।
    1
    प्लॉट विवाद में खूनी खेल! तलेन में गोलीबारी, एक की मौत, दो घायल
घटना के 30 मिनट में पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा, लाइसेंसी 12 बोर बंदूक जब्त

राजगढ़ जिले के तलेन थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है।
इकलेरा गांव में प्लॉट के पुराने विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं।
घटना 16 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चक्की के पास बिरालखेड़ी रोड की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, प्लॉट को लेकर दिलीप और सुरेश प्रजापति का मुकेश जाटव से विवाद हुआ। इसी दौरान दिलीप ने कथित तौर पर 12 बोर बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली लगने से मुकेश और सतीश घायल हुए, जबकि दीपक महोबे गंभीर रूप से घायल हो गए।
दीपक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही तलेन पुलिस ने इलाके में घेराबंदी और नाकाबंदी कर दी। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से तलेन की ओर भाग रहे थे, जिन्हें घटना के करीब 30 मिनट के भीतर पकड़ लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी 12 बोर बंदूक भी जब्त की है।
मामले में बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस हथियार के लाइसेंस और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
राजगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जमीन या प्लॉट विवाद में कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें।
    user_Banwari katariya
    Banwari katariya
    राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • इकलेरा गोलीकांड की जांच को लेकर भीम आर्मी बहुजन समाज पार्टी का धरना प्रदर्शन, इकलेरा में जमीनी विवाद में हुए गोलीकांड को लेकर सोमवार को बहुजन समाज पार्टी,भीम आर्मी ने धरना प्रदर्शन किया और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की
    1
    इकलेरा गोलीकांड की जांच को लेकर भीम आर्मी बहुजन समाज पार्टी का धरना प्रदर्शन,
इकलेरा में जमीनी विवाद में हुए गोलीकांड को लेकर सोमवार को बहुजन समाज पार्टी,भीम आर्मी ने धरना प्रदर्शन किया और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • baiheda tahsil byavara jila Rajgarh
    1
    baiheda tahsil byavara jila Rajgarh
    user_Anil kushwah
    Anil kushwah
    ब्यावरा, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by तलेन की हलचल
    1
    Post by तलेन की हलचल
    user_तलेन की हलचल
    तलेन की हलचल
    Restaurant पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • भक्तो की श्रद्धा: सावन के शुरू होते ही खिलचीपुर से जुड़े हर गांव से गाड़ाहेट स्थित शिव मंदिर में जाने लगती हे कावड़ यात्रा
    1
    भक्तो की श्रद्धा: सावन के शुरू होते ही खिलचीपुर से जुड़े हर गांव से गाड़ाहेट स्थित शिव मंदिर में जाने लगती हे कावड़ यात्रा
    user_SUBHASH MANDLOI
    SUBHASH MANDLOI
    Farmer खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सोनिया गांधी विवाद पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा बयान! बोले— सोनिया गांधी से जुड़े विवाद पर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती का बयान एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने इस विवाद पर बयान देते हुए कहा है कि- 'इसके बारे में कुछ नहीं बोलेंगे... केवल हृदय में रखेंगे...'"
    1
    सोनिया गांधी विवाद पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा बयान! बोले— 
सोनिया गांधी से जुड़े विवाद पर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती का बयान एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने इस विवाद पर बयान देते हुए कहा है कि- 'इसके बारे में कुछ नहीं बोलेंगे... केवल हृदय में रखेंगे...'"
    user_ALL IN ONE MEDIA
    ALL IN ONE MEDIA
    Newspaper advertising department राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पट्टे की जमीन के विवाद में ASI ने चार सगे भाइयों पर दागी गोली, लाइव वीडियो आया सामने, एक की मौत पट्टे की जमीन के विवाद में ASI ने चार सगे भाइयों पर दागी गोली, लाइव वीडियो आया सामने, एक की मौत राजगढ़ जिले के तलेन थाना क्षेत्र के इकलेरा गांव में पट्टे की जमीन के विवाद को लेकर गोली चलने का मामला सामने आया है। घटना का गोली चलाने का लाइव वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में गोली चलने की घटना दिखाई दे रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाजापुर में पदस्थ ASI दिलीप प्रजापति (कुंभकार) ने अपनी 12 बोर लाइसेंसी बंदूक से चार सगे भाइयों पर गोली दाग दी। गोली लगने से दीपक मोहबे गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए शुजालपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं सतीश जाटव और मुकेश जाटव को गोली लगी है। दोनों को ICU में भर्ती कराया गया है। संतोष जाटव को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। तलेन थाना SI धर्मवीर पलईया ने बताया कि मुख्य आरोपी ASI दिलीप पिता आत्माराम प्रजापति और उसका बड़ा भाई साथी डॉक्टर सुरेश पिता आत्माराम प्रजापति दोनों 12 बोर बंदूक लेकर मोटरसाइकिल से भाग रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में धारा 103/109 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। घटना पट्टे की जमीन को लेकर हुए विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। गोली चलने की घटना का लाइव वीडियो सामने आने के बाद मामले में गोली चलाने की पूरी घटना कैमरे में कैद दिखाई दे रही है। गोली लगने से घायल हुए चारों सगे भाइयों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। इनमें दीपक मोहबे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि सतीश जाटव और मुकेश जाटव का ICU में उपचार जारी है। संतोष जाटव को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
    4
    पट्टे की जमीन के विवाद में ASI ने चार सगे भाइयों पर दागी गोली, लाइव वीडियो आया सामने, एक की मौत 
पट्टे की जमीन के विवाद में ASI ने चार सगे भाइयों पर दागी गोली, लाइव वीडियो आया सामने, एक की मौत
राजगढ़ जिले के तलेन थाना क्षेत्र के इकलेरा गांव में पट्टे की जमीन के विवाद को लेकर गोली चलने का मामला सामने आया है। घटना का गोली चलाने का लाइव वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में गोली चलने की घटना दिखाई दे रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाजापुर में पदस्थ ASI दिलीप प्रजापति (कुंभकार) ने अपनी 12 बोर लाइसेंसी बंदूक से चार सगे भाइयों पर गोली दाग दी।
गोली लगने से दीपक मोहबे गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए शुजालपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं सतीश जाटव और मुकेश जाटव को गोली लगी है। दोनों को ICU में भर्ती कराया गया है। संतोष जाटव को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है।
तलेन थाना SI धर्मवीर पलईया ने बताया कि मुख्य आरोपी ASI दिलीप पिता आत्माराम प्रजापति और उसका बड़ा भाई साथी डॉक्टर सुरेश पिता आत्माराम प्रजापति दोनों 12 बोर बंदूक लेकर मोटरसाइकिल से भाग रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने मामले में धारा 103/109 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। घटना पट्टे की जमीन को लेकर हुए विवाद से जुड़ी बताई जा रही है।
गोली चलने की घटना का लाइव वीडियो सामने आने के बाद मामले में गोली चलाने की पूरी घटना कैमरे में कैद दिखाई दे रही है। गोली लगने से घायल हुए चारों सगे भाइयों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। इनमें दीपक मोहबे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि सतीश जाटव और मुकेश जाटव का ICU में उपचार जारी है। संतोष जाटव को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
    user_Shyam Ranoliya
    Shyam Ranoliya
    Local News Reporter राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.