Shuru
Apke Nagar Ki App…
इकलेरा गोलीकांड की जांच को लेकर भीम आर्मी बहुजन समाज पार्टी का धरना प्रदर्शन, इकलेरा में जमीनी विवाद में हुए गोलीकांड को लेकर सोमवार को बहुजन समाज पार्टी,भीम आर्मी ने धरना प्रदर्शन किया और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की
Jagdish nagar
इकलेरा गोलीकांड की जांच को लेकर भीम आर्मी बहुजन समाज पार्टी का धरना प्रदर्शन, इकलेरा में जमीनी विवाद में हुए गोलीकांड को लेकर सोमवार को बहुजन समाज पार्टी,भीम आर्मी ने धरना प्रदर्शन किया और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- इकलेरा गोलीकांड की जांच को लेकर भीम आर्मी बहुजन समाज पार्टी का धरना प्रदर्शन, इकलेरा में जमीनी विवाद में हुए गोलीकांड को लेकर सोमवार को बहुजन समाज पार्टी,भीम आर्मी ने धरना प्रदर्शन किया और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की1
- Post by तलेन की हलचल1
- 7 अक्टूबर को PM मोदी के लिए बड़ा दिन! अमित शाह ने NDA बैठक में बताई खास बात NDA की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक संवैधानिक प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे करेंगे। 25 साल का यह सफर सेवा, संकल्प और समर्पण से भरा रहा है। शाह ने NDA नेताओं से इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने की अपील की। 25 वर्षों की सेवा और समर्पण को राष्ट्र को समर्पित!1
- प्लॉट विवाद में खूनी खेल! तलेन में गोलीबारी, एक की मौत, दो घायल घटना के 30 मिनट में पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा, लाइसेंसी 12 बोर बंदूक जब्त राजगढ़ जिले के तलेन थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। इकलेरा गांव में प्लॉट के पुराने विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घटना 16 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चक्की के पास बिरालखेड़ी रोड की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, प्लॉट को लेकर दिलीप और सुरेश प्रजापति का मुकेश जाटव से विवाद हुआ। इसी दौरान दिलीप ने कथित तौर पर 12 बोर बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली लगने से मुकेश और सतीश घायल हुए, जबकि दीपक महोबे गंभीर रूप से घायल हो गए। दीपक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तलेन पुलिस ने इलाके में घेराबंदी और नाकाबंदी कर दी। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से तलेन की ओर भाग रहे थे, जिन्हें घटना के करीब 30 मिनट के भीतर पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी 12 बोर बंदूक भी जब्त की है। मामले में बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस हथियार के लाइसेंस और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। राजगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जमीन या प्लॉट विवाद में कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें।1
- baiheda tahsil byavara jila Rajgarh1
- भक्तो की श्रद्धा: सावन के शुरू होते ही खिलचीपुर से जुड़े हर गांव से गाड़ाहेट स्थित शिव मंदिर में जाने लगती हे कावड़ यात्रा1
- राजगढ़ में अपनी मांगों को लेकर कृषि विस्तारक अधिकारियों का कलमबंद धरना प्रदर्शन राजगढ़ में कृषि विस्तारक अधिकारी अपनी मांगों को लेकर उप संचालक कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे हे राजगढ़ जिले के कृषि विस्तारक अधिकारियों की मांग हे कि EHRMS प्रणाली में ई अटेंडेन्स की अनिवार्यता समाप्त की जाए इसके विरोध में कलमबंद हड़ताल पर कृषि विस्तार अधिकारी बैठे हे ओर उप संचालक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हे । तीन सूत्रीय मांगे कृषि विभाग के अधिकारी अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व अनुविभागीय अधिकारी के नाम उप संचालक को ज्ञापन दिया जिसमे बताया कि उनके संघ के आव्हान पर म.प्र. कृषि विस्तार अधिकारी संघ, जिला इकाई - राजगढ द्वारा कृषि विस्तार अधिकारियों की HRMS प्रणाली में ई अटेंडेन्स के विरोध में एवं अन्य मांगो के निराकरण हेतु शासन एवं विभाग का ध्यान आकर्षण कराने के उद्देश्य से लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से कलमबंद कार्य, बहिष्कार कार्यक्रम प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा हे ओर अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित हे। जिले भर के अधिकारी हुए शामिल जिलेभर के कृषि विभाग के अधिकारियों का धरना प्रदर्शन कार्यक्रम पूर्णतः शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जा रहा हे ।जिसमे राजगढ़,ब्यावरा,खिलचीपुर ,सारंगपुर क्षेत्र से शामिल हुए। कृषि विस्तारक अधिकारी संघ की प्रमुख मांगें:- विभाग के कर्मचारियों की eHRMS प्रणाली मे ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता समाप्त की जाए। वही कृषि विस्तार अधिकारियों को ₹2800 ग्रेड-पे का लाभ प्रदान किया जाए। ,अतिरिक्त केंद्र के लिए वर्तमान ₹500 के स्थान पर ₹5,000 प्रतिमाह भत्ता प्रदान किया जाए। इन तीन मांगो को लेकर उप संचालक कार्यालय के बाहर कलम बंद कर परिसर में धरना प्रदर्शन के रहे की, देश का कल्चर एग्रीकल्चर,हमारी मांगे पूरी हो। जिसे लेकर अनुविभागीय अधिकारी के नाम उप संचालक राजगढ़ को ज्ञापन देकर अवगत कराया।इस दौरान जिले भर के कृषि विस्तारक अधिकारी मौजूद रहे।1
- पट्टे की जमीन के विवाद में ASI ने चार सगे भाइयों पर दागी गोली, लाइव वीडियो आया सामने, एक की मौत पट्टे की जमीन के विवाद में ASI ने चार सगे भाइयों पर दागी गोली, लाइव वीडियो आया सामने, एक की मौत राजगढ़ जिले के तलेन थाना क्षेत्र के इकलेरा गांव में पट्टे की जमीन के विवाद को लेकर गोली चलने का मामला सामने आया है। घटना का गोली चलाने का लाइव वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में गोली चलने की घटना दिखाई दे रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाजापुर में पदस्थ ASI दिलीप प्रजापति (कुंभकार) ने अपनी 12 बोर लाइसेंसी बंदूक से चार सगे भाइयों पर गोली दाग दी। गोली लगने से दीपक मोहबे गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए शुजालपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं सतीश जाटव और मुकेश जाटव को गोली लगी है। दोनों को ICU में भर्ती कराया गया है। संतोष जाटव को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। तलेन थाना SI धर्मवीर पलईया ने बताया कि मुख्य आरोपी ASI दिलीप पिता आत्माराम प्रजापति और उसका बड़ा भाई साथी डॉक्टर सुरेश पिता आत्माराम प्रजापति दोनों 12 बोर बंदूक लेकर मोटरसाइकिल से भाग रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में धारा 103/109 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। घटना पट्टे की जमीन को लेकर हुए विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। गोली चलने की घटना का लाइव वीडियो सामने आने के बाद मामले में गोली चलाने की पूरी घटना कैमरे में कैद दिखाई दे रही है। गोली लगने से घायल हुए चारों सगे भाइयों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। इनमें दीपक मोहबे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि सतीश जाटव और मुकेश जाटव का ICU में उपचार जारी है। संतोष जाटव को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।4