Shuru
Apke Nagar Ki App…
किचन का झज्जा गिरने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम रौनक अली अंसारी | पीलीभीत/पूरनपुर। पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां के मोहल्ला नूरगंज में रविवार दोपहर मकान का निर्माण कार्य करते समय हादसा हो गया। किचन का लिंटर तोड़ने के दौरान अचानक झज्जा भरभराकर गिर पड़ा, जिसके नीचे दबकर फहीम (35) पुत्र बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और मोहल्लेवासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें मलबे से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
Raunak Ali Ansari
किचन का झज्जा गिरने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम रौनक अली अंसारी | पीलीभीत/पूरनपुर। पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां के मोहल्ला नूरगंज में रविवार दोपहर मकान का निर्माण कार्य करते समय हादसा हो गया। किचन का लिंटर तोड़ने के दौरान अचानक झज्जा भरभराकर गिर पड़ा, जिसके नीचे दबकर फहीम (35) पुत्र बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और मोहल्लेवासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें मलबे से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- किचन का झज्जा गिरने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम रौनक अली अंसारी | पीलीभीत/पूरनपुर। पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां के मोहल्ला नूरगंज में रविवार दोपहर मकान का निर्माण कार्य करते समय हादसा हो गया। किचन का लिंटर तोड़ने के दौरान अचानक झज्जा भरभराकर गिर पड़ा, जिसके नीचे दबकर फहीम (35) पुत्र बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और मोहल्लेवासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें मलबे से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।1
- शारदा में मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप। हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र में शारदा नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1
- करोड़ों के साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार। ऑपरेशन साइ-वज्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए कथित साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित करने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और बैंकिंग सामग्री बरामद की है। पुलिस मामले की जांच कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।1
- गणपति विसर्जन पर भाईचारे की मिसाल मुस्लिम भाइयों ने की पुष्पवर्षा फल-जल वितरण कर किया स्वागत बड़ा बाजार, बरेली बरेली। बड़ा बाजार स्थित रामजीमल की दुकान के पास पीस कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से गणपति विसर्जन को लेकर विशाल कैंप लगाया गया। कैंप की अध्यक्षता प्रदेश सचिव अखिलेश अग्रवाल ने की। मुस्लिम समाज के लोगों ने गणपति विसर्जन यात्रा पर पुष्पवर्षा कर फल और जल का वितरण किया, वहीं सनातनी भाइयों ने आपसी भाईचारे के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. शहाबुद्दीन, मोनू खान, नासिर अली, अली हसन, इमरान, बृजेश, कमल किशोर रस्तोगी, खुशनुमा खान, मोहम्मद इरफान, आशुतोष अग्रवाल, मोहम्मद हनीफ मंसूरी, रचित रस्तोगी, सोनू रस्तोगी, पिंकू रस्तोगी, विक्की सहित पीस कमेटी के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। आप देख रहे हैं हिंदुस्तान खबर 7, शहाबुद्दीन के साथ।1
- जिला कारागार बरेली में शिक्षा के जरिए बंदी बनेंगे आत्मनिर्भर , नवभारत साक्षरता परीक्षा में 35 बंदियों ने लिया हिस्सा बरेली। कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान की प्रेरणा एवं पुलिस महानिदेशक, कारागार पी.सी. मीणा के निर्देशन में प्रदेश की जेलों में बंदियों की शिक्षा, सुधार, कौशल विकास एवं पुनर्वास के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला कारागार, बरेली में निरक्षर बंदियों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से 8 अगस्त से साक्षरता कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बरेली की सचिव जया प्रियदर्शिनी ने किया। साक्षरता कार्यक्रम को प्रारंभ कराने में सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक मो. अकरम खान का भी विशेष सहयोग रहा। वर्तमान में जिला कारागार में निरुद्ध निरक्षर बंदियों को शिक्षा प्रदान कर उन्हें साक्षर बनाया जा रहा है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 20 सितंबर को नवसाक्षर बंदी परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 35 बंदियों ने भाग लिया, जिनमें पांच महिला बंदी भी शामिल हैं। परीक्षा में सफल होने वाले बंदियों को शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत एनआईओएस की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। कारागार में साक्षरता कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन के साथ बेसिक शिक्षा विभाग, बरेली द्वारा बंदियों की शिक्षा के लिए तैनात शिक्षक संजीव गंगवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। परीक्षा के संचालन में जेलर आनन्द सिंह, सुशील वर्मा, डिप्टी जेलर राघवेन्द्र सिंह वर्मा, वीरेश्वर प्रताप सिंह, सौमित्रदेव त्रिपाठी एवं देवदत्त ने विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक आलोक शुक्ला ने कहा कि बंदियों के सुधार एवं पुनर्वास के लिए जेल में शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बंदी शिक्षा एवं कौशल अर्जित कर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इससे उन्हें समाज की मुख्यधारा से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान फार्मासिस्ट यादवेन्द्र मोहन, कनिष्ठ सहायक राहुल मिश्रा, चीफ हेड वार्डर रामगोपाल सिंह सहित अशोक शुक्ल, बृजेश मिश्र, शैली शर्मा एवं रीना आदि उपस्थित रहे। बाइट अलोक शुक्ला जिला जेल जेलर बाइट सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक मो. अकरम खान1
- बंडा नगर पंचायत के विकास कार्यों और कर्मचारियों की जानकारी को लेकर RTI दाखिल* *बंडा नगर पंचायत के विकास कार्यों और कर्मचारियों की जानकारी को लेकर RTI दाखिल* *बंडा / पुवायां (शाहजहाँपुर) -* नगर पंचायत बंडा के विकास कार्यों में पारदर्शिता और कर्मचारियों की जानकारी को लेकर एक RTI आवेदन दाखिल किया गया है। पीपुल फॉर एनिमल (PFA) के सदस्य देवेंद्र शर्मा, निवासी बंडा ने जन सूचना अधिकारी / अधिशाषी अधिकारी, नगर पंचायत बंडा को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 6(1) के तहत प्रार्थना-पत्र दिया है। *RTI में चार बिंदुओं पर सूचना मांगी गई है -* 1. नगर पंचायत बंडा में वर्तमान में कितने सफाई कर्मचारी नियुक्त हैं और उनकी पूरी सूची। 2. नगर पंचायत में कुल कितने कर्मचारी अधिकारी, लिपिक, जलकल सहित कार्यरत हैं। 3. नगर पंचायत के गठन से लेकर 25 सितंबर 2026 तक कराए गए सभी विकास कार्यों का ब्यौरा, लागत और ठेकेदार का नाम। 4. स्थापना से अब तक शासन से प्राप्त बजट और खर्च का वर्षवार आय-व्यय ब्यौरा। आवेदक देवेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने नियमानुसार 10 रुपये का पोस्टल ऑर्डर क्रमांक 71F494466 आवेदन के साथ संलग्न किया है और 21 दिन के अंदर सूचना उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बनने के बाद से आज तक क्या कार्य हुए हैं, इसकी जानकारी आम नागरिक को होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से यह RTI दाखिल की गई है। ---1
- मथुरा में 12वीं की छात्राओं का स्कूल के बाहर धरने पर बैठना सिर्फ एक शिकायत नहीं, बल्कि उस व्यवस्था पर गंभीर सवाल है जो बच्चों को सुरक्षित और सम्मानजनक शैक्षणिक माहौल तक नहीं दे पा रही। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक मुकुल भारद्वाज पढ़ाने के बजाय बदतमीज़ी करते हैं, गाली-गलौज और धमकी देते हैं। अगर ये आरोप सही हैं, तो सवाल सिर्फ एक शिक्षक का नहीं, बल्कि स्कूल प्रशासन और शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का भी है। भाजपा सरकार में शिक्षा व्यवस्था के बड़े-बड़े दावों के बीच अगर बेटियों को अपने सम्मान और अधिकार के लिए स्कूल के बाहर धरने पर बैठना पड़े, तो सरकार को जश्न नहीं, जवाब देना चाहिए। बेटियों को डर नहीं, सम्मान चाहिए। स्कूल में शिक्षा चाहिए, गाली-गलौज और धमकी नहीं।1
- बारवा गांव में खेल प्रतियोगिता चल रही है जो 70 वी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता है बारवा गांव में खेल प्रतियोगिता चल रही है जो 70 वी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता है रिपोर्टर सुरेश हनवंत सिंह बारवा खबर राजस्थान बारवा 20/तारिख से लेकर 23 तक बारवा गांव में फुटबॉल खेल प्रतियोगिता चल रही है यह आयोजन बच्चों का होंसला बड़ा रहे हैं अलग-अलग क्षैत्र से टिमे आई हुईं हैं इस प्रतियोगिता का उदघाटन समारोह चन्दन सिंह राजपुरोहित सरपंच महोदय बारवा राजेन्द्र सिंह जी बलवंत सिंह राणावत,शंकर लाल परमार, अंजुन सिंह राजपुरोहित,श्री मान पुखराज राजपुरोहित रहे भामाशाहों में किशोर सिंह सरदार सिंह चन्दन सिंह जेटुसिह, कान्ति लाल राजपुरोहित किशोर सिंह गुमान सिंह सहित अन्य भामाशाहों ने संयोग से आयोजन हो रहा है आज कैलाश पुरी जी महाराज गांव बारवा पधारे जिन्होंने टुनामैनट ग्राउंड में खेल प्रतियोगिता की ओपनिंग की बच्चों में गांव वासियों में उत्साह का मोहल देखने को मिला 23 फाइनल मुकाबला होगा विजेता टिम को टोपी स्वागत किया जाएगा2
- पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में निकली लोधी जागृति रथ एवं तिरंगा यात्रा पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में निकली लोधी जागृति रथ एवं तिरंगा यात्रा बरेली। वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी और अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की स्मृति में रविवार को अवंती बाई लोधी महासभा जिला बरेली की ओर से लोधी जागृति रथ यात्रा एवं तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में उत्तर प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह समेत सांसद, विधायक, जिला पंचायत के जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान और समाज के लोग मौजूद रहे।1