Shuru
Apke Nagar Ki App…
मथुरा में 12वीं की छात्राओं का स्कूल के बाहर धरने पर बैठना सिर्फ एक शिकायत नहीं, बल्कि उस व्यवस्था पर गंभीर सवाल है जो बच्चों को सुरक्षित और सम्मानजनक शैक्षणिक माहौल तक नहीं दे पा रही। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक मुकुल भारद्वाज पढ़ाने के बजाय बदतमीज़ी करते हैं, गाली-गलौज और धमकी देते हैं। अगर ये आरोप सही हैं, तो सवाल सिर्फ एक शिक्षक का नहीं, बल्कि स्कूल प्रशासन और शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का भी है। भाजपा सरकार में शिक्षा व्यवस्था के बड़े-बड़े दावों के बीच अगर बेटियों को अपने सम्मान और अधिकार के लिए स्कूल के बाहर धरने पर बैठना पड़े, तो सरकार को जश्न नहीं, जवाब देना चाहिए। बेटियों को डर नहीं, सम्मान चाहिए। स्कूल में शिक्षा चाहिए, गाली-गलौज और धमकी नहीं।
संदीप मिश्रा

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बीसलपुर पहुंचे धर्मेश गंगवार, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत बीसलपुर। सपा का जिलाध्यक्ष बनने के बाद धर्मेश गंगवार पहली बार बीसलपुर पहुंचे। उनके पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।1
- जहानाबाद में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार1
- पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, कचहरी तिराहे पर मचा हड़कंप सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने से लगा जाम पीलीभीत। जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन-कचहरी पुलिस तिराहे के पास सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशाल अजगर पेड़ पर चढ़ा दिखाई दिया। पेड़ पर अजगर को देखकर राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों की नजरें वहीं टिक गईं। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित होकर जाम की स्थिति बन गई।सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम को भी जानकारी दी गई, जिसके बाद कर्मचारी अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने के प्रयास में जुट गए। बताया गया कि जिस स्थान पर अजगर पेड़ पर चढ़ा है, वह जिला मुख्यालय का व्यस्त इलाका है। आसपास विकास भवन, कचहरी और पुलिस से जुड़े कार्यालय होने के कारण यहां दिनभर अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों की आवाजाही रहती है। अजगर को देखने के लिए काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, कचहरी तिराहे पर मचा हड़कंप सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने से लगा जाम पीलीभीत। जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन-कचहरी पुलिस तिराहे के पास सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशाल अजगर पेड़ पर चढ़ा दिखाई दिया। पेड़ पर अजगर को देखकर राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों की नजरें वहीं टिक गईं। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित होकर जाम की स्थिति बन गई।सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम को भी जानकारी दी गई, जिसके बाद कर्मचारी अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने के प्रयास में जुट गए। बताया गया कि जिस स्थान पर अजगर पेड़ पर चढ़ा है, वह जिला मुख्यालय का व्यस्त इलाका है। आसपास विकास भवन, कचहरी और पुलिस से जुड़े कार्यालय होने के कारण यहां दिनभर अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों की आवाजाही रहती है। अजगर को देखने के लिए काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।1
- नशामुक्त समाज और स्वस्थ जीवनशैली पर जोर, प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने दिलाई शपथ पूरनपुर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान नशामुक्ति शपथ ग्रहण समारोह के साथ-साथ 'आहार एवं पोषण' विषय पर एक आकर्षक पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। मुख्य विवरण: कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं और एनएसएस स्वयंसेवकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और पूरे सामाजिक ताने-बाने को तबाह कर देता है। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखकर ही एक सशक्त और जागरूक समाज का निर्माण किया जा सकता है। वहीं, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मृदुला शर्मा ने कहा कि सिर्फ शपथ लेना काफी नहीं है, बल्कि व्यवहार में बदलाव लाना जरूरी है। गृहविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अंशिका शर्मा के नेतृत्व में आयोजित 'आहार एवं पोषण' पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में रिफत नूर ने प्रथम, अलका सरोज ने द्वितीय तथा पायल और दीक्षा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। सेवा संकल्प अभियान के प्रभारी शाहिद खान ने युवाओं को संतुलित आहार और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर महाविद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। साइन-ऑफ (Sign-off): कैमरामैन रिसांतु अग्रवाल के साथ सरफराज अहमद खान, UP News TV24, पूरनपुर (पीलीभीत)।1
- सपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बीसलपुर पहुंचे धर्मेश गंगवार, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत बीसलपुर। सपा का जिलाध्यक्ष बनने के बाद धर्मेश गंगवार पहली बार बीसलपुर पहुंचे। उनके पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।1
- धूमधाम से निकली गणेश चौथ की शोभायात्रा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अमन जायसवाल ‘निक्की’ की अगुवाई में उमड़ा जनसैलाब1
- करोड़ों के साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार। ऑपरेशन साइ-वज्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए कथित साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित करने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और बैंकिंग सामग्री बरामद की है। पुलिस मामले की जांच कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।1
- *लखनऊ में पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी को किडनैप किया:* पीटते हुए आगरा-कन्नौज तक घुमाया, पत्नी से 13 लाख की फिरौती वसूली लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर एक कारोबारी का अपहरण करने और 13 लाख रुपये व जेवर की फिरौती वसूलने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. डीसीपी साउथ मोहम्मद मुश्ताक ने रविवार (20 सितंबर 2026) को इस मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है.पीड़ित की पहचान: राजेंद्रनगर निवासी कारोबारी सुदर्शन घोष के रूप में हुई है.वारदात का दिन: यह घटना 12 सितंबर 2026 को हुई, जब पीड़ित अपने दफ्तर जा रहे थे.अपहरण का तरीका: बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कारोबारी को फर्जी आईडी कार्ड दिखाया और जबरन अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठा लिया बदमाशों ने पीड़ित को कार में बंधक बनाकर करीब 9 घंटे तक आगरा-कन्नौज हाईवे पर घुमाया. ब्रेकिंग न्यूज संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1