logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बीसलपुर पहुंचे धर्मेश गंगवार, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत बीसलपुर। सपा का जिलाध्यक्ष बनने के बाद धर्मेश गंगवार पहली बार बीसलपुर पहुंचे। उनके पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।

3 hrs ago
user_Raunak Ali Ansari
Raunak Ali Ansari
City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

सपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बीसलपुर पहुंचे धर्मेश गंगवार, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत बीसलपुर। सपा का जिलाध्यक्ष बनने के बाद धर्मेश गंगवार पहली बार बीसलपुर पहुंचे। उनके पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • किचन का झज्जा गिरने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम रौनक अली अंसारी | पीलीभीत/पूरनपुर। पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां के मोहल्ला नूरगंज में रविवार दोपहर मकान का निर्माण कार्य करते समय हादसा हो गया। किचन का लिंटर तोड़ने के दौरान अचानक झज्जा भरभराकर गिर पड़ा, जिसके नीचे दबकर फहीम (35) पुत्र बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और मोहल्लेवासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें मलबे से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
    1
    किचन का झज्जा गिरने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
रौनक अली अंसारी | पीलीभीत/पूरनपुर।
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां के मोहल्ला नूरगंज में रविवार दोपहर मकान का निर्माण कार्य करते समय हादसा हो गया। किचन का लिंटर तोड़ने के दौरान अचानक झज्जा भरभराकर गिर पड़ा, जिसके नीचे दबकर फहीम (35) पुत्र बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों और मोहल्लेवासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें मलबे से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शारदा में मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप। हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र में शारदा नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    शारदा में मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप।

हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र में शारदा नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    user_रामबीर
    रामबीर
    फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • करोड़ों के साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार। ऑपरेशन साइ-वज्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए कथित साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित करने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और बैंकिंग सामग्री बरामद की है। पुलिस मामले की जांच कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
    1
    करोड़ों के साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार। 
ऑपरेशन साइ-वज्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए कथित साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित करने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और बैंकिंग सामग्री बरामद की है। पुलिस मामले की जांच कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
    user_संदीप मिश्रा
    संदीप मिश्रा
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जिला कारागार बरेली में शिक्षा के जरिए बंदी बनेंगे आत्मनिर्भर , नवभारत साक्षरता परीक्षा में 35 बंदियों ने लिया हिस्सा बरेली। कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान की प्रेरणा एवं पुलिस महानिदेशक, कारागार पी.सी. मीणा के निर्देशन में प्रदेश की जेलों में बंदियों की शिक्षा, सुधार, कौशल विकास एवं पुनर्वास के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला कारागार, बरेली में निरक्षर बंदियों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से 8 अगस्त से साक्षरता कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बरेली की सचिव जया प्रियदर्शिनी ने किया। साक्षरता कार्यक्रम को प्रारंभ कराने में सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक मो. अकरम खान का भी विशेष सहयोग रहा। वर्तमान में जिला कारागार में निरुद्ध निरक्षर बंदियों को शिक्षा प्रदान कर उन्हें साक्षर बनाया जा रहा है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 20 सितंबर को नवसाक्षर बंदी परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 35 बंदियों ने भाग लिया, जिनमें पांच महिला बंदी भी शामिल हैं। परीक्षा में सफल होने वाले बंदियों को शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत एनआईओएस की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। कारागार में साक्षरता कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन के साथ बेसिक शिक्षा विभाग, बरेली द्वारा बंदियों की शिक्षा के लिए तैनात शिक्षक संजीव गंगवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। परीक्षा के संचालन में जेलर आनन्द सिंह, सुशील वर्मा, डिप्टी जेलर राघवेन्द्र सिंह वर्मा, वीरेश्वर प्रताप सिंह, सौमित्रदेव त्रिपाठी एवं देवदत्त ने विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक आलोक शुक्ला ने कहा कि बंदियों के सुधार एवं पुनर्वास के लिए जेल में शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बंदी शिक्षा एवं कौशल अर्जित कर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इससे उन्हें समाज की मुख्यधारा से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान फार्मासिस्ट यादवेन्द्र मोहन, कनिष्ठ सहायक राहुल मिश्रा, चीफ हेड वार्डर रामगोपाल सिंह सहित अशोक शुक्ल, बृजेश मिश्र, शैली शर्मा एवं रीना आदि उपस्थित रहे। बाइट अलोक शुक्ला जिला जेल जेलर बाइट सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक मो. अकरम खान
    1
    जिला कारागार बरेली में शिक्षा के जरिए बंदी बनेंगे आत्मनिर्भर , नवभारत साक्षरता परीक्षा में 35 बंदियों ने लिया हिस्सा
बरेली। कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान की प्रेरणा एवं पुलिस महानिदेशक, कारागार पी.सी. मीणा के निर्देशन में प्रदेश की जेलों में बंदियों की शिक्षा, सुधार, कौशल विकास एवं पुनर्वास के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला कारागार, बरेली में निरक्षर बंदियों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से 8 अगस्त से साक्षरता कार्यक्रम शुरू किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बरेली की सचिव जया प्रियदर्शिनी ने किया। साक्षरता कार्यक्रम को प्रारंभ कराने में सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक मो. अकरम खान का भी विशेष सहयोग रहा। वर्तमान में जिला कारागार में निरुद्ध निरक्षर बंदियों को शिक्षा प्रदान कर उन्हें साक्षर बनाया जा रहा है।
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 20 सितंबर को नवसाक्षर बंदी परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 35 बंदियों ने भाग लिया, जिनमें पांच महिला बंदी भी शामिल हैं। परीक्षा में सफल होने वाले बंदियों को शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत एनआईओएस की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
कारागार में साक्षरता कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन के साथ बेसिक शिक्षा विभाग, बरेली द्वारा बंदियों की शिक्षा के लिए तैनात शिक्षक संजीव गंगवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
परीक्षा के संचालन में जेलर आनन्द सिंह, सुशील वर्मा, डिप्टी जेलर राघवेन्द्र सिंह वर्मा, वीरेश्वर प्रताप सिंह, सौमित्रदेव त्रिपाठी एवं देवदत्त ने विशेष योगदान दिया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक आलोक शुक्ला ने कहा कि बंदियों के सुधार एवं पुनर्वास के लिए जेल में शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बंदी शिक्षा एवं कौशल अर्जित कर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इससे उन्हें समाज की मुख्यधारा से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान फार्मासिस्ट यादवेन्द्र मोहन, कनिष्ठ सहायक राहुल मिश्रा, चीफ हेड वार्डर रामगोपाल सिंह सहित अशोक शुक्ल, बृजेश मिश्र, शैली शर्मा एवं रीना आदि उपस्थित रहे।
बाइट अलोक शुक्ला जिला जेल जेलर
बाइट सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक मो. अकरम खान
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बंडा नगर पंचायत के विकास कार्यों और कर्मचारियों की जानकारी को लेकर RTI दाखिल* *बंडा नगर पंचायत के विकास कार्यों और कर्मचारियों की जानकारी को लेकर RTI दाखिल* *बंडा / पुवायां (शाहजहाँपुर) -* नगर पंचायत बंडा के विकास कार्यों में पारदर्शिता और कर्मचारियों की जानकारी को लेकर एक RTI आवेदन दाखिल किया गया है। पीपुल फॉर एनिमल (PFA) के सदस्य देवेंद्र शर्मा, निवासी बंडा ने जन सूचना अधिकारी / अधिशाषी अधिकारी, नगर पंचायत बंडा को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 6(1) के तहत प्रार्थना-पत्र दिया है। *RTI में चार बिंदुओं पर सूचना मांगी गई है -* 1. नगर पंचायत बंडा में वर्तमान में कितने सफाई कर्मचारी नियुक्त हैं और उनकी पूरी सूची। 2. नगर पंचायत में कुल कितने कर्मचारी अधिकारी, लिपिक, जलकल सहित कार्यरत हैं। 3. नगर पंचायत के गठन से लेकर 25 सितंबर 2026 तक कराए गए सभी विकास कार्यों का ब्यौरा, लागत और ठेकेदार का नाम। 4. स्थापना से अब तक शासन से प्राप्त बजट और खर्च का वर्षवार आय-व्यय ब्यौरा। आवेदक देवेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने नियमानुसार 10 रुपये का पोस्टल ऑर्डर क्रमांक 71F494466 आवेदन के साथ संलग्न किया है और 21 दिन के अंदर सूचना उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बनने के बाद से आज तक क्या कार्य हुए हैं, इसकी जानकारी आम नागरिक को होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से यह RTI दाखिल की गई है। ---
    1
    बंडा नगर पंचायत के विकास कार्यों और कर्मचारियों की जानकारी को लेकर RTI दाखिल*

*बंडा नगर पंचायत के विकास कार्यों और कर्मचारियों की जानकारी को लेकर RTI दाखिल*
*बंडा / पुवायां (शाहजहाँपुर) -* नगर पंचायत बंडा के विकास कार्यों में पारदर्शिता और कर्मचारियों की जानकारी को लेकर एक RTI आवेदन दाखिल किया गया है।
पीपुल फॉर एनिमल (PFA) के सदस्य देवेंद्र शर्मा, निवासी बंडा ने जन सूचना अधिकारी / अधिशाषी अधिकारी, नगर पंचायत बंडा को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 6(1) के तहत प्रार्थना-पत्र दिया है।
*RTI में चार बिंदुओं पर सूचना मांगी गई है -*
1.  नगर पंचायत बंडा में वर्तमान में कितने सफाई कर्मचारी नियुक्त हैं और उनकी पूरी सूची।
2.  नगर पंचायत में कुल कितने कर्मचारी अधिकारी, लिपिक, जलकल सहित कार्यरत हैं।
3.  नगर पंचायत के गठन से लेकर 25 सितंबर 2026 तक कराए गए सभी विकास कार्यों का ब्यौरा, लागत और ठेकेदार का नाम।
4.  स्थापना से अब तक शासन से प्राप्त बजट और खर्च का वर्षवार आय-व्यय ब्यौरा।
आवेदक देवेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने नियमानुसार 10 रुपये का पोस्टल ऑर्डर क्रमांक 71F494466 आवेदन के साथ संलग्न किया है और 21 दिन के अंदर सूचना उपलब्ध कराने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बनने के बाद से आज तक क्या कार्य हुए हैं, इसकी जानकारी आम नागरिक को होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से यह RTI दाखिल की गई है।
---
    user_BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    TV News Anchor पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में निकली लोधी जागृति रथ एवं तिरंगा यात्रा पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में निकली लोधी जागृति रथ एवं तिरंगा यात्रा बरेली। वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी और अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की स्मृति में रविवार को अवंती बाई लोधी महासभा जिला बरेली की ओर से लोधी जागृति रथ यात्रा एवं तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में उत्तर प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह समेत सांसद, विधायक, जिला पंचायत के जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान और समाज के लोग मौजूद रहे।
    1
    पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में निकली लोधी जागृति रथ एवं तिरंगा यात्रा
पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में निकली लोधी जागृति रथ एवं तिरंगा यात्रा
बरेली। वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी और अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की स्मृति में रविवार को अवंती बाई लोधी महासभा जिला बरेली की ओर से लोधी जागृति रथ यात्रा एवं तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में उत्तर प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह समेत सांसद, विधायक, जिला पंचायत के जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान और समाज के लोग मौजूद रहे।
    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मथुरा में 12वीं की छात्राओं का स्कूल के बाहर धरने पर बैठना सिर्फ एक शिकायत नहीं, बल्कि उस व्यवस्था पर गंभीर सवाल है जो बच्चों को सुरक्षित और सम्मानजनक शैक्षणिक माहौल तक नहीं दे पा रही। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक मुकुल भारद्वाज पढ़ाने के बजाय बदतमीज़ी करते हैं, गाली-गलौज और धमकी देते हैं। अगर ये आरोप सही हैं, तो सवाल सिर्फ एक शिक्षक का नहीं, बल्कि स्कूल प्रशासन और शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का भी है। भाजपा सरकार में शिक्षा व्यवस्था के बड़े-बड़े दावों के बीच अगर बेटियों को अपने सम्मान और अधिकार के लिए स्कूल के बाहर धरने पर बैठना पड़े, तो सरकार को जश्न नहीं, जवाब देना चाहिए। बेटियों को डर नहीं, सम्मान चाहिए। स्कूल में शिक्षा चाहिए, गाली-गलौज और धमकी नहीं।
    1
    मथुरा में 12वीं की छात्राओं का स्कूल के बाहर धरने पर बैठना सिर्फ एक शिकायत नहीं, बल्कि उस व्यवस्था पर गंभीर सवाल है जो बच्चों को सुरक्षित और सम्मानजनक शैक्षणिक माहौल तक नहीं दे पा रही।
छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक मुकुल भारद्वाज पढ़ाने के बजाय बदतमीज़ी करते हैं, गाली-गलौज और धमकी देते हैं। अगर ये आरोप सही हैं, तो सवाल सिर्फ एक शिक्षक का नहीं, बल्कि स्कूल प्रशासन और शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का भी है।
भाजपा सरकार में शिक्षा व्यवस्था के बड़े-बड़े दावों के बीच अगर बेटियों को अपने सम्मान और अधिकार के लिए स्कूल के बाहर धरने पर बैठना पड़े, तो सरकार को जश्न नहीं, जवाब देना चाहिए।
बेटियों को डर नहीं, सम्मान चाहिए।
स्कूल में शिक्षा चाहिए, गाली-गलौज और धमकी नहीं।
    user_संदीप मिश्रा
    संदीप मिश्रा
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बारवा गांव में खेल प्रतियोगिता चल रही है जो 70 वी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता है बारवा गांव में खेल प्रतियोगिता चल रही है जो 70 वी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता है रिपोर्टर सुरेश हनवंत सिंह बारवा खबर राजस्थान बारवा 20/तारिख से लेकर 23 तक बारवा गांव में फुटबॉल खेल प्रतियोगिता चल रही है यह आयोजन बच्चों का होंसला बड़ा रहे हैं अलग-अलग क्षैत्र से टिमे आई हुईं हैं इस प्रतियोगिता का उदघाटन समारोह चन्दन सिंह राजपुरोहित सरपंच महोदय बारवा राजेन्द्र सिंह जी बलवंत सिंह राणावत,शंकर लाल परमार, अंजुन सिंह राजपुरोहित,श्री मान पुखराज राजपुरोहित रहे भामाशाहों में किशोर सिंह सरदार सिंह चन्दन सिंह जेटुसिह, कान्ति लाल राजपुरोहित किशोर सिंह गुमान सिंह सहित अन्य भामाशाहों ने संयोग से आयोजन हो रहा है आज कैलाश पुरी जी महाराज गांव बारवा पधारे जिन्होंने टुनामैनट ग्राउंड में खेल प्रतियोगिता की ओपनिंग की बच्चों में गांव वासियों में उत्साह का मोहल देखने को मिला 23 फाइनल मुकाबला होगा विजेता टिम को टोपी स्वागत किया जाएगा
    2
    बारवा गांव में खेल प्रतियोगिता चल रही है जो 70 वी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता है
बारवा गांव में खेल प्रतियोगिता चल रही है जो 70 वी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता है
रिपोर्टर सुरेश हनवंत सिंह बारवा 
खबर राजस्थान बारवा 
20/तारिख से लेकर 23 तक बारवा गांव में फुटबॉल खेल प्रतियोगिता चल रही है यह आयोजन बच्चों का होंसला बड़ा रहे हैं अलग-अलग क्षैत्र से टिमे आई हुईं हैं  इस प्रतियोगिता का उदघाटन समारोह चन्दन सिंह राजपुरोहित सरपंच महोदय बारवा राजेन्द्र सिंह जी बलवंत सिंह राणावत,शंकर लाल परमार, अंजुन सिंह राजपुरोहित,श्री मान पुखराज राजपुरोहित रहे भामाशाहों में किशोर सिंह सरदार सिंह चन्दन सिंह जेटुसिह, कान्ति लाल राजपुरोहित किशोर सिंह गुमान सिंह सहित अन्य भामाशाहों ने संयोग से आयोजन हो रहा है आज कैलाश पुरी जी महाराज गांव बारवा पधारे जिन्होंने टुनामैनट ग्राउंड में खेल प्रतियोगिता की ओपनिंग की बच्चों में गांव वासियों में उत्साह का मोहल देखने को मिला 23 फाइनल मुकाबला होगा विजेता टिम को टोपी स्वागत किया जाएगा
    user_BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    TV News Anchor पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • D० Anish Veg karykram Bareilly/ samarthak V karykarta upasthit rahe/ Bareilly PDA mhapanchyt ki gunj/ rojgar aur surcha par teekhe sball/ sakdon ki tadat mein karykarta/ jaroorat se judi sabhi samasyaon ko lekar charcha hui/ Samaj Badi party ka gunjan mahol/ D० Anish Veg karykram Bareilly/ samarthak V karykarta upasthit rahe/ Bareilly PDA mhapanchyt ki gunj/ rojgar aur surcha par teekhe sball/ sakdon ki tadat mein karykarta/ jaroorat se judi sabhi samasyaon ko lekar charcha hui/ Samaj Badi party ka gunjan mahol/
    1
    D० Anish Veg karykram Bareilly/
samarthak V karykarta upasthit rahe/
 Bareilly PDA mhapanchyt ki gunj/
rojgar aur surcha par teekhe sball/
sakdon ki tadat mein karykarta/
jaroorat se judi sabhi samasyaon ko lekar charcha hui/
Samaj Badi party ka gunjan mahol/

D० Anish Veg karykram Bareilly/
samarthak V karykarta upasthit rahe/
Bareilly PDA mhapanchyt ki gunj/
rojgar aur surcha par teekhe sball/
sakdon ki tadat mein karykarta/
jaroorat se judi sabhi samasyaon ko lekar charcha hui/
Samaj Badi party ka gunjan mahol/
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.