Shuru
Apke Nagar Ki App…
सतना जिले में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने औचक जांच अभियान चलाकर बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र और अधूरे दस्तावेजों के साथ चल रही कई प्राइवेट एंबुलेंसों पर बड़ी कार्रवाई की है। शहर में मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरटीओ की टीम ने सड़कों पर दौड़ रही प्राइवेट एंबुलेंसों के कागजातों की अचानक पड़ताल की, जिसमें नियमों के खुले उल्लंघन का खुलासा हुआ। जांच में अनफिट पाई गई एंबुलेंसों को मौके पर क्रेन की मदद से जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए यातायात थाने भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान यातायात डीएसपी, यातायात प्रभारी और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर तैनात रहे। प्रशासन के इस कड़े रुख से नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया है।
Unchehra news
सतना जिले में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने औचक जांच अभियान चलाकर बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र और अधूरे दस्तावेजों के साथ चल रही कई प्राइवेट एंबुलेंसों पर बड़ी कार्रवाई की है। शहर में मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरटीओ की टीम ने सड़कों पर दौड़ रही प्राइवेट एंबुलेंसों के कागजातों की अचानक पड़ताल की, जिसमें नियमों के खुले उल्लंघन का खुलासा हुआ। जांच में अनफिट पाई गई एंबुलेंसों को मौके पर क्रेन की मदद से जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए यातायात थाने भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान यातायात डीएसपी, यातायात प्रभारी और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर तैनात रहे। प्रशासन के इस कड़े रुख से नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़1
- मध्य प्रदेश के सतना जिला स्थित नगर परिषद कोटर में माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं SCMC के निर्देशों के परिपालन में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत विशेष सूचना जारी की गई है। निकाय के अंतर्गत कार्यरत रेमकी की डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन गाड़ियों में जिंगल्स के माध्यम से नागरिकों को सूचित किया जा रहा है कि वे 4 प्रकार का कचरा अलग-अलग रखें और कचरा केवल गाड़ी में ही दें। नगर परिषद ने सख्त निर्देश दिया है कि खुले में कचरा फेंकते पाए जाने पर या इन नियमों का कड़ाई से पालन न करने पर संबंधित लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा। यह सूचना मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद कोटर द्वारा नागरिकों के पालन हेतु दी गई है।1
- सतना में स्थित ओवरब्रिज पर आए दिन जाम लगने की समस्या बनी हुई है। ओवरब्रिज पर लगातार लगने वाले इस ट्रैफिक जाम के कारण यहाँ से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र के बिगौडी गांव में जमीनी हिस्से को लेकर एक कलयुगी बेटे द्वारा अपनी 60 वर्षीय बूढ़ी मां के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने ताला थाना पहुंचकर अपने ही बेटे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता गीता शर्मा (पति स्व. चंद्रिका प्रसाद शर्मा) ने ताला थाने में दी अपनी मौखिक शिकायत में बताया कि वह अपने सभी बच्चों के बीच जमीन-जायदाद का बंटवारा पहले ही कर चुकी हैं। वर्तमान में वह अपने बड़े बेटे और उसकी पत्नी के साथ अपने मायके बिगौडी में रहती हैं, जबकि उनका छोटा बेटा विजय नारायण द्विवेदी अमरपाटन में दुकान चलाता है। पीड़िता का आरोप है कि बंटवारा हो जाने के बाद भी छोटा बेटा आए दिन बिगौडी आ धमकता है और उनके साथ गाली-गलौज करता है। एक दिन रात में उसने उनके साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए उन्हें अधमरा छोड़कर भाग गया।3
- नीट के मुद्दे पर ही नहीं, बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा करने की मांग की गई है। इसके साथ ही यह साफ कहा गया है कि चर्चा से पहले धर्मेंद्र प्रधान को पद से बर्खास्त किया जाए और वे छात्रों से माफी मांगें।1
- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी और छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने जमकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा।1
- मध्य प्रदेश के रीवा जिले स्थित अमहिया थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक (मुंशी) अच्छेलाल सिंह का नशे की हालत में ड्यूटी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। थाने में शराब के नशे में धुत नजर आ रहे मुंशी खुद कैमरे के सामने शराब पीने की बात कबूल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने थाने के अंदर घंटों तक अजीब हरकतें कीं और वहां आए लोगों के साथ अभद्रता से बात की। एक तरफ जहां पुलिस विभाग द्वारा "नशे से दूरी है जरूरी" जैसे जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ महकमे के जिम्मेदार कर्मचारी ही थाने जैसे अनुशासित परिसर में इन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। कानून के रखवालों द्वारा की गई इस तरह की लापरवाही और नशेबाजी ने पुलिस विभाग की साख पर बट्टा लगा दिया है। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद रीवा पुलिस के उच्च अधिकारी इस प्रधान आरक्षक पर क्या और कैसी कार्रवाई करते हैं।1
- सतना जिले के कोटर में बाणसागर परियोजना कार्यालय एवं आवासीय कालोनी परिसर स्थित पुराने पुलिस थाना में जप्त किए गए लगभग सैकड़ों दोपहिया वाहन झाड़ियों के बीच पड़े-पड़े कबाड़ में तब्दील हो रहे हैं और जंग खा रहे हैं। इन जप्त दोपहिया वाहनों को नए थाना परिसर में स्थानांतरित नहीं किया गया है, जिससे यह गाड़ियाँ पुराने परिसर में ही उपेक्षित स्थिति में पड़ी हुई हैं।1
- चित्रकूट थाना अंतर्गत एमपीटी तिराहा पर परिजनों ने पुलिस की कार्यवाही से असंतुष्ट होकर बीच सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। केवटरा वार्ड नंबर 5 के इस मामले में परिजनों के सड़क पर उतरने से पूरे तिराहे पर भारी जाम की स्थिति बन गई। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित परिजन लगातार "पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद" के नारे लगा रहे हैं। चित्रकूट थाना पुलिस की कार्रवाई से असंतोष व्यक्त करते हुए परिजनों ने सड़क पर शव रखकर अपना विरोध जताया है।1