logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिधौली के हनुमान मंदिर परिसर में हुआ हरिशंकरी पौधरोपण चित्रकूट। पहाड़ी विकासखंड के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर परिसर सिधौली में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से हरिशंकरी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता जगदीश प्रसाद गौतम के नेतृत्व में मंदिर परिसर में बरगद, पीपल और पाकड़ के पौधे त्रिकोणाकार में रोपे गए। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद गौतम ने हरिशंकरी पौधरोपण की विशेषता बताते हुए कहा कि एक ही गड्ढे में तीन कटोरीनुमा गड्ढे बनाकर बरगद, पीपल और पाकड़ के पौधों को त्रिकोण आकार में लगाया जाता है। इसे हरिशंकरी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार हरिशंकरी में शामिल तीनों वृक्षों का संबंध ब्रह्मा, विष्णु और महेश से माना जाता है। इसी कारण बरगद, पीपल और पाकड़ को एक साथ लगाना धार्मिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया गया। मंदिर परिसर में हुए पौधरोपण से स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।

13 hrs ago
user_Chitrakootnewslive
Chitrakootnewslive
News Anchor मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

सिधौली के हनुमान मंदिर परिसर में हुआ हरिशंकरी पौधरोपण चित्रकूट। पहाड़ी विकासखंड के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर परिसर सिधौली में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से हरिशंकरी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता जगदीश प्रसाद गौतम के नेतृत्व में मंदिर परिसर में बरगद, पीपल और पाकड़ के पौधे त्रिकोणाकार में रोपे गए। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद गौतम ने हरिशंकरी पौधरोपण की विशेषता बताते हुए कहा कि एक ही गड्ढे में तीन कटोरीनुमा गड्ढे बनाकर बरगद, पीपल और पाकड़ के पौधों को त्रिकोण आकार में लगाया जाता है। इसे हरिशंकरी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार हरिशंकरी में शामिल तीनों वृक्षों का संबंध ब्रह्मा, विष्णु और महेश से माना जाता है। इसी कारण बरगद, पीपल और पाकड़ को एक साथ लगाना धार्मिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया गया। मंदिर परिसर में हुए पौधरोपण से स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।

More news from Chitrakoot and nearby areas
  • बाढ़ प्रभावितों को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा 100 राशन किट भी वितरित किए गए चित्रकूट में बाढ़ प्रभावितों को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा 100 राशन किट भी वितरित किए गए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक लगातार बाढ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर हर संभव कर रहे प्रयास जनपद में लगातार हुई वर्षा के कारण विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने से कई आवासीय भवन प्रभावित एवं क्षतिग्रस्त हुए हैं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है तथा प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपालों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त एवं प्रभावित मकानों का सघन एवं त्वरित सर्वे कराकर रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को नियमानुसार अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को तत्काल बहाल कर दिया गया है तथा पेयजल आपूर्ति भी लगभग दोपहर 02 बजे तक सुचारु रूप से संचालित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों को आवासीय स्तर पर अधिक कठिनाई हो रही है, वे प्रशासन द्वारा बनाए गए रैन बसेरों में आश्रय ले सकते हैं, जहां आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
    1
    बाढ़ प्रभावितों को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा 100 राशन किट भी वितरित किए गए

चित्रकूट में बाढ़ प्रभावितों को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा 100 राशन किट भी वितरित किए गए
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक लगातार बाढ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर हर  संभव कर रहे प्रयास
जनपद में लगातार हुई वर्षा के कारण विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने से कई आवासीय भवन प्रभावित एवं क्षतिग्रस्त हुए हैं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है तथा प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपालों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त एवं प्रभावित मकानों का सघन एवं त्वरित सर्वे कराकर रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को नियमानुसार अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को तत्काल बहाल कर दिया गया है तथा पेयजल आपूर्ति भी लगभग दोपहर 02 बजे तक सुचारु रूप से संचालित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों को आवासीय स्तर पर अधिक कठिनाई हो रही है, वे प्रशासन द्वारा बनाए गए रैन बसेरों में आश्रय ले सकते हैं, जहां आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
    user_Vimal Kumar
    Vimal Kumar
    Local News Reporter Manikpur, Chitrakoot•
    22 hrs ago
  • 🚨 #चित्रकूट बाढ़ अपडेट 🌊 मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा श्री अजीत कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, बांदा परिक्षेत्र श्री राजेश एस. ने जनपद चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बाढ़ की स्थिति और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मंडलायुक्त एवं डीआईजी की बाढ़ से संबंधित बाइट भी जारी की गई।
    1
    🚨 #चित्रकूट बाढ़ अपडेट 🌊
मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा श्री अजीत कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, बांदा परिक्षेत्र श्री राजेश एस. ने जनपद चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बाढ़ की स्थिति और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मंडलायुक्त एवं डीआईजी की बाढ़ से संबंधित बाइट भी जारी की गई।
    user_Pk Tiwari
    Pk Tiwari
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • चित्रकूट के रामघाट का पुल टूटा, हो सकती थी,सैकड़ो लोगों की मौत रिपोर्ट दिनेश सिंह कुशवाहा संपादक News11इंडिया Tv -9565557126 चित्रकूट के रामघाट का पुल टूटा, हो सकती थी,सैकड़ो लोगों की मौत रिपोर्ट दिनेश सिंह कुशवाहा संपादक News11इंडिया Tv -9565557126
    1
    चित्रकूट के रामघाट का पुल टूटा, हो सकती थी,सैकड़ो लोगों की मौत 
रिपोर्ट दिनेश सिंह कुशवाहा संपादक News11इंडिया Tv -9565557126
चित्रकूट के रामघाट का पुल टूटा, हो सकती थी,सैकड़ो लोगों की मौत 
रिपोर्ट दिनेश सिंह कुशवाहा संपादक News11इंडिया Tv -9565557126
    user_सरस्वती सिंह कुशवाहा
    सरस्वती सिंह कुशवाहा
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मोर्चा पार्टी ने रेल रोको आंदोलन किया सतना । भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने बिरौली रेलवे फाटक पर बन रहे ओवर ब्रिज के विलंब होने पर आक्रोश जताते हुए बिरौली ओवर ब्रिज के सम रेल रोको आंदोलन किया रेलवे पटरी पर जाने से पूर्व ही रॉक लिया गया‌ ‌। इ स मौके पर मोर्चा के पदाधिकारी ने नारेबाजी की साथ ही तहसीलदार को बुलाने की मांग की जिस पर तहसीलदार आंदोलन स्थल पर पहुंचे और उन्होंने आंदोलन कारी को आश्वासन दिया कि आंदोलन समाप्त कीजिए हम आपकी मांगे उचित रूप से पूरी करेंगे । आंदोलन का नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एसके त्रिपाठी ने किया इस अवसर पर पार्टी के गंगा विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष विष्णु सोनी नितिन मिश्रा संजीव शर्मा विष्णु गुप्ता रवि शंकर यादव दिलीप बुनकर मनोज सोनकर गंगा विश्वकर्मा अनूप सतनाहा शशांक यादव पंकज उपाध्याय सहित दर्जनों लोग शामिल रहे ।
    1
    मोर्चा पार्टी ने रेल रोको आंदोलन किया 
सतना । भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने बिरौली रेलवे फाटक पर बन रहे ओवर ब्रिज के विलंब होने पर आक्रोश जताते हुए बिरौली ओवर ब्रिज के सम रेल रोको आंदोलन किया रेलवे पटरी पर जाने से पूर्व ही रॉक लिया गया‌ ‌। इ स मौके  पर मोर्चा के पदाधिकारी ने नारेबाजी की साथ ही तहसीलदार को बुलाने की मांग की जिस पर तहसीलदार आंदोलन स्थल पर पहुंचे और उन्होंने आंदोलन कारी को आश्वासन दिया कि  आंदोलन समाप्त कीजिए हम आपकी मांगे उचित रूप से पूरी करेंगे । आंदोलन का नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एसके त्रिपाठी ने किया इस अवसर पर पार्टी के गंगा विश्वकर्मा  जिला उपाध्यक्ष विष्णु सोनी नितिन मिश्रा संजीव शर्मा विष्णु गुप्ता रवि शंकर यादव दिलीप बुनकर मनोज सोनकर गंगा विश्वकर्मा अनूप सतनाहा शशांक यादव पंकज उपाध्याय सहित  दर्जनों लोग शामिल रहे ।
    user_जितेंद्र राय
    जितेंद्र राय
    रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    38 min ago
  • बिरहुली रेलवे ब्रिज को लेकर भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने सौंपा ज्ञापन, रेलवे ने कहा—हमारी ओर से काम पूरा, PWD की ओर से विलंब सतना, 01 सितंबर 2026। बिरहुली ब्रिज एवं सेमरिया रोड क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या को लेकर भारतीय जन मोर्चा पार्टी के नेतृत्व में आज जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्रवासियों की समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की गई। पार्टी द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि बिरहुली रेलवे ब्रिज का निर्माण लंबे समय से अधूरा पड़ा है तथा रेलवे फाटक बंद होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों, मरीजों एवं आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को आवागमन के लिए अनावश्यक रूप से लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। ज्ञापन सौंपने के दौरान रेलवे के अधिकारी से चर्चा में स्पष्ट किया गया कि रेलवे की ओर से ब्रिज से संबंधित कार्य पूरा किया जा चुका है। अधिकारी के अनुसार वर्तमान में विलंब PWD (लोक निर्माण विभाग) की ओर से होने के कारण ब्रिज का काम पूर्ण रूप से जनता के आवागमन के लिए शुरू नहीं हो पा रहा है। भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने मांग की कि रेलवे और PWD के बीच समन्वय कर जिम्मेदारी तय की जाए और जो भी कार्य शेष है उसे युद्धस्तर पर पूरा कराया जाए। पार्टी की प्रमुख मांगें बिरहुली रेलवे ब्रिज का निर्माण तत्काल पूर्ण कराकर आम जनता के लिए खोला जाए। निर्माण पूरा होने तक रेलवे फाटक शीघ्र खोलने अथवा सुरक्षित वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था की जाए। निर्माण कार्य में हुई देरी एवं लापरवाही की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों/एजेंसी की जवाबदेही तय की जाए। प्रशासन द्वारा समयबद्ध कार्ययोजना जारी कर क्षेत्रवासियों को इसकी जानकारी दी जाए। रेलवे एवं PWD के बीच समन्वय स्थापित कर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। पार्टी ने प्रशासन से मांग की कि यह मामला केवल एक सड़क या ब्रिज का नहीं, बल्कि हजारों लोगों के रोजमर्रा के आवागमन, समय, सुरक्षा और सुविधा से जुड़ा विषय है। इसलिए इसे प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द समाधान कराया जाए। भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से आगे की लड़ाई लड़ेगी।
    1
    बिरहुली रेलवे ब्रिज को लेकर भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने सौंपा ज्ञापन,
रेलवे ने कहा—हमारी ओर से काम पूरा, PWD की ओर से विलंब
सतना, 01 सितंबर 2026।
बिरहुली ब्रिज एवं सेमरिया रोड क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या को लेकर भारतीय जन मोर्चा पार्टी के नेतृत्व में आज जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्रवासियों की समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की गई।
पार्टी द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि बिरहुली रेलवे ब्रिज का निर्माण लंबे समय से अधूरा पड़ा है तथा रेलवे फाटक बंद होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों, मरीजों एवं आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को आवागमन के लिए अनावश्यक रूप से लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान रेलवे के अधिकारी से चर्चा में स्पष्ट किया गया कि रेलवे की ओर से ब्रिज से संबंधित कार्य पूरा किया जा चुका है। अधिकारी के अनुसार वर्तमान में विलंब PWD (लोक निर्माण विभाग) की ओर से होने के कारण ब्रिज का काम पूर्ण रूप से जनता के आवागमन के लिए शुरू नहीं हो पा रहा है।
भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने मांग की कि रेलवे और PWD के बीच समन्वय कर जिम्मेदारी तय की जाए और जो भी कार्य शेष है उसे युद्धस्तर पर पूरा कराया जाए।
पार्टी की प्रमुख मांगें
बिरहुली रेलवे ब्रिज का निर्माण तत्काल पूर्ण कराकर आम जनता के लिए खोला जाए।
निर्माण पूरा होने तक रेलवे फाटक शीघ्र खोलने अथवा सुरक्षित वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था की जाए।
निर्माण कार्य में हुई देरी एवं लापरवाही की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों/एजेंसी की जवाबदेही तय की जाए।
प्रशासन द्वारा समयबद्ध कार्ययोजना जारी कर क्षेत्रवासियों को इसकी जानकारी दी जाए।
रेलवे एवं PWD के बीच समन्वय स्थापित कर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
पार्टी ने प्रशासन से मांग की कि यह मामला केवल एक सड़क या ब्रिज का नहीं, बल्कि हजारों लोगों के रोजमर्रा के आवागमन, समय, सुरक्षा और सुविधा से जुड़ा विषय है। इसलिए इसे प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द समाधान कराया जाए।
भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से आगे की लड़ाई लड़ेगी।
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *परिक्रमा मार्ग के नाले पर जलभराव से हाहाकार: ₹20 देकर नाला पार करने को मजबूर श्रद्धालु, घर गिरने की कगार पर* चित्रकूट परिक्रमा मार्ग द्वितीय मुखारविंद (शनि मंदिर के पास) भयंकर जलभराव से तालाब बन गया है। श्रद्धालु ₹20 देकर 50 फीट का नाला पार करने को मजबूर हैं। नगर पंचायत की लापरवाही से 10 दिनों से घरों में पानी भरा है। पीड़ित भोला के मकान की दीवार टूटने की कगार पर है।
    1
    *परिक्रमा मार्ग के नाले पर जलभराव से हाहाकार: ₹20 देकर नाला पार करने को मजबूर श्रद्धालु, घर गिरने की कगार पर*
चित्रकूट परिक्रमा मार्ग द्वितीय मुखारविंद (शनि मंदिर के पास) भयंकर जलभराव से तालाब बन गया है। श्रद्धालु ₹20 देकर 50 फीट का नाला पार करने को मजबूर हैं। नगर पंचायत की लापरवाही से 10 दिनों से घरों में पानी भरा है। पीड़ित भोला के मकान की दीवार टूटने की कगार पर है।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जहां हरिशंकरी लगती है वहां त्रिदेवों -ब्रह्मा विष्णु महेश का होता है वास: डॉ० अश्वनी अवस्थी -मऊ व रामनगर ब्लॉक में हरिशंकरी पौधरोपण समिति की बैठक सम्पन्न, गाजे-बाजे के साथ रोपे हरिशंकरी पौधे चित्रकूट। विकास खंड मऊ रामनगर में हरिशंकरी पौधरोपण समिति की महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक मुख्यालय परिसर में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सुशीला वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 2 सितंबर को पूरे जनपद में हर गांव हर वार्ड में होने वाले वृहद पौधरोपण अभियान की रणनीति पर चर्चा की गई और ग्राम प्रधानों व सचिवों को हरिशंकरी पौधरोपण के तौर-तरीके समझाए गए। समिति के डॉ.शिव शंकर सिंह ने बताया कि एक ही बड़े गड्ढे में तीन कटोरी नुमा गड्ढे बनाकर बरगद, पीपल और पाकड़ के पौधों को त्रिकोण आकार में लगाना ही हरिशंकरी कहलाता है। गड्ढे की गहराई 3 फिट, गोबर की खाद, नीम की खली और पानी की निकासी की पूरी विधि को डेमो के माध्यम से समझाया गया। जिला संयोजक कमलाकांत उपाध्याय ने बताया कि हरिशंकरी पौधरोपण का महत्व मानव के लिए जल संचयन के लिए और पर्यावरण संरक्षण के लिए तो है ही संपूर्ण ब्रह्मांड की लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। जिला समन्वयक डॉक्टर अश्वनी अवस्थी ने कहा कि हरिशंकरी का अर्थ है - *हरि (विष्णु) + शंकर (शिव) + करी*। इसमें 3 पवित्र वृक्ष एक साथ लगाए जाते हैं: बरगद (वट) + पीपल + पाकड़, इनका धार्मिक महत्व भी है - *बरगद -* ब्रह्मा जी का प्रतीक, दीर्घायु और अखंड सौभाग्य का प्रती- *पीपल -* विष्णु जी का प्रतीक, भगवान बुद्ध को इसी के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ था- *पाकड़ -* महादेव शिव का प्रतीक- मान्यता है कि जहाँ हरिशंकरी लगती है वहाँ त्रिदेवों का वास होता है, त्रिवेणी संगम स्नान जितना पुण्य मिलता है।- पितृदोष, वास्तुदोष के निवारण के लिए सबसे उत्तम माना गया है। पर्यावरणीय महत्व- ये तीनों 100-200 साल से अधिक जीवित रहने वाले वृक्ष हैं।- तीनों मिलकर सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देते हैं, पीपल तो 24 घंटे ऑक्सीजन देने वाला एकमात्र वृक्ष है।- एक हरिशंकरी 3 अलग-अलग पेड़ों की तुलना में 3 गुना अधिक कार्बन डाइऑक्साइड सोखती है- बाढ़ और सूखा दोनों को रोकने में सक्षम है। डॉ संतोष मिश्रा ने वैज्ञानिक और स्वास्थ्य के लिए हरिशंकरी वृक्ष को महत्वपूर्ण बतायाऔर कहा कि- पीपल से निकलने वाली हवा अस्थमा, प्रदूषण और हृदय रोगियों के लिए लाभदायक है- बरगद की जटाएं वायु को शुद्ध कर शीतलता बढ़ाती हैं।- पाकड़ की छाल और पत्ते आयुर्वेद में कई दवाओं में उपयोग होते हैं।- पक्षियों का सबसे बड़ा आश्रय स्थल बनता है - एक हरिशंकरी पर 50 से अधिक प्रजाति के पक्षी घोंसला बनाते हैं। सहसंयोजक राजीव त्रिपाठी ने हरिशंकरी का सामाजिक महत्व बताया कि - एक बार लग जाए तो पीढ़ियों तक लाभ देता है, बार-बार लगाने की जरूरत नहीं।- छायादार होने से चौपाल, विश्राम स्थल बन जाता है।- चित्रकूट जैसे पथरीली भूमि के लिए सबसे उपयुक्त है, कम पानी में भी चल जाता है बैठक के उपरांत ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख सुशील वर्मा के नेतृत्व में ढोल-नगाड़े और गाजे-बाजे के साथ हर्षोल्लास के वातावरण में हरिशंकरी पौधरोपण किया गया, सुरक्षा की दृष्टि से त्रिदेव वृक्षों में तीन जाली भी तत्काल लगाई गई। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और पौधों की परिक्रमा कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इसी तरह ब्लाक रामनगर और नगर पंचायत मऊ क्षेत्र में भी बैठक के बाद हरिशंकरी पौधारोपण का डेमो हर्षोल्लास के वातावरण में हुआ। नगर पंचायत में जिला पंचायत सदस्य विनीत द्विवेदी नायब तहसीलदार पारुल सिंह परिहार ओमप्रकाश मिश्रा बालाजी की उपस्थिति में सभी सभासदों के साथ हरिशंकरी पौधारोपण हुआ। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मऊ सुशीला वर्मा, खंड विकास अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी, हरिशंकरी समिति के संयोजक *कमलाकांत उपाध्याय, जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. अश्वनी अवस्थी, जिला सहसंयोजक राजीव त्रिपाठी, संतोष मिश्रा, शंकर यादव, अमित मिश्रा, मोहित मिश्रा, प्रधान संघ के अध्यक्ष मुन्ना सिंह अनुराग पांडे अमित मिश्रा सहित ब्लॉक के सभी सचिव, प्रधान और रोजगार सेवक उपस्थित रहे।
    1
    जहां हरिशंकरी लगती है वहां त्रिदेवों -ब्रह्मा विष्णु महेश का होता है वास: डॉ० अश्वनी अवस्थी

-मऊ व रामनगर ब्लॉक में हरिशंकरी पौधरोपण समिति की बैठक सम्पन्न, गाजे-बाजे के साथ रोपे हरिशंकरी पौधे
 चित्रकूट। विकास खंड मऊ रामनगर में हरिशंकरी पौधरोपण समिति की महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक मुख्यालय परिसर में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सुशीला वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 2 सितंबर को पूरे जनपद में हर गांव हर वार्ड में होने वाले वृहद पौधरोपण अभियान की रणनीति पर चर्चा की गई और ग्राम प्रधानों व सचिवों को हरिशंकरी पौधरोपण के तौर-तरीके समझाए गए।

समिति के डॉ.शिव शंकर सिंह  ने बताया कि एक ही बड़े गड्ढे में तीन कटोरी नुमा गड्ढे बनाकर बरगद, पीपल और पाकड़ के पौधों को त्रिकोण आकार में लगाना ही हरिशंकरी कहलाता है। गड्ढे की गहराई 3 फिट, गोबर की खाद, नीम की खली और पानी की निकासी की पूरी विधि को डेमो के माध्यम से समझाया गया।
जिला  संयोजक कमलाकांत उपाध्याय ने बताया कि हरिशंकरी पौधरोपण का महत्व मानव के लिए जल संचयन के लिए और पर्यावरण संरक्षण के लिए तो है ही संपूर्ण ब्रह्मांड की लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है।

जिला समन्वयक डॉक्टर अश्वनी अवस्थी ने कहा कि हरिशंकरी का अर्थ है - *हरि (विष्णु) + शंकर (शिव) + करी*। इसमें 3 पवित्र वृक्ष एक साथ लगाए जाते हैं:
बरगद (वट) + पीपल + पाकड़, इनका धार्मिक महत्व भी है - *बरगद -* ब्रह्मा जी का प्रतीक, दीर्घायु और अखंड सौभाग्य का प्रती- *पीपल -* विष्णु जी का प्रतीक, भगवान बुद्ध को इसी के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ था- *पाकड़ -* महादेव शिव का प्रतीक- मान्यता है कि जहाँ हरिशंकरी लगती है वहाँ त्रिदेवों का वास होता है, त्रिवेणी संगम स्नान जितना पुण्य मिलता है।- पितृदोष, वास्तुदोष के निवारण के लिए सबसे उत्तम माना गया है।
पर्यावरणीय महत्व- ये तीनों 100-200 साल से अधिक जीवित रहने वाले वृक्ष हैं।- तीनों मिलकर सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देते हैं, पीपल तो 24 घंटे ऑक्सीजन देने वाला एकमात्र वृक्ष है।- एक हरिशंकरी 3 अलग-अलग पेड़ों की तुलना में 3 गुना अधिक कार्बन डाइऑक्साइड सोखती है- बाढ़ और सूखा दोनों को रोकने में सक्षम है।

डॉ संतोष मिश्रा ने वैज्ञानिक और स्वास्थ्य के लिए हरिशंकरी वृक्ष को महत्वपूर्ण बतायाऔर कहा कि- पीपल से निकलने वाली हवा अस्थमा, प्रदूषण और हृदय रोगियों के लिए लाभदायक है- बरगद की जटाएं वायु को शुद्ध कर शीतलता बढ़ाती हैं।- पाकड़ की छाल और पत्ते आयुर्वेद में कई दवाओं में उपयोग होते हैं।- पक्षियों का सबसे बड़ा आश्रय स्थल बनता है - एक हरिशंकरी पर 50 से अधिक प्रजाति के पक्षी घोंसला बनाते हैं।

सहसंयोजक राजीव त्रिपाठी ने हरिशंकरी का सामाजिक महत्व बताया कि - एक बार लग जाए तो पीढ़ियों तक लाभ देता है, बार-बार लगाने की जरूरत नहीं।- छायादार होने से चौपाल, विश्राम स्थल बन जाता है।- चित्रकूट जैसे पथरीली भूमि के लिए सबसे उपयुक्त है, कम पानी में भी चल जाता है




बैठक के उपरांत ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख सुशील वर्मा के नेतृत्व में ढोल-नगाड़े और गाजे-बाजे के साथ हर्षोल्लास के वातावरण में हरिशंकरी पौधरोपण किया गया, सुरक्षा की दृष्टि से त्रिदेव वृक्षों में तीन जाली भी तत्काल लगाई गई। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और पौधों की परिक्रमा कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इसी तरह ब्लाक रामनगर और नगर पंचायत मऊ क्षेत्र में भी बैठक के बाद हरिशंकरी पौधारोपण का डेमो हर्षोल्लास के वातावरण में हुआ। नगर पंचायत में जिला पंचायत सदस्य विनीत द्विवेदी नायब तहसीलदार पारुल सिंह परिहार ओमप्रकाश मिश्रा बालाजी की उपस्थिति में सभी सभासदों के साथ हरिशंकरी पौधारोपण हुआ।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मऊ सुशीला वर्मा, खंड विकास अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी, हरिशंकरी समिति के संयोजक *कमलाकांत उपाध्याय, जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. अश्वनी अवस्थी, जिला सहसंयोजक राजीव त्रिपाठी, संतोष मिश्रा, शंकर यादव, अमित मिश्रा, मोहित मिश्रा, प्रधान संघ के अध्यक्ष मुन्ना सिंह अनुराग पांडे अमित मिश्रा सहित ब्लॉक के सभी सचिव, प्रधान और रोजगार सेवक उपस्थित रहे।
    user_Chitrakootnewslive
    Chitrakootnewslive
    News Anchor मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • 🚨 बाढ़ राहत में DM की अपील: धनराशि नहीं, सीधे राशन और भोजन बांटें 🚨 बाढ़ राहत में DM की अपील: धनराशि नहीं, सीधे राशन और भोजन बांटें चित्रकूट। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बाढ़/आपदा के समय मदद के इच्छुक समाजसेवियों एवं स्वैच्छिक संस्थाओं से अपील की है कि धनराशि देने के बजाय जरूरतमंदों तक राशन किट और लंच पैकेट पहुंचाकर राहत कार्य में सहयोग करें। डीएम ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सीधी और जरूरतमंदों तक पहुंचने वाली मदद सबसे प्रभावी है।
    1
    🚨 बाढ़ राहत में DM की अपील: धनराशि नहीं, सीधे राशन और भोजन बांटें

🚨 बाढ़ राहत में DM की अपील: धनराशि नहीं, सीधे राशन और भोजन बांटें
चित्रकूट। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बाढ़/आपदा के समय मदद के इच्छुक समाजसेवियों एवं स्वैच्छिक संस्थाओं से अपील की है कि धनराशि देने के बजाय जरूरतमंदों तक राशन किट और लंच पैकेट पहुंचाकर राहत कार्य में सहयोग करें।
डीएम ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सीधी और जरूरतमंदों तक पहुंचने वाली मदद सबसे प्रभावी है।
    user_Pk Tiwari
    Pk Tiwari
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लोकेशन रीवा। संजय गांधी समेत निजी अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सवाल, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी। रीवा की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अब नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। संजय गांधी, सुपर स्पेशलिटी सहित जिले के शासकीय और निजी अस्पतालों की कथित अव्यवस्थाओं, लापरवाही और मनमानी के खिलाफ राज्यपाल के नाम आयुक्त रीवा संभाग को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में प्रसूता और नवजात की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच, जिम्मेदारों पर FIR और कठोर कार्रवाई सहित स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो शांतिपूर्ण सत्याग्रह शुरू किया जाएगा। ज्ञापन में संजय गांधी अस्पताल में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत के मामले को गंभीरता से उठाते हुए ड्यूटी डॉक्टर, एनेस्थीसिया चिकित्सक और संबंधित स्टाफ की जिम्मेदारी तय करने तथा दोषियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की गई है। इसके अलावा सरकारी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस पर रोक, जांच और उपचार की फीस सार्वजनिक करने, अस्पतालों में CCTV अनिवार्य करने और फुटेज सुरक्षित रखने की मांग रखी गई है। ज्ञापन में एक्सपायरी दवाओं के उपयोग, लिफ्ट और वेंटिलेटर जैसी जरूरी व्यवस्थाओं में कथित लापरवाही तथा स्ट्रेचर सहित अन्य सेवाओं के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतों की नियमित निगरानी की मांग भी की गई। ज्ञापन सौंपने वालों ने साफ कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में जवाबदेही तय होना जरूरी है। कल्पना मिश्रा की मौत के मामले में FIR और निष्पक्ष जांच के साथ पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग भी की गई है। अब प्रशासन के सामने सवाल है कि इन शिकायतों पर एक सप्ताह के भीतर क्या कार्रवाई होती है। मांगें पूरी नहीं हुईं तो नागरिक और समाजसेवी आंदोलन का रास्ता अपनाने की चेतावनी दे चुके हैं।
    1
    लोकेशन रीवा।

संजय गांधी समेत निजी अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सवाल, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी।

रीवा की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अब नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। संजय गांधी, सुपर स्पेशलिटी सहित जिले के शासकीय और निजी अस्पतालों की कथित अव्यवस्थाओं, लापरवाही और मनमानी के खिलाफ राज्यपाल के नाम आयुक्त रीवा संभाग को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में प्रसूता और नवजात की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच, जिम्मेदारों पर FIR और कठोर कार्रवाई सहित स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो शांतिपूर्ण सत्याग्रह शुरू किया जाएगा। ज्ञापन में संजय गांधी अस्पताल में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत के मामले को गंभीरता से उठाते हुए ड्यूटी डॉक्टर, एनेस्थीसिया चिकित्सक और संबंधित स्टाफ की जिम्मेदारी तय करने तथा दोषियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की गई है। इसके अलावा सरकारी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस पर रोक, जांच और उपचार की फीस सार्वजनिक करने, अस्पतालों में CCTV अनिवार्य करने और फुटेज सुरक्षित रखने की मांग रखी गई है। ज्ञापन में एक्सपायरी दवाओं के उपयोग, लिफ्ट और वेंटिलेटर जैसी जरूरी व्यवस्थाओं में कथित लापरवाही तथा स्ट्रेचर सहित अन्य सेवाओं के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतों की नियमित निगरानी की मांग भी की गई। ज्ञापन सौंपने वालों ने साफ कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में जवाबदेही तय होना जरूरी है। कल्पना मिश्रा की मौत के मामले में FIR और निष्पक्ष जांच के साथ पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग भी की गई है। अब प्रशासन के सामने सवाल है कि इन शिकायतों पर एक सप्ताह के भीतर क्या कार्रवाई होती है। मांगें पूरी नहीं हुईं तो नागरिक और समाजसेवी आंदोलन का रास्ता अपनाने की चेतावनी दे चुके हैं।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.