logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़ प्रभावितों को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा 100 राशन किट भी वितरित किए गए चित्रकूट में बाढ़ प्रभावितों को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा 100 राशन किट भी वितरित किए गए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक लगातार बाढ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर हर संभव कर रहे प्रयास जनपद में लगातार हुई वर्षा के कारण विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने से कई आवासीय भवन प्रभावित एवं क्षतिग्रस्त हुए हैं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है तथा प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपालों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त एवं प्रभावित मकानों का सघन एवं त्वरित सर्वे कराकर रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को नियमानुसार अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को तत्काल बहाल कर दिया गया है तथा पेयजल आपूर्ति भी लगभग दोपहर 02 बजे तक सुचारु रूप से संचालित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों को आवासीय स्तर पर अधिक कठिनाई हो रही है, वे प्रशासन द्वारा बनाए गए रैन बसेरों में आश्रय ले सकते हैं, जहां आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

22 hrs ago
user_Vimal Kumar
Vimal Kumar
Local News Reporter Manikpur, Chitrakoot•
22 hrs ago

बाढ़ प्रभावितों को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा 100 राशन किट भी वितरित किए गए चित्रकूट में बाढ़ प्रभावितों को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा 100 राशन किट भी वितरित किए गए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक लगातार बाढ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर हर संभव कर रहे प्रयास जनपद में लगातार हुई वर्षा के कारण विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने से कई आवासीय भवन प्रभावित एवं क्षतिग्रस्त हुए हैं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है तथा प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपालों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त एवं प्रभावित मकानों का सघन एवं त्वरित सर्वे कराकर रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को नियमानुसार अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को तत्काल बहाल कर दिया गया है तथा पेयजल आपूर्ति भी लगभग दोपहर 02 बजे तक सुचारु रूप से संचालित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों को आवासीय स्तर पर अधिक कठिनाई हो रही है, वे प्रशासन द्वारा बनाए गए रैन बसेरों में आश्रय ले सकते हैं, जहां आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

More news from Chitrakoot and nearby areas
  • चित्रकूट ब्यूरो रिपोर्ट चित्रकूट में मंदाकिनी नदी फिर से उफान पर है जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।
    1
    चित्रकूट ब्यूरो रिपोर्ट चित्रकूट में मंदाकिनी नदी फिर से उफान पर है जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Manikpur, Chitrakoot•
    5 hrs ago
  • *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रैन बसेरा व बाढ़ प्रभावित मंदाकिनी नदी पुल का किया निरीक्षण* जनपद में भारी बारिश से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में सतर्कता बरतने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह ने सीतापुर स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने रैन बसेरा में तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित लोगों को टोकन प्रणाली के माध्यम से भोजन, पेयजल एवं बेड उपलब्ध कराया जाए, जिससे राहत शिविर की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहें और लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने निर्देशित किया कि शिविर में उपलब्ध खाद्य सामग्री नियमानुसार बाढ़ प्रभावितों को उपलब्ध कराई जाए तथा उनकी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ से प्रभावित मंदाकिनी नदी पुल के मार्ग का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने एनएच बांदा के जूनियर इंजीनियर को निर्देशित किया कि मार्ग की सुरक्षा एवं स्थायित्व पर विशेष ध्यान देते हुए लगातार निगरानी की जाए, ताकि मार्ग पुनः क्षतिग्रस्त न हो। उन्होंने कहा कि यह शहर का प्रमुख मार्ग है, इसलिए आवागमन को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। एनएच बांदा के जेई द्वारा अवगत कराया गया कि क्षतिग्रस्त मार्ग का मरम्मत कार्य पूर्ण करा लिया गया है। वर्तमान में भारी वाहनों, विशेषकर ट्रकों के आवागमन पर प्रतिबंध है, जबकि अन्य वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से संचालित हो रहा है।
    1
    *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रैन बसेरा व बाढ़ प्रभावित मंदाकिनी नदी पुल का किया निरीक्षण*
जनपद में भारी बारिश से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में सतर्कता बरतने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह ने सीतापुर स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने रैन बसेरा में तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित लोगों को टोकन प्रणाली के माध्यम से भोजन, पेयजल एवं बेड उपलब्ध कराया जाए, जिससे राहत शिविर की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहें और लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने निर्देशित किया कि शिविर में उपलब्ध खाद्य सामग्री नियमानुसार बाढ़ प्रभावितों को उपलब्ध कराई जाए तथा उनकी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ से प्रभावित मंदाकिनी नदी पुल के मार्ग का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने एनएच बांदा के जूनियर इंजीनियर को निर्देशित किया कि मार्ग की सुरक्षा एवं स्थायित्व पर विशेष ध्यान देते हुए लगातार निगरानी की जाए, ताकि मार्ग पुनः क्षतिग्रस्त न हो। उन्होंने कहा कि यह शहर का प्रमुख मार्ग है, इसलिए आवागमन को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
एनएच बांदा के जेई द्वारा अवगत कराया गया कि क्षतिग्रस्त मार्ग का मरम्मत कार्य पूर्ण करा लिया गया है। वर्तमान में भारी वाहनों, विशेषकर ट्रकों के आवागमन पर प्रतिबंध है, जबकि अन्य वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से संचालित हो रहा है।
    user_छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    Reporter मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चित्रकूट जिले के सरधुवा तिरहर क्षेत्र में जल तांडव जारी, बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन की नजर चित्रकूट जिले के तिरहर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे जलस्तर के चलते बाढ़ का कहर जारी है। मंदाकिनी, वाल्मीकि और गेडुवा नदियों के उफान पर होने से आसपास के कई गांवों में पानी घुसने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं उप जिलाधिकारी राजापुर सहित प्रशासनिक अधिकारी लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। अधिकारियों द्वारा बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिया जा रहा है। वहीं बाढ़ में फंसे लोगों को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों की मदद से सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है। प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि बाढ़ के दौरान नदी-नालों के किनारे जाने से बचें और प्रशासन द्वारा बनाए गए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर सहयोग करें
    1
    चित्रकूट  जिले के सरधुवा तिरहर क्षेत्र में जल तांडव जारी, बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन की नजर
चित्रकूट जिले के तिरहर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे जलस्तर के चलते बाढ़ का कहर जारी है। मंदाकिनी, वाल्मीकि और गेडुवा नदियों के उफान पर होने से आसपास के कई गांवों में पानी घुसने से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं उप जिलाधिकारी राजापुर सहित प्रशासनिक अधिकारी लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। अधिकारियों द्वारा बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिया जा रहा है।
वहीं बाढ़ में फंसे लोगों को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों की मदद से सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है। प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि बाढ़ के दौरान नदी-नालों के किनारे जाने से बचें और प्रशासन द्वारा बनाए गए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर सहयोग करें
    user_Vimal Kumar
    Vimal Kumar
    Local News Reporter Manikpur, Chitrakoot•
    7 hrs ago
  • 🔴 BREAKING NEWS | लखनऊ में मंत्री को लेकर कथित अभद्र ऑडियो वायरल, जांच की मांग गोमती नगर में रहने वाले एक व्यक्ति पर राज्य मंत्री वसंत विश्वकर्मा को लेकर सोशल मीडिया ऑडियो में कथित अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप, पुलिस से जांच की मांग।
    1
    🔴 BREAKING NEWS | लखनऊ में मंत्री को लेकर कथित अभद्र ऑडियो वायरल, जांच की मांग

गोमती नगर में रहने वाले एक व्यक्ति पर राज्य मंत्री वसंत विश्वकर्मा को लेकर सोशल मीडिया ऑडियो में कथित अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप, पुलिस से जांच की मांग।
    user_Chitrakootnewslive
    Chitrakootnewslive
    News Anchor मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मंदाकिनी की बाढ़ से प्रभावित चौरा में पहुंची राहत, मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन ने संभाला मोर्चा मंदाकिनी की बाढ़ से प्रभावित चौरा में पहुंची राहत, मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन ने संभाला मोर्चा #चित्रकूट। मां मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ से प्रभावित ग्राम चौरा (पहाड़ी) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के निर्देश पर प्रशासन ने राहत अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री, भोजन एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के क्रम में मंगलवार को ग्राम चौरा में राहत एवं भोजन सामग्री का वितरण किया गया। बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के बीच पहुंचकर पहाड़ी ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी एवं पूर्व विधायक आनंद शुक्ला सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने राहत सामग्री वितरित की और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मौके पर उप जिलाधिकारी, तहसीलदार राजापुर सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी तथा आवश्यकता के अनुसार राहत सामग्री और अन्य जरूरी सुविधाएं लगातार उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन की सक्रियता से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत कार्यों को गति मिली है। संकट की इस घड़ी में शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधि ग्रामीणों के साथ मजबूती से खड़े नजर आ रहे हैं।
    1
    मंदाकिनी की बाढ़ से प्रभावित चौरा में पहुंची राहत, मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन ने संभाला मोर्चा


मंदाकिनी की बाढ़ से प्रभावित चौरा में पहुंची राहत, मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन ने संभाला मोर्चा
#चित्रकूट। मां मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ से प्रभावित ग्राम चौरा (पहाड़ी) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के निर्देश पर प्रशासन ने राहत अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री, भोजन एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के क्रम में मंगलवार को ग्राम चौरा में राहत एवं भोजन सामग्री का वितरण किया गया।
बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के बीच पहुंचकर पहाड़ी ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी एवं पूर्व विधायक आनंद शुक्ला सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने राहत सामग्री वितरित की और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मौके पर उप जिलाधिकारी, तहसीलदार राजापुर सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी तथा आवश्यकता के अनुसार राहत सामग्री और अन्य जरूरी सुविधाएं लगातार उपलब्ध कराई जाएंगी।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन की सक्रियता से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत कार्यों को गति मिली है। संकट की इस घड़ी में शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधि ग्रामीणों के साथ मजबूती से खड़े नजर आ रहे हैं।
    user_Pk Tiwari
    Pk Tiwari
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • माँ मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जनपदवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील है कि नदी, घाटों एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। माँ मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जनपदवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील है कि नदी, घाटों एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के लिए सीतापुर रैन बसेरा में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। आवश्यकता होने पर सुरक्षित रूप से रैन बसेरा में पहुंचकर आश्रय लिया जा सकता है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। #Chitrakoot #FloodAlert #MandakiniRiver #FloodSafety #DisasterManagement #StaySafe #ChitrakootAdministration
    1
    माँ मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जनपदवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील है कि नदी, घाटों एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
माँ मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जनपदवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील है कि नदी, घाटों एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के लिए सीतापुर रैन बसेरा में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। आवश्यकता होने पर सुरक्षित रूप से रैन बसेरा में पहुंचकर आश्रय लिया जा सकता है।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
#Chitrakoot #FloodAlert #MandakiniRiver #FloodSafety #DisasterManagement #StaySafe #ChitrakootAdministration
    user_Dr Vipul Shukla
    Dr Vipul Shukla
    Teacher करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Abhay TV News
    2
    Post by Abhay TV News
    user_Abhay TV News
    Abhay TV News
    Reporter Karwi, Chitrakoot•
    18 hrs ago
  • सिधौली के हनुमान मंदिर परिसर में हुआ हरिशंकरी पौधरोपण चित्रकूट। पहाड़ी विकासखंड के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर परिसर सिधौली में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से हरिशंकरी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता जगदीश प्रसाद गौतम के नेतृत्व में मंदिर परिसर में बरगद, पीपल और पाकड़ के पौधे त्रिकोणाकार में रोपे गए। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद गौतम ने हरिशंकरी पौधरोपण की विशेषता बताते हुए कहा कि एक ही गड्ढे में तीन कटोरीनुमा गड्ढे बनाकर बरगद, पीपल और पाकड़ के पौधों को त्रिकोण आकार में लगाया जाता है। इसे हरिशंकरी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार हरिशंकरी में शामिल तीनों वृक्षों का संबंध ब्रह्मा, विष्णु और महेश से माना जाता है। इसी कारण बरगद, पीपल और पाकड़ को एक साथ लगाना धार्मिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया गया। मंदिर परिसर में हुए पौधरोपण से स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।
    1
    सिधौली के हनुमान मंदिर परिसर में हुआ हरिशंकरी पौधरोपण

चित्रकूट। पहाड़ी विकासखंड के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर परिसर सिधौली में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से हरिशंकरी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता जगदीश प्रसाद गौतम के नेतृत्व में मंदिर परिसर में बरगद, पीपल और पाकड़ के पौधे त्रिकोणाकार में रोपे गए।

इस अवसर पर जगदीश प्रसाद गौतम ने हरिशंकरी पौधरोपण की विशेषता बताते हुए कहा कि एक ही गड्ढे में तीन कटोरीनुमा गड्ढे बनाकर बरगद, पीपल और पाकड़ के पौधों को त्रिकोण आकार में लगाया जाता है। इसे हरिशंकरी कहा जाता है।

उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार हरिशंकरी में शामिल तीनों वृक्षों का संबंध ब्रह्मा, विष्णु और महेश से माना जाता है। इसी कारण बरगद, पीपल और पाकड़ को एक साथ लगाना धार्मिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया गया। मंदिर परिसर में हुए पौधरोपण से स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।
    user_Chitrakootnewslive
    Chitrakootnewslive
    News Anchor मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.