Shuru
Apke Nagar Ki App…
चित्रकूट ब्यूरो रिपोर्ट चित्रकूट में मंदाकिनी नदी फिर से उफान पर है जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।
द कहर न्यूज़ एजेंसी
चित्रकूट ब्यूरो रिपोर्ट चित्रकूट में मंदाकिनी नदी फिर से उफान पर है जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।
More news from Chitrakoot and nearby areas
- चित्रकूट ब्यूरो रिपोर्ट चित्रकूट में मंदाकिनी नदी फिर से उफान पर है जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।1
- *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रैन बसेरा व बाढ़ प्रभावित मंदाकिनी नदी पुल का किया निरीक्षण* जनपद में भारी बारिश से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में सतर्कता बरतने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह ने सीतापुर स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने रैन बसेरा में तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित लोगों को टोकन प्रणाली के माध्यम से भोजन, पेयजल एवं बेड उपलब्ध कराया जाए, जिससे राहत शिविर की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहें और लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने निर्देशित किया कि शिविर में उपलब्ध खाद्य सामग्री नियमानुसार बाढ़ प्रभावितों को उपलब्ध कराई जाए तथा उनकी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ से प्रभावित मंदाकिनी नदी पुल के मार्ग का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने एनएच बांदा के जूनियर इंजीनियर को निर्देशित किया कि मार्ग की सुरक्षा एवं स्थायित्व पर विशेष ध्यान देते हुए लगातार निगरानी की जाए, ताकि मार्ग पुनः क्षतिग्रस्त न हो। उन्होंने कहा कि यह शहर का प्रमुख मार्ग है, इसलिए आवागमन को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। एनएच बांदा के जेई द्वारा अवगत कराया गया कि क्षतिग्रस्त मार्ग का मरम्मत कार्य पूर्ण करा लिया गया है। वर्तमान में भारी वाहनों, विशेषकर ट्रकों के आवागमन पर प्रतिबंध है, जबकि अन्य वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से संचालित हो रहा है।1
- चित्रकूट जिले के सरधुवा तिरहर क्षेत्र में जल तांडव जारी, बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन की नजर चित्रकूट जिले के तिरहर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे जलस्तर के चलते बाढ़ का कहर जारी है। मंदाकिनी, वाल्मीकि और गेडुवा नदियों के उफान पर होने से आसपास के कई गांवों में पानी घुसने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं उप जिलाधिकारी राजापुर सहित प्रशासनिक अधिकारी लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। अधिकारियों द्वारा बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिया जा रहा है। वहीं बाढ़ में फंसे लोगों को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों की मदद से सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है। प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि बाढ़ के दौरान नदी-नालों के किनारे जाने से बचें और प्रशासन द्वारा बनाए गए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर सहयोग करें1
- 🔴 BREAKING NEWS | लखनऊ में मंत्री को लेकर कथित अभद्र ऑडियो वायरल, जांच की मांग गोमती नगर में रहने वाले एक व्यक्ति पर राज्य मंत्री वसंत विश्वकर्मा को लेकर सोशल मीडिया ऑडियो में कथित अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप, पुलिस से जांच की मांग।1
- मंदाकिनी की बाढ़ से प्रभावित चौरा में पहुंची राहत, मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन ने संभाला मोर्चा मंदाकिनी की बाढ़ से प्रभावित चौरा में पहुंची राहत, मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन ने संभाला मोर्चा #चित्रकूट। मां मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ से प्रभावित ग्राम चौरा (पहाड़ी) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के निर्देश पर प्रशासन ने राहत अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री, भोजन एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के क्रम में मंगलवार को ग्राम चौरा में राहत एवं भोजन सामग्री का वितरण किया गया। बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के बीच पहुंचकर पहाड़ी ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी एवं पूर्व विधायक आनंद शुक्ला सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने राहत सामग्री वितरित की और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मौके पर उप जिलाधिकारी, तहसीलदार राजापुर सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी तथा आवश्यकता के अनुसार राहत सामग्री और अन्य जरूरी सुविधाएं लगातार उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन की सक्रियता से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत कार्यों को गति मिली है। संकट की इस घड़ी में शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधि ग्रामीणों के साथ मजबूती से खड़े नजर आ रहे हैं।1
- माँ मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जनपदवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील है कि नदी, घाटों एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। माँ मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जनपदवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील है कि नदी, घाटों एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के लिए सीतापुर रैन बसेरा में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। आवश्यकता होने पर सुरक्षित रूप से रैन बसेरा में पहुंचकर आश्रय लिया जा सकता है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। #Chitrakoot #FloodAlert #MandakiniRiver #FloodSafety #DisasterManagement #StaySafe #ChitrakootAdministration1
- Post by Abhay TV News2
- सिधौली के हनुमान मंदिर परिसर में हुआ हरिशंकरी पौधरोपण चित्रकूट। पहाड़ी विकासखंड के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर परिसर सिधौली में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से हरिशंकरी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता जगदीश प्रसाद गौतम के नेतृत्व में मंदिर परिसर में बरगद, पीपल और पाकड़ के पौधे त्रिकोणाकार में रोपे गए। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद गौतम ने हरिशंकरी पौधरोपण की विशेषता बताते हुए कहा कि एक ही गड्ढे में तीन कटोरीनुमा गड्ढे बनाकर बरगद, पीपल और पाकड़ के पौधों को त्रिकोण आकार में लगाया जाता है। इसे हरिशंकरी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार हरिशंकरी में शामिल तीनों वृक्षों का संबंध ब्रह्मा, विष्णु और महेश से माना जाता है। इसी कारण बरगद, पीपल और पाकड़ को एक साथ लगाना धार्मिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया गया। मंदिर परिसर में हुए पौधरोपण से स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।1