Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना प्रभारी ने जिलाबदर की कार्यवाही कर आरोपी को सीमा से बाहर छोड़ा थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर 1 बजे ढोल व मुनादी बजाते हुए एक आरोपी पर जिला बदर की कार्रवाई की है। आरोपी सुधीर पुत्र बृजेश उर्फ विनायक निवासी मानपुर रामनगर को दो माह के लिए मैनपुरी की सीमा से निष्कासित किया है वहीं पुलिस ने आरोपी को कन्नौज के थाना बिशुनगढ़ की सीमा पर छोड़ा और हिदायद दी कि यदि दो माह के अंदर जनपद मैनपुरी की सीमा में पाए जाते हो तो गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने आरोपी की ढोल,मुनादी के साथ जिला बदर की कार्रवाई की है।
Rachit pandey journalist
थाना प्रभारी ने जिलाबदर की कार्यवाही कर आरोपी को सीमा से बाहर छोड़ा थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर 1 बजे ढोल व मुनादी बजाते हुए एक आरोपी पर जिला बदर की कार्रवाई की है। आरोपी सुधीर पुत्र बृजेश उर्फ विनायक निवासी मानपुर रामनगर को दो माह के लिए मैनपुरी की सीमा से निष्कासित किया है वहीं पुलिस ने आरोपी को कन्नौज के थाना बिशुनगढ़ की सीमा पर छोड़ा और हिदायद दी कि यदि दो माह के अंदर जनपद मैनपुरी की सीमा में पाए जाते हो तो गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने आरोपी की ढोल,मुनादी के साथ जिला बदर की कार्रवाई की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- थाना क्षेत्र के गांव रैपुरा समान निवासी सोमवती पत्नी सर्वेश कुमार पाल ने तहरीर दी कि उनके गांव का हिमांशु पुत्र धर्मपाल उनकी बेटी प्रिया उर्फ कोमल को परेशान करता था। 12 जून 2025 को हिमांशु ने जब उनकी बेटी को परेशान किया और छेड़छाड़ की तो उन्होंने उसके परिजनों से शिकायत की। इसके बाद उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना के बाद गांव में पंचायत हो गई और दोनों पक्षों ने एक दूसरे के यहां आना जाना बंद कर दिया। काफी दिनों तक हालात सामान्य रहे परंतु कुछ दिनों से हिमांशु सचिन कमलकांत पुत्रगढ़ धर्मपाल धीरज पुत्र अजब सिंह बंटू पुत्र रामदुलारे और सुशीला देवी पत्नी धर्मपाल जो कि उनसे रंजिश मानते चले आ रहे हैं, 7 फरवरी को सभी लोग अपने घर की छत पर तथा दरवाजे पर आकर उन्हें और उनके परिवार का नाम लेकर गाली गलौज करने लगे। वह अपने परिवार के साथ घर से बाहर आए और उन लोगों से गाली देने से मना किया। सभी लोग लाठी डंडा लेकर आए और उन्हें उनके पति बहन व उनके लड़के मनजीत को जमकर गालियां दी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उनका कहना है कि उक्त लोगों से उन्हें उनके परिवार को जान और माल का खतरा है।पुलिस ने सोमवार दोपहर 12 बजे सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- सौरिख कन्नौज दबंगों द्वारा पिलर गिराने से गाड़ी हुई छटग्रस्त पीड़ित ने उप जिला अधिकारी से की शिकायत2
- मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी डॉक्टर की लापरवाही से जच्चा और बच्चा दोनों की हुई मौत आपको बताते चले थाना कोतवाली क्षेत्र में एक डॉक्टर की कथित लापरवाही ने घर की खुशियां उजाड़ दीं एक निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई मैनपुरी शहर के बिछिया रोड निवासी एक परिवार के लिए खुशियों का दिन मातम में बदल गया। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत 'ज्योतिका आरोग्य धाम' अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ की घोर लापरवाही के कारण एक नवजात शिशु और उसकी मां की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इलाज में लापरवाही पीड़ित देवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी अंबिका सिंह को 8 फरवरी 2026 की शाम डिलीवरी के लिए डॉ. पूनम पाठक के पास भर्ती कराया था। रात 1:32 बजे बेटे का जन्म हुआ, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने सच्चाई छिपाई। अस्पताल का गैर-जिम्मेदाराना रवैया जब पति ने अपने बच्चे को देखा तो वह मृत अवस्था में था और पत्नी की हालत अत्यंत नाजुक (मरणासन्न) थी। पूछने पर अस्पताल प्रबंधन ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और आनन-फानन में जिला अस्पताल रेफर कर दिया सैफई में मृत घोषित जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाने पर डॉक्टरों ने अंबिका सिंह को मृत घोषित कर दिया और बताया कि उनकी मृत्यु काफी समय पहले ही हो चुकी थी। वाइट,, मृतका के पति की मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट1
- जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के यलो गार्डन परिसर में केंद्रीय बजट 2026-27 पर एक विधानसभा चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ़ अन्नू गुप्ता, विधानसभा पूर्व प्रत्याशी विवेक शाक्य, पूर्व सांसद प्रेम दास कठेरिया और राज बहादुर सिंह यादव थे। अपने संबोधन में इन नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 उत्तर प्रदेश के लिए विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता को नई ऊँचाई देने वाला है। उन्होंने इस बजट को राज्य को इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि और युवाओं को ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया। बजट में हाई-स्पीड रेल, रेल विस्तार, राष्ट्रीय राजमार्ग, एक्सप्रेसवे और उत्तर प्रदेश को लॉजिस्टिक हब बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, कृषि में एआई तकनीक, जीवन रक्षक दवाओं पर छूट, पर्यटन, रोजगार, युवा विकास और नई टेक्नोलॉजी पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है। नेताओं ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में देश विकसित भारत की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला मंत्री राज कमल यादव, शिवाकांत चौबे, प्रशांत राय, अजय बिंदु यादव, अभिषेक शुक्ला उर्फ़ राम जी, सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष और पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- पंचायत चुनाव 2026 कब होंगे? ग्राम प्रधान बनने के नियम बदले! अब ये लोग नहीं लड़ पाएंगे चुनाव! यूपी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर सरकार ने बड़े बदलाव किए हैं। अगर आप भी ग्राम प्रधान, बीडीसी या जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस वीडियो में हमने विस्तार से बताया है कि ग्राम प्रधान बनने के नियमों में क्या बदलाव हुए हैं, कौन से नए दस्तावेज (Documents) जरूरी हैं और किन लोगों को चुनाव लड़ने से रोका जा सकता है। इस वीडियो में कवर किए गए मुख्य बिंदु: यूपी पंचायत चुनाव 2026 के नए नियम। ग्राम प्रधान पद के लिए जरूरी योग्यता और दस्तावेज। संपत्ति और आय का विवरण देने की नई शर्त। "पति प्रधान" प्रथा पर रोक और महिलाओं के लिए नियम। सरकारी बकाया (Dues) होने पर नामांकन रद्द होने की जानकारी। वीडियो को अंत तक देखें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें। चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें! Keywords: up panchayat chunav 2026, up panchayat election 2026, up gram pradhan chunav 2026, up panchayat chunav news today, gram pradhan chunav ke naye niyam, up election news, up panchayat chunav kab honge, gram pradhan eligibility 2026, up panchayat chunav reservation list, यूपी पंचायत चुनाव 2026, ग्राम प्रधान चुनाव के नियम, यूपी चुनाव समाचार, panchayat election documents list, up bdc chunav 2026, up zila panchayat chunav 2026 Hashtags: #UPPanchayatChunav2026 #GramPradhanChunav #UPElection2026 #PanchayatElection #UPNews #GramPradhan #UttarPradesh #ElectionUpdate #यूपी_पंचायत_चुनाव_2026 #ग्राम_प्रधान_चुनाव Tags: UP Panchayat Chunav 2026, UP Gram Pradhan Chunav 2026, Panchayat Election Rules UP, Gram Pradhan Eligibility, UP Election News Today, Panchayat Chunav Kab Hoga, UP Panchayat Reservation 2026, Gram Pradhan Documents List, UP Politics News, Panchayat Chunav 2026 Update1
- Post by Devendra Kumar4
- फिल्मी नाटक करके लड़की हुई गायब,कपड़े में सांप की केंचुली बिस्तर पर और कपडे पर रखी मिली औरैया: फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की फिल्मी घटनाक्रम कर घर से फरार हो गई। उसने अपने कपड़े में सांप की केंचुली लपेटकर बिस्तर पर रख दिया। जिससे गांव में चर्चा हो गई कि लड़की नागिन बन गई। इसके बाद पुलिस पहुंच गई। परिजन अब कुछ बोलने को भी तैयार नहीं है। पुलिस ने लड़की का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया है। गांव निवासी युवती का गांव में ही युवक से प्रेम प्रसंग था। उसके परिजन कहीं और शादी तय कर रहे थे। जिससे युवती नाखुश थी। बस इसी बात को लेकर युवती ने फिल्मी ड्रामा की योजना बनाई और अपने कपड़े में सांप की केंचुली लपेटकर बिस्तर पर रख दिया और घर से फरार हो गई। सुबह परिजनों ने देखा तो घर में सुगबुगाहट होने लगी और दोपहर तक यह बात पूरे गांव में फैल गई। परिजनों ने पहले लड़की के नागिन होने का दावा किया। इसके बाद जब पुलिस आई तो परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए। पुलिस ने लड़की का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि फिल्मी ड्रामा किया गया है। लड़की का मोबाइल सर्विलांस पर लगा है जल्द उसे बरामद कर लेंगे। युवती के परिजन अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं बोल रहे है।2
- थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर 1 बजे ढोल व मुनादी बजाते हुए एक आरोपी पर जिला बदर की कार्रवाई की है। आरोपी सुधीर पुत्र बृजेश उर्फ विनायक निवासी मानपुर रामनगर को दो माह के लिए मैनपुरी की सीमा से निष्कासित किया है वहीं पुलिस ने आरोपी को कन्नौज के थाना बिशुनगढ़ की सीमा पर छोड़ा और हिदायद दी कि यदि दो माह के अंदर जनपद मैनपुरी की सीमा में पाए जाते हो तो गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने आरोपी की ढोल,मुनादी के साथ जिला बदर की कार्रवाई की है।1