Shuru
Apke Nagar Ki App…
मेहंदी की महीन रेखाओं में साकार हुए सांवरिया सेठ, पूजा सेन की कला ने जीता दिल आसींद की पूजा सेन ने मेहंदी से रचा सांवरिया सेठ का अद्भुत स्वरूप, 8 साल के हुनर और भक्ति ने कलाकृति को बनाया खास
Hello Chittorgarh News
मेहंदी की महीन रेखाओं में साकार हुए सांवरिया सेठ, पूजा सेन की कला ने जीता दिल आसींद की पूजा सेन ने मेहंदी से रचा सांवरिया सेठ का अद्भुत स्वरूप, 8 साल के हुनर और भक्ति ने कलाकृति को बनाया खास
More news from राजस्थान and nearby areas
- मेहंदी की महीन रेखाओं में साकार हुए सांवरिया सेठ, पूजा सेन की कला ने जीता दिल आसींद की पूजा सेन ने मेहंदी से रचा सांवरिया सेठ का अद्भुत स्वरूप, 8 साल के हुनर और भक्ति ने कलाकृति को बनाया खास1
- छात्रों पर लाठीचार्ज, भूख हड़ताल कर रहे छात्र नेता देवेंद्र हॉस्पिटल में भर्ती रांची । झारखंड के रांची में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों छात्र बैरिकेडिंग तोड विधानसभा गेट के पास पहुंच गए। छात्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें गेट से हटाने की कोशिश की, लेकिन नहीं हटे तो लाठीचार्ज कर खदेड दिया। कई बार पुलिस और छात्रों के बीच झडप की नौबत आई। दो-तीन बार लाठीचार्ज करना पडा। कुछ छात्रों के सिर पर चोटें आई हैं। प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर पानी की बोतलें और चप्पलें फेंकीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों के मुद्दे को सुलझाने के लिए बातचीत और भरोसे पर जोर दिया और कंहा कि छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, झारखंड म विरोध कर रहे छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग गलत है। छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है। झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करना चाहिए। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महोती की धरनास्थल पर तबीयत बिगड़ गई। पुलिस प्रशासन ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया छात्र है। इससे पहले आंदोलनकारी सुबह 10 बजे ओल्ड विधानसभा के पास एकत्रित हुए और फिर विधानसभा के घेराव के लिए निकले। पुलिस ने कंटीले तार की बैरिकेडिंग कर रखी थी। पुलिस ने जैसे ही वाटर कैनन का इस्तेमाल किया छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़कर डांस करते नजर आए। कुछ छात्रों ने राष्ट्रगान गाया। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। 6 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। इधर, सीआईडी ने जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को गिरफ्तार कर लिया है। 21 जुलाई को जेपीएससी ऑफिस में रेड के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। सीआईडी उनसे लगातार पूछताछ कर रही थी। झारखंड पीएससी-एसएससी की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर 17 दिन से आंदोलन कर रहे हैं देवेंद्रनाथ महतो समेत 6 छात्र भूख हडताल पर हैं। वे एंबुलेंस स विधानसभा घेराव में शामिल हुए1
- अठाना में झमाझम बारिश: मुरझाए चेहरों पर लौटी मुस्कान, खरीफ फसलों को मिला नया जीवनदान विष्णु सिंह कुशवाह अठाना अठाना। क्षेत्र में लंबे इंतजार के बाद आज दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने मौसम का रुख बदल दिया है। मानसून की पहली लंबी खेंच के कारण सूखे की कगार पर खड़ी खरीफ फसलों को इस बारिश से नया जीवनदान मिला है।पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण किसान बेहद चिंतित थे। अपनी फसलों को बचाने के लिए किसानों ने पूजा-अर्चना से लेकर हर संभव जतन किए थे। आखिरकार किसानों की मेहनत और दुआएं रंग लाईं और आसमान से राहत की बूंदें बरसीं। तेज बारिश शुरू होते ही किसानों के मुरझाए हुए चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। कृषि जानकारों के अनुसार, यह बारिश फसलों के लिए अमृत के समान है, जिससे उत्पादन में सुधार होगा।- रिपोर्टर विष्णु सिंह कुशवाह, अठाना2
- अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर की सख्ती, वाहन मालिक पर ₹1.06 लाख की शास्ति नीमच जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कार्रवाई करते हुए एक वाहन मालिक पर 1 लाख 6 हजार रुपये की शास्ति अधिरोपित की है। मामला 31 जुलाई 2026 को मनासा तहसील के रामपुरा रोड का है, जहां जांच के दौरान डम्पर क्रमांक MP44GA1404 से मुरूम का अवैध परिवहन पाया गया। वाहन मालिक शोभाराम चंदेल के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। इसमें 6 हजार रुपये रॉयल्टी की 15 गुना राशि और 1 लाख रुपये पर्यावरण क्षतिपूर्ति शामिल है। राशि जमा होने के बाद वाहन मुक्त किया जाएगा, अन्यथा भू-राजस्व की भांति वसूली होगी।1
- महाकाल की सवारी में पुर की दशम सेवा समिति ने रचा भक्ति का अद्भुत नजारा 65 सदस्यीय दल ने उज्जैन के बाजारों में की भव्य महाआरती, लाखों श्रद्धालु बने साक्षी पुर की खुशहाली एवं श्री लक्ष्मीनाथ भगवान मंदिर निर्माण की कामना लेकर ओंकारेश्वर से महाकाल नगरी तक गूंजे जयकारे उज्जैन/भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल महाकाल की सवारी में पुर की दशम सेवा समिति ने रचा भक्ति का अद्भुत नजारा 65 सदस्यीय दल ने उज्जैन के बाजारों में की भव्य महाआरती, लाखों श्रद्धालु बने साक्षी पुर की खुशहाली एवं श्री लक्ष्मीनाथ भगवान मंदिर निर्माण की कामना लेकर ओंकारेश्वर से महाकाल नगरी तक गूंजे जयकारे उज्जैन/भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल उपनगर पुर की दशम सेवा समिति ने धार्मिक आस्था और सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए उज्जैन की धरती पर भक्ति का ऐसा रंग जमाया कि हजारों-लाखों श्रद्धालु महाआरती के दिव्य दृश्य के साक्षी बने। पुर की खुशहाली, सुख-समृद्धि एवं श्री लक्ष्मीनाथ भगवान मंदिर निर्माण की मंगलकामना को लेकर समिति के 65 सदस्यीय दल ने ओंकारेश्वर एवं उज्जैन में विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती की। रविवार को दल ने सर्वप्रथम अहिल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की। इसके बाद शाम को ओंकारेश्वर में मां नर्मदा के पावन तट पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। रात्रि करीब 9 बजे मंदिर परिसर में हुई महाआरती में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्तिमय वातावरण में आरती का आनंद लिया। महाकाल की सवारी के आगे-आगे गूंजती रही आरती सोमवार को उज्जैन में भगवान महाकाल की भव्य सवारी निकली। इस दौरान दशम सेवा समिति के सदस्य सवारी के आगे-आगे पूरे बाजारों में महाआरती करते हुए चले। आरती के इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों लोगों ने समिति की आरती का दर्शन किया और भगवान महाकाल के जयकारों से पूरा उज्जैन गूंज उठा। जगह-जगह फूलों से हुआ स्वागत दशम सेवा समिति की भव्य आरती एवं धार्मिक सेवा की उज्जैन में जमकर सराहना हुई। प्रशासन, स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने समिति के सदस्यों का उत्साह बढ़ाया। कई स्थानों पर समिति का फूलों से भव्य स्वागत किया गया। मीडिया में भी छाई दशम सेवा समिति समिति द्वारा की गई महाआरती को उज्जैन के विभिन्न मीडिया संस्थानों एवं टीवी चैनलों ने प्रमुखता से कवरेज दिया। धार्मिक आयोजन के दौरान समिति की सेवा भावना और अनुशासन की लोगों ने खूब प्रशंसा की। दशम सेवा समिति के सदस्यों ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि पुर की खुशहाली, श्री लक्ष्मीनाथ भगवान के भव्य मंदिर निर्माण और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए सामूहिक आस्था एवं संकल्प की यात्रा है। महाकाल बाबा और भगवान ओंकारेश्वर से सभी के सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की मंगलकामना की गई। महाकाल बाबा की सवारी के दौरान उज्जैन के बाजार में महाआरती करते दशम सेवा समिति पुर के सदस्य।3
- चित्तौड़गढ़ में दिनभर की 6 बड़ी खबरें: नागौर हत्याकांड से लेकर धार्मिक आयोजन और नई कार्यकारिणी तक चित्तौड़गढ़ में मंगलवार को सामने आई इन खबरों में सामाजिक न्याय की मांग से लेकर व्यापारिक समस्याओं, धार्मिक आस्था, सेवा कार्यों और आध्यात्मिक गतिविधियों तक शहर की अलग-अलग तस्वीर देखने को मिली।1
- आशा सहयोगिनियों का प्रदर्शन, दी गिरफ्तारियां राजस्थान आशा सहयोगिनी यूनियन के बैनर तले जिलेभर की आशा सहयोगिनियों ने आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कलेक्ट्रेट सर्कल पर मानव श्रृंखला बनाकर गिरफ्तारियां दी और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मौजूद आशा सहयोगिनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि आशा वर्कर ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की महत्वपूर्ण कड़ी और स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है जो गांव-गांव पहुंचकर स्वास्थ्य योजनाओं को पहुंचाने का महत्वपूर्ण काम करती है। इसके बावजूद उनकी मेहनत के अनुरूप मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा 2025 में 1500 रूपये की मानदेय बढ़ोतरी को भी लागू नहीं किया गया है और न ही आशा वर्करों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया गया है। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शन के दौरान मौजूद आशा वर्करों ने बताया कि जब तक उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जाता तब तक 26 हजार रूपये प्रतिमाह न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षाओं का लाभ दिया जाये। उन्होंने मानदेय को महंगाई भत्ते से जोड़ने, मातृत्व एवं चिकित्सा अवकाश देने, सेवानिवृति की आयु 65 वर्ष करने, सेवानिवृति पर सम्माजनक राशि देने, फील्ड कार्य के दौरान आशा वर्कर की दुर्घटना या मृत्यु होने पर 5 लाख रूपये की सहायता देने, सभी आशा वर्करों के परिवारों को बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने, बकाया भुगतान जारी करने, ऑनलाइन कार्य के लिए मोबाइल और पर्याप्त डाटा उपलब्ध करवाने, अस्पतालों में आशा वर्करों के लिए स्थान निर्धारित करने की मांग की है। वहीं उन्होंने चेतावनी दी कि आज गिरफ्तारी देकर आंदोलन किया है। मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन और तेज किया जायेगा।1