logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बसंतपुर में दो लोगों के घरों से 26 क्विंटल धान जब्त।अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा! ब्रेकिंग न्यूज | बलरामपुर अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा! बसंतपुर में दो लोगों के घरों से 26 क्विंटल धान जब्त। यूपी से छत्तीसगढ़ आ रहा 150 बोरी धान से लदा स्वराज माजदा वाहन पकड़ा गया। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर प्रशासन की कार्रवाई। आ क्यू कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने की कार्रवाई। धान खरीदी से पहले प्रशासन अलर्ट, अवैध भंडारण और परिवहन पर सख्ती!

22 hrs ago
user_Balrampur
Balrampur
Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
22 hrs ago

बसंतपुर में दो लोगों के घरों से 26 क्विंटल धान जब्त।अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा! ब्रेकिंग न्यूज | बलरामपुर अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा! बसंतपुर में दो लोगों के घरों से 26 क्विंटल धान जब्त। यूपी से छत्तीसगढ़ आ रहा 150 बोरी धान से लदा स्वराज माजदा वाहन पकड़ा गया। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर प्रशासन की कार्रवाई। आ क्यू कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने की कार्रवाई। धान खरीदी से पहले प्रशासन अलर्ट, अवैध भंडारण और परिवहन पर सख्ती!

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • बसंतपुर में दो लोगों के घरों से 26 क्विंटल धान जब्त।अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा! ब्रेकिंग न्यूज | बलरामपुर अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा! बसंतपुर में दो लोगों के घरों से 26 क्विंटल धान जब्त। यूपी से छत्तीसगढ़ आ रहा 150 बोरी धान से लदा स्वराज माजदा वाहन पकड़ा गया। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर प्रशासन की कार्रवाई। आ क्यू कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने की कार्रवाई। धान खरीदी से पहले प्रशासन अलर्ट, अवैध भंडारण और परिवहन पर सख्ती!
    1
    बसंतपुर में दो लोगों के घरों से 26 क्विंटल धान जब्त।अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा!
ब्रेकिंग न्यूज | बलरामपुर
अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा!
बसंतपुर में दो लोगों के घरों से 26 क्विंटल धान जब्त।
यूपी से छत्तीसगढ़ आ रहा 150 बोरी धान से लदा स्वराज माजदा वाहन पकड़ा गया।
वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर प्रशासन की कार्रवाई।
आ क्यू कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने की कार्रवाई।
धान खरीदी से पहले प्रशासन अलर्ट, अवैध भंडारण और परिवहन पर सख्ती!
    user_Balrampur
    Balrampur
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • भक्ति गीतों पर झूमते रहे श्रद्धालु, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन चिनियां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट गढ़वा। चिनियां प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायतों में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन मंगलवार शाम 7:00 तक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान पूरा क्षेत्र मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों से भक्तिमय बना रहा। विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चिनियां पुलिस प्रशासन की ओर से विभिन्न जलाशयों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड हनुमान मंदिर से स्टूडेंट क्लब के तत्वावधान में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली गई। वहीं, चिनियां बाजार परिसर से भी विसर्जन जुलूस निकाला गया। दोनों जुलूसों में युवाओं ने डीजे की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया और मां दुर्गा के जयकारे लगाए। दोनों प्रतिमाओं का मिलान करने के बाद साप्ताहिक बाजार स्थित जलाशय में विधिवत विसर्जन किया गया। इससे पूर्व मां दुर्गा की भव्य आरती की गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। चिनियां प्रखंड के डोल, चपकली, राजबांस, छतैलिया, विलैती, खैर, मसरा, खूरी, रणपुरा, बेता़, पाल्हे, बरवाडीह, सिगसीगा कला, तहले, चफला और सपना सहित विभिन्न गांवों में दुर्गा पूजा का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। नौ दिनों तक पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही शारदीय नवरात्र का समापन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
    1
    भक्ति गीतों पर झूमते रहे श्रद्धालु, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन
चिनियां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट
गढ़वा। चिनियां प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायतों में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन मंगलवार शाम 7:00 तक  शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान पूरा क्षेत्र मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों से भक्तिमय बना रहा। विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चिनियां पुलिस प्रशासन की ओर से विभिन्न जलाशयों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड हनुमान मंदिर से स्टूडेंट क्लब के तत्वावधान में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली गई। वहीं, चिनियां बाजार परिसर से भी विसर्जन जुलूस निकाला गया। दोनों जुलूसों में युवाओं ने डीजे की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया और मां दुर्गा के जयकारे लगाए। दोनों प्रतिमाओं का मिलान करने के बाद साप्ताहिक बाजार स्थित जलाशय में विधिवत विसर्जन किया गया। इससे पूर्व मां दुर्गा की भव्य आरती की गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
चिनियां प्रखंड के डोल, चपकली, राजबांस, छतैलिया, विलैती, खैर, मसरा, खूरी, रणपुरा, बेता़, पाल्हे, बरवाडीह, सिगसीगा कला, तहले, चफला और सपना सहित विभिन्न गांवों में दुर्गा पूजा का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। नौ दिनों तक पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही शारदीय नवरात्र का समापन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
    user_Hemant Kumar.  (7294972353)
    Hemant Kumar. (7294972353)
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • बलरामपुर .. कोलुआ गांव में बेला अनिल कुशवाहा ने ग्रामीणों के साथ मनाया कर्मा त्योहार, आपसी प्रेम और भाईचारे का दिया संदेश .. बलरामपुर जिले में जिला पंचायत सदस्य बेला अनिल कुशवाहा लगातार गांव-गांव पहुंचकर क्षेत्र के लोगों से मेल-मिलाप कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने कोलुआ गांव में ग्रामीणों के साथ मिलकर कर्मा त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ समय बिताया और आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सामाजिक एकता को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया। गांव के लोगों के बीच पहुंचकर उनकी खुशियों में शामिल होना और उनके साथ आत्मीयता से मिलना उनके जनसंपर्क का हिस्सा बना हुआ है। जिला पंचायत सदस्य बेला अनिल कुशवाहा की इस सक्रियता की क्षेत्र में चर्चा हो रहा है। कोलुआ में ग्रामीणों के साथ मनाया कर्मा त्योहार ... कर्मा त्योहार आदिवासी एवं ग्रामीण अंचलों की संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह त्योहार प्रकृति, आस्था, भाईचारे और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक माना जाता है। कोलुआ गांव में ग्रामीणों के साथ कर्मा त्योहार मनाकर जिला पंचायत सदस्य बेला अनिल कुशवाहा ने स्थानीय लोगों के साथ खुशियां साझा कीं। त्योहार के अवसर पर ग्रामीणों के बीच पहुंचना और उनके साथ समय बिताना सामाजिक जुड़ाव और आपसी संबंधों को मजबूत बनाने की दिशा में एक अच्छी पहल है। लगातार गांव-गांव पहुंचकर लोगों से कर रही हैं मुलाकात .... जिला पंचायत सदस्य बेला अनिल कुशवाहा अपने जिला पंचायत क्षेत्र के गांवों में लगातार पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि क्षेत्रवासियों के साथ सीधा संवाद बना रहे और उनकी समस्याओं, जरूरतों तथा परिस्थितियों को करीब से समझा जा सके। गांवों में लोगों से मिलना-जुलना और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर उनकी खुशियों में सहभागी बनना उनकी गतिविधियों का हिस्सा बना हुआ है। ग्रामीणों के बीच उनकी लगातार उपस्थिति और आत्मीय व्यवहार क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सुख-दुख में क्षेत्रवासियों के साथ खड़े रहने का संदेश ... जिला पंचायत सदस्य बेला अनिल कुशवाहा का कहना है कि वे क्षेत्र के लोगों के साथ लगातार जुड़ी हुई हैं और उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहने का प्रयास करती हैं। उनके अनुसार, जनप्रतिनिधि होने का अर्थ केवल अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना नहीं, बल्कि लोगों के बीच रहकर उनके साथ पारिवारिक संबंध बनाए रखना भी है। लोगों की खुशियों में शामिल होना और दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहना ही आपसी रिश्तों की असली पहचान है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के साथ उनका जुड़ाव आगे भी बना रहेगा और वे लगातार उनके बीच पहुंचकर उनकी खुशियों में शामिल होने तथा जरूरत के समय उनका साथ देने का प्रयास करती रहेंगी। सामाजिक सहभागिता से मजबूत हो रहा लोगों से जुड़ाव .... ग्रामीण अंचलों में त्योहार और सामाजिक आयोजन लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम करते हैं। ऐसे अवसरों पर साथ बैठना, खुशियां बांटना और एक-दूसरे का हालचाल जानना आपसी रिश्तों को मजबूत बनाता है। कोलुआ गांव में कर्मा त्योहार के दौरान ग्रामीणों के साथ शामिल होकर बेला अनिल कुशवाहा ने भी लोगों के साथ अपना जुड़ाव प्रदर्शित किया। उनका प्रयास है कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच केवल कामकाज का ही नहीं, बल्कि विश्वास, अपनापन और परिवार जैसा रिश्ता भी बना रहे। क्षेत्र के लोगों के बीच लगातार पहुंचकर सामाजिक आयोजनों में सहभागिता निभाना इसी जुड़ाव को दर्शाता है। , कोलुआ में ग्रामीणों के साथ कर्मा त्योहार मनाने की यह पहल आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दे रहे है।
    2
    बलरामपुर .. कोलुआ गांव में बेला अनिल कुशवाहा ने ग्रामीणों के साथ मनाया कर्मा त्योहार, आपसी प्रेम और भाईचारे का दिया संदेश  .. 
बलरामपुर जिले में जिला पंचायत सदस्य बेला अनिल कुशवाहा लगातार गांव-गांव पहुंचकर क्षेत्र के लोगों से मेल-मिलाप कर रहे  हैं। इसी कड़ी में उन्होंने कोलुआ गांव में ग्रामीणों के साथ मिलकर कर्मा त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ समय बिताया और आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सामाजिक एकता को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया। गांव के लोगों के बीच पहुंचकर उनकी खुशियों में शामिल होना और उनके साथ आत्मीयता से मिलना उनके जनसंपर्क का हिस्सा बना हुआ है। जिला पंचायत सदस्य बेला अनिल कुशवाहा की इस सक्रियता की क्षेत्र में चर्चा हो रहा  है।
कोलुआ में ग्रामीणों के साथ मनाया कर्मा त्योहार  ... 
कर्मा त्योहार आदिवासी एवं ग्रामीण अंचलों की संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह त्योहार प्रकृति, आस्था, भाईचारे और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक माना जाता है। कोलुआ गांव में ग्रामीणों के साथ कर्मा त्योहार मनाकर जिला पंचायत सदस्य बेला अनिल कुशवाहा ने स्थानीय लोगों के साथ खुशियां साझा कीं। त्योहार के अवसर पर ग्रामीणों के बीच पहुंचना और उनके साथ समय बिताना सामाजिक जुड़ाव और आपसी संबंधों को मजबूत बनाने की दिशा में एक अच्छी पहल है।
लगातार गांव-गांव पहुंचकर लोगों से कर रही हैं मुलाकात  .... 
जिला पंचायत सदस्य बेला अनिल कुशवाहा अपने जिला पंचायत क्षेत्र के गांवों में लगातार पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि क्षेत्रवासियों के साथ सीधा संवाद बना रहे और उनकी समस्याओं, जरूरतों तथा परिस्थितियों को करीब से समझा जा सके। गांवों में लोगों से मिलना-जुलना और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर उनकी खुशियों में सहभागी बनना उनकी गतिविधियों का हिस्सा बना हुआ है। ग्रामीणों के बीच उनकी लगातार उपस्थिति और आत्मीय व्यवहार क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
सुख-दुख में क्षेत्रवासियों के साथ खड़े रहने का संदेश  ... 
जिला पंचायत सदस्य बेला अनिल कुशवाहा का कहना है कि वे क्षेत्र के लोगों के साथ लगातार जुड़ी हुई हैं और उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहने का प्रयास करती हैं। उनके अनुसार, जनप्रतिनिधि होने का अर्थ केवल अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना नहीं, बल्कि लोगों के बीच रहकर उनके साथ पारिवारिक संबंध बनाए रखना भी है। लोगों की खुशियों में शामिल होना और दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहना ही आपसी रिश्तों की असली पहचान है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के साथ उनका जुड़ाव आगे भी बना रहेगा और वे लगातार उनके बीच पहुंचकर उनकी खुशियों में शामिल होने तथा जरूरत के समय उनका साथ देने का प्रयास करती रहेंगी।
सामाजिक सहभागिता से मजबूत हो रहा लोगों से जुड़ाव  .... 
ग्रामीण अंचलों में त्योहार और सामाजिक आयोजन लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम करते हैं। ऐसे अवसरों पर साथ बैठना, खुशियां बांटना और एक-दूसरे का हालचाल जानना आपसी रिश्तों को मजबूत बनाता है। कोलुआ गांव में कर्मा त्योहार के दौरान ग्रामीणों के साथ शामिल होकर बेला अनिल कुशवाहा ने भी लोगों के साथ अपना जुड़ाव प्रदर्शित किया।
उनका प्रयास है कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच केवल कामकाज का ही नहीं, बल्कि विश्वास, अपनापन और परिवार जैसा रिश्ता भी बना रहे। क्षेत्र के लोगों के बीच लगातार पहुंचकर सामाजिक आयोजनों में सहभागिता निभाना इसी जुड़ाव को दर्शाता है। , कोलुआ में ग्रामीणों के साथ कर्मा त्योहार मनाने की यह पहल आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश  दे रहे  है।
    user_News Ripotar Kulesawr Kushwaha
    News Ripotar Kulesawr Kushwaha
    Reporter वाड्रफनगर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • भालपहाड़ी पाल्हे में हरिओम युवा क्लब की भव्य दुर्गा पूजा, नौ दिनों तक रासलीला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ इस संबंध में आज मंगलवार सुबह छे बजे हरिओम क्लब दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक राजिंदर पासवान ने बताए कि रंका प्रखंड के सोनदाग पंचायत अंतर्गत भालपहाड़ी मंदिर, पाल्हे में हरिओम युवा क्लब दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में शारदीय नवरात्र के अवसर पर दुर्गा पूजा का आयोजन काफी हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में किया जा रहा है। यहां एकम से लेकर दशमी तक स्थानीय कलाकारों एवं वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा भव्य रासलीला का मंचन किया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी और गोपियों की मनमोहक लीलाओं को देखने के लिए रंका प्रखंड सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रासलीला के दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे आकर्षक धार्मिक दृश्य श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण के प्रेम और गोपियों के साथ उनकी मनमोहक लीलाओं का मंचन लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, प्रेम, समर्पण और आध्यात्मिकता का संदेश मिल रहा है। वहीं, माता दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए भी पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर है। इस संबंध में पूजा समिति के संरक्षक राजेंद्र कुमार पासवान ने बताया कि एकम से लेकर दशमी तक स्थानीय कलाकारों और वृंदावन के कलाकारों के सहयोग से रासलीला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। समिति का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भक्ति से जोड़ना तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। उन्होंने आयोजन की सफलता का श्रेय समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार दुबे, विकास प्रजापति, अनिल प्रजापति, विनय साह सहित पाल्हे गांव के सभी युवाओं, बुजुर्गों और एक एक युवा के द्वारा सहयोगकर्ताओं किया गया है । उन्होंने कहा कि सभी लोगों के सामूहिक प्रयास, समर्पण और सहयोग से यह धार्मिक आयोजन भव्य रूप ले सका है। हरिओम युवा क्लब की पूजा समिति ने धार्मिक आस्था के साथ स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं को बेहतर धार्मिक वातावरण उपलब्ध कराने की सराहनीय पहल की है। समिति के इस प्रयास की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।
    1
    भालपहाड़ी पाल्हे में हरिओम युवा क्लब की भव्य दुर्गा पूजा, नौ दिनों तक रासलीला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
इस संबंध में आज मंगलवार सुबह छे बजे हरिओम क्लब दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक राजिंदर पासवान ने बताए कि 
 रंका प्रखंड के सोनदाग पंचायत अंतर्गत भालपहाड़ी मंदिर, पाल्हे में हरिओम युवा क्लब दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में शारदीय नवरात्र के अवसर पर दुर्गा पूजा का आयोजन काफी हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में किया जा रहा है। यहां एकम से लेकर दशमी तक स्थानीय कलाकारों एवं वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा भव्य रासलीला का मंचन किया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी और गोपियों की मनमोहक लीलाओं को देखने के लिए रंका प्रखंड सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
रासलीला के दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे आकर्षक धार्मिक दृश्य श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण के प्रेम और गोपियों के साथ उनकी मनमोहक लीलाओं का मंचन लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, प्रेम, समर्पण और आध्यात्मिकता का संदेश मिल रहा है। वहीं, माता दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए भी पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर है।
इस संबंध में पूजा समिति के संरक्षक राजेंद्र कुमार पासवान ने बताया कि एकम से लेकर दशमी तक स्थानीय कलाकारों और वृंदावन के कलाकारों के सहयोग से रासलीला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। समिति का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भक्ति से जोड़ना तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करना है।
उन्होंने आयोजन की सफलता का श्रेय समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार दुबे, विकास प्रजापति, अनिल प्रजापति, विनय साह सहित पाल्हे गांव के सभी युवाओं, बुजुर्गों और एक  एक युवा के द्वारा सहयोगकर्ताओं किया गया है । उन्होंने कहा कि सभी लोगों के सामूहिक प्रयास, समर्पण और सहयोग से यह धार्मिक आयोजन भव्य रूप ले सका है।
हरिओम युवा क्लब की पूजा समिति ने धार्मिक आस्था के साथ स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं को बेहतर धार्मिक वातावरण उपलब्ध कराने की सराहनीय पहल की है। समिति के इस प्रयास की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    15 hrs ago
  • विधायक श्रीमती पोर्ते के निवास पर नौ दिनों तक गूंजे भजन-कीर्तन विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के निवास पर नौ दिनों तक गूंजे भजन-कीर्तन, एक हजार मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकली विधायक ने कार्यकर्ताओं और नगरवासियों के साथ बैठकर किया भजन कीर्तन, जनसमस्याएं सुनकर लोगों से किया संवाद नन्दु कुशवाहा वाड्रफनगर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते के वाड्रफनगर स्थित निवास पर नौ दिनों तक मां दुर्गा की विधिवत स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं और नगरवासियों के साथ बैठकर भजन-कीर्तन किया। विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते के मार्गदर्शन में नगर की महिलाओं ने लगभग एक हजार मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली। श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई इस यात्रा में महिलाओं ने भाग लिया और मां महामाया मंदिर पहुंचकर माता रानी को चुनरी अर्पित की। इस धार्मिक आयोजन से नगर में भक्तिमय माहौल बना रहा। नवरात्रि के दौरान विधायक ने कन्या पूजन की परंपरा निभाते हुए कन्याओं को भोजन कराया और उनका आशीर्वाद लिया। वहीं, महिलाओं के साथ भी धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। पूजा-अर्चना के साथ जनसमस्याओं पर भी रहा ध्यान नवरात्रि के नौ दिनों में विधायक अपने निवास पर लोगों से लगातार मुलाकात करती रहीं। इस दौरान नगरवासियों और क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं, जिन्हें विधायक ने सुना। लोगों ने बताया कि इस बार उन्हें विधायक से सहजता से मुलाकात करने और अपनी बात रखने का अवसर मिला। विधायक का कार्यकर्ताओं और नगरवासियों के बीच बैठकर भजन गाना करना भी लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। उपस्थित लोगों ने कहा कि धार्मिक आयोजन में विधायक के साथ बैठकर भजन-कीर्तन करने का अनुभव अच्छा रहा। नवरात्रि के दौरान धार्मिक आस्था, सामूहिक सहभागिता और जनसंवाद का संगम देखने को मिला।
    1
    विधायक  श्रीमती पोर्ते के निवास पर नौ दिनों तक गूंजे भजन-कीर्तन
विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के निवास पर नौ दिनों तक गूंजे भजन-कीर्तन, एक हजार मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकली
विधायक ने कार्यकर्ताओं और नगरवासियों के साथ बैठकर किया भजन कीर्तन, जनसमस्याएं सुनकर लोगों से किया संवाद
नन्दु कुशवाहा 
वाड्रफनगर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते के वाड्रफनगर स्थित निवास पर नौ दिनों तक मां दुर्गा की विधिवत स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं और नगरवासियों के साथ बैठकर भजन-कीर्तन किया।
विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते के मार्गदर्शन में नगर की महिलाओं ने लगभग एक हजार मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली। श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई इस यात्रा में महिलाओं ने भाग लिया और मां महामाया मंदिर पहुंचकर माता रानी को चुनरी अर्पित की। इस धार्मिक आयोजन से नगर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
नवरात्रि के दौरान विधायक ने कन्या पूजन की परंपरा निभाते हुए कन्याओं को भोजन कराया और उनका आशीर्वाद लिया। वहीं, महिलाओं के साथ भी धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की।
पूजा-अर्चना के साथ जनसमस्याओं पर भी रहा ध्यान
नवरात्रि के नौ दिनों में विधायक अपने निवास पर लोगों से लगातार मुलाकात करती रहीं। इस दौरान नगरवासियों और क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं, जिन्हें विधायक ने सुना। लोगों ने बताया कि इस बार उन्हें विधायक से सहजता से मुलाकात करने और अपनी बात रखने का अवसर मिला।
विधायक का कार्यकर्ताओं और नगरवासियों के बीच बैठकर भजन गाना  करना भी लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। उपस्थित लोगों ने कहा कि धार्मिक आयोजन में विधायक के साथ बैठकर भजन-कीर्तन करने का अनुभव अच्छा रहा। नवरात्रि के दौरान धार्मिक आस्था, सामूहिक सहभागिता और जनसंवाद का संगम देखने को मिला।
    user_NANDU PRASHAD KUSHWAHA
    NANDU PRASHAD KUSHWAHA
    वाड्रफनगर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • माता रानी की कसम खाकर विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जी ने कही बड़ी बात! 🚩 माता रानी की कसम खाकर विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जी ने कही बड़ी बात! 🚩 उनके इस बयान ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। आखिर क्या है इस बात के पीछे की पूरी कहानी? जानिए वीडियो में।
    1
    माता रानी की कसम खाकर विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जी ने कही बड़ी बात! 🚩
माता रानी की कसम खाकर विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जी ने कही बड़ी बात! 🚩
उनके इस बयान ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। आखिर क्या है इस बात के पीछे की पूरी कहानी? जानिए वीडियो में।
    user_Green Line News, Md Mostaque
    Green Line News, Md Mostaque
    पत्रकार गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    14 hrs ago
  • पुलिस अधिकारी ने गैंगस्टर लॉरेंस को क्यों कहा 'साहब मामला गंभीर पुलिस अधिकारी ने गैंगस्टर लॉरेंस को क्यों कहा 'साहब मामला गंभीर
    1
    पुलिस अधिकारी ने गैंगस्टर

लॉरेंस को क्यों कहा 'साहब मामला गंभीर 
पुलिस अधिकारी ने गैंगस्टर
लॉरेंस को क्यों कहा 'साहब मामला गंभीर
    user_Active line News
    Active line News
    Court reporter गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    16 hrs ago
  • भलुआनी आम बगीचा दुर्गा पूजा पंडाल में महेंद्र ठाकुर के रामचरितमानस प्रवचन से भक्तिमय हुआ माहौल, उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ इस संबंध में आज मंगलवार सुबह सात बजे दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने बतलाए कि रंका। रंका प्रखंड के सोनदाग पंचायत अंतर्गत भलुआनी गांव स्थित आम बगीचा दुर्गा पूजा पंडाल में शारदीय नवरात्र के अवसर पर रामचरितमानस कथा प्रवचन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय व्यास महेंद्र ठाकुर द्वारा नवरात्र की एकम से लेकर दशमी तक प्रतिदिन रामचरितमानस का पाठ एवं प्रवचन किया जा रहा है। उनके प्रवचन को सुनने के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु पंडाल में पहुंच रहे हैं। कथा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक बना हुआ है। इस संबंध में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सह उपमुखिया सतनारायण सिंह ने बताया कि समिति की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र के अवसर पर रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन किया गया है। स्थानीय व्यास महेंद्र ठाकुर द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों, मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म के महत्व को कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं के बीच प्रस्तुत किया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को धार्मिक ज्ञान प्राप्त करने के साथ-साथ जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने की प्रेरणा भी मिल रही है। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में केवल सोनदाग पंचायत ही नहीं, बल्कि तमगे पंचायत, रंका पंचायत और सिरोई कला पंचायत सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन उमड़ रही भीड़ से दुर्गा पूजा पंडाल में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है। सतनारायण सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में जुटे सभी ग्रामीणों, युवाओं और समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के संरक्षक मनोज कुमार ठाकुर, फौदार सिंह, सूर्यदेव सिंह, मनोज सिंह, पंकज ठाकुर, दयाशंकर ठाकुर, सीताराम शाह, सुजीत कुमार, बृजेश सिंह, बिरबल सिंह, प्रभु सिंह, प्रेम ठाकुर, रंजीत ठाकुर और सत्यप्रकाश ठाकुर सहित भलुआनी गांव के महिला-पुरुषों एवं युवाओं का सराहनीय योगदान मिल रहा है। दुर्गा पूजा समिति के सामूहिक प्रयास और ग्रामीणों के सहयोग से यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण बन रहा है।
    1
    भलुआनी आम बगीचा दुर्गा पूजा पंडाल में महेंद्र ठाकुर के रामचरितमानस प्रवचन से भक्तिमय हुआ माहौल, उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

इस संबंध में आज मंगलवार सुबह सात बजे दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने बतलाए कि 
रंका। रंका प्रखंड के सोनदाग पंचायत अंतर्गत भलुआनी गांव स्थित आम बगीचा दुर्गा पूजा पंडाल में शारदीय नवरात्र के अवसर पर रामचरितमानस कथा प्रवचन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय व्यास महेंद्र ठाकुर द्वारा नवरात्र की एकम से लेकर दशमी तक प्रतिदिन रामचरितमानस का पाठ एवं प्रवचन किया जा रहा है। उनके प्रवचन को सुनने के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु पंडाल में पहुंच रहे हैं। कथा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक बना हुआ है।
इस संबंध में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सह उपमुखिया सतनारायण सिंह ने बताया कि समिति की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र के अवसर पर रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन किया गया है। स्थानीय व्यास महेंद्र ठाकुर द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों, मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म के महत्व को कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं के बीच प्रस्तुत किया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को धार्मिक ज्ञान प्राप्त करने के साथ-साथ जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने की प्रेरणा भी मिल रही है।
उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में केवल सोनदाग पंचायत ही नहीं, बल्कि तमगे पंचायत, रंका पंचायत और सिरोई कला पंचायत सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन उमड़ रही भीड़ से दुर्गा पूजा पंडाल में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।
सतनारायण सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में जुटे सभी ग्रामीणों, युवाओं और समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के संरक्षक मनोज कुमार ठाकुर, फौदार सिंह, सूर्यदेव सिंह, मनोज सिंह, पंकज ठाकुर, दयाशंकर ठाकुर, सीताराम शाह, सुजीत कुमार, बृजेश सिंह, बिरबल सिंह, प्रभु सिंह, प्रेम ठाकुर, रंजीत ठाकुर और सत्यप्रकाश ठाकुर सहित भलुआनी गांव के महिला-पुरुषों एवं युवाओं का सराहनीय योगदान मिल रहा है। दुर्गा पूजा समिति के सामूहिक प्रयास और ग्रामीणों के सहयोग से यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण बन रहा है।
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.