कन्नौज: विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत जिलेभर में चलीं अंतर्विभागीय गतिविधियां, सीएमओ ने की स्वच्छता की अपील कन्नौज: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता ने बताया कि जनपद में सोमवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों के समन्वित सहयोग से व्यापक अंतर्विभागीय गतिविधियां सफलतापूर्वक संपन्न कराई गईं। अभियान का उद्देश्य जनमानस को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करना और प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करना है। दस्तक अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड हसेरन के ग्राम फूलपुर एवं विकास खण्ड तालग्राम के ग्राम बरौली में आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की तथा स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ-सफाई एवं रोगों से बचाव के उपायों के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया। पशुपालन विभाग की टीम ने विकास खण्ड सौरिख के ग्राम मलिकपुर, जलालाबाद के ग्राम मिरगावां, छिबरामऊ के ग्राम विशुनगढ़ एवं कन्नौज के ग्राम गदनपुर में कार्यक्रम आयोजित किए। यहां पशुओं के रख-रखाव, स्वच्छता, पशुजनित रोगों की रोकथाम एवं उपचार संबंधी जानकारी ग्रामवासियों को दी गई। कृषि विभाग द्वारा विकास खण्ड छिबरामऊ के ग्राम अनिभोज एवं रूपपुर तथा विकास खण्ड उमर्दा के ग्राम खानपुर में कृषक गोष्ठियों का आयोजन किया गया। गोष्ठियों में विशेषज्ञों ने कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। नगर निकाय विभाग ने नगर पंचायत गुरसहायगंज के मोहल्ला पनगवां (नॉर्थ जोन), वार्ड संख्या-11 राजीव नगर तथा नगर पालिका कन्नौज के मोहल्ला शिखाना, वार्ड संख्या-13 में दवा का छिड़काव कराया। साथ ही नागरिकों को अपने घर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा गंदगी एकत्र न होने देने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता ने जनसामान्य से अपील की कि वे स्वच्छता, सतर्कता एवं जागरूकता को अपनाकर संचारी रोगों से स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रखें। उन्होंने अभियान को सफल बनाने में सभी से सक्रिय सहभागिता करने को कहा।
कन्नौज: विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत जिलेभर में चलीं अंतर्विभागीय गतिविधियां, सीएमओ ने की स्वच्छता की अपील कन्नौज: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता ने बताया कि जनपद में सोमवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों के समन्वित सहयोग से व्यापक अंतर्विभागीय गतिविधियां सफलतापूर्वक संपन्न कराई गईं। अभियान का उद्देश्य जनमानस को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करना और प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करना
है। दस्तक अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड हसेरन के ग्राम फूलपुर एवं विकास खण्ड तालग्राम के ग्राम बरौली में आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की तथा स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ-सफाई एवं रोगों से बचाव के उपायों के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया। पशुपालन विभाग की टीम ने विकास खण्ड सौरिख के ग्राम मलिकपुर, जलालाबाद के ग्राम मिरगावां, छिबरामऊ के ग्राम विशुनगढ़ एवं कन्नौज के ग्राम गदनपुर में कार्यक्रम
आयोजित किए। यहां पशुओं के रख-रखाव, स्वच्छता, पशुजनित रोगों की रोकथाम एवं उपचार संबंधी जानकारी ग्रामवासियों को दी गई। कृषि विभाग द्वारा विकास खण्ड छिबरामऊ के ग्राम अनिभोज एवं रूपपुर तथा विकास खण्ड उमर्दा के ग्राम खानपुर में कृषक गोष्ठियों का आयोजन किया गया। गोष्ठियों में विशेषज्ञों ने कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। नगर निकाय विभाग ने नगर पंचायत गुरसहायगंज के मोहल्ला पनगवां (नॉर्थ जोन), वार्ड संख्या-11 राजीव नगर तथा नगर पालिका कन्नौज के
मोहल्ला शिखाना, वार्ड संख्या-13 में दवा का छिड़काव कराया। साथ ही नागरिकों को अपने घर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा गंदगी एकत्र न होने देने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता ने जनसामान्य से अपील की कि वे स्वच्छता, सतर्कता एवं जागरूकता को अपनाकर संचारी रोगों से स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रखें। उन्होंने अभियान को सफल बनाने में सभी से सक्रिय सहभागिता करने को कहा।
- हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां इश्क का जुनून एक खौफनाक कत्ल में बदल गया। गढ़ी रसूलपुर गांव में एक सिरफिरे आशिक ने दिनदहाड़े युवती पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक लंबे समय से युवती पर दबाव बना रहा था, लेकिन इनकार के बाद उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है बने रहें सदन तक के साथ1
- Post by Shiva Gautam1
- फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत रविवार को जनपद में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन एवं एक दिवसीय महिला सुरक्षा संबंधी कॉन्फ्रेंस” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के साथ हुई, जिसे उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं और गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सुना। सम्मेलन में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस, महिला कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और आईसीडीएस समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना रहा। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता और सभी विभागों के आपसी समन्वय से ही एक सशक्त और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है। सम्मेलन में उपस्थित वक्ताओं ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करने की अपील की गई। आयोजन को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।2
- अयोध्या महिला चिकित्सालय की ग्राउंड रिपोर्ट! अस्पताल में मरीजों को हो रही लगातार परेशानियों और बदहाली को लेकर उठ रहे सवालों के बीच, हमारी रिपोर्टर सोनिका ने की अस्पताल की CMS से सीधी बात। 🎤 क्या मरीजों को मिलेगी राहत? क्या प्रशासन की तैयारियां हैं पूरी या सिर्फ हो रहे हैं खोखले दावे? जानिए इस खास बातचीत में! पूरा इंटरव्यू देखने के लिए वीडियो पर क्लिक करें और ग्राउंड जीरो से जुड़ी हर सच्ची खबर के लिए DD Today News को फॉलो करें। अपनी राय नीचे कमेंट में जरूर बताएं! 👇 #Ayodhya #WomensHospital #UPNews #DDTodayNews #GroundReport #PublicHealth #AyodhyaNews #CMSInterview1
- बरेवा में भीषण आग से 100 बीघा गेहूं की फसल राख, जलती वस्तु फेंके जाने की आशंका कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के सुर्सी चौकी अंतर्गत बरेवा गांव में रविवार शाम अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में भीषण आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और बरेवा, पटकापुर, अइमा व प्रसाद पुरवा गांवों के करीब 100 बीघा खेत जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से जुताई कर आग को फैलने से रोका, वहीं सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली के पोल नहीं हैं, ऐसे में किसी द्वारा जलती वस्तु फेंकने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंचे ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घटना की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा1
- Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू1
- पत्थरों के आगे गिड़गिड़ाने से क्या होगा?'... जब हरदोई में BJP विधायक ने योगी-मोदी को बता दिया साक्षात 'भगवान'! #HardoiNews #YogiModiBhagwan #SyamPrakashBJP #PoliticsToday #UPPolitics #BreakingNews #सियासी_भक्ति #पत्थर_बनाम_पावर #विधायक_की_आरती #कलयुग_के_भगवान #चापलूसी_की_हद #NetajiOnFire #AmbedkarJayanti2026 #PasiSamajSammelan #DalitPolitics #HardoiPolitics #यूपी_की_राजनीति1
- छिबरामऊ के भाऊलपुर तिराहे पर आज सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। कोयले से लदे एक बेकाबू ट्रक ने पहले कोचिंग जा रही 14 साल की छात्रा अंशिका को रौंदा, और फिर सीधे फल विक्रेता कन्हैयालाल (65) की दुकान में घुसकर पलट गया। इस खौफनाक हादसे में मासूम अंशिका और बुजुर्ग कन्हैयालाल जी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मुआवजे का ऐलान तो हो गया है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर सड़कों पर बेलगाम दौड़ते इन भारी वाहनों पर प्रशासन का शिकंजा कब कसेगा? इस दर्दनाक हादसे की पूरी ' रिपोर्ट' और रूह कंपा देने वाली कहानी नीचे वीडियो में देखें। 👇 #Kannauj #Chhibramau #KannaujNews #RoadAccident #GroundReport #UPNews #BreakingNews1