कटगोड़ी में स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में उठी जनता की आवाज कटगोड़ी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं पूर्व विधायक श्री गुलाब कमरो के निर्देशानुसार कटगोड़ी मंडल में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित आंदोलन में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आम जनता के बीच पहुंचकर स्मार्ट मीटर से जुड़ी कथित समस्याओं को लेकर विरोध दर्ज कराया और पर्चे वितरित किए। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेसी श्री बृजवासी तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुरेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद घरेलू उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उनका आरोप है कि बिजली बिलों में बढ़ोतरी से गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार परेशान हैं। कांग्रेस ने सरकार से स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाने तथा बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच कर आवश्यक सुधार किए जाने की मांग की। जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि आम उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस सड़क से लेकर हर स्तर तक संघर्ष जारी रखेगी। इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रतिनिधि अविनाश पाठक, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चंद्र साहू, सोनहत मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अनीत दुबे, रुद्र साहू, नितेश साहू, बाबूलाल राजवाड़े, जनपद सदस्य कमलकांत, संतोष यादव, दरोगी राजवाड़े, रंग लाल सिंह, नंदकुमार, राजबहादुर राजवाड़े, पंकज राजवाड़े, सोहेलाल राजवाड़े सहित ब्लॉक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इससे पहले कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप गुप्ता ने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्री सुरेश सिंह एवं वरिष्ठ कांग्रेसी श्री बृजवासी तिवारी के साथ सोनहत के मेंडरा ग्राम का दौरा किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की तथा ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। कांग्रेस का नारा — “स्मार्ट मीटर नहीं चाहिए, जनता पर बिजली का अत्याचार नहीं सहेंगे!”
कटगोड़ी में स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में उठी जनता की आवाज कटगोड़ी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं पूर्व विधायक श्री गुलाब कमरो के निर्देशानुसार कटगोड़ी मंडल में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित आंदोलन में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आम जनता के बीच पहुंचकर स्मार्ट मीटर से जुड़ी कथित समस्याओं को लेकर विरोध दर्ज कराया
और पर्चे वितरित किए। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेसी श्री बृजवासी तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुरेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद घरेलू उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उनका आरोप है कि बिजली बिलों में बढ़ोतरी से गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार परेशान हैं। कांग्रेस ने सरकार से स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाने तथा बढ़े हुए
बिजली बिलों की जांच कर आवश्यक सुधार किए जाने की मांग की। जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि आम उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस सड़क से लेकर हर स्तर तक संघर्ष जारी रखेगी। इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रतिनिधि अविनाश पाठक, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चंद्र साहू, सोनहत मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अनीत दुबे, रुद्र साहू, नितेश साहू, बाबूलाल राजवाड़े, जनपद सदस्य कमलकांत, संतोष यादव, दरोगी राजवाड़े, रंग लाल सिंह, नंदकुमार, राजबहादुर राजवाड़े, पंकज
राजवाड़े, सोहेलाल राजवाड़े सहित ब्लॉक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इससे पहले कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप गुप्ता ने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्री सुरेश सिंह एवं वरिष्ठ कांग्रेसी श्री बृजवासी तिवारी के साथ सोनहत के मेंडरा ग्राम का दौरा किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की तथा ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। कांग्रेस का नारा — “स्मार्ट मीटर नहीं चाहिए, जनता पर बिजली का अत्याचार नहीं सहेंगे!”
- नई लेदरी में गूंजा नात-ए-पाक का पैगाम, मोहब्बत और भाईचारे से रोशन हुईं गलियां "ईद मिलादुन्नबी पर निकली भव्य रैली में बच्चे, बूढ़े और जवान हुए शामिल, अकीदत के रंग में रंगा पूरा नई लेदरी" मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। कभी-कभी कोई दिन केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं होता, बल्कि वह दिन दिलों में उतरकर इंसानियत, मोहब्बत, भाईचारे और रहमत का पैगाम बन जाता है। नई लेदरी में आज कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की याद और उनकी शिक्षाओं को समर्पित ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही उत्साह, अकीदत और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा नई लेदरी मानो मोहब्बत और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बच्चे हों या बुजुर्ग, नौजवान हों या महिलाएं, हर चेहरे पर उत्साह और हर दिल में अपने प्यारे नबी की मोहब्बत नजर आई। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम और रैली में शामिल होकर अपनी अकीदत का इजहार किया। गलियों और चौक-चौराहों से गुजरती रैली ने पूरे क्षेत्र में एक ऐसा आध्यात्मिक वातावरण बना दिया, जिसमें नात-ए-पाक की मधुर आवाजें दिलों को छूती रहीं। इस भव्य रैली का शुभारंभ मौलाना असलम नूरी एवं रिजवियां अंजुमन कमेटी के सदर शमशाद कादरी के नेतृत्व में रजा मस्जिद प्रांगण से हुआ। रैली जैसे-जैसे आगे बढ़ी, लोगों का उत्साह और उमंग भी बढ़ता गया। नात-ए-पाक की सुरीली आवाजों के बीच श्रद्धालु पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की याद में अपनी भावनाएं व्यक्त करते नजर आए। रैली एसईसीएल मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय होते हुए अटल चौक, झरझरा चौक, गांधी चौक तथा नई लेदरी की विभिन्न गलियों और चौक-चौराहों से होकर गुजरी। रास्ते भर अकीदतमंदों की मौजूदगी और नात-ए-पाक की गूंज ने माहौल को पूरी तरह खुशनुमा और भावुक बना दिया। इस दौरान ऐसा लग रहा था मानो नई लेदरी की हर गली अपने रहमत के पैगाम को महसूस कर रही हो। बच्चों के चेहरों पर मासूम खुशी, बुजुर्गों की आंखों में अकीदत और युवाओं के उत्साह ने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया। रैली में शामिल लोगों ने अपने आचरण और अनुशासन के माध्यम से मोहब्बत, शांति और भाईचारे का खूबसूरत संदेश भी दिया। ईद मिलादुन्नबी केवल जश्न मनाने का अवसर नहीं, बल्कि पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और उनकी शिक्षाओं को याद करने का पवित्र अवसर है। उन्होंने इंसान को इंसान से मोहब्बत करना, जरूरतमंदों की मदद करना, कमजोरों का सहारा बनना, सच्चाई का साथ देना और समाज में अमन व भाईचारा कायम रखना सिखाया। यही वजह है कि उनकी याद में आयोजित होने वाला यह पर्व लोगों के दिलों को जोड़ने और इंसानियत की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। रैली का समापन पुनः रजा मस्जिद प्रांगण में हुआ। यहां पहुंचने के बाद भी लोगों में उत्साह और श्रद्धा का भाव बना रहा। आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब दिलों में मोहब्बत हो और जुबां पर नात-ए-पाक हो, तो पूरा वातावरण इबादत और भाईचारे की खुशबू से महक उठता है। नई लेदरी में आयोजित यह ईद मिलादुन्नबी समारोह निश्चित रूप से लंबे समय तक लोगों की यादों में बसा रहेगा। यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मोहब्बत, इंसानियत, रहमत और आपसी भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर बनकर सामने आया। आज नई लेदरी की गलियों में गूंजती नात-ए-पाक की आवाजों ने मानो यही संदेश दिया कि दुनिया में सबसे खूबसूरत रिश्ता वही है, जो इंसान को इंसान से जोड़ता है और दिलों में मोहब्बत पैदा करता है।4
- Z जेन के बाद Z अल्फा अपनी प्रमुख मांगो को लेकर सड़कों पर उतरे स्कूल छात्र छात्राओं ने अपनी प्रमुख मांगो को लेकर सड़कों पर कर रहे आंदोलन। सुशाशन सरकार का पोल खुलता हुआ।1
- RAW AGENT की शादी कैसे होती है इसका सच इस बात का परदा उठा।1
- महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जिलेभर में जोरदार प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ लगाए नारे अनूपपुर। “जबसे भाजपा आई है, कमर तोड़ महंगाई है” जैसे नारों के साथ आज जिलेभर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के तत्वावधान में महंगाई के मुद्दे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शक्कर, प्याज, पेट्रोल और गैस सिलेंडर समेत रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और घरेलू बजट पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करने और आम जनता को राहत देने की मांग की।1
- राखी के पवित्र धागे में जुड़ा स्नेह और विश्वास, छात्राओं ने एसपी षियाज के.एम. को बांधी राखी सिंगरौली। रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. को राखी बांधकर पर्व मनाया। छात्राओं ने तिलक लगाकर उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की। पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन स्नेह के साथ विश्वास, सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है। इस अवसर पर यातायात थाना प्रभारी सूबेदार आशीष तिवारी सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।4
- बच्चों के बीच पहुंचकर अपनापन महसूस किया, पुस्तक, फल और जरूरत की सामग्री की भेंट सिंगरौली। समृद्धि सोशल एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन सिंगरौली की टीम ने खुला बालिका आश्रय गृह पहुंचकर वहां निवासरत बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ समय बिताया। इस दौरान संस्था की ओर से बच्चों को पुस्तकें, फल एवं जरूरत की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। समृद्धि सोशल एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन की टीम के आश्रय गृह पहुंचने पर बच्चों ने उत्साह के साथ सभी का स्वागत किया। टीम के सदस्यों ने बच्चों से बातचीत कर उनकी दिनचर्या, पढ़ाई तथा रहन-सहन की जानकारी ली। बच्चों के बीच पहुंचकर टीम के सदस्यों ने उनके रहने और आपसी व्यवहार को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा कहा कि यहां बच्चों के बीच उन्हें अपनापन महसूस हुआ। टीम के सदस्यों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं। इनके बेहतर भविष्य के लिए सहयोग करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। बच्चों को शिक्षा और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने से उनके सपनों को नई दिशा मिल सकती है। संस्था की टीम ने कहा कि यह उनका पहला प्रयास नहीं बल्कि बच्चों के साथ निरंतर जुड़ाव बनाए रखने की पहल है। भविष्य में भी आश्रय गृह में आकर बच्चों से मुलाकात की जाएगी और उनकी जरूरत के अनुसार हर संभव सहयोग प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। टीम ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।1
- रायगढ़ जिले पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धार्थ तिवारी के पर्यवेक्षण में कापू पुलिस ने हत्या के एक पेचिदा मामले को सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है ll2
- हिन्दी राष्ट्रीय समाचार गोंडवाना उदय न्यूज कार्यालय का शुभारंभ हुआ दिनाँक 25/08/2026/ दिन मंगलवार को हिंदी राष्ट्रीय समाचार गोंडवाना उदय न्यूज कार्यालय का अटल चौक खड़गवा मनेंद्रगढ़ में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक पाली तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम जी कर कमलों हुआ शुभारंभ शामिल रहें श्याम सिंह मरकाम राष्ट्रीय महासचिव गोगपा, संजय सिंह कमरों प्रदेश अध्यक्ष गोगपा,डॉक्टर एल एस उदय गोंडवाना उदय न्यूज सम्पादक, केवल मरकाम जिला अध्यक्ष एमसीबी ओर अन्य लोग सैकड़ों कि संख्या में उपस्थित रहे1