कुशीनगर में रेशम खेती पर बड़ा प्रशिक्षण | किसानों की आय बढ़ाने की पहल | Tamkuhiraj Silk Training कुशीनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना के तहत पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम 24 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक तमकुहीराज स्थित राजकीय रेशम फार्म में चल रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को रेशम कीट पालन, कोकून उत्पादन, उन्नत तकनीकों और बाजार से जुड़ाव की जानकारी देना है। विशेषज्ञों द्वारा किसानों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिससे वे आधुनिक तकनीकों को अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकें। अधिकारियों के अनुसार, रेशम खेती किसानों के लिए आय का मजबूत स्रोत बन सकती है। सरकार की इस पहल से क्षेत्र के किसानों में उत्साह देखने को मिल रहा है। 👉 ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए चैनल को Like, Share और Subscribe करें। #Kushinagar #SilkFarming #ReshamVikasYojana #Tamkuhiraj #FarmersTraining #Sericulture #UPNews #KisanNews #AgricultureIndia
कुशीनगर में रेशम खेती पर बड़ा प्रशिक्षण | किसानों की आय बढ़ाने की पहल | Tamkuhiraj Silk Training कुशीनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना के तहत पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम 24 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक तमकुहीराज स्थित राजकीय रेशम फार्म में चल रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को रेशम कीट पालन, कोकून उत्पादन, उन्नत तकनीकों और बाजार से जुड़ाव की जानकारी देना है। विशेषज्ञों द्वारा किसानों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिससे वे आधुनिक तकनीकों को अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकें। अधिकारियों के अनुसार, रेशम खेती किसानों के लिए आय का मजबूत स्रोत बन सकती है। सरकार की इस पहल से क्षेत्र के किसानों में उत्साह देखने को मिल रहा है। 👉 ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए चैनल को Like, Share और Subscribe करें। #Kushinagar #SilkFarming #ReshamVikasYojana #Tamkuhiraj #FarmersTraining #Sericulture #UPNews #KisanNews #AgricultureIndia
- कुशीनगर में रेशम खेती पर बड़ा प्रशिक्षण | किसानों की आय बढ़ाने की पहल | Tamkuhiraj Silk Training कुशीनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना के तहत पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम 24 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक तमकुहीराज स्थित राजकीय रेशम फार्म में चल रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को रेशम कीट पालन, कोकून उत्पादन, उन्नत तकनीकों और बाजार से जुड़ाव की जानकारी देना है। विशेषज्ञों द्वारा किसानों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिससे वे आधुनिक तकनीकों को अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकें। अधिकारियों के अनुसार, रेशम खेती किसानों के लिए आय का मजबूत स्रोत बन सकती है। सरकार की इस पहल से क्षेत्र के किसानों में उत्साह देखने को मिल रहा है। 👉 ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए चैनल को Like, Share और Subscribe करें। #Kushinagar #SilkFarming #ReshamVikasYojana #Tamkuhiraj #FarmersTraining #Sericulture #UPNews #KisanNews #AgricultureIndia1
- सोनभद्र में 25 फीट ऊंचे खंभे पर ट्रांसफॉर्मर बदलते समय एक लाइनमैन की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि काम के दौरान अचानक 11 हजार वोल्ट की सप्लाई चालू हो गई, जिससे उसे जोरदार झटका लगा। झटके के बाद शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई और देखते ही देखते बिजलीकर्मी आग का गोला बन गया। हेल्पर ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लाइनमैन खंभे पर चढ़कर नया ट्रांसफॉर्मर लगा रहा था। आरोप है कि काम शुरू करने से पहले विभाग से शटडाउन लिया गया था, फिर भी कार्य के दौरान सप्लाई बहाल कर दी गई। यह हादसा घोरावल थाना क्षेत्र के लोढ़टा गांव का बताया जा रहा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। बिसहार गांव के रहने वाले संतोष कुमार (40) बिजली विभाग में लाइनमैन के रूप में संविदा पर तैनात थे। संतोष अपनी पत्नी बिंदु (35) और दो बेटों आदर्श (15) और शिवम (18) के साथ रहते थे। गुरुवार को वे लोहाटा गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाने गए थे। शाम करीब 7 बजे वे गांव पहुंचे। सहकर्मियों के अनुसार उन्होंने सुरक्षा के सभी मानक अपनाए थे। पोल पर चढ़कर काम शुरू करने से पहले बिजली घर में सूचना देकर शटडाउन भी मांगा गया था, ताकि काम के दौरान करंट न आए। लेकिन जब संतोष खंभे पर चढ़कर ट्रांसफार्मर लगा रहे थे, उसी दौरान बिना किसी सूचना के 11 हजार वोल्ट की हाई-वोल्टेज सप्लाई अचानक चालू कर दी गई। अचानक सप्लाई चालू होते ही संतोष को जोरदार करंट लगा और वे खंभे से ही चिपक गए। शॉर्ट सर्किट होने लगा और देखते ही देखते आग लग गई। कुछ ही देर में लाइनमैन आग की चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद हेल्पर मटरलाल ने बिजली विभाग को फोन कर तत्काल शटडाउन करने की सूचना दी। शटडाउन होते ही खंभे पर चढ़कर आग बुझाई गई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हालांकि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।1
- सुकरौली। राजकीय महाविद्यालय सुकरौली में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की विवेकानंद इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन उत्साह और गरिमा के साथ हुआ। समापन दिवस पर महाविद्यालय परिसर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने आकर्षक और सामाजिक संदेशों से परिपूर्ण रंगोलियां बनाकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। संजना प्रजापति और सोनम गुप्ता ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद बौद्धिक परिचर्चा सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय, जंगल कौड़िया के वाणिज्य विभाग के प्रभारी डॉ. संतोष कुमार राय उपस्थित रहे। डॉ. राय ने ‘राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नागरिक जीवन’ विषय पर अपने प्रेरक विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा ही समाज का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है। सेवा कार्यों से जुड़कर युवा न केवल अपने व्यक्तित्व का विकास करते हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सात दिवसीय शिविर की गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता रैली, खेलकूद प्रतियोगिता, वृक्षारोपण, बौद्धिक परिचर्चा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने गांवों में जाकर सामाजिक कुरीतियों, स्वच्छता और शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। समापन अवसर पर स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने मंच के माध्यम से सात दिनों के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि शिविर ने उनमें आत्मविश्वास, सहयोग और समाज सेवा की भावना को सुदृढ़ किया है। कई विद्यार्थियों ने इसे अपने जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुल भास्कर ने कहा कि सात दिवसीय विशेष शिविर विद्यार्थियों में सेवा और सहयोग की भावना को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को समाज से जोड़ने का कार्य करती है, जिससे वे एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों के उत्साह और समर्पण की सराहना की। वाणिज्य संकाय के प्रभारी डॉ. विजय कुमार तिवारी ने अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने स्वागत उद्बोधन एवं प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि यह योजना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास को सामुदायिक सेवा से जोड़ती है। पूरे कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। रंगोली प्रतियोगिता और प्रेरक व्याख्यान ने समापन समारोह को यादगार बना दिया। राष्ट्रगान के साथ सात दिवसीय विशेष शिविर का विधिवत समापन हुआ।1
- ढाढा, कुशीनगर। राजकीय महाविद्यालय ढाढा बुजुर्ग में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन गुरुवार को उत्साह और संकल्प के साथ हुआ। 26 फरवरी 2026 को आयोजित समापन समारोह में स्वयंसेवकों ने कला, नुक्कड़ नाटक, गीत और प्रस्तुति के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। शिविर की शुरुआत 20 फरवरी को हुई थी। 21 फरवरी को बलडीहा गांव में चौपाल लगाकर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश घर-घर पहुंचाया गया। 22 फरवरी को पर्यावरण संरक्षण रैली निकाली गई, तो 23 फरवरी को मछुआरी चौराहे तक सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक ने लोगों का ध्यान खींचा। 24 फरवरी को सोशल मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर प्रस्तुति दी गई। 25 फरवरी को आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित किया गया। प्रतिदिन योग-प्राणायाम और पांच दिनों तक स्वच्छता अभियान चलाया गया।1
- कुशीनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक में तैनात बीडीओ आर.के. सेठ की निजी और सरकारी गाड़ियों में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि देर रात अज्ञात हमलावरों ने पेट्रोल छिड़क कर दोनों गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। दोनों गाड़ियां धू-धू कर जलती रहीं और कुछ ही देर में पूरी तरह खाक हो गईं। जलती हुई गाड़ियों का वीडियो भी सामने आया है। बीडीओ राम खेलावन राम ब्लॉक से थोड़ी दूर रामपुर खुर्द गांव में एक निजी आवास में रहते हैं। मामला नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।1
- Post by RAJHANSH VERMA1
- देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मजदूर सऊदी अरब में जेल में बंद होने पर सरकार से वापस बुलाने के लिए गुहार लगाते हुए।1
- UP के हमीरपुर में सुहागरात पर उस समय बखेड़ा हो गया जब दुल्हन मिथलेश ने दूल्हे धर्म सिंह के कमरे में जाने से इंकार कर दिया। उसने कह दिया की वह किसी और की अमानत है। जिससे मुहब्बत करती है सुहागरात भी उसी के साथ मनाएगी। बस क्या था सास को गुस्सा आया और कई चांटे रसीद किए। सास बोली :- अगर ब्याह किसी और से करना था, तो मेरे बेटे की जिंदगी क्यों खराब की.. रात भर यही कशमकश.. दुल्हन को समझने का दौर चलता रहा। सवेरे केस थाने पहुंच गया.. जहाँ दुल्हन ने साफ इंकार कर दिया ... अपने पहले वाले साथी के घर जाने की इच्छा जताई। थाने में ही तलाक पर मोहर लग गई। #viralvideo |1