logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए और माता जी का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया। रविवार की छुट्टी के चलते आज मंदिर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा पंजाब हिमाचल हरियाणा दिल्ली और अन्य प्रदेशों से काफी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे और माताजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। हालांकि आज मंदिर के द्वारा सुबह 4:00 बजे दर्शनार्थ खोल दिए गए थे लेकिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ माता के दरबार में उमडती रही और दोपहर की आरती के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ 3 नंबर सेक्टर तक पहुंच गई मंदिर के बाहर होमगार्ड के जवानों ने भीड़ पर नियंत्रण बनाए रखा और मंदिर के अंदर एक्स सर्विसमैन फौजी पूरी तरह से भीड़ पर नियंत्रण बनाने में कामयाब रहे हालांकि मंदिर के मुख्य द्वार और निकास द्वारा पर पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा विशाल जल सेबा का भी आयोजन किया गया मंदिर के मुख्य द्वार पर पंजाब की समाजसेबी संस्था बस्सी पठाना के द्वारा जल सेवा की गई और मंदिर के निकासी गेट पर रोपड़ की संस्था के द्वारा श्रद्धालुओं को ठंडा पेयजल उपलब्ध करवाया गया जिससे श्रद्धालुओं ने इस तपती गर्मी में राहत की सांस ली और माता जी के दर्शन करके आराम से अपने घरों को वापस गए।

2 hrs ago
user_Sanjeev ranout
Sanjeev ranout
बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
2 hrs ago

विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए और माता जी का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया। रविवार की छुट्टी के चलते आज मंदिर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा पंजाब हिमाचल हरियाणा दिल्ली और अन्य प्रदेशों से काफी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे और माताजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। हालांकि आज मंदिर के द्वारा सुबह 4:00 बजे दर्शनार्थ खोल दिए गए थे लेकिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ माता के दरबार में उमडती रही और दोपहर की आरती के बाद श्रद्धालुओं की

भीड़ 3 नंबर सेक्टर तक पहुंच गई मंदिर के बाहर होमगार्ड के जवानों ने भीड़ पर नियंत्रण बनाए रखा और मंदिर के अंदर एक्स सर्विसमैन फौजी पूरी तरह से भीड़ पर नियंत्रण बनाने में कामयाब रहे हालांकि मंदिर के मुख्य द्वार और निकास द्वारा पर पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा विशाल जल सेबा का भी आयोजन किया गया मंदिर के मुख्य द्वार पर पंजाब की समाजसेबी संस्था बस्सी पठाना के द्वारा जल सेवा की गई और मंदिर के निकासी गेट पर रोपड़ की संस्था के द्वारा श्रद्धालुओं को ठंडा पेयजल उपलब्ध करवाया गया जिससे श्रद्धालुओं ने इस तपती गर्मी में राहत की सांस ली और माता जी के दर्शन करके आराम से अपने घरों को वापस गए।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए और माता जी का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया। रविवार की छुट्टी के चलते आज मंदिर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा पंजाब हिमाचल हरियाणा दिल्ली और अन्य प्रदेशों से काफी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे और माताजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। हालांकि आज मंदिर के द्वारा सुबह 4:00 बजे दर्शनार्थ खोल दिए गए थे लेकिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ माता के दरबार में उमडती रही और दोपहर की आरती के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ 3 नंबर सेक्टर तक पहुंच गई मंदिर के बाहर होमगार्ड के जवानों ने भीड़ पर नियंत्रण बनाए रखा और मंदिर के अंदर एक्स सर्विसमैन फौजी पूरी तरह से भीड़ पर नियंत्रण बनाने में कामयाब रहे हालांकि मंदिर के मुख्य द्वार और निकास द्वारा पर पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा विशाल जल सेबा का भी आयोजन किया गया मंदिर के मुख्य द्वार पर पंजाब की समाजसेबी संस्था बस्सी पठाना के द्वारा जल सेवा की गई और मंदिर के निकासी गेट पर रोपड़ की संस्था के द्वारा श्रद्धालुओं को ठंडा पेयजल उपलब्ध करवाया गया जिससे श्रद्धालुओं ने इस तपती गर्मी में राहत की सांस ली और माता जी के दर्शन करके आराम से अपने घरों को वापस गए।
    2
    हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में लगभग 25 हजार  श्रद्धालुओं ने  माता जी के दर्शन किए और माता जी का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया। रविवार की छुट्टी के चलते आज मंदिर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा पंजाब हिमाचल हरियाणा दिल्ली और अन्य प्रदेशों से काफी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे और माताजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। हालांकि आज मंदिर के द्वारा सुबह 4:00 बजे दर्शनार्थ खोल दिए गए थे लेकिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ माता के दरबार में उमडती रही और दोपहर की आरती के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ 3 नंबर सेक्टर तक पहुंच गई 
मंदिर के बाहर होमगार्ड के जवानों ने भीड़ पर नियंत्रण बनाए रखा और मंदिर के अंदर एक्स सर्विसमैन फौजी पूरी तरह से भीड़ पर नियंत्रण बनाने में कामयाब रहे हालांकि मंदिर के मुख्य द्वार और निकास द्वारा पर पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा विशाल जल सेबा का भी आयोजन किया गया 
मंदिर के मुख्य द्वार पर पंजाब की समाजसेबी  संस्था बस्सी पठाना के द्वारा जल सेवा की गई और मंदिर के निकासी गेट पर रोपड़ की  संस्था के द्वारा श्रद्धालुओं को ठंडा पेयजल उपलब्ध करवाया गया जिससे श्रद्धालुओं ने इस तपती गर्मी में राहत की सांस ली और माता जी के दर्शन करके आराम से अपने घरों को वापस गए।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • घुमारवी,25 अप्रैल (राकेश): घुमारवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव लेठवी में नवनिर्मित माँ बगलामुखी मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत शुक्रवार को माँ बागलामुखी जयंती के उपलक्ष्य पर विधि-विधान के साथ मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान को बम्म से पधारे महाराज करमचंद और करीब बीस पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सम्पन्न करवाया। मंदिर का निर्माण लेठवी के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित गोपाल शर्मा एवं उनके बड़े भाई पंडित प्रवेश शर्मा द्वारा करवाया गया है। स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग से तैयार हुआ यह मंदिर क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। उल्लेखनीय है कि मंदिर परिसर में काल भैरव मंदिर का भी निर्माण किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर दोनों देवस्थलों के दर्शन का अवसर प्राप्त होगा। माँ बगलामुखी की मूर्ति औहर भजवाणी निवासी संदीप ठाकुर सुपुत्र चांद ठाकुर द्वारा भेंट की गई है। कार्यक्रम के दौरान दिनभर भजन-कीर्तन का आयोजन रहा। गायक राज कुमार व सिंटू ने माता की भेंटों से वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
    3
    घुमारवी,25 अप्रैल (राकेश): घुमारवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव लेठवी में नवनिर्मित माँ बगलामुखी मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत शुक्रवार को माँ बागलामुखी जयंती के उपलक्ष्य पर विधि-विधान के साथ मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान को बम्म से पधारे महाराज करमचंद और करीब बीस पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सम्पन्न करवाया। मंदिर का निर्माण लेठवी के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित गोपाल शर्मा एवं उनके बड़े भाई पंडित प्रवेश शर्मा द्वारा करवाया गया है। स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग से तैयार हुआ यह मंदिर क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। उल्लेखनीय है कि मंदिर परिसर में काल भैरव मंदिर का भी निर्माण किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर दोनों देवस्थलों के दर्शन का अवसर प्राप्त होगा। माँ बगलामुखी की मूर्ति औहर भजवाणी निवासी संदीप ठाकुर सुपुत्र चांद ठाकुर द्वारा भेंट की गई है। कार्यक्रम के दौरान दिनभर भजन-कीर्तन का आयोजन रहा। गायक राज कुमार व सिंटू ने माता की भेंटों से वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by न्यूज रिपोर्टर
    1
    Post by न्यूज रिपोर्टर
    user_न्यूज रिपोर्टर
    न्यूज रिपोर्टर
    Jhanduta, Bilaspur•
    20 hrs ago
  • कुटलैहड़ की पंचायत लमलेहडी के बडला गांव में कम बोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान पौने दो वर्षों में कुटलैहड़ में लगाए गए 67 बड़े ट्रांसफार्मर, विधायक विवेक शर्मा बोले, हर समस्या का समाधान हमारा संकल्प बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायत लमलेहडी के गांव बडला में लंबे समय से चली आ रही कम बोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान हो गया है। क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा के अथक प्रयासों से गांव में पुराने 25 केवी ट्रांसफार्मर की जगह 63 केवी का बड़ा ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है, जिससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। गांव बडला के लोगों को लंबे समय से कम वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। कम वोल्टेज के कारण घरेलू उपकरण सही ढंग से काम नहीं कर पा रहे थे और किसानों को भी अपने कृषि कार्यों में परेशानी उठानी पड़ रही थी। कई बार विभाग को शिकायत देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा था। ऐसे में स्थानीय जनता ने विधायक विवेक शर्मा से इस समस्या के समाधान की मांग की थी। विधायक विवेक शर्मा ने जनता की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जल्द ही कार्यवाही सुनिश्चित की। इसके परिणामस्वरूप गांव बडला में 25 केवी की क्षमता वाले पुराने ट्रांसफार्मर को हटाकर 63 केवी का नया और बड़ा ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। इस ट्रांसफार्मर के लगने से गांव में बिजली की सप्लाई सुचारू हो गई है और कम बोल्टेज की समस्या से लोगों को राहत मिली है।ट्रांसफार्मर लगने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है,ग्रामीणों ने विधायक विवेक शर्मा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि विधायक के आदर्शवादी दृष्टिकोण जनता के प्रति समर्पण के कारण ही उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि विधायक हमेशा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हैं और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि उनका संकल्प है कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की हर समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है और वे इसके लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कम बोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए पिछले पौने दो वर्षों के दौरान लगातार प्रयास किए गए हैं। इसी का परिणाम है कि इस अवधि में क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कुल 67 बड़े ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके हैं, जिससे हजारों लोगों को बेहतर बिजली सुविधा मिल रही है। उन्होंने आगे कहा कि बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आने वाले समय में भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के किसी भी गांव में कम बोल्टेज या बिजली से संबंधित समस्या न रहे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समय-समय पर बिजली व्यवस्था की जांच करते रहें और जहां भी आवश्यकता हो, वहां आवश्यक सुधार कार्य तुरंत किए जाएं। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी इस कार्य के लिए विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस बड़े ट्रांसफार्मर के लगने से न केवल बिजली की समस्या दूर हुई है, बल्कि भविष्य में भी गांव में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इसी तरह क्षेत्र में अन्य विकास कार्य भी निरंतर जारी रहेंगे और कुटलैहड़ क्षेत्र विकास की दिशा में आगे बढ़ता रहेगा।
    1
    कुटलैहड़ की पंचायत लमलेहडी के बडला गांव में कम बोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान
पौने दो वर्षों में कुटलैहड़ में लगाए गए 67 बड़े ट्रांसफार्मर, विधायक विवेक शर्मा बोले, हर समस्या का समाधान हमारा संकल्प
बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायत लमलेहडी के गांव बडला में लंबे समय से चली आ रही कम बोल्टेज की समस्या का  स्थायी समाधान हो गया है। क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा के अथक प्रयासों से गांव में पुराने 25 केवी ट्रांसफार्मर की जगह 63 केवी का बड़ा ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है, जिससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। गांव बडला के लोगों को लंबे समय से कम वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। कम वोल्टेज के कारण घरेलू उपकरण सही ढंग से काम नहीं कर पा रहे थे और किसानों को भी अपने कृषि कार्यों में परेशानी उठानी पड़ रही थी। कई बार विभाग को शिकायत देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा था। ऐसे में स्थानीय जनता ने विधायक विवेक शर्मा से इस समस्या के समाधान की मांग की थी। विधायक विवेक शर्मा ने जनता की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जल्द ही कार्यवाही सुनिश्चित की। इसके परिणामस्वरूप गांव बडला में 25 केवी की क्षमता वाले पुराने ट्रांसफार्मर को हटाकर 63 केवी का नया और बड़ा ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। इस ट्रांसफार्मर के लगने से गांव में बिजली की सप्लाई सुचारू हो गई है और कम बोल्टेज की समस्या से लोगों को राहत मिली है।ट्रांसफार्मर लगने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है,ग्रामीणों ने विधायक विवेक शर्मा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि विधायक के आदर्शवादी दृष्टिकोण जनता के प्रति समर्पण के कारण ही उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि विधायक हमेशा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हैं और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि उनका संकल्प है कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की हर समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है और वे इसके लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कम बोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए पिछले पौने दो वर्षों के दौरान लगातार प्रयास किए गए हैं। इसी का परिणाम है कि इस अवधि में क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कुल 67 बड़े ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके हैं, जिससे हजारों लोगों को बेहतर बिजली सुविधा मिल रही है।
उन्होंने आगे कहा कि बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आने वाले समय में भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के किसी भी गांव में कम बोल्टेज या बिजली से संबंधित समस्या न रहे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समय-समय पर बिजली व्यवस्था की जांच करते रहें और जहां भी आवश्यकता हो, वहां आवश्यक सुधार कार्य तुरंत किए जाएं। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी इस कार्य के लिए विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस बड़े ट्रांसफार्मर के लगने से न केवल बिजली की समस्या दूर हुई है, बल्कि भविष्य में भी गांव में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इसी तरह क्षेत्र में अन्य विकास कार्य भी निरंतर जारी रहेंगे और कुटलैहड़ क्षेत्र विकास की दिशा में आगे बढ़ता रहेगा।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शिक्षा उपनिदेशक किशोर भारती ने जिला के सभी निजी स्कूलों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के प्रावधानों का सख्ती से पालन करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि अधिनियम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं वंचित समूहों के बच्चों के लिए प्रवेश स्तर की कक्षाओं में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित करना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूल इस आरक्षण को सुनिश्चित करें और पात्र बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दें। इसके साथ ही स्कूलों को अपने नोटिस बोर्ड और अन्य सूचना माध्यमों में इस प्रावधान का स्पष्ट उल्लेख करना होगा, ताकि अधिक से अधिक अभिभावकों को इसकी जानकारी मिल सके। शिक्षा उपनिदेशक ने यह भी निर्देश दिए कि स्कूल आरटीई के तहत प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों की सूची शिक्षा विभाग को समय-समय पर उपलब्ध करवाएं, जिससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सभी वर्गों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समान अवसर प्रदान करना है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे इन निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें, ताकि समाज में शैक्षिक समानता को बढ़ावा मिल सके।
    1
    शिक्षा उपनिदेशक किशोर भारती ने जिला के सभी निजी स्कूलों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के प्रावधानों का सख्ती से पालन करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि अधिनियम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं वंचित समूहों के बच्चों के लिए प्रवेश स्तर की कक्षाओं में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित करना अनिवार्य है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूल इस आरक्षण को सुनिश्चित करें और पात्र बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दें। इसके साथ ही स्कूलों को अपने नोटिस बोर्ड और अन्य सूचना माध्यमों में इस प्रावधान का स्पष्ट उल्लेख करना होगा, ताकि अधिक से अधिक अभिभावकों को इसकी जानकारी मिल सके।
शिक्षा उपनिदेशक ने यह भी निर्देश दिए कि स्कूल आरटीई के तहत प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों की सूची शिक्षा विभाग को समय-समय पर उपलब्ध करवाएं, जिससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सभी वर्गों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समान अवसर प्रदान करना है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे इन निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें, ताकि समाज में शैक्षिक समानता को बढ़ावा मिल सके।
    user_हमीरपुरी पत्रकार
    हमीरपुरी पत्रकार
    लम्बलू, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जिला स्तरीय शिवबाड़ी मेला 2026 // गगरेट जिला ऊना हिमाचल प्रदेश NINJA
    1
    जिला स्तरीय शिवबाड़ी मेला 2026 // गगरेट जिला ऊना हिमाचल प्रदेश NINJA
    user_Himachal Punjab News
    Himachal Punjab News
    Local News Reporter मेहटपुर, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शिमला। इनर व्हील क्लब ऑफ शिमला डिस्ट्रिक्ट 308 की ओर से डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पूजा गोयल के आधिकारिक दौरे के अवसर पर व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्षा निरुपमा चौधरी ने की, जबकि सचिव वंदना सूद ने आयोजन की व्यवस्थाओं का संचालन संभाला। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें कपड़ों पर की गई आकर्षक नक्काशी विशेष रूप से सराहना का केंद्र रही। उपस्थित लोगों ने छात्राओं की मेहनत और रचनात्मकता की प्रशंसा की। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पूजा गोयल ने क्लब की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह प्रयास बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यहां संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम जैसे ब्यूटीशियन कोर्स, हेयर स्टाइलिंग, नेल आर्ट, सिलाई और कंप्यूटर शिक्षा महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सशक्त बना रहे हैं।
    4
    शिमला। इनर व्हील क्लब ऑफ शिमला डिस्ट्रिक्ट 308 की ओर से डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पूजा गोयल के आधिकारिक दौरे के अवसर पर व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्षा निरुपमा चौधरी ने की, जबकि सचिव वंदना सूद ने आयोजन की व्यवस्थाओं का संचालन संभाला।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें कपड़ों पर की गई आकर्षक नक्काशी विशेष रूप से सराहना का केंद्र रही। उपस्थित लोगों ने छात्राओं की मेहनत और रचनात्मकता की प्रशंसा की।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पूजा गोयल ने क्लब की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह प्रयास बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यहां संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम जैसे ब्यूटीशियन कोर्स, हेयर स्टाइलिंग, नेल आर्ट, सिलाई और कंप्यूटर शिक्षा महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सशक्त बना रहे हैं।
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter शिमला (ग्रामीण), शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
  • व्यास चेरीटेबल ट्रस्ट की आम सभा का आयोजन रविवार को सागर व्यू होटल बिलासपुर में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी शमशेर गौतम ने की। इस दौरान मुख्य संरक्षक नंद प्रकाश बोहरा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस बैठक में ट्रस्ट द्वारा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। वित्त सचिव अधिवक्ता विजय चंदेल ने साल भर का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। इसके अलावा इस दौरान सर्वसम्मति से ट्रस्ट प्रधान का चयन किया गया। जिसमें ई. एनआर शर्मा को प्रधान चुना गया। शेष कार्यकारिणी चुनने का अधिकार भी प्रधान को दिया गया। प्रधान पद के लिए एनआर शर्मा के नाम का प्रस्ताव अधिवक्ता विजय चंदेल ने रखा। इसके साथ ही टीसी सैणी व दिनेश शर्मा ने समर्थन किया और सर्वसम्मति से एनआर शर्मा के नाम पर मुहर लगी। नवनियुक्त प्रधान एनआर शर्मा ने कहा कि सभी ट्रस्टियों के सहयोग से सोसायटी के कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी ट्रस्टियों के सहयोग से एम्स बिलासपुर में लंगर चलाया जा रहा है। इसके अलावा अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी भागीदारी निभाई जा रही है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि भविष्य में भी सोसायटी के सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाए रखने के लिए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। बता दें कि व्यास चेरीटेबल ट्रस्ट का गठन वर्ष 2019 में 21 सदस्यों द्वारा किया गया। वहीं, एम्स में लंगर लगाने का निर्णय लिया गया। ट्रस्ट द्वारा अन्य सामाजिक गतिविधियों में भूमिका निभाते हुए मंडी माणवां व रघुनाथपुरा में बच्चों को स्वेटर वितरित किए। कोराना महामारी के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से दो बार खाने की सामग्री बांटी गई। दयोली वृद्धाश्रम में वित्तिया सहायता के साथ ही अन्य दैनिक वस्तुएं प्रदान की गईं। यही नहीं बिलासपुर के लुहणू मैदान में स्थित पुलिस भर्ती के दौरान करीब 800 बच्चों को एक सप्ताह तक भोजन की व्यवस्था की गई। गरीब बेटियों की शादी में वित्तिया सहायता दी गई। गरीब परिवारों की बेटियों की पढ़ाई को वित्तिया सहायता प्रदान की। एम्स बिलासपुर परिसर में बच्चों के पार्क की स्थापना के लिए वित्तिया सहायता प्रदान की। 2025 में आई आपदा के दौरान ट्रस्ट द्वारा प्रभावित लोगों की मदद के लिए 175 तिरपाल बांटे गए। आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पांच लाख रुपये की राशि प्रदान की। 2024 में गठित कार्यकारिणी के कार्यों को लेकर चर्चा की गई। जिसमें एम्स प्रशासन से अधिकारिक तौर पर लंगर लगाने के लिए एम्स प्रशासन से फूड प्लाजा में बूथ लिए गए। वर्तमान में यहां पर लंगर वितरण कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। इस दौरान पूर्व प्रधान पवन चंदेल, चेयरमैन विजय कुमार, सचिव सुरेश कुमार चौधरी, अतिरिक्त सचिव टीसी सैणी, सलाहकार अशोक सैणी, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    2
    व्यास चेरीटेबल ट्रस्ट की आम सभा का आयोजन रविवार को सागर व्यू होटल बिलासपुर में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी शमशेर गौतम ने की। इस दौरान मुख्य संरक्षक नंद प्रकाश बोहरा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस बैठक में ट्रस्ट द्वारा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। वित्त सचिव अधिवक्ता विजय चंदेल ने साल भर का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। इसके अलावा इस दौरान सर्वसम्मति से ट्रस्ट प्रधान का चयन किया गया। जिसमें ई. एनआर शर्मा को प्रधान चुना गया। शेष कार्यकारिणी चुनने का अधिकार भी प्रधान को दिया गया। प्रधान पद के लिए एनआर शर्मा के नाम का प्रस्ताव अधिवक्ता विजय चंदेल ने रखा। इसके साथ ही टीसी सैणी व दिनेश शर्मा ने समर्थन किया और सर्वसम्मति से एनआर शर्मा के नाम पर मुहर लगी। नवनियुक्त प्रधान एनआर शर्मा ने कहा कि सभी ट्रस्टियों के सहयोग से सोसायटी के कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी ट्रस्टियों के सहयोग से एम्स बिलासपुर में लंगर चलाया जा रहा है। इसके अलावा अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी भागीदारी निभाई जा रही है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि भविष्य में भी सोसायटी के सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाए रखने के लिए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। 
बता दें कि व्यास चेरीटेबल ट्रस्ट का गठन वर्ष 2019 में 21 सदस्यों द्वारा किया गया। वहीं, एम्स में लंगर लगाने का निर्णय लिया गया। ट्रस्ट द्वारा अन्य सामाजिक गतिविधियों में भूमिका निभाते हुए मंडी माणवां व रघुनाथपुरा में बच्चों को स्वेटर वितरित किए। कोराना महामारी के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से दो बार खाने की सामग्री बांटी गई। दयोली वृद्धाश्रम में वित्तिया सहायता के साथ ही अन्य दैनिक वस्तुएं प्रदान की गईं। यही नहीं बिलासपुर के लुहणू मैदान में स्थित पुलिस भर्ती के दौरान करीब 800 बच्चों को एक सप्ताह तक भोजन की व्यवस्था की गई। गरीब बेटियों की शादी में वित्तिया सहायता दी गई। गरीब परिवारों की बेटियों की पढ़ाई को वित्तिया सहायता प्रदान की। एम्स बिलासपुर परिसर में बच्चों के पार्क की स्थापना के लिए वित्तिया सहायता प्रदान की। 2025 में आई आपदा के दौरान ट्रस्ट द्वारा प्रभावित लोगों की मदद के लिए 175 तिरपाल बांटे गए। आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पांच लाख रुपये की राशि प्रदान की। 2024 में गठित कार्यकारिणी के कार्यों को लेकर चर्चा की गई। जिसमें एम्स प्रशासन से अधिकारिक तौर पर लंगर लगाने के लिए एम्स प्रशासन से फूड प्लाजा में बूथ लिए गए। वर्तमान में यहां पर लंगर वितरण कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। इस दौरान पूर्व प्रधान पवन चंदेल, चेयरमैन विजय कुमार, सचिव सुरेश कुमार चौधरी, अतिरिक्त सचिव टीसी सैणी, सलाहकार अशोक सैणी, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.