अनाज मंडी सोहना में महाराजा अग्रसेन सदन का 29 अगस्त को होगा भव्य शिलान्यास कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व राव नरबीर सिंह होंगे मुख्य अतिथि, विधायक तेजपाल तंवर समेत समाज के प्रमुख लोग रहेंगे मौजूद सोहना | संवाददाता राजेन्द्र कुमार होटला अनाज मंडी सोहना में लंबे समय से प्रस्तावित महाराजा अग्रसेन सदन के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 29 अगस्त 2026, शनिवार को इसके शिलान्यास समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह शाम 4 बजे अनाज मंडी परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर अग्रवाल समाज में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में समाज के लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। शिलान्यास समारोह में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल एवं राव नरबीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिंग हाउसिंग फाउंडेशन के चेयरमैन सुभाष बंसल करेंगे। समारोह में सोहना विधायक तेजपाल तंवर, प्रमुख समाजसेवी रवि सिंघल, राकेश जैन तथा विजय अग्रवाल (घासेड़ा) सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर श्री अग्रवाल सभा की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। समाज के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा महाराजा अग्रसेन सदन महाराजा अग्रसेन सदन के निर्माण को अग्रवाल समाज के लिए एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। सदन के माध्यम से सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को बेहतर स्थान मिलने की उम्मीद है। शिलान्यास समारोह को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है तथा इसे सामाजिक एकजुटता के बड़े आयोजन के रूप में देखा जा रहा है ! कार्यक्रम का आयोजन श्री अग्रवाल सभा, सोहना की ओर से किया जा रहा है। सभा के प्रधान रोहित गर्ग ने समाज के लोगों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन सदन समाज की एकता, सहयोग और सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से आह्वान किया कि वे 29 अगस्त को शाम 4 बजे अनाज मंडी सोहना में समय पर पहुंचकर शिलान्यास समारोह की शोभा बढ़ाएं और इस महत्वपूर्ण अवसर के साक्षी बनें। श्री अग्रवाल सभा की ओर से कार्यक्रम में आने वाले समाज के लोगों के स्वागत और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। समारोह में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

- इफको चौक पर अचानक बना गहरा गड्ढा, यातायात पुलिस ने दिखाई तत्परता, टाला बड़ा हादसा। इफको चौक पर अचानक बना गहरा गड्ढा, यातायात पुलिस ने दिखाई तत्परता, टाला बड़ा हादसा। गुरुग्राम , गौरव गर्ग, 25 अगस्त । गुरुग्राम के व्यस्ततम इलाकों में से एक, इफ्को चौक के पास आज सर्विस रोड पर अचानक जमीन धंसने से एक गहरा/ खतरनाक गड्ढा (Sinkhole) बन गया था। व्यस्त समय होने के कारण सड़क पर वाहनों का भारी दबाव था, जिससे किसी बड़े हादसे या वाहन के गड्ढे में गिरने का गंभीर खतरा अचानक बन गया था। यातायात निरक्षक महावीर को जैसे ही इसकी सूचना मिली बिना एक पल की देरी किए वो अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मुस्तैदी दिखाते हुए अपनी यातायात पुलिस टीम की सहायता से तुरन्त गड्ढे प्रभावित क्षेत्र को चारों ओर से संकेत (Reflectors & Barricades) लगाकर सुरक्षित कराया ताकि निरंतर चल रहे वाहनों को गड्ढे की ओर जाने से रोका जा सके और इसकी सूचना संबंधित विभाग GMDA व NHAI के अधिकारियों को इस स्थान को तुरंत ठीक कराने बारे सूचित किया गया। जो गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारी एवं तकनीकी टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं।जमीन धंसने के प्राथमिक कारणों (जैसे भूमिगत पाइपलाइन लीक या मिट्टी का कटाव) की जांच की जा रही है।रोड की जल्द से जल्द मरम्मत कर यातायात को सामान्य बनाने का कार्य प्रगति पर है। यातायात निरक्षक महावीर और उनकी टीम की सजगता, सूझ- बूझ एवं त्वरित कार्य के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया अन्यथा इस गहरे गड्ढे के कारण किसी को भी जान व माल की क्षति हो सकती थी। राहगीरो , वाहन चालकों व स्थानीय लोगों ने यातायात पुलिस गुरुग्राम की इस तत्परता भरे कार्य की सराहना खूब सराहना की है।1
- मेडिकल कॉलेज की बदहाली को लेकर विधायक आफताब के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन शुरू संवाददाता लियाक़त अली : मेडिकल कॉलेज की बदहाली को लेकर विधायक आफताब के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन शुरू, बोले- हर रोज सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रही जिंदगियां कांग्रेस का आरोप, अल्ट्रासाउंड के लिए भी मरीजों को 121 किमी दूर पीजीआई रोहतक किया जाता है रेफर नूंह। नल्हड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं की कमी और बदहाली को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। नूंह विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस चौधरी आफताब अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे और व्यवस्थाओं के खिलाफ धरना दिया। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि फिरोजपुर झिरका जिला पार्षद नेहा खान ने कहा कि यहां इमरजेंसी सेवाओं के लिए भी पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं, मरीज और तीमारदार दोनों परेशान हैं। कांग्रेस शासनकाल में मेवात के लोगों को बेहतर इलाज सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उनके प्रयासों से यह मेडिकल कॉलेज लाया गया था, लेकिन भाजपा शासनकाल में यह बदहाल हो चुका है। उन्होंने बताया कि उन्होंने लगातार पत्राचार किया और विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई, जिसके कारण धरना देने को मजबूर होना पड़ा। पूर्व में भी जिला कांग्रेस कमेटी और साथी विधायकों के साथ धरना प्रदर्शन किया गया था, सरकार ने आश्वासन दिया, दौरे और निरीक्षण भी हुए, लेकिन व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हुआ। आफताब ने आरोप लगाया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जैसी बुनियादी मशीन भी उपलब्ध नहीं है, मरीजों को 121 किलोमीटर दूर पीजीआई रोहतक रेफर किया जाता है। गंभीर हालत में मरीजों का यहां उपचार नहीं होता, सिर्फ रेफर कर दिया जाता है। मेवात देश के आकांक्षी जिलों में शामिल है, लेकिन यहां के लोगों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है और सुविधाओं के अभाव में रोज जिंदगियां दम तोड़ रही हैं। इस दौरान सैकड़ों समर्थक और स्थानीय लोग धरना प्रदर्शन में पहुंचे हैं।1
- मेडिकल कॉलेज में सुधार के लिए आफताब अहमद ने दिया एक महीने का अल्टीमेटम, बोले- सुधार नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना नूंह शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। बारिश के बीच बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और लोग धरने में शामिल हुए। धरने का नेतृत्व नूंह विधायक एवं कांग्रेस विधायक दल के उपनेता चौधरी आफताब अहमद ने किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी, दवाइयों और जांच सुविधाओं की कमी तथा पुराने मेडिकल उपकरणों का मुद्दा उठाया। आफताब अहमद ने आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, अल्ट्रासाउंड, सोनोग्राफी और एक्स-रे जैसी सुविधाओं को बेहतर करने तथा मरीजों के लिए पानी, वॉशरूम और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने सरकार को एक महीने का समय देते हुए चेतावनी दी कि अगर मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगी।1
- पलवल शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाने हेतु भारी एवं मध्यम मालवाहकों के प्रवेश पर प्रतिबंध: नरेंद्र खटाना, डीएसपी ट्रैफिक पलवल *ट्रैफिक एडवाइजरी/ नो एंट्री की कड़ाई से पालन करने की अपील, उल्लंघना पर होगी कड़ी कार्रवाई -नरेंद्र खटाना, डीएसपी ट्रैफिक पलवल।* पलवल। डीएसपी ट्रैफिक पलवल श्री नरेंद्र खटाना ने जानकारी देते हुए बताया कि पलवल शहर में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक जाम, सड़क दुर्घटनाओं और आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन व पलवल पुलिस द्वारा शहर की सीमाओं में भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों के प्रवेश व आवागमन के नियमों में बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल के निर्देशानुसार ट्रैफिक पुलिस ने नई एडवाइजरी जारी की है। *समय सीमा और प्रतिबंध:* शहर की सीमा के भीतर प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से लेकर रात्रि 8:00 बजे तक भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों का प्रवेश, संचालन और पार्किंग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में दिनांक 21 अगस्त को जिलाधीश पलवल महोदय द्वारा भी आदेश पारित किए चुके हैं। *-वैकल्पिक मार्ग और निर्देश:* अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) की ओर से आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित समय के दौरान शहर के भीतर प्रवेश न करके केजीपी (गांव पेलक) के रास्ते एनएच-44 (मथुरा/आगरा) अथवा केएमपी के रास्ते सोहना, गुरुग्राम और मानेसर की ओर निकलें। फरीदाबाद की तरफ से आने वाले वाहन शहर में प्रवेश न करते हुए सीधे फ्लाईओवरों का उपयोग कर मथुरा और आगरा की ओर जाएं। सोहना, नूंह, हथीन रोड, आलापुर रोड, रसूलपुर रोड, किठवाड़ी रोड और मोहना (आलापुर के रास्ते) से आने वाले भारी वाहनों का भी प्रतिबंधित समय के दौरान पलवल शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा। केजीपी, केएमपी और राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) का उपयोग कर bypass से गुजरने वाले वाहनों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। *छूट:* यह नियम आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों जैसे पुलिस, अग्निशमन (फायर ब्रिगेड), एम्बुलेंस, सशस्त्र बल, अर्धसैनिक बल और आवश्यक वस्तु आपूर्ति सेवाओं में लगे वाहनों पर लागू नहीं होगा। *चेतावनी:* ट्रैफिक एडवाइजरी/ नो एंट्री का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 194 के तहत सख्त कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अतः सभी वाहन चालक और ट्रांसपोर्टर्स वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।1
- हरियाणा के गुरुग्राम मे बारिश से बिगड़े हालात, करोड़ों रुपए लगने के बाद भी हालात बद से बदतर हरियाणा के गुरुग्राम मे बारिश से बिगड़े हालात, करोड़ों रुपए लगने के बाद भी हालात बद से बदतर1
- हरियाणा का गुरुग्राम एक विशेष शहर की गिनती में आता है मिलेनियम सिटी केनाम पर उड़ गई धज्जिया । थोड़ी से बारिश ने गुड़गांव की पोल दी। * स्कूल की बस फंसी, बच्चों को आई हंसी ...... * गुरुग्राम में तेज बारिश होने से स्कूल की बस फंस गई, बच्चों को ट्रैक्टर - ट्रॉली से बच्चों को पानी से निकाला।1
- प्रयागराज: चोरी के शक में दो युवतियां सड़क पर आपस में भिड़ गईं। युवतियों के बीच गिरेबां पकड़ी-पकड़ा हुई। ये घटना सिविल लाइंस क्षेत्र में सुभाष चौराहे के पास की बताई जा रही है। प्रयागराज: चोरी के शक में दो युवतियां सड़क पर आपस में भिड़ गईं। युवतियों के बीच गिरेबां पकड़ी-पकड़ा हुई। ये घटना सिविल लाइंस क्षेत्र में सुभाष चौराहे के पास की बताई जा रही है।1
- नूंह में नई अनाज मंडी के सामने स्कूल बच्चों से भरी ईको वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, सभी बच्चे सुरक्षित नूंह शहर की नई अनाज मंडी के सामने NH-248A पर मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। फाल्कन स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही मारुति ईको वैन को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक ऑल्टो कार भी क्षतिग्रस्त हुई, लेकिन गनीमत रही कि ईको में सवार सभी बच्चे सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई। टक्कर के बाद बच्चों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को वैन से बाहर निकालकर पानी पिलाया और गर्मी से राहत दिलाई। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया, जिसे स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर खुलवाया। पुलिस के मुताबिक अभी कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1