logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चित्तौड़गढ़ की बड़ी खबरें: उपसभापति की मांग से लेकर शिक्षक सम्मेलन, ऑटो फिटनेस और सामाजिक मुद्दों तक दिनेश गवारिया को उपसभापति बनाने की मांग तेज, सैकड़ों कार्यकर्ता सांसद-विधायक से मिले; 19 सितंबर को जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन, ऑटो रिक्शा फिटनेस की व्यवस्था चित्तौड़गढ़ में करने की मांग, बस्सी पंचायत पर जांच की मांग, भील समाज की बैठक और सांवलिया जी प्राकट्य स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर ज्ञापन — 20 सितंबर को तेजादशमी एवं विशाल किसान सम्मेलन में शामिल होंगे सांसद हनुमान बेनीवाल

12 hrs ago
user_Hello Chittorgarh News
Hello Chittorgarh News
Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
12 hrs ago

चित्तौड़गढ़ की बड़ी खबरें: उपसभापति की मांग से लेकर शिक्षक सम्मेलन, ऑटो फिटनेस और सामाजिक मुद्दों तक दिनेश गवारिया को उपसभापति बनाने की मांग तेज, सैकड़ों कार्यकर्ता सांसद-विधायक से मिले; 19 सितंबर को जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन, ऑटो रिक्शा फिटनेस की व्यवस्था चित्तौड़गढ़ में करने की मांग, बस्सी पंचायत पर जांच की मांग, भील समाज की बैठक और सांवलिया जी प्राकट्य स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर ज्ञापन — 20 सितंबर को तेजादशमी एवं विशाल किसान सम्मेलन में शामिल होंगे सांसद हनुमान बेनीवाल

More news from Chittorgarh and nearby areas
  • ऑपरेशन टल गया, सुनो दर्द की कहानी खुद की जुबानी आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी नगर चितौड़गढ़ में हो रहा आयुर्वेद में पंचकर्म थैरेपी से सफ़ल ईलाज 8302083835
    1
    ऑपरेशन टल गया, सुनो दर्द की कहानी खुद की जुबानी आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी नगर चितौड़गढ़ में हो रहा आयुर्वेद में पंचकर्म थैरेपी से सफ़ल ईलाज 8302083835
    user_Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Ayurvedic Practitioner Chittaurgarh, Chittorgarh•
    21 hrs ago
  • मंदसौर में जलझूलनी एकादशी पर फिर सजेगा आस्था का महासंगम, 51 वेवाणों की एक साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा बालाजी ग्रुप व समाजजनों की बैठक में आयोजन समिति के विनोद मेहता संयोजक व वरदीचंद कुमावत अध्यक्ष बनाये गये मंदसौर। भगवान श्री पशुपतिनाथ की पावन नगरी मंदसौर में इस वर्ष भी जलझूलनी एकादशी (डोल ग्यारस) के पवित्र अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का अनूठा दृश्य देखने को मिलेगा। आगामी 22 सितम्बर को विभिन्न समाजों और मंदिरों के 51 वेवाण एक साथ भव्य शोभायात्रा के रूप में शहर के प्रमुख मार्गों से निकलेंगे। महावीर फतेह करे सेवा संस्था (बालाजी ग्रुप) की सराहनीय पहल पर इस गरिमामयी आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ कर दी गई हैं। आयोजन की रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से नगर पालिका सभागृह में एक वृहद बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक महंत श्री रामकिशोरदासजी महाराज, पंडित दशरथभाईजी एवं पंडित विष्णुजी शर्मा के पावन सानिध्य में संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में बालाजी ग्रुप के जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र मंगल बैरागी ने स्वागत भाषण देते हुए आयोजन की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पूर्व में नगर के विभिन्न मंदिरों और समाजों द्वारा अलग-अलग समय पर वेवाण निकाले जाते थे, जिससे श्रद्धालु एक स्थान पर सभी वेवाणों के दर्शन और पूजन का पुण्य लाभ प्राप्त करने से वंचित रह जाते थे। इसी असुविधा को ध्यान में रखते हुए विगत तीन वर्षों से सामूहिक शोभायात्रा की परंपरा प्रारंभ की गई, जिसे जन-जन का भरपूर समर्थन और सराहना मिल रही है। इसी क्रम को जारी रखते हुए इस चौथे वर्ष भी 51 वेवाणों को एक साथ निकालने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान कार्यक्रम की विस्तृत प्रस्तावना दिलीप दुबे द्वारा प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात उपस्थित समाज प्रमुखों एवं वेवाण प्रमुखों की सहमति से आगामी आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति में सर्वानुमति से विनोद मेहता को संयोजक तथा वरदीचंद कुमावत को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मनोनयन के पश्चात उपस्थित जनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया तथा आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी गुरूचरण बग्गा के जन्मदिवस पर सभी ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर शुभकामनाएं प्रेषित की। बैठक में मदनलाल राठौर, रघुवीरसिंह चुण्डावत, दिलीप शर्मा, डॉ.घनश्याम बटवाल, जगदीश सेठिया, दृष्टानंद नैनवानी, राजेन्द्र कुमार चाष्टा, रविन्द्र पाण्डेय,औंकारलाल माली, अशोक गुप्ता, गौरव अग्रवाल, विनय दुबेला, हिम्मत डांगी, राजेश गुर्जर, कन्हैयालाल सोनगरा, सुनील जैन महाबली, ओमप्रकाश भावसार, रमेशचन्द्र चन्द्रे, बंशीलाल टांक, प्रमोद ककनानी, राजेश चाहूजा, नंदू आडवानी, कमलेश नागदा, ओम सोनी, दीपक भाटी, अशोक भावसार, जितेन्द्र हरवानी, निरंजर भारद्वाज, गोविंद नागदा, जितेन्द्र गेहलोत, लोकेश ठाकुर, शशि झलोया, कल्पना राठौर, राजाराम तंवर, दिलीप सांगवानी, बाबूलाल प्रजापत, बी.एल. भट्ट, ललितकुमार भाटी, मनोहर चौहान, विरेन्द्र पाटीदार, मुकेश आर्य, किशनलाल आर्य, रामगोपाल महाजन, अशोक पालीवाल, नटवर पारिख, कारूलाल पालेचा, हरिशराव जाधव, बालाराम गुप्ता, ओम सेठिया, गोपाल माली, शेष नारायण माली, ललित माली, रमेशचन्द्र माली, मोहनलाल माली, आनन्द भाटी, गोपाल चौहान, रूपनारायण मोदी, गोविन्दसिंह पाटीदार, राजेन्द्र सेठिया, बाबूलाल लोहार, यशपालसिंह पंवार, गोपाल बथमी, लक्की राव मराठा, लखन पंथी कहार, अर्जुन कहार, सुरेश शर्मा, जितेन्द्र डोडिया, राजू कहार, गोविन्द कहार, पारस तंवर, गौरव मराठा, भगवानदास वासवानी, पवन प्रजापत, राजेश आर्य, मांगीलाल विश्वकर्मा,गोपाल बारेट, चेतन पंवार, हेमंत कछावा सहित बड़ी संख्या में समाज प्रमुख उपस्थित थे। संचालन ब्रजेश जोशी ने किया व आभार सुरेश भावसार ने माना। लोकेन्द्र मंगल बैरागी
    1
    मंदसौर में जलझूलनी एकादशी पर फिर सजेगा आस्था का महासंगम, 51 वेवाणों की एक साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा
बालाजी ग्रुप व समाजजनों की बैठक में आयोजन समिति के विनोद मेहता संयोजक व वरदीचंद कुमावत अध्यक्ष बनाये गये

मंदसौर। भगवान श्री पशुपतिनाथ की पावन नगरी मंदसौर में इस वर्ष भी जलझूलनी एकादशी (डोल ग्यारस) के पवित्र अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का अनूठा दृश्य देखने को मिलेगा। आगामी 22 सितम्बर को विभिन्न समाजों और मंदिरों के 51 वेवाण एक साथ भव्य शोभायात्रा के रूप में शहर के प्रमुख मार्गों से निकलेंगे। महावीर फतेह करे सेवा संस्था (बालाजी ग्रुप) की सराहनीय पहल पर इस गरिमामयी आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ कर दी गई हैं।
आयोजन की रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से नगर पालिका सभागृह में एक वृहद बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक महंत श्री रामकिशोरदासजी महाराज, पंडित दशरथभाईजी एवं पंडित विष्णुजी शर्मा के पावन सानिध्य में संपन्न हुई। 
कार्यक्रम की शुरुआत में बालाजी ग्रुप के जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र मंगल बैरागी ने स्वागत भाषण देते हुए आयोजन की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पूर्व में नगर के विभिन्न मंदिरों और समाजों द्वारा अलग-अलग समय पर वेवाण निकाले जाते थे, जिससे श्रद्धालु एक स्थान पर सभी वेवाणों के दर्शन और पूजन का पुण्य लाभ प्राप्त करने से वंचित रह जाते थे। इसी असुविधा को ध्यान में रखते हुए विगत तीन वर्षों से सामूहिक शोभायात्रा की परंपरा प्रारंभ की गई, जिसे जन-जन का भरपूर समर्थन और सराहना मिल रही है। इसी क्रम को जारी रखते हुए इस चौथे वर्ष भी 51 वेवाणों को एक साथ निकालने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान कार्यक्रम की विस्तृत प्रस्तावना दिलीप दुबे द्वारा प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात उपस्थित समाज प्रमुखों एवं वेवाण प्रमुखों की सहमति से आगामी आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति में सर्वानुमति से विनोद मेहता को संयोजक तथा वरदीचंद कुमावत को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मनोनयन के पश्चात उपस्थित जनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया तथा आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी गुरूचरण बग्गा के जन्मदिवस पर सभी ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर शुभकामनाएं प्रेषित की। 
बैठक में मदनलाल राठौर, रघुवीरसिंह चुण्डावत, दिलीप शर्मा, डॉ.घनश्याम बटवाल, जगदीश सेठिया, दृष्टानंद नैनवानी, राजेन्द्र कुमार चाष्टा, रविन्द्र पाण्डेय,औंकारलाल माली, अशोक गुप्ता, गौरव अग्रवाल, विनय दुबेला, हिम्मत डांगी, राजेश गुर्जर, कन्हैयालाल सोनगरा, सुनील जैन महाबली, ओमप्रकाश भावसार, रमेशचन्द्र चन्द्रे, बंशीलाल टांक, प्रमोद ककनानी, राजेश चाहूजा, नंदू आडवानी, कमलेश नागदा, ओम सोनी, दीपक भाटी, अशोक भावसार, जितेन्द्र हरवानी, निरंजर भारद्वाज, गोविंद नागदा, जितेन्द्र गेहलोत, लोकेश ठाकुर, शशि झलोया, कल्पना राठौर, राजाराम तंवर, दिलीप सांगवानी, बाबूलाल प्रजापत, बी.एल. भट्ट, ललितकुमार भाटी, मनोहर चौहान, विरेन्द्र पाटीदार, मुकेश आर्य, किशनलाल आर्य, रामगोपाल महाजन, अशोक पालीवाल, नटवर पारिख, कारूलाल पालेचा, हरिशराव जाधव, बालाराम गुप्ता, ओम सेठिया, गोपाल माली, शेष नारायण माली, ललित माली, रमेशचन्द्र माली, मोहनलाल माली, आनन्द भाटी, गोपाल चौहान, रूपनारायण मोदी, गोविन्दसिंह पाटीदार, राजेन्द्र सेठिया, बाबूलाल लोहार, यशपालसिंह पंवार, गोपाल बथमी, लक्की राव मराठा, लखन पंथी कहार, अर्जुन कहार, सुरेश शर्मा, जितेन्द्र डोडिया, राजू कहार, गोविन्द कहार, पारस तंवर, गौरव मराठा, भगवानदास वासवानी, पवन प्रजापत, राजेश आर्य, मांगीलाल विश्वकर्मा,गोपाल बारेट, चेतन पंवार, हेमंत कछावा सहित बड़ी संख्या में समाज प्रमुख उपस्थित थे। संचालन ब्रजेश जोशी ने किया व आभार सुरेश भावसार ने माना।
लोकेन्द्र मंगल बैरागी
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
  • अनुकम्पा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया में गणेश उत्सव खेल प्रतियोगिता अनुकम्पा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया, भीलवाड़ा आवरी माता चौक के पास कालोनी में गणेश उत्सव बड़े ही जोश उल्लास से मनाया जा रहा हे ,गुरुवार 17.09.2026 को आरती ,नित्य भजन के बाद खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई , बच्चो ओर सभी सदस्यों के लिए मनोरंजन गेम करवाए गए, कपल ओर पार्टनर गेम बड़े ही रोचक थे ,पत्नी की आवाज पहचानो ,माला पहनाओं ,इत्यादि हुए ।
    4
    अनुकम्पा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया में गणेश उत्सव खेल प्रतियोगिता 
अनुकम्पा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया, भीलवाड़ा आवरी माता चौक के पास कालोनी में  गणेश उत्सव बड़े ही जोश उल्लास से मनाया जा रहा हे ,गुरुवार 17.09.2026 को आरती ,नित्य भजन के बाद खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई , बच्चो ओर सभी सदस्यों के लिए मनोरंजन गेम करवाए गए, कपल ओर पार्टनर गेम बड़े ही रोचक थे ,पत्नी की आवाज पहचानो ,माला पहनाओं ,इत्यादि हुए ।
    user_R K Arora
    R K Arora
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण इकाई को मिला संबल मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत प्रमुख सचिव एवं कलेक्टर ने मोरका इंडस्ट्रियल एरिया में इकाई का किया अवलोकन नीमच, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रमुख सचिव खनिज संसाधन विभाग श्री विवेक कुमार पोरवाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्र ने जावद विकासखंड के ग्राम मोरका स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत स्थापित ‘गोड कबीर गुरु ब्रांड’ खरबूजा मगज प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन किया। इकाई के हितग्राही श्री अजय पंवार ने अधिकारियों को इकाई में खरबूजे के बीज की प्रोसेसिंग, सुखाने, मगज तैयार करने और पैकेजिंग की प्रक्रिया की जानकारी दी। हितग्राही ने बताया कि इकाई के लिए खरबूजे के बीज की खरीद रामपुरा मंडी तथा स्थानीय कृषकों से की जाती है। उन्होंने बताया कि बीज लगभग 200 से 220 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदा जाता है। अजय ने प्रमुख सचिव को बताया कि एक किलोग्राम खरबूजे के बीज के प्रसंस्करण से लगभग 20 प्रतिशत छिलका, 20 प्रतिशत रिजेक्ट माल तथा 60 प्रतिशत खरबूजा मगज प्राप्त होता है। उन्होंने अधिकारियों को बीज की प्रोसेसिंग के बाद मगज निकालने, उसे सुखाने, छंटाई करने तथा तैयार उत्पाद की पैकेजिंग की प्रक्रिया भी बताई। उन्होंने बताया कि तैयार खरबूजा मगज का विक्रय लगभग 415 से 420 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से किया जाता है। अजय ने बताया कि योजना के अंतर्गत इकाई की कुल परियोजना लागत 29.80 लाख रुपये है तथा 23.84 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ है। उन्होंने बताया कि इकाई के लिए 10 लाख रुपये की सब्सिडी भी प्राप्त हुई है। उन्होंने ने बताया कि वर्तमान में इकाई से चार लोगों को रोजगार मिल रहा है, जिनमें दो स्थाई और दो अस्थाई श्रमिक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इकाई का लगभग 2.50 लाख रुपये प्रतिमाह खर्च होता है, जबकि लगभग 2.90 लाख रुपये प्रतिमाह आय प्राप्त होती है। इस प्रकार लगभग 40 हजार रुपये प्रतिमाह शुद्ध लाभ प्राप्त हो रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी. एस. कलेस, एचडीएम जावद श्री संजीव साहू, उप संचालक उद्यानिकी विभाग श्री पप्पू कनेल, उप संचालक कृषि विभाग श्री नगीन सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    3
    पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण इकाई को मिला संबल

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत प्रमुख सचिव एवं कलेक्टर ने मोरका इंडस्ट्रियल एरिया में इकाई का किया अवलोकन

नीमच, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रमुख सचिव खनिज संसाधन विभाग श्री विवेक कुमार पोरवाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्र ने जावद विकासखंड के ग्राम मोरका स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत स्थापित ‘गोड कबीर गुरु ब्रांड’ खरबूजा मगज प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन किया।
इकाई के हितग्राही श्री अजय पंवार ने अधिकारियों को इकाई में खरबूजे के बीज की प्रोसेसिंग, सुखाने, मगज तैयार करने और पैकेजिंग की प्रक्रिया की जानकारी दी। हितग्राही ने बताया कि इकाई के लिए खरबूजे के बीज की खरीद रामपुरा मंडी तथा स्थानीय कृषकों से की जाती है। उन्होंने बताया कि बीज लगभग 200 से 220 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदा जाता है।
अजय ने प्रमुख सचिव को बताया कि एक किलोग्राम खरबूजे के बीज के प्रसंस्करण से लगभग 20 प्रतिशत छिलका, 20 प्रतिशत रिजेक्ट माल तथा 60 प्रतिशत खरबूजा मगज प्राप्त होता है। उन्होंने अधिकारियों को बीज की प्रोसेसिंग के बाद मगज निकालने, उसे सुखाने, छंटाई करने तथा तैयार उत्पाद की पैकेजिंग की प्रक्रिया भी बताई।
उन्होंने बताया कि तैयार खरबूजा मगज का विक्रय लगभग 415 से 420 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से किया जाता है।
अजय ने बताया कि  योजना के अंतर्गत इकाई की कुल परियोजना लागत 29.80 लाख रुपये है तथा 23.84 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ है। उन्होंने बताया कि इकाई के लिए 10 लाख रुपये की सब्सिडी भी प्राप्त हुई है।
उन्होंने ने बताया कि वर्तमान में इकाई से चार लोगों को रोजगार मिल रहा है, जिनमें दो स्थाई और दो अस्थाई श्रमिक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इकाई का लगभग 2.50 लाख रुपये प्रतिमाह खर्च होता है, जबकि लगभग 2.90 लाख रुपये प्रतिमाह आय प्राप्त होती है। इस प्रकार लगभग 40 हजार रुपये प्रतिमाह शुद्ध लाभ प्राप्त हो रहा है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी. एस. कलेस, एचडीएम जावद श्री संजीव साहू, उप संचालक उद्यानिकी विभाग श्री पप्पू कनेल, उप संचालक कृषि विभाग श्री नगीन सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Mukesh rathor
    Mukesh rathor
    Electrician नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • RTI से मिली कॉपियों में मूल्यांकन को लेकर विद्यार्थियों ने जताई आपत्ति, रिवैल्यूएशन में बदले अंक लोकेशन भीलवाड़ा राजस्थान राजाराम जैन MDSU की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच पर उठे गंभीर सवाल RTI से मिली कॉपियों में मूल्यांकन को लेकर विद्यार्थियों ने जताई आपत्ति, रिवैल्यूएशन में बदले अंक भीलवाड़ा। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (MDSU), अजमेर की परीक्षा मूल्यांकन व्यवस्था को लेकर विद्यार्थियों के बीच असंतोष सामने आया है। विद्यार्थियों का आरोप है कि कई मामलों में उत्तरपुस्तिकाओं का समुचित मूल्यांकन नहीं किया गया, जिसके चलते उन्हें अपेक्षा से कम अंक मिले और कई विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हो गए। मामला उस समय और गंभीर हो गया, जब कुछ विद्यार्थियों ने सूचना के अधिकार (RTI) के माध्यम से अपनी परीक्षा उत्तरपुस्तिकाओं की प्रतियां प्राप्त कीं। विद्यार्थियों के अनुसार, इन उत्तरपुस्तिकाओं में लिखे गए उत्तरों और दिए गए अंकों के बीच कथित रूप से कई विसंगतियां सामने आई हैं। कुछ विद्यार्थियों का कहना है कि उत्तर लिखे होने के बावजूद संबंधित प्रश्नों में अंक नहीं दिए गए या अपेक्षाकृत कम अंक प्रदान किए गए। वहीं, रिवैल्यूएशन के बाद कुछ विद्यार्थियों के अंकों में बदलाव होने की बात भी सामने आई है। विद्यार्थियों का कहना है कि यदि पहली बार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरी तरह निर्धारित मापदंडों के अनुसार किया गया था, तो पुनर्मूल्यांकन के दौरान अंकों में अंतर कैसे सामने आया। विश्वविद्यालय से उठाए सवाल इसी संदर्भ में माणिक्यलाल वर्मा महाविद्यालय (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) भीलवाड़ा के इकाई सचिव विठ्ठल शर्मा ने विश्वविद्यालय की मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े परीक्षा परिणामों में पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है और RTI के माध्यम से प्राप्त उत्तरपुस्तिकाओं में यदि मूल्यांकन संबंधी विसंगतियां सामने आ रही हैं, तो विश्वविद्यालय को इसकी गंभीरता से जांच करनी चाहिए। विठ्ठल शर्मा ने विश्वविद्यालय से सवाल किया कि यदि विद्यार्थियों द्वारा RTI के माध्यम से प्राप्त उत्तरपुस्तिकाओं में लिखे गए उत्तरों के अनुरूप अंक नहीं दिए गए हैं और रिवैल्यूएशन में अंकों में बदलाव हुआ है, तो ऐसी स्थिति के लिए जिम्मेदारी किसकी है और मूल्यांकन प्रक्रिया की निगरानी किस प्रकार की जाती है। निष्पक्ष जांच की मांग विद्यार्थियों की ओर से मांग की गई है कि RTI के माध्यम से प्राप्त उत्तरपुस्तिकाओं और रिवैल्यूएशन के परिणामों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही, यदि जांच में मूल्यांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो उसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए और प्रभावित विद्यार्थियों को उचित राहत दी जाए। परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों के आगे के अध्ययन, प्रवेश और करियर को सीधे प्रभावित करते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों का कहना है कि उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पारदर्शी, निष्पक्ष और निर्धारित नियमों के अनुसार होना चाहिए। मामले में MDSU प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आना भी महत्वपूर्ण है, ताकि RTI में प्राप्त उत्तरपुस्तिकाओं और रिवैल्यूएशन में सामने आए अंकों के अंतर की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।
    1
    RTI से मिली कॉपियों में मूल्यांकन को लेकर विद्यार्थियों ने जताई आपत्ति, रिवैल्यूएशन में बदले अंक
लोकेशन भीलवाड़ा राजस्थान राजाराम जैन 
MDSU की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच पर उठे गंभीर सवाल
RTI से मिली कॉपियों में मूल्यांकन को लेकर विद्यार्थियों ने जताई आपत्ति, रिवैल्यूएशन में बदले अंक
भीलवाड़ा।
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (MDSU), अजमेर की परीक्षा मूल्यांकन व्यवस्था को लेकर विद्यार्थियों के बीच असंतोष सामने आया है। विद्यार्थियों का आरोप है कि कई मामलों में उत्तरपुस्तिकाओं का समुचित मूल्यांकन नहीं किया गया, जिसके चलते उन्हें अपेक्षा से कम अंक मिले और कई विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हो गए।
मामला उस समय और गंभीर हो गया, जब कुछ विद्यार्थियों ने सूचना के अधिकार (RTI) के माध्यम से अपनी परीक्षा उत्तरपुस्तिकाओं की प्रतियां प्राप्त कीं। विद्यार्थियों के अनुसार, इन उत्तरपुस्तिकाओं में लिखे गए उत्तरों और दिए गए अंकों के बीच कथित रूप से कई विसंगतियां सामने आई हैं। कुछ विद्यार्थियों का कहना है कि उत्तर लिखे होने के बावजूद संबंधित प्रश्नों में अंक नहीं दिए गए या अपेक्षाकृत कम अंक प्रदान किए गए।
वहीं, रिवैल्यूएशन के बाद कुछ विद्यार्थियों के अंकों में बदलाव होने की बात भी सामने आई है। विद्यार्थियों का कहना है कि यदि पहली बार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरी तरह निर्धारित मापदंडों के अनुसार किया गया था, तो पुनर्मूल्यांकन के दौरान अंकों में अंतर कैसे सामने आया।
विश्वविद्यालय से उठाए सवाल
इसी संदर्भ में माणिक्यलाल वर्मा महाविद्यालय (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) भीलवाड़ा के इकाई सचिव विठ्ठल शर्मा ने विश्वविद्यालय की मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े परीक्षा परिणामों में पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है और RTI के माध्यम से प्राप्त उत्तरपुस्तिकाओं में यदि मूल्यांकन संबंधी विसंगतियां सामने आ रही हैं, तो विश्वविद्यालय को इसकी गंभीरता से जांच करनी चाहिए।
विठ्ठल शर्मा ने विश्वविद्यालय से सवाल किया कि यदि विद्यार्थियों द्वारा RTI के माध्यम से प्राप्त उत्तरपुस्तिकाओं में लिखे गए उत्तरों के अनुरूप अंक नहीं दिए गए हैं और रिवैल्यूएशन में अंकों में बदलाव हुआ है, तो ऐसी स्थिति के लिए जिम्मेदारी किसकी है और मूल्यांकन प्रक्रिया की निगरानी किस प्रकार की जाती है।
निष्पक्ष जांच की मांग
विद्यार्थियों की ओर से मांग की गई है कि RTI के माध्यम से प्राप्त उत्तरपुस्तिकाओं और रिवैल्यूएशन के परिणामों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही, यदि जांच में मूल्यांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो उसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए और प्रभावित विद्यार्थियों को उचित राहत दी जाए।
परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों के आगे के अध्ययन, प्रवेश और करियर को सीधे प्रभावित करते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों का कहना है कि उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पारदर्शी, निष्पक्ष और निर्धारित नियमों के अनुसार होना चाहिए।
मामले में MDSU प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आना भी महत्वपूर्ण है, ताकि RTI में प्राप्त उत्तरपुस्तिकाओं और रिवैल्यूएशन में सामने आए अंकों के अंतर की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।
    user_राजाराम जैन
    राजाराम जैन
    Media house Bhilwara, Rajasthan•
    13 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज " गुदली में ग्रामीणों ने पैंथर को पकड़ा, वन विभाग को दी सूचना, कर्मचारियों ने पिंजरे में सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार के लिए पहुंचाया भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल " ब्रेकिंग न्यूज " गुदली में ग्रामीणों ने पैंथर को पकड़ा, वन विभाग को दी सूचना, कर्मचारियों ने पिंजरे में सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार के लिए पहुंचाया भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल गुदली। ग्राम पंचायत कोचरिया के निकट स्थित गुदली ग्राम पंचायत क्षेत्र में आज ग्रामीणों ने एक पैंथर को देखकर हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैंथर को सुरक्षित रूप से पिंजरे में रेस्क्यू किया। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने पैंथर को उपचार के लिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पैंथर बीमार एवं कमजोर स्थिति में था, जिसके कारण वह ग्रामीणों पर अधिक आक्रामक तरीके से हमला नहीं कर पाया। ग्रामीणों ने सावधानी बरतते हुए उसे पकड़कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। पैंथर के मिलने की सूचना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए कौतूहल का माहौल बन गया। वन विभाग की टीम ने पैंथर को सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार के लिए पहुंचाया। अधिकारियों द्वारा उसके स्वास्थ्य की जांच एवं आवश्यक उपचार किया जा रहा है। ग्रामीणों की तत्परता और वन विभाग की टीम की कार्रवाई से पैंथर को सुरक्षित बचाकर उपचार के लिए पहुंचाया जा सका।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज  "                                                                           गुदली में ग्रामीणों ने पैंथर को पकड़ा,

वन विभाग को दी सूचना, कर्मचारियों ने पिंजरे में सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार के लिए पहुंचाया
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
" ब्रेकिंग न्यूज  "                                                                           गुदली में ग्रामीणों ने पैंथर को पकड़ा,
वन विभाग को दी सूचना, कर्मचारियों ने पिंजरे में सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार के लिए पहुंचाया
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
गुदली। ग्राम पंचायत कोचरिया के निकट स्थित गुदली ग्राम पंचायत क्षेत्र में आज ग्रामीणों ने एक पैंथर को देखकर हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैंथर को सुरक्षित रूप से पिंजरे में रेस्क्यू किया। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने पैंथर को उपचार के लिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पैंथर बीमार एवं कमजोर स्थिति में था, जिसके कारण वह ग्रामीणों पर अधिक आक्रामक तरीके से हमला नहीं कर पाया। ग्रामीणों ने सावधानी बरतते हुए उसे पकड़कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया।
पैंथर के मिलने की सूचना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए कौतूहल का माहौल बन गया। वन विभाग की टीम ने पैंथर को सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार के लिए पहुंचाया। अधिकारियों द्वारा उसके स्वास्थ्य की जांच एवं आवश्यक उपचार किया जा रहा है।
ग्रामीणों की तत्परता और वन विभाग की टीम की कार्रवाई से पैंथर को सुरक्षित बचाकर उपचार के लिए पहुंचाया जा सका।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    13 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ की बड़ी खबरें: उपसभापति की मांग से लेकर शिक्षक सम्मेलन, ऑटो फिटनेस और सामाजिक मुद्दों तक दिनेश गवारिया को उपसभापति बनाने की मांग तेज, सैकड़ों कार्यकर्ता सांसद-विधायक से मिले; 19 सितंबर को जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन, ऑटो रिक्शा फिटनेस की व्यवस्था चित्तौड़गढ़ में करने की मांग, बस्सी पंचायत पर जांच की मांग, भील समाज की बैठक और सांवलिया जी प्राकट्य स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर ज्ञापन — 20 सितंबर को तेजादशमी एवं विशाल किसान सम्मेलन में शामिल होंगे सांसद हनुमान बेनीवाल
    1
    चित्तौड़गढ़ की बड़ी खबरें: उपसभापति की मांग से लेकर शिक्षक सम्मेलन, ऑटो फिटनेस और सामाजिक मुद्दों तक
दिनेश गवारिया को उपसभापति बनाने की मांग तेज, सैकड़ों कार्यकर्ता सांसद-विधायक से मिले; 19 सितंबर को जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन, ऑटो रिक्शा फिटनेस की व्यवस्था चित्तौड़गढ़ में करने की मांग, बस्सी पंचायत पर जांच की मांग, भील समाज की बैठक और सांवलिया जी प्राकट्य स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर ज्ञापन — 20 सितंबर को तेजादशमी एवं विशाल किसान सम्मेलन में शामिल होंगे सांसद हनुमान बेनीवाल
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • *भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला द्वारा बड़े ही अनोखे अंदाज मे उत्साह के साथ मनाया बनाया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिवस* नीमच। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा द्वारा 17 सितंबर को शाम 5:30 बजे भारत माता चौराहे पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जन्मदिवस समारोह बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्म दिवस कार्यक्रम के शुभारंभ पर भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 76 वे जन्मदिवस पर 76 द्वीप प्रजलित कर भारत माता की भव्य आरती कर ईस अवसर पर स्वच्छता सेवकों का तिलक लगाकर एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से केसरीया दुपट्टा पहनाकर मिठाई खिलाकर उनका स्वागत सम्मान किया गया साथ ही जन्मदिवस के अवसर पर बड़े ही अनोखे अंदाज़ मे कार्यकर्ताओं द्वारा खाली बोर्ड पर बधाई शुभकामनाए प्रैषित की गईं जिसकी शुरुवात भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना जी खंडेलवाल द्वारा की गई ढोल डमाको के साथ आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बड़े ही उत्साह पूर्वक बनाया गया साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना जी खंडेलवाल, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष समरथ बागवान, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती जी चोपड़ा, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला प्रभारी अंबालाल जी चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र भटनागर जी, प्रदेश व्यापारी प्रकोष्ठ सह-संयोजक सुनील जी कटारिया, मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह जी राणावत, सभापति छाया जी जायसवाल, पार्षद नीरज जी, पार्षद अरुण प्रजापति, वीरेंद्र जी पाटीदार, रामाजी ग्वाला, रामचंद्र जी धनगर, जिला कार्यकारिणी सदस्य नीलेश जी पाटीदार, रोशन जी वर्मा, रवि जी गोयल, आयुष जी कोठारी,नेता मेहर सिंह जी जाट, शिवजी महेश्वरी, वीरेंद्र जी जायसवाल, जयप्रकाश जी दीवान, दिलीप जी छाजेड़, अनुराग जी बंसल, शंकर जी बंसल नवीन जी खारोल हरिनारायण जी शर्मा सहित जिले के पद अधिकारीगण व मंडल के पद अधिकारीगण मातृशक्ति, पार्टी के वरिष्ठजन कार्यकर्ता गण स्वछता सेवक एवं समाजनो की सहभागिता रही।
    1
    *भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला द्वारा बड़े ही अनोखे अंदाज मे उत्साह के साथ मनाया बनाया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिवस*
नीमच। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा द्वारा 17 सितंबर को शाम 5:30 बजे भारत माता चौराहे पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जन्मदिवस समारोह बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
जन्म दिवस कार्यक्रम के शुभारंभ पर भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 76 वे जन्मदिवस पर 76 द्वीप प्रजलित कर भारत माता की भव्य आरती कर ईस अवसर पर स्वच्छता सेवकों का तिलक लगाकर एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से केसरीया दुपट्टा पहनाकर मिठाई खिलाकर उनका स्वागत सम्मान किया गया साथ ही
जन्मदिवस के अवसर पर बड़े ही अनोखे अंदाज़ मे कार्यकर्ताओं द्वारा खाली बोर्ड पर बधाई शुभकामनाए प्रैषित की गईं जिसकी शुरुवात भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना जी खंडेलवाल द्वारा की गई ढोल डमाको के साथ आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बड़े ही उत्साह पूर्वक बनाया गया साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की  दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना जी खंडेलवाल, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष समरथ बागवान, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती जी चोपड़ा, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला प्रभारी अंबालाल जी चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र भटनागर जी, प्रदेश व्यापारी प्रकोष्ठ सह-संयोजक सुनील जी कटारिया, मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह जी राणावत, सभापति छाया जी जायसवाल, पार्षद नीरज जी, पार्षद अरुण प्रजापति, वीरेंद्र जी पाटीदार, रामाजी ग्वाला, रामचंद्र जी धनगर, जिला कार्यकारिणी सदस्य नीलेश जी पाटीदार, रोशन जी वर्मा,  रवि जी गोयल, आयुष जी कोठारी,नेता मेहर सिंह जी जाट, शिवजी महेश्वरी, वीरेंद्र जी जायसवाल, जयप्रकाश जी दीवान, दिलीप जी छाजेड़, अनुराग जी बंसल, शंकर जी बंसल नवीन जी खारोल हरिनारायण जी शर्मा सहित जिले के पद अधिकारीगण व मंडल के पद अधिकारीगण  मातृशक्ति, पार्टी के वरिष्ठजन कार्यकर्ता गण स्वछता सेवक एवं समाजनो की सहभागिता रही।
    user_Mukesh rathor
    Mukesh rathor
    Electrician नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • पालना जी देवनारायण मंदिर पर दो दिवसीय मेला श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान देवनारायण के दर्शन, बगड़ावत गायन और भजनों से गूंजा मेला परिसर भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल पालना जी देवनारायण मंदिर पर दो दिवसीय मेला श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान देवनारायण के दर्शन, बगड़ावत गायन और भजनों से गूंजा मेला परिसर भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा के नेशनल हाईवे के समीप स्थित प्रसिद्ध श्री देवनारायण पालना जी धाम पर आयोजित दो दिवसीय वार्षिक मेला श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। श्री देवनारायण पालना जी मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित मेले में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री देवनारायण के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की और अपनी मनोकामनाएं मांगी। मेले के प्रथम दिन बगड़ावत गायन की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। वहीं दूसरे दिन भजन गायकों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर श्रद्धालु देर तक झूमते नजर आए और मंदिर परिसर भगवान देवनारायण के जयकारों से गूंजता रहा। झंडे लेकर पहुंचे श्रद्धालु, डीजे की धुन पर झूमे भक्त पालना जी धाम की आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु हाथों में ध्वजा और झंडे लेकर पैदल तथा वाहनों से मेले में पहुंचे। कई श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए भगवान देवनारायण के दरबार तक पहुंचे। मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाओं के पूर्ण होने की प्रार्थना की। चमत्कारी मान्यता से जुड़ा है पालना जी धाम स्थानीय मान्यता के अनुसार पालना जी धाम का संबंध भगवान श्री देवनारायण की बाल लीलाओं से है। मान्यता है कि इसी पवित्र स्थान पर भगवान देवनारायण को शेरनी ने दूध पिलाया था तथा उनके आशीर्वाद से सूखे पेड़ों में भी हरियाली आ गई थी। इन्हीं लोक मान्यताओं के चलते यह स्थान पालना जी देवनारायण धाम के नाम से प्रसिद्ध हुआ। श्रद्धालुओं में इस पवित्र स्थल के प्रति गहरी आस्था है और दूर-दूर से लोग यहां दर्शन करने पहुंचते हैं। पुलिस प्रशासन की पुख्ता व्यवस्था, श्रद्धालुओं को नहीं हुई परेशानी मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा एवं यातायात की पुख्ता व्यवस्थाएं की गईं। पुलिस जवानों ने मेला स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्था संभाली तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने में सहयोग किया। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के चलते मेले के दौरान किसी भी श्रद्धालु को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और मेला शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुआ। मेले में उमड़ा जनसैलाब, आकर्षण का केंद्र बनीं दुकानें दो दिवसीय मेले में विभिन्न प्रकार की स्टॉलें लगाई गईं। खान-पान की दुकानों पर तरह-तरह के व्यंजनों का लोगों ने आनंद लिया। वहीं बच्चों के लिए खिलौने, झूले, चकरी सहित मनोरंजन के विभिन्न साधन आकर्षण का केंद्र रहे। परिवार सहित पहुंचे लोगों ने खरीदारी के साथ मेले का जमकर आनंद लिया। श्री देवनारायण पालना जी मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गईं। ट्रस्ट की व्यवस्थाओं और पुलिस प्रशासन के सहयोग से दो दिवसीय धार्मिक मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। मेले के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री देवनारायण के जयकारे लगाए और अगले वर्ष पुनः मेले में आने का संकल्प लेकर विदाई ली।
    1
    पालना जी देवनारायण मंदिर पर दो दिवसीय मेला श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न
हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान देवनारायण के दर्शन, बगड़ावत गायन और भजनों से गूंजा मेला परिसर
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
पालना जी देवनारायण मंदिर पर दो दिवसीय मेला श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न
हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान देवनारायण के दर्शन, बगड़ावत गायन और भजनों से गूंजा मेला परिसर
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा के नेशनल हाईवे के समीप स्थित प्रसिद्ध श्री देवनारायण पालना जी धाम पर आयोजित दो दिवसीय वार्षिक मेला श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। श्री देवनारायण पालना जी मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित मेले में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री देवनारायण के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की और अपनी मनोकामनाएं मांगी।
मेले के प्रथम दिन बगड़ावत गायन की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। वहीं दूसरे दिन भजन गायकों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर श्रद्धालु देर तक झूमते नजर आए और मंदिर परिसर भगवान देवनारायण के जयकारों से गूंजता रहा।
झंडे लेकर पहुंचे श्रद्धालु, डीजे की धुन पर झूमे भक्त
पालना जी धाम की आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु हाथों में ध्वजा और झंडे लेकर पैदल तथा वाहनों से मेले में पहुंचे। कई श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए भगवान देवनारायण के दरबार तक पहुंचे। मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाओं के पूर्ण होने की प्रार्थना की।
चमत्कारी मान्यता से जुड़ा है पालना जी धाम
स्थानीय मान्यता के अनुसार पालना जी धाम का संबंध भगवान श्री देवनारायण की बाल लीलाओं से है। मान्यता है कि इसी पवित्र स्थान पर भगवान देवनारायण को शेरनी ने दूध पिलाया था तथा उनके आशीर्वाद से सूखे पेड़ों में भी हरियाली आ गई थी। इन्हीं लोक मान्यताओं के चलते यह स्थान पालना जी देवनारायण धाम के नाम से प्रसिद्ध हुआ। श्रद्धालुओं में इस पवित्र स्थल के प्रति गहरी आस्था है और दूर-दूर से लोग यहां दर्शन करने पहुंचते हैं।
पुलिस प्रशासन की पुख्ता व्यवस्था, श्रद्धालुओं को नहीं हुई परेशानी
मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा एवं यातायात की पुख्ता व्यवस्थाएं की गईं। पुलिस जवानों ने मेला स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्था संभाली तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने में सहयोग किया। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के चलते मेले के दौरान किसी भी श्रद्धालु को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और मेला शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुआ।
मेले में उमड़ा जनसैलाब, आकर्षण का केंद्र बनीं दुकानें
दो दिवसीय मेले में विभिन्न प्रकार की स्टॉलें लगाई गईं। खान-पान की दुकानों पर तरह-तरह के व्यंजनों का लोगों ने आनंद लिया। वहीं बच्चों के लिए खिलौने, झूले, चकरी सहित मनोरंजन के विभिन्न साधन आकर्षण का केंद्र रहे। परिवार सहित पहुंचे लोगों ने खरीदारी के साथ मेले का जमकर आनंद लिया।
श्री देवनारायण पालना जी मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गईं। ट्रस्ट की व्यवस्थाओं और पुलिस प्रशासन के सहयोग से दो दिवसीय धार्मिक मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। मेले के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री देवनारायण के जयकारे लगाए और अगले वर्ष पुनः मेले में आने का संकल्प लेकर विदाई ली।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.