चेवाड़ा नगर पंचायत कार्यालय में बृहस्पतिवार को बस स्टैंड एवं सब्जी हॉट की बंदोबस्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। चेवाड़ा नगर पंचायत कार्यालय में बृहस्पतिवार को बस स्टैंड एवं सब्जी हॉट की बंदोबस्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी अमित ठाकुर ने बताया कि बस स्टैंड की बंदोबस्ती 26,58,000 रुपये से शुरू की गई थी। पांचवें राउंड की बोली के बाद यह 27,22,100 रुपये पर जाकर समाप्त हुई, जिसमें प्रभात रंजन को बंदोबस्ती प्रदान की गई। बस स्टैंड बंदोबस्ती में प्रभात रंजन, अरुण कुमार और रामप्रवेश कुमार सहित तीन दावेदारों ने हिस्सा लिया। वहीं सब्जी हॉट की बंदोबस्ती प्रक्रिया 85,000 रुपये से शुरू हुई और 15वें राउंड तक चली। अंततः 4,01,000 रुपये की बोली पर अरुण कुमार को सब्जी हॉट की बंदोबस्ती मिली। इस प्रक्रिया में प्रभात रंजन, अरुण कुमार, रामप्रवेश कुमार और रंजीत कुमार सहित कुल चार दावेदार शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू यादव, उपाध्यक्ष विनोद साव, वार्ड पार्षद एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चेवाड़ा थाना की पुलिस बल भी मौके पर तैनात रही। यह बंदोबस्ती प्रक्रिया बृहस्पतिवार शाम लगभग 4 बजे शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

- चेवाड़ा नगर पंचायत कार्यालय में बृहस्पतिवार को बस स्टैंड एवं सब्जी हॉट की बंदोबस्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी अमित ठाकुर ने बताया कि बस स्टैंड की बंदोबस्ती 26,58,000 रुपये से शुरू की गई थी। पांचवें राउंड की बोली के बाद यह 27,22,100 रुपये पर जाकर समाप्त हुई, जिसमें प्रभात रंजन को बंदोबस्ती प्रदान की गई। बस स्टैंड बंदोबस्ती में प्रभात रंजन, अरुण कुमार और रामप्रवेश कुमार सहित तीन दावेदारों ने हिस्सा लिया। वहीं सब्जी हॉट की बंदोबस्ती प्रक्रिया 85,000 रुपये से शुरू हुई और 15वें राउंड तक चली। अंततः 4,01,000 रुपये की बोली पर अरुण कुमार को सब्जी हॉट की बंदोबस्ती मिली। इस प्रक्रिया में प्रभात रंजन, अरुण कुमार, रामप्रवेश कुमार और रंजीत कुमार सहित कुल चार दावेदार शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू यादव, उपाध्यक्ष विनोद साव, वार्ड पार्षद एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चेवाड़ा थाना की पुलिस बल भी मौके पर तैनात रही। यह बंदोबस्ती प्रक्रिया बृहस्पतिवार शाम लगभग 4 बजे शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।1
- Post by Chhotu Kumar1
- एक ,लोक गीत, कलाकार आए, BLCP OFFICE मदद के लिए फ़िर क्या हुआ देखिए,1
- पकरीबरावां में गाजे बाजे के साथ निकला कलश यात्रा1
- लखीसराय जिले के कजरा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा में नीतीश कुमार ने किया कई 100 करोड़ योजनाओं का शिलान्यास को शुभारंभ। एशिया महादेश का सबसे बड़ा सोलर पैनल का शुभारंभ किया गया मौके पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा सम्राट चौधरी केंद्रीय मंत्री सांसद राजीव रंजन सिंह ललन विधायक रामानंद मंडल आदि जदयू के नेता उपस्थित थे1
- मोकामा जैसे शांत शहर में पहली बार निजी होटलों में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का इस तरह खुलासा हुआ है, जिसने पूरे इलाके को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। कल प्रशासन की छापेमारी के बाद मोकामा पूरे दिन सुर्खियों में रहा। सबसे बड़ा सवाल यह है कि मोकामा न तो कोई बड़ा टूरिस्ट प्लेस है, न कोई बड़ा अस्पताल और न ही ऐसा व्यावसायिक केंद्र, जहां बाहरी लोगों की लगातार आवाजाही हो। फिर आखिर इन होटलों में कमरे किसके लिए और किस मकसद से दिए जा रहे थे? स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ होटल संचालक महज 500 रुपये लेकर अवैध तरीके से जोड़ों को कमरे उपलब्ध करा देते हैं। प्रशासन की कार्रवाई के बाद अब यह मामला खुलकर सामने आ गया है। छापेमारी के दौरान कुल चार युवतियां और तीन युवक पकड़े गए, जिनमें नवयुवक-युवतियों के साथ नाबालिग होने की भी आशंका जताई जा रही है, जिसकी जांच जारी है। हमने जब इस खबर को सोशल मीडिया पर चलाया तो लाखों लोगों ने इसे देखा और बड़ी संख्या में प्रतिक्रिया भी दी। कई लोगों ने कमेंट कर कहा कि मोकामा के दर्जनों होटलों में इस तरह की गतिविधियां लंबे समय से चल रही हैं, लेकिन कार्रवाई पहली बार इतनी बड़ी स्तर पर हुई है। अब सवाल यह है कि क्या यह कार्रवाई सिर्फ एक दिन तक सीमित रहेगी या प्रशासन लगातार ऐसे अवैध कारोबार पर शिकंजा कसेगा। फिलहाल मोकामा में हुई इस कार्रवाई ने होटल संचालन और प्रशासनिक निगरानी दोनों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- लखीसराय। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के चौथे चरण में लखीसराय के कजरा पहुंचे। जहां उन्होंने 326 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कजरा सोलर पावर प्लांट का भी निरीक्षण किया। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। साथ ही विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं केंद्रीय ललन सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में दोनों डिप्टी सीएम ने सीएम नीतीश कुमार के कामों की जमकर तारीफ किया। वहीं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार से सबका साथ सबका विकास के संकल्प को पूरा किया।1
- शेखपुरा में एलपीजी गैस को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस, डीएम ने दी महत्वपूर्ण जानकारी शेखपुरा, 19 मार्च (गुरुवार)। जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा गुरुवार को एलपीजी गैस की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था एवं उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने जिले में रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। डीएम ने बताया कि सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि गैस की कालाबाजारी और अधिक कीमत वसूली की शिकायत मिलने पर प्रशासन तुरंत कार्रवाई करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएम ने आम लोगों से अपील की कि यदि उन्हें गैस वितरण में किसी प्रकार की समस्या होती है तो वे संबंधित अधिकारियों या जिला नियंत्रण कक्ष में शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही, उन्होंने गैस उपभोक्ताओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने और सावधानी बरतने की भी अपील की। इस मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।1