500 रुपये में कमरे! छापेमारी में 4 युवती और 3 युवक पकड़े गए — शहर में हड़कंप मोकामा जैसे शांत शहर में पहली बार निजी होटलों में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का इस तरह खुलासा हुआ है, जिसने पूरे इलाके को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। कल प्रशासन की छापेमारी के बाद मोकामा पूरे दिन सुर्खियों में रहा। सबसे बड़ा सवाल यह है कि मोकामा न तो कोई बड़ा टूरिस्ट प्लेस है, न कोई बड़ा अस्पताल और न ही ऐसा व्यावसायिक केंद्र, जहां बाहरी लोगों की लगातार आवाजाही हो। फिर आखिर इन होटलों में कमरे किसके लिए और किस मकसद से दिए जा रहे थे? स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ होटल संचालक महज 500 रुपये लेकर अवैध तरीके से जोड़ों को कमरे उपलब्ध करा देते हैं। प्रशासन की कार्रवाई के बाद अब यह मामला खुलकर सामने आ गया है। छापेमारी के दौरान कुल चार युवतियां और तीन युवक पकड़े गए, जिनमें नवयुवक-युवतियों के साथ नाबालिग होने की भी आशंका जताई जा रही है, जिसकी जांच जारी है। हमने जब इस खबर को सोशल मीडिया पर चलाया तो लाखों लोगों ने इसे देखा और बड़ी संख्या में प्रतिक्रिया भी दी। कई लोगों ने कमेंट कर कहा कि मोकामा के दर्जनों होटलों में इस तरह की गतिविधियां लंबे समय से चल रही हैं, लेकिन कार्रवाई पहली बार इतनी बड़ी स्तर पर हुई है। अब सवाल यह है कि क्या यह कार्रवाई सिर्फ एक दिन तक सीमित रहेगी या प्रशासन लगातार ऐसे अवैध कारोबार पर शिकंजा कसेगा। फिलहाल मोकामा में हुई इस कार्रवाई ने होटल संचालन और प्रशासनिक निगरानी दोनों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Post by JMBNEWS1
- शेखपुरा में एलपीजी गैस को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस, डीएम ने दी महत्वपूर्ण जानकारी शेखपुरा, 19 मार्च (गुरुवार)। जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा गुरुवार को एलपीजी गैस की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था एवं उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने जिले में रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। डीएम ने बताया कि सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि गैस की कालाबाजारी और अधिक कीमत वसूली की शिकायत मिलने पर प्रशासन तुरंत कार्रवाई करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएम ने आम लोगों से अपील की कि यदि उन्हें गैस वितरण में किसी प्रकार की समस्या होती है तो वे संबंधित अधिकारियों या जिला नियंत्रण कक्ष में शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही, उन्होंने गैस उपभोक्ताओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने और सावधानी बरतने की भी अपील की। इस मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।1
- विश्व गौरैया दिवस हर साल 20 मार्च को मनाया जाता है, ताकि लोगों को इस नन्हीं चिड़िया के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके। कभी हमारे घर-आंगन की रौनक रही गौरैया आज तेजी से गायब हो रही है। इस वीडियो में जानिए: ✔️ गौरैया क्यों हो रही है खत्म ✔️ इसके पीछे के बड़े कारण ✔️ और कैसे हम इसे फिर से अपने घरों में ला सकते हैं आइए इस विश्व गौरैया दिवस पर हम सब मिलकर एक संकल्प लें — “गौरैया बचाओ, पर्यावरण बचाओ”1
- राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता बोले मोदी, खड़गे के कटाक्ष "देवगौड़ा जी ने मोहब्बत हमसे की और शादी मोदी जी से कर ली”, सारे अच्छे कांग्रेस नेताओं को बीजेपी में लाऊंगा -हिमंता, राहुल प्रियंका गडकरी मुलाकात के मायने,अमेरिका को सताया नया डर, सभी त्योहार शालीनता से मनाए जा रहे बोले योगी..... देखिए देश दुनिया पर की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- Post by Focus Bihar News1
- एक ,लोक गीत, कलाकार आए, BLCP OFFICE मदद के लिए फ़िर क्या हुआ देखिए,1
- चर्चित दुलारचंद हत्याकांड में विधायक अनंत सिंह को जमानत, मोकामा थाना चौक पर समर्थकों का जश्न मोकामा: बिहार के चर्चित दुलारचंद हत्याकांड मामले में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को अदालत से जमानत मिल गई है। जमानत की खबर मिलते ही मोकामा थाना चौक पर समर्थकों का उत्साह देखने लायक रहा। बड़ी संख्या में जुटे समर्थकों ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए जल्द ही अनंत सिंह के मोकामा आने की उम्मीद जताई। वहीं स्थिति को देखते हुए थाना चौक पर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।1
- Post by JMBNEWS1
- इस वीडियो में जानिए चैत्र नवरात्रि 2026 कब से शुरू हो रही है, घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, मां दुर्गा के 9 स्वरूप, पूजा विधि और इस पर्व का महत्व। इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगी। नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है और अष्टमी-नवमी पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। वीडियो को अंत तक जरूर देखें और जय माता दी लिखकर कमेंट करें 🙏1