logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़ अनुमंडल के बेलछी प्रखंड में गुरुवार (19 मार्च 2026) को प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण सहभागिता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य गावी (GAVI) प्रोजेक्ट के तहत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ऐसे परिवारों को जागरूक करना था, जो किसी कारणवश अपने बच्चों का नियमित टीकाकरण नहीं करवा रहे हैं। बैठक के दौरान अधिकारियों ने विस्तार से बताया कि बच्चों को 12 प्रकार की गंभीर और जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए लगाए जाने वाले टीके उनके स्वस्थ और सुरक्षित जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। टीकाकरण न केवल बच्चों को बीमारियों से बचाता है, बल्कि समाज को भी स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर प्रखंड के सभी विभागों से अपील की गई कि वे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अवधेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बेलछी डॉ. ऋतु कुमारी, सीडीपीओ सुनीता कुमारी, जीविका के बीपीएम कुणाल कुमार, जिला समन्वयक (पीसीआई) संस्कृति भारद्वाज, यूनिसेफ की प्रतिनिधि फातिमा मेम, जेएसआई पटना से मधुकर दास, पीसीआई के नवकुंज कुमार, जिला परिषद सदस्य रविन्द्र पासवान तथा मुखिया प्रतिनिधि रंजन पासवान (बराह) सहित एएनएम, आशा कार्यकर्ता और विकास मित्र उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करेंगे और प्रखंड में शत-प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य हासिल करने के लिए मिलकर कार्य करेंगे।

4 hrs ago
user_JMBNEWS
JMBNEWS
पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
4 hrs ago

बाढ़ अनुमंडल के बेलछी प्रखंड में गुरुवार (19 मार्च 2026) को प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण सहभागिता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य गावी (GAVI) प्रोजेक्ट के तहत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ऐसे परिवारों को जागरूक करना था, जो किसी कारणवश अपने बच्चों का नियमित टीकाकरण नहीं करवा रहे हैं। बैठक के दौरान अधिकारियों ने विस्तार से बताया कि बच्चों को 12 प्रकार की गंभीर और जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए लगाए जाने वाले टीके उनके स्वस्थ और सुरक्षित जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। टीकाकरण न केवल बच्चों को बीमारियों से बचाता है, बल्कि समाज को भी स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर प्रखंड के सभी विभागों से अपील की गई कि वे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अवधेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बेलछी डॉ. ऋतु कुमारी, सीडीपीओ सुनीता कुमारी, जीविका के बीपीएम कुणाल कुमार, जिला समन्वयक (पीसीआई) संस्कृति भारद्वाज, यूनिसेफ की प्रतिनिधि फातिमा मेम, जेएसआई पटना से मधुकर दास, पीसीआई के नवकुंज कुमार, जिला परिषद सदस्य रविन्द्र पासवान तथा मुखिया प्रतिनिधि रंजन पासवान (बराह) सहित एएनएम, आशा कार्यकर्ता और विकास मित्र उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करेंगे और प्रखंड में शत-प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य हासिल करने के लिए मिलकर कार्य करेंगे।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • विश्व गौरैया दिवस हर साल 20 मार्च को मनाया जाता है, ताकि लोगों को इस नन्हीं चिड़िया के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके। कभी हमारे घर-आंगन की रौनक रही गौरैया आज तेजी से गायब हो रही है। इस वीडियो में जानिए: ✔️ गौरैया क्यों हो रही है खत्म ✔️ इसके पीछे के बड़े कारण ✔️ और कैसे हम इसे फिर से अपने घरों में ला सकते हैं आइए इस विश्व गौरैया दिवस पर हम सब मिलकर एक संकल्प लें — “गौरैया बचाओ, पर्यावरण बचाओ”
    1
    विश्व गौरैया दिवस हर साल 20 मार्च को मनाया जाता है, ताकि लोगों को इस नन्हीं चिड़िया के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके।
कभी हमारे घर-आंगन की रौनक रही गौरैया आज तेजी से गायब हो रही है।
इस वीडियो में जानिए:
✔️ गौरैया क्यों हो रही है खत्म
✔️ इसके पीछे के बड़े कारण
✔️ और कैसे हम इसे फिर से अपने घरों में ला सकते हैं
आइए इस विश्व गौरैया दिवस पर हम सब मिलकर एक संकल्प लें —
“गौरैया बचाओ, पर्यावरण बचाओ”
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
  • पटना /बख्तियारपुर : चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्र की शुरुआत घट स्थापना यानी कलश स्थापना से होती है और भक्त नौ दिनों तक व्रत, दुर्गा पाठ, आरती तथा अखंड ज्योत के साथ मां की उपासना करते हैं। नवरात्र के अवसर पर बख्तियारपुर से सटे करौटा में स्थित मां जगदंबा मंदिर करौटा में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ उमड़ रही है। राजधानी पटना से करीब 40 किलोमीटर पूर्व स्थित इस मंदिर की महत्ता काफी प्रसिद्ध है। खासकर मंगलवार और शनिवार को यहां विशेष पूजा का महत्व माना जाता है, जिसके कारण हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर माता की पूजा-अर्चना करते हैं। नवरात्र के दौरान भक्तों की संख्या और भी बढ़ जाती है। स्थानीय मान्यता है कि जो श्रद्धालु सच्चे मन से मां से मनोकामना मांगते हैं, उनकी इच्छा माता जरूर पूरी करती हैं। खासकर संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपत्ति यहां मन्नत मांगने आते हैं। कई भक्तों का कहना है कि उनकी मनोकामना पूरी होने के बाद वे हर वर्ष माता के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। इसी कारण बिहार के विभिन्न जिलों से लोग यहां पहुंचकर माता का आशीर्वाद लेते हैं। नवरात्र के पहले दिन मंदिर में विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई और सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार देखी गई। कई श्रद्धालु दुर्गा पाठ और हवन भी करा रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस वर्ष नवरात्र में माता की सवारी पालकी मानी जा रही है, जिसे शुभ माना जाता है, जबकि विदाई हाथी पर होगी। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मंदिर काफी प्राचीन है। पहले यहां चारों ओर खेत हुआ करते थे और पीपल के पेड़ के पास काले पत्थर की माता की मूर्ति स्थापित थी, जिसकी ग्रामीण कुल देवी के रूप में पूजा करते थे। समय के साथ मंदिर का विस्तार हुआ और परिसर में भगवान विष्णु-लक्ष्मी, भगवान शिव तथा हनुमान जी के मंदिर भी बनाए गए हैं। यहां श्रद्धालुओं के सहयोग से एक धर्मशाला का निर्माण भी कराया गया है, जहां विवाह और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। मंदिर के सेवक अरविंद कुमार उर्फ मास्टर साहब के अनुसार यह मंदिर अत्यंत प्राचीन है और इसकी स्थापना के समय के बारे में स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है। उन्होंने बताया कि स्थानीय मान्यता के अनुसार यह स्थान आंशिक शक्तिपीठ के रूप में भी जाना जाता है। नवरात्र के दौरान खासकर सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन यहां हजारों श्रद्धालु पहुंचकर माता की पूजा-अर्चना और हवन करते हैं। दूर से दिखने वाला मंदिर का ऊंचा गुंबद भी इस स्थान की पहचान बन चुका है और श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है।
    1
    पटना /बख्तियारपुर : चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्र की शुरुआत घट स्थापना यानी कलश स्थापना से होती है और भक्त नौ दिनों तक व्रत, दुर्गा पाठ, आरती तथा अखंड ज्योत के साथ मां की उपासना करते हैं।
नवरात्र के अवसर पर बख्तियारपुर से सटे करौटा में स्थित मां जगदंबा मंदिर करौटा में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ उमड़ रही है। राजधानी पटना से करीब 40 किलोमीटर पूर्व स्थित इस मंदिर की महत्ता काफी प्रसिद्ध है। खासकर मंगलवार और शनिवार को यहां विशेष पूजा का महत्व माना जाता है, जिसके कारण हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर माता की पूजा-अर्चना करते हैं। नवरात्र के दौरान भक्तों की संख्या और भी बढ़ जाती है।
स्थानीय मान्यता है कि जो श्रद्धालु सच्चे मन से मां से मनोकामना मांगते हैं, उनकी इच्छा माता जरूर पूरी करती हैं। खासकर संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपत्ति यहां मन्नत मांगने आते हैं। कई भक्तों का कहना है कि उनकी मनोकामना पूरी होने के बाद वे हर वर्ष माता के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। इसी कारण बिहार के विभिन्न जिलों से लोग यहां पहुंचकर माता का आशीर्वाद लेते हैं।
नवरात्र के पहले दिन मंदिर में विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई और सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार देखी गई। कई श्रद्धालु दुर्गा पाठ और हवन भी करा रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस वर्ष नवरात्र में माता की सवारी पालकी मानी जा रही है, जिसे शुभ माना जाता है, जबकि विदाई हाथी पर होगी।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह मंदिर काफी प्राचीन है। पहले यहां चारों ओर खेत हुआ करते थे और पीपल के पेड़ के पास काले पत्थर की माता की मूर्ति स्थापित थी, जिसकी ग्रामीण कुल देवी के रूप में पूजा करते थे। समय के साथ मंदिर का विस्तार हुआ और परिसर में भगवान विष्णु-लक्ष्मी, भगवान शिव तथा हनुमान जी के मंदिर भी बनाए गए हैं। यहां श्रद्धालुओं के सहयोग से एक धर्मशाला का निर्माण भी कराया गया है, जहां विवाह और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
मंदिर के सेवक अरविंद कुमार उर्फ मास्टर साहब के अनुसार यह मंदिर अत्यंत प्राचीन है और इसकी स्थापना के समय के बारे में स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है। उन्होंने बताया कि स्थानीय मान्यता के अनुसार यह स्थान आंशिक शक्तिपीठ के रूप में भी जाना जाता है।
नवरात्र के दौरान खासकर सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन यहां हजारों श्रद्धालु पहुंचकर माता की पूजा-अर्चना और हवन करते हैं। दूर से दिखने वाला मंदिर का ऊंचा गुंबद भी इस स्थान की पहचान बन चुका है और श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • जमानत मिलने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार के कट्टर समर्थक जेपी सिंह ने बताया कि..
    1
    जमानत मिलने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार के कट्टर समर्थक जेपी सिंह ने बताया कि..
    user_न्यूज 30 बिहार
    न्यूज 30 बिहार
    Pandarak, Patna•
    8 hrs ago
  • दुबाहा पंचायत का एक यूट्यूब बर नया चैनल बनाया है सब्सक्राइब करें, लाइक करें, कमेंट करें, शेयर करें आप लोग सहायता करें
    1
    दुबाहा पंचायत का एक यूट्यूब बर नया चैनल बनाया है सब्सक्राइब करें, लाइक करें, कमेंट करें, शेयर करें आप लोग सहायता करें
    user_ADITYA KUMAR AK12
    ADITYA KUMAR AK12
    मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    13 hrs ago
  • बिहार समस्तीपुर रमजान के पाक महीने में समाज सेवी भाई सेरा ने ईफ्तार पार्टी का आयोजन कर,एकजुटता और भाईचारे का दिया सन्देश जी हां यह ताजा समाचार आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत करीमनगर पंचायत की है जहां उक्त पंचायत के रहने वाले समाज सेवी भाई सेरा शाह के ओर से आज रमजान के पाक महीने में रोजदारों को दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जहां सैंकड़ों की संख्या में आए राजदारों ने फल, मिठाई, एवं अन्य वस्तु से बने सामग्री का ग्रहण कर 5 वक्त का नमाज अदा किया और आयोजकों के प्रति सराहना करते हुए अल्ला ताला से दुआ मांगी। जबकि इस नेक कार्य के प्रति क्षेत्र के लोगों ने खूब सराहना की है। इसी खास मौके पर आयोजक श्री शाह एवं रोजदारों ने क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।
    1
    बिहार समस्तीपुर 
रमजान के पाक महीने में समाज सेवी भाई सेरा ने ईफ्तार पार्टी का आयोजन कर,एकजुटता और भाईचारे का दिया सन्देश 
जी हां यह ताजा समाचार आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत करीमनगर पंचायत की है जहां उक्त पंचायत के रहने वाले समाज सेवी भाई सेरा शाह के ओर से आज रमजान के पाक महीने में रोजदारों को दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया 
जहां सैंकड़ों की संख्या में आए राजदारों ने फल, मिठाई, एवं अन्य वस्तु से बने सामग्री का ग्रहण कर 5 वक्त का नमाज अदा किया और आयोजकों के प्रति सराहना करते हुए अल्ला ताला से दुआ मांगी।
जबकि इस नेक कार्य के प्रति क्षेत्र के लोगों ने खूब सराहना की है।
इसी खास मौके पर आयोजक श्री शाह एवं रोजदारों ने क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    38 min ago
  • गैस की किल्लत को लेकर बिक रहा है मानव अस्थि की लकड़ी,
    1
    गैस की किल्लत को लेकर बिक रहा है मानव अस्थि की लकड़ी,
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.