Shuru
Apke Nagar Ki App…
साहब के साथ न्याय हुआ” – समर्थक का बड़ा बयान मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह को जमानत मिलने के बाद उनके कट्टर समर्थक राजेश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। राजेश कुमार ने कहा कि “यह न्याय की जीत है। साहब को बेवजह एक साजिश के तहत फंसाया गया था, लेकिन अब सच्चाई सामने आ रही है। हमें पहले से ही भरोसा था कि कोर्ट से उन्हें राहत मिलेगी।” उन्होंने आगे कहा कि “साहब के जेल से बाहर आने पर मोकामा में भव्य स्वागत किया जाएगा। समर्थक पूरी तैयारी में जुटे हैं और जनता में जबरदस्त उत्साह है।” इस बयान के बाद साफ है कि जमानत के फैसले को समर्थक राजनीतिक और सामाजिक जीत के रूप में देख रहे हैं।
JMBNEWS
साहब के साथ न्याय हुआ” – समर्थक का बड़ा बयान मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह को जमानत मिलने के बाद उनके कट्टर समर्थक राजेश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। राजेश कुमार ने कहा कि “यह न्याय की जीत है। साहब को बेवजह एक साजिश के तहत फंसाया गया था, लेकिन अब सच्चाई सामने आ रही है। हमें पहले से ही भरोसा था कि कोर्ट से उन्हें राहत मिलेगी।” उन्होंने आगे कहा कि “साहब के जेल से बाहर आने पर मोकामा में भव्य स्वागत किया जाएगा। समर्थक पूरी तैयारी में जुटे हैं और जनता में जबरदस्त उत्साह है।” इस बयान के बाद साफ है कि जमानत के फैसले को समर्थक राजनीतिक और सामाजिक जीत के रूप में देख रहे हैं।
More news from बिहार and nearby areas
- Post by JMBNEWS1
- विश्व गौरैया दिवस हर साल 20 मार्च को मनाया जाता है, ताकि लोगों को इस नन्हीं चिड़िया के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके। कभी हमारे घर-आंगन की रौनक रही गौरैया आज तेजी से गायब हो रही है। इस वीडियो में जानिए: ✔️ गौरैया क्यों हो रही है खत्म ✔️ इसके पीछे के बड़े कारण ✔️ और कैसे हम इसे फिर से अपने घरों में ला सकते हैं आइए इस विश्व गौरैया दिवस पर हम सब मिलकर एक संकल्प लें — “गौरैया बचाओ, पर्यावरण बचाओ”1
- पटना /बख्तियारपुर : चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्र की शुरुआत घट स्थापना यानी कलश स्थापना से होती है और भक्त नौ दिनों तक व्रत, दुर्गा पाठ, आरती तथा अखंड ज्योत के साथ मां की उपासना करते हैं। नवरात्र के अवसर पर बख्तियारपुर से सटे करौटा में स्थित मां जगदंबा मंदिर करौटा में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ उमड़ रही है। राजधानी पटना से करीब 40 किलोमीटर पूर्व स्थित इस मंदिर की महत्ता काफी प्रसिद्ध है। खासकर मंगलवार और शनिवार को यहां विशेष पूजा का महत्व माना जाता है, जिसके कारण हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर माता की पूजा-अर्चना करते हैं। नवरात्र के दौरान भक्तों की संख्या और भी बढ़ जाती है। स्थानीय मान्यता है कि जो श्रद्धालु सच्चे मन से मां से मनोकामना मांगते हैं, उनकी इच्छा माता जरूर पूरी करती हैं। खासकर संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपत्ति यहां मन्नत मांगने आते हैं। कई भक्तों का कहना है कि उनकी मनोकामना पूरी होने के बाद वे हर वर्ष माता के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। इसी कारण बिहार के विभिन्न जिलों से लोग यहां पहुंचकर माता का आशीर्वाद लेते हैं। नवरात्र के पहले दिन मंदिर में विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई और सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार देखी गई। कई श्रद्धालु दुर्गा पाठ और हवन भी करा रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस वर्ष नवरात्र में माता की सवारी पालकी मानी जा रही है, जिसे शुभ माना जाता है, जबकि विदाई हाथी पर होगी। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मंदिर काफी प्राचीन है। पहले यहां चारों ओर खेत हुआ करते थे और पीपल के पेड़ के पास काले पत्थर की माता की मूर्ति स्थापित थी, जिसकी ग्रामीण कुल देवी के रूप में पूजा करते थे। समय के साथ मंदिर का विस्तार हुआ और परिसर में भगवान विष्णु-लक्ष्मी, भगवान शिव तथा हनुमान जी के मंदिर भी बनाए गए हैं। यहां श्रद्धालुओं के सहयोग से एक धर्मशाला का निर्माण भी कराया गया है, जहां विवाह और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। मंदिर के सेवक अरविंद कुमार उर्फ मास्टर साहब के अनुसार यह मंदिर अत्यंत प्राचीन है और इसकी स्थापना के समय के बारे में स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है। उन्होंने बताया कि स्थानीय मान्यता के अनुसार यह स्थान आंशिक शक्तिपीठ के रूप में भी जाना जाता है। नवरात्र के दौरान खासकर सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन यहां हजारों श्रद्धालु पहुंचकर माता की पूजा-अर्चना और हवन करते हैं। दूर से दिखने वाला मंदिर का ऊंचा गुंबद भी इस स्थान की पहचान बन चुका है और श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है।1
- जमानत मिलने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार के कट्टर समर्थक जेपी सिंह ने बताया कि..1
- दुबाहा पंचायत का एक यूट्यूब बर नया चैनल बनाया है सब्सक्राइब करें, लाइक करें, कमेंट करें, शेयर करें आप लोग सहायता करें1
- मोकामा (पटना): मोकामा थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। गुरुवार (19 मार्च 2026) को नजरेथ अस्पताल गेट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और बाईपास की ओर फरार हो गए। क्या है पूरा मामला? पीड़िता प्रेमा कुमारी, निवासी मोदन गाछी (वार्ड संख्या-5), बाजार से ई-रिक्शा द्वारा घर लौट रही थीं। जैसे ही वह नजरेथ अस्पताल गेट के पास उतरीं, पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली। घटना की मुख्य बातें: स्थान — नजरेथ अस्पताल गेट, मोकामा समय — दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच आरोपी — बाइक सवार दो अज्ञात युवक कार्रवाई — पीड़िता ने मोकामा थाना में लिखित शिकायत दी पुलिस से कार्रवाई की मांग पीड़िता ने सीसीटीवी फुटेज जांच कर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।1
- वैशाली जिले के महनार से तेज रफ्तार का खतरनाक मामला सामने आया है। थाना रोड स्थित खाकी बाबा मजार के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों पोखर में जा गिरे। #महनार_हादसा #सड़क_दुर्घटना #तेज_रफ्तार #वैशाली_न्यूज़ #पटना_रेफर #नाबालिग_ड्राइवर #ब्रेकिंग_न्यूज़1
- Post by JMBNEWS1