Shuru
Apke Nagar Ki App…
“Satna Shock 😱 स्कूल की छात्रा 5 महीने की प्रेग्नेंट! बड़ा खुलासा” #SatnaCase #MPNews #BreakingNews #JusticeForGirl #stopcrime
Prakash Pathak Satna
“Satna Shock 😱 स्कूल की छात्रा 5 महीने की प्रेग्नेंट! बड़ा खुलासा” #SatnaCase #MPNews #BreakingNews #JusticeForGirl #stopcrime
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by जितेंद्र राय1
- जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्रीय विकास निधि में शासन द्वारा सात करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह बुंदेलखंड के जिलों के लिए 27 करोड़ रुपये और त्वरित आर्थिक विकास के लिए 10 करोड़ रुपये की निधि प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित कार्यों को कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से शासन को भेजा गया था, जिनमें मुख्य रूप से सड़कों का विकास है। शासन से धनराशि मिलने पर जनपद के विकास के नए आयाम खुलेंगे।1
- जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग ने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्रीय विकास निधि में शासन द्वारा सात करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई है। बुंदेलखंड जिलांस में 27करोड की निधि प्राप्त हुई है एवं त्वरित आर्थिक विकास में 10 करोड़ की निधि प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा जो प्रस्ताव दिया गया था उसको कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से बनवाकर शासन को भेजा गया था जिसमें विशेष कर सड़कों से संबंधित संबंधित है । शासन द्वारा धनराशि प्राप्त होने पर जनपद के विकास के लिए नए आयाम प्रशस्त होंगे।1
- आपसी विवाद में खूनी संघर्ष: सात लोग घायल, पुलिस पर पक्षपात का आरोप रीवा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज एक परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुए आवेदन दिया। मामला दो पक्षों के बीच हुए हिंसक विवाद का है, जिसमें एक ही परिवार के महिलाओं सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पीड़ितों ने समान थाना पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने और निष्पक्ष कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित हुसैन अंसारी और उनकी पत्नी गौसिया अंसारी ने बताया कि विवाद की शुरुआत 10 अप्रैल की रात करीब 10:15 बजे हुई। आरोप है कि मुबारक अंसारी के बेटे अशरफ और अन्य ने उनके भाई गोलू को फोन करके बात करने के बहाने बुलाया और उस पर हमला कर दिया। जब परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर भी लाठी, डंडे, बेसबॉल बैट और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में हुसैन अंसारी के सिर में गंभीर चोट आई है और उन्हें 5 टांके लगे हैं, वहीं उनके भाई के कान का पर्दा फटने की बात सामने आई है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल गौसिया अंसारी ने आरोप लगाया कि जब वे शिकायत लेकर थाने पहुंचे, तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें वहां से भगा दिया। पीड़ितों का कहना है कि: पुलिस ने मुख्य आरोपियों के नाम एफआईआर से हटा दिए हैं। सात हमलावरों में से केवल तीन के खिलाफ ही मामला दर्ज किया गया है। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस को "पैसा खिलाया" है, जिसके कारण उन पर उचित कार्रवाई नहीं हो रही है। एसपी कार्यालय पहुंचे घायलों ने मांग की है कि सभी सात नामजद आरोपियों—अशरफ, हमीद, जानी, अख्तर, दाऊद, असलम और परिवार की महिलाओं—पर सख्त कार्रवाई की जाए। पीड़ितों का कहना है कि वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और उन्हें न्याय चाहिए।1
- Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट1
- तीन पीढ़ी बाद मुस्लिम परिवार ने की घरवापसी विधिविधान से मनेन्द्र के परिवार ने हिन्दू धर्म किया अंगीकार दरसेड़ा गांव में तीन पीढ़ी पहले बैस ठाकुर तीन पीढ़ी पहले अपनाया था मुस्लिम धर्म चित्रकूट पहाड़ी ब्लॉक अन्तर्गत से मुस्लिम बने एक परिवार ने फिर से हिंदू धर्म अंगीकार कर लिया। !शांतिकुंज हरिद्वार से आई ज्योति कलश यात्रा से प्रभावित होकर परिवार ने विधिवत हवन-पूजन कर यज्ञोपवीत संस्कार के साथ घरवापसी की। गौरतलब है कि इस समय शांतिकुंज हरिद्वार से ज्योति कलश यात्रा चित्रकूट आई हुई है। शांतिकुंज प्रतिनिधि सुरेश पांडेय ने बताया कि इस तरह के 175 रथ पूरी दुनिया में घूमकर सज्ञान, शांति और युग परिवर्तन का संदेश दे रहे हैं। यात्रा के पहाड़ी पहुंचने पर दरसेड़ा गांव निवासी एक परिवार ने मुस्लिम धर्म छोड़कर एक बार फिर विधि विधान से हिंदू धर्म अपना लिया। लोगों ने इसे घरवापसी बताया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्मजागरण विभाग की अगुवाई में शांतिकुंज हरिद्वार, गायत्री शक्तिपीठ चित्रकूट, बड़ा मठ के संत मौजूद रहे। इस दौरान दरसेड़ा के मनेंद्र सिंह ने पत्नी शबनम व बच्चों के साथ विधिवत हवन पूजन व यज्ञोपवीत के साथ हिंदू धर्म को अंगीकार किया। इस मौके पर गायत्री शक्तिपीठ चित्रकूट के प्रबंधक डॉ. रामनारायण त्रिपाठी, विभाग धर्मजागरण प्रमुख महंत वरुण प्रपन्नाचार्य, आरएसएस के जिला कार्यवाह अतुल प्रताप सिंह, नगर कार्यवाह विजय किशोर व श्याम सिंह परिहार, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री नीरज गुप्ता, विभाग के प्रचार प्रसार प्रमुख अमित मिश्रा, प्रांत पदाधिकारी रामशरण तिवारी, बजरंग दल जिला संयोजक अंकित पटेल, सह जिला संयोजक शिवेंद्र सिंह, एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री संकल्प कुशवाहा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अंश यादव, मनेंद्र सिंह ने बताया कि तीन पीढ़ी पहले उनके परिवार ने मुस्लिम धर्म अपनाया था। परिवार के मुन्नू सिंह, सूबेदार सिंह, ददुआ सिंह, रवि सिंह, विजय सिंह, कल्लू सिंह, मंगल सिंह एक ही वंशावली के है। गांव निवासी विजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि यह परिवार एक ही है, जो आज पुनः सनातनी हो गया। भाजपा नेता श्रीकांत पांडेय, विमल, सुधीर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।1
- *मीनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना* 1. वर्ष 2024-25 में उक्त योजना में जनपद चित्रकूट को 04 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। 2. लाभार्थी का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जायेगा। 3. 10 गाय की इकाई जिसमें साहीवाल, गिर, थारपारकर प्रजाति की गाय के परियोजना लागत 23.60 लाख का 50 प्रतिशत अधिकतम 11.80 लाख का अनुदान 02 चरणों में देय है। 4. लाभार्थी अंश 15 प्रतिशत, बैंक ऋण 35 प्रतिशत तथा इकाई लागत का अधिकतम 50 प्रतिशत अनुदान। 5. आधारभूत संरचना तैयार करने के उपरान्त प्रथम चरण का अनुदान (इकाई लागत का 25 प्रतिशत) 6. गाय कय के उपरान्त द्वितीय चरण का अनुदान (इकाई लागत का 25 प्रतिशत) 7. वर्ष 2024-25 के लक्ष्य के सापेक्ष 04 लाभार्थियों की प्रथम किश्त 25 प्रतिशत (590000 रूपये) लाभार्थियों के खाते में जा चुकी है। *मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना* 1. प्रदेश में स्वदेशी उन्नत नस्ल की गायों की संख्या में वृद्धि एवं नस्ल सुधार। 2. योजनान्तर्गत गिर, साहीवाल, हरियाना एवं थारपारकर नस्त की 02 गाय की लागत 2 लाख का अधिकतम 40 प्रतिशत अधिकतम 80000 अनुदान देय है। 3. लाभार्थी का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जायेगा। 4. जनपद में वर्ष 2024-25 में 25 लक्ष्य के सापेक्ष 20 लाभार्थियों को 80000 अनुदान दिया जा चुका है। 5. जनपद में वर्ष 2025-26 में 28 लक्ष्य के सापेक्ष 22 लाभार्थियों को 80000 अनुदान दिया जा चुका है।1
- Post by User4556-संजय मिश्रा चित्रकूट1
- *हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर खैरुआ सरकार में भक्त जनों का लगा तांता* नागौद। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर खैरुआ सरकार में उमड़ा भक्तों का सैलाब। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने मंदिर पहुंचे तहसीलदार और थाना प्रभारी नागौद। भारी संख्या में उपस्थित भक्तजनों द्वारा पूजा- अर्चना, भंडारे और कवि सम्मेलन का किया गया है आयोजन।1