logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कर्नाटक में रेस्क्यू के दौरान तेंदुए ने फॉरेस्ट ऑफिसर पर किया हमला कर्नाटक के दावणगेरे में हाईवे पर कार की टक्कर से घायल हुए तेंदुए को रेस्क्यू करने पहुंची फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम पर अचानक हमला हो गया. अधिकारियों ने तेंदुए को ट्रैंक्विलाइज किया था, लेकिन दवा का असर पूरी तरह होने से पहले ही उसने एक फॉरेस्ट ऑफिसर पर झपट्टा मार दिया। वीडियो में तेंदुए को ऑफिसर पर गिराते और बाकी अधिकारियों को उसे बचाने के लिए आगे आते देखा जा सकता है।

4 hrs ago
user_गजेन्द्र कुमार सिंह
गजेन्द्र कुमार सिंह
Pindra, Varanasi•
4 hrs ago

कर्नाटक में रेस्क्यू के दौरान तेंदुए ने फॉरेस्ट ऑफिसर पर किया हमला कर्नाटक के दावणगेरे में हाईवे पर कार की टक्कर से घायल हुए तेंदुए को रेस्क्यू करने पहुंची फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम पर अचानक हमला हो गया. अधिकारियों ने तेंदुए को ट्रैंक्विलाइज किया था, लेकिन दवा का असर पूरी तरह होने से पहले ही उसने एक फॉरेस्ट ऑफिसर पर झपट्टा मार दिया। वीडियो में तेंदुए को ऑफिसर पर गिराते और बाकी अधिकारियों को उसे बचाने के लिए आगे आते देखा जा सकता है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भानपुर भानपुर
    1
    भानपुर
भानपुर
    user_Ankush Patel
    Ankush Patel
    पिंडरा, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बसनी बाजार में दुकान पर पहुंचे दो युवक, मांगी ₹5 लाख की रंगदारी गाली-गलौज के बाद दी जान से मारने की धमकी, बड़ागांव थाने में गंभीर धाराओं में FIR बसनी बाजार में दुकान पर पहुंचे दो युवक, मांगी ₹5 लाख की रंगदारी गाली-गलौज के बाद दी जान से मारने की धमकी, बड़ागांव थाने में गंभीर धाराओं में FIR बड़ागांव। वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के बसनी बाजार में दिनदहाड़े एक दुकानदार से कथित तौर पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बसनी गांव निवासी धर्मेंद्र जायसवाल के मुताबिक, मंगलवार 8 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1:53 बजे वह अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान मंगेश यादव निवासी बसनी ठाकुरपुर और सोनू पटेल निवासी दल्लूपुर बसनी दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने आते ही दुकानदार के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद कथित रूप से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। पीड़ित का आरोप है कि रकम देने से इनकार करने पर दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और वहां से चले गए। दुकानदार की तहरीर के आधार पर बड़ागांव पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 352, 351(3) और 308(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मनीष कुमार को सौंपी गई है। आखिर क्यों मांगी गई पांच लाख की रकम? दिनदहाड़े दुकान पर पहुंचकर पांच लाख रुपये मांगने और धमकी देने के आरोप से इलाके में कई सवाल खड़े हो गए हैं। क्या दोनों आरोपी पहले से दुकानदार को जानते थे? रंगदारी की रकम क्यों मांगी गई और इसके पीछे कोई पुराना विवाद है या कोई और कहानी? पुलिस अब इन पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल एफआईआर में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच जारी है।
    2
    बसनी बाजार में दुकान पर पहुंचे दो युवक, मांगी ₹5 लाख की रंगदारी
गाली-गलौज के बाद दी जान से मारने की धमकी, बड़ागांव थाने में गंभीर धाराओं में FIR
बसनी बाजार में दुकान पर पहुंचे दो युवक, मांगी ₹5 लाख की रंगदारी
गाली-गलौज के बाद दी जान से मारने की धमकी, बड़ागांव थाने में गंभीर धाराओं में FIR
बड़ागांव। वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के बसनी बाजार में दिनदहाड़े एक दुकानदार से कथित तौर पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बसनी गांव निवासी धर्मेंद्र जायसवाल के मुताबिक, मंगलवार 8 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1:53 बजे वह अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान मंगेश यादव निवासी बसनी ठाकुरपुर और सोनू पटेल निवासी दल्लूपुर बसनी दुकान पर पहुंचे।
आरोप है कि दोनों ने आते ही दुकानदार के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद कथित रूप से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। पीड़ित का आरोप है कि रकम देने से इनकार करने पर दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और वहां से चले गए।
दुकानदार की तहरीर के आधार पर बड़ागांव पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 352, 351(3) और 308(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मनीष कुमार को सौंपी गई है।
आखिर क्यों मांगी गई पांच लाख की रकम?
दिनदहाड़े दुकान पर पहुंचकर पांच लाख रुपये मांगने और धमकी देने के आरोप से इलाके में कई सवाल खड़े हो गए हैं। क्या दोनों आरोपी पहले से दुकानदार को जानते थे? रंगदारी की रकम क्यों मांगी गई और इसके पीछे कोई पुराना विवाद है या कोई और कहानी? पुलिस अब इन पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल एफआईआर में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच जारी है।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    4 hrs ago
  • कलम के तेज धार से डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय : पुरातन छात्र सभा को भंग करने के पीछे किसकी साजिश? अयोध्या। राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की पुरातन छात्र सभा को भंग करने के मामले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। बेहद क्रियाशील रही पुरातन छात्र सभा को समाप्त करने के पीछे के खेल पर अब सवाल उठने लगे हैं। चर्चा है कि कहीं पुरातन छात्र सभा के अकाउंट में जमा करोड़ों रुपए पर तो नजर नहीं है? सभा को उदासीन बताने पर पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने तीखी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि पुरातन सभा को उदासीन बताने वाले पुराना दस्तावेज देख लें, जिसमें सभा द्वारा ऐतिहासिक कार्य कराए गए हैं। पूर्व कुलपति मनोज कुमार दीक्षित के कार्यकाल तक पुरातन सभा द्वारा अनगिनत सामाजिक, सांस्कृतिक आयोजन कराए गए। मामला तब सामने आया जब अवध विश्वविद्यालय में कथित अनियमितता को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता अभिषेक सावंत ने सूचना अधिकार के तहत जानकारी मांगी। मामला राज्य सूचना आयोग में पहुंचा तो आनन-फानन में नई पुरातन छात्र सभा बना दी गई और नई सभा के गठन की सूची राज्य सूचना आयोग को भेज दी गई। पुरानी छात्र पुरातन सभा को उदासीन बताने वाले विश्वविद्यालय प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह है कि जब पुरानी पुरातन छात्र सभा अपना काम कर रही है तो नई सभा के गठन का क्या औचित्य है? पूर्व अध्यक्ष ओ. पी. सिंह का आरोप है कि राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय लूट का केंद्र बन चुका है। मामले की शिकायत पीएमओ, राज्यपाल और राज्य सूचना आयोग में की गई है। बताया गया कि नई पुरातन छात्र सभा में कुलपति बिजेंद्र सिंह के साथ अयोध्या मेयर गिरीश पति त्रिपाठी समेत 7 लोगों का नाम शामिल है। पूर्व अध्यक्ष का आरोप है कि अगर किसी भाजपा नेता या पदाधिकारी को शामिल करना था तो छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा का नाम क्यों नहीं? उन्होंने मांग की है कि कुलपति अगर ईमानदार हैं तो पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराएं। सवाल यह भी है कि अवध विश्वविद्यालय की पुरातन छात्र सभा को राजनीति का केंद्र क्यों बनाया जा रहा है।
    6
    कलम के तेज धार से
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय : पुरातन छात्र सभा को भंग करने के पीछे किसकी साजिश?
अयोध्या।
राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की पुरातन छात्र सभा को भंग करने के मामले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। बेहद क्रियाशील रही पुरातन छात्र सभा को समाप्त करने के पीछे के खेल पर अब सवाल उठने लगे हैं। चर्चा है कि कहीं पुरातन छात्र सभा के अकाउंट में जमा करोड़ों रुपए पर तो नजर नहीं है?
सभा को उदासीन बताने पर पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने तीखी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि पुरातन सभा को उदासीन बताने वाले पुराना दस्तावेज देख लें, जिसमें सभा द्वारा ऐतिहासिक कार्य कराए गए हैं। पूर्व कुलपति मनोज कुमार दीक्षित के कार्यकाल तक पुरातन सभा द्वारा अनगिनत सामाजिक, सांस्कृतिक आयोजन कराए गए।
मामला तब सामने आया जब अवध विश्वविद्यालय में कथित अनियमितता को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता अभिषेक सावंत ने सूचना अधिकार के तहत जानकारी मांगी। मामला राज्य सूचना आयोग में पहुंचा तो आनन-फानन में नई पुरातन छात्र सभा बना दी गई और नई सभा के गठन की सूची राज्य सूचना आयोग को भेज दी गई।
पुरानी छात्र पुरातन सभा को उदासीन बताने वाले विश्वविद्यालय प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह है कि जब पुरानी पुरातन छात्र सभा अपना काम कर रही है तो नई सभा के गठन का क्या औचित्य है?
पूर्व अध्यक्ष ओ. पी. सिंह का आरोप है कि राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय लूट का केंद्र बन चुका है। मामले की शिकायत पीएमओ, राज्यपाल और राज्य सूचना आयोग में की गई है।
बताया गया कि नई पुरातन छात्र सभा में कुलपति बिजेंद्र सिंह के साथ अयोध्या मेयर गिरीश पति त्रिपाठी समेत 7 लोगों का नाम शामिल है। पूर्व अध्यक्ष का आरोप है कि अगर किसी भाजपा नेता या पदाधिकारी को शामिल करना था तो छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा का नाम क्यों नहीं?
उन्होंने मांग की है कि कुलपति अगर ईमानदार हैं तो पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराएं। सवाल यह भी है कि अवध विश्वविद्यालय की पुरातन छात्र सभा को राजनीति का केंद्र क्यों बनाया जा रहा है।
    user_Dharmendra Chaurasia
    Dharmendra Chaurasia
    Varanasi, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • चहनियां: बीआरसी मथेला पर एफएलएन पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान को मजबूत करने पर जोर, बीईओ सुरेंद्र प्रताप सहाय ने किया संबोधित न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां क्षेत्र चंदौली बीआरसी चहनियाँ पर एफएलएन पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ, मथेला बीआरसी पर शिक्षकों को सम्बोधित करते खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय बीआरसी मथेला चहनिया पर मंगलवार को प्रथम बैच के एफएलएन (बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता) आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राथमिक स्तर के बच्चों में भाषा एवं गणित के बुनियादी ज्ञान को मजबूत करने के लिए शिक्षकों को आवश्यक शैक्षणिक विधियों एवं गतिविधियों से प्रशिक्षित करना है प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता के विभिन्न पहलुओं, बच्चों की समझ विकसित करने, भाषा कौशल को सुदृढ़ करने तथा गणितीय अवधारणाओं को सरल एवं गतिविधि आधारित तरीके से समझाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा प्रशिक्षण में शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता पर विशेष जोर दिया गया इस अवसर पर एआरपी सर्वेश नंदन त्रिपाठी, दीपक केशरी, रणविजय सिंह, रामकुंवर यादव एवं फैसल उमर अंसारी संदर्भदाता के रूप में उपस्थित रहे और प्रशिक्षण प्रदान किया बीईओ ने कहा खंड शिक्षा अधिकारी चहनिया सुरेंद्र प्रताप सहाय ने कहा कि एफएलएन मिशन का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा की मजबूत नींव तैयार करना है प्राथमिक स्तर पर भाषा और गणित की बुनियादी समझ मजबूत होगी तो बच्चों का आगे का शैक्षिक विकास और अधिक प्रभावी होगा उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान एवं तकनीकों को कक्षा-कक्ष में प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया कहा कि बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता बच्चों के सर्वांगीण शैक्षिक विकास की आधारशिला है इस अवसर पर अजय सिंह, फैयाज अहमद, आदित्य सिंह रघुवंशी, मनोज गुप्ता, अवधेश प्रताप यादव, पंकज उपाध्याय, नूतन सिंह, पंकज यादव, सुरेश पाल, सालाहुद्दीन, पूजा, सुप्रिया अग्रहरी, कुंदन पांडेय सहित सभी प्रतिभागी शिक्षक उपस्थित रहे
    1
    चहनियां: बीआरसी मथेला पर एफएलएन पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान को मजबूत करने पर जोर, बीईओ सुरेंद्र प्रताप सहाय ने किया संबोधित

न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां क्षेत्र चंदौली बीआरसी चहनियाँ पर एफएलएन पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ, मथेला बीआरसी पर शिक्षकों को सम्बोधित करते खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय
बीआरसी मथेला चहनिया पर मंगलवार को प्रथम बैच के एफएलएन (बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता) आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राथमिक स्तर के बच्चों में भाषा एवं गणित के बुनियादी ज्ञान को मजबूत करने के लिए शिक्षकों को आवश्यक शैक्षणिक विधियों एवं गतिविधियों से प्रशिक्षित करना है प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता के विभिन्न पहलुओं, बच्चों की समझ विकसित करने, भाषा कौशल को सुदृढ़ करने तथा गणितीय अवधारणाओं को सरल एवं गतिविधि आधारित तरीके से समझाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा प्रशिक्षण में शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता पर विशेष जोर दिया गया इस अवसर पर एआरपी सर्वेश नंदन त्रिपाठी, दीपक केशरी, रणविजय सिंह, रामकुंवर यादव एवं फैसल उमर अंसारी संदर्भदाता के रूप में उपस्थित रहे और प्रशिक्षण प्रदान किया
बीईओ ने कहा खंड शिक्षा अधिकारी चहनिया सुरेंद्र प्रताप सहाय ने कहा कि एफएलएन मिशन का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा की मजबूत नींव तैयार करना है प्राथमिक स्तर पर भाषा और गणित की बुनियादी समझ मजबूत होगी तो बच्चों का आगे का शैक्षिक विकास और अधिक प्रभावी होगा उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान एवं तकनीकों को कक्षा-कक्ष में प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया कहा कि बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता बच्चों के सर्वांगीण शैक्षिक विकास की आधारशिला है इस अवसर पर अजय सिंह, फैयाज अहमद, आदित्य सिंह रघुवंशी, मनोज गुप्ता, अवधेश प्रताप यादव, पंकज उपाध्याय, नूतन सिंह, पंकज यादव, सुरेश पाल, सालाहुद्दीन, पूजा, सुप्रिया अग्रहरी, कुंदन पांडेय सहित सभी प्रतिभागी शिक्षक उपस्थित रहे
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश मे सहारनपुर की मस्जिद पर विवाद गरम हो गया है। बताया जाता है कि मस्जिद को रातों रात ध्वस्तीकरण के बाद लोगो में आक्रोश दिखाई दिया। Varanasi Breking News
    1
    उत्तर प्रदेश मे सहारनपुर की मस्जिद पर विवाद गरम हो गया है।
बताया जाता है कि मस्जिद को रातों रात ध्वस्तीकरण के बाद लोगो में आक्रोश दिखाई दिया।
Varanasi Breking News
    user_आवाज News
    आवाज News
    Nurse सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य : डॉ. शशि भूषण सिंह
    1
    वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य : डॉ. शशि भूषण सिंह
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • लहिया बाजार के समीप सड़क पर गड्ढों का जाल, राहगीरों की बढ़ी परेशानी लहिया बाजार के समीप सड़क पर गड्ढों का जाल, राहगीरों की बढ़ी परेशानी वाराणसी के आराजी लाइन विकासखंड के लहिया बाजार के समीप देहली विनायक-लहरतारा मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, थोड़ी सी बारिश होते ही सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और बाइक सवार कई बार अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। रात के समय अंधेरे में गड्ढे दिखाई नहीं देने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। यह मार्ग ग्रामीणों के शहर जाने का प्रमुख रास्ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, राहगीर और किसान इसी मार्ग से सब्जियां लेकर मंडी तक पहुंचते हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क के गड्ढों को शीघ्र भरवाने और मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते सड़क की मरम्मत करा दी जाए तो संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
    1
    लहिया बाजार के समीप सड़क पर गड्ढों का जाल, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
लहिया बाजार के समीप सड़क पर गड्ढों का जाल, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
वाराणसी के आराजी लाइन विकासखंड के लहिया बाजार के समीप देहली विनायक-लहरतारा मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, थोड़ी सी बारिश होते ही सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और बाइक सवार कई बार अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। रात के समय अंधेरे में गड्ढे दिखाई नहीं देने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।
यह मार्ग ग्रामीणों के शहर जाने का प्रमुख रास्ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, राहगीर और किसान इसी मार्ग से सब्जियां लेकर मंडी तक पहुंचते हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क के गड्ढों को शीघ्र भरवाने और मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते सड़क की मरम्मत करा दी जाए तो संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
    user_पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    राजातालाब, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • भानपुर भानपुर
    1
    भानपुर
भानपुर
    user_Ankush Patel
    Ankush Patel
    पिंडरा, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.