logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम तमेरा गांव के बीच में गड्ढा खोदा हुआ है से जल्दी सुनवाई हो रात रात में आते समय किसी की गाड़ी भी पड़ सकती है कुछ भी हो सकता है

18 hrs ago
user_अतुल कुमार
अतुल कुमार
जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

ग्राम तमेरा गांव के बीच में गड्ढा खोदा हुआ है से जल्दी सुनवाई हो रात रात में आते समय किसी की गाड़ी भी पड़ सकती है कुछ भी हो सकता है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शिवपाल यादव का बयान, पद की लालसा नहीं: 2027 में अखिलेश के नेतृत्व में सपा सरकार बनाना लक्ष्य जसवंतनगर:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है। उन्होंने बताया कि वह पार्टी में रहते हुए लगभग सभी महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पत्रकारों द्वारा प्रोफेसर रामगोपाल यादव के उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने के बयान पर सवाल किए जाने पर उन्होंने यह बात कही। शिवपाल यादव ने यह भी बताया कि वह पहले ही सरकारें बना और बिगाड़ भी चुके फिर बनाई भी और प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और कैबिनेट मंत्री जैसे पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी वर्तमान में सबसे बड़ी जिम्मेदारी वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाना है। वह इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने सपा सरकारों के कार्यकाल का भी जिक्र किया। स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सपा की सरकारों में आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाती थी। किसी भी वर्ग का व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आता था तो उसकी शिकायत का बिना भेदभाव के समाधान किया जाता था। वर्तमान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि इस सरकार में भेदभाव, भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर है। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष को महत्व नहीं देती और प्रशासनिक स्तर पर भी अनियमितताएं बढ़ी हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आउटसोर्सिंग नौकरियों में पैसे लेकर नियुक्तियां की जा रही हैं और निचले स्तर तक अवैध वसूली का चलन बढ़ गया है। शिवपाल यादव ने यह भी कहा कि विकास कार्यों के लिए आवंटित बजट का सही उपयोग नहीं हो पा रहा है। उनका आरोप था कि विभिन्न स्तरों पर कमीशनखोरी के कारण विकास प्रभावित हो रहा है, जिससे प्रदेश की प्रगति बाधित हो रही है।। इस दौरान डा.बृजेश चंद्र यादव, कन्नौज सपा प्रभारी अनिल प्रताप यादव, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, राजीव यादव, हाजी एहसान पेंटर, सपा जिला सचिव सुनील कुमार, विनोद यादव, खन्ना यादव, गोपाल गुप्ता, महेश यादव, सुधीर यादव, हेमू शाक्य और सुमित, राम खिलाडी आदि मौजूद रहे।
    1
    शिवपाल यादव का बयान, पद की लालसा नहीं: 2027 में अखिलेश के नेतृत्व में सपा सरकार बनाना लक्ष्य
जसवंतनगर:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है। उन्होंने बताया कि वह पार्टी में रहते हुए लगभग सभी महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पत्रकारों द्वारा प्रोफेसर रामगोपाल यादव के उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने के बयान पर सवाल किए जाने पर उन्होंने यह बात कही।
शिवपाल यादव ने यह भी बताया कि वह पहले ही सरकारें बना और बिगाड़ भी चुके फिर बनाई भी और प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और कैबिनेट मंत्री जैसे पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी वर्तमान में सबसे बड़ी जिम्मेदारी वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाना है। वह इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने सपा सरकारों के कार्यकाल का भी जिक्र किया। स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सपा की सरकारों में आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाती थी। किसी भी वर्ग का व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आता था तो उसकी शिकायत का बिना भेदभाव के समाधान किया जाता था।
वर्तमान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि इस सरकार में भेदभाव, भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर है। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष को महत्व नहीं देती और प्रशासनिक स्तर पर भी अनियमितताएं बढ़ी हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आउटसोर्सिंग नौकरियों में पैसे लेकर नियुक्तियां की जा रही हैं और निचले स्तर तक अवैध वसूली का चलन बढ़ गया है।
शिवपाल यादव ने यह भी कहा कि विकास कार्यों के लिए आवंटित बजट का सही उपयोग नहीं हो पा रहा है। उनका आरोप था कि विभिन्न स्तरों पर कमीशनखोरी के कारण विकास प्रभावित हो रहा है, जिससे प्रदेश की प्रगति बाधित हो रही है।। इस दौरान डा.बृजेश चंद्र यादव, कन्नौज सपा प्रभारी अनिल प्रताप यादव, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, राजीव यादव, हाजी एहसान पेंटर, सपा जिला सचिव सुनील कुमार, विनोद यादव, खन्ना यादव, गोपाल गुप्ता, महेश यादव, सुधीर यादव, हेमू शाक्य और सुमित, राम खिलाडी आदि मौजूद रहे।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • इटावा। जसवंतनगर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना दिल्ली–हावड़ा रेलमार्ग की अप लाइन पर खंभा संख्या 1166/17 और 1665/15 के बीच की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगला वर्मा जीत निवासी रामसेवक (65), पुत्र स्वर्गीय छोटे लाल, सुबह करीब 9 बजे घर से भूसे का पता करने के लिए निकले थे। इसी दौरान वह भीगनीपुर नहर के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार 20801 मगध एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी। अचानक ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ड्यूटी पर तैनात ट्रैकमैन ने तत्काल रेलवे पुलिस को सूचना दी। मृतक की जेब में रखी डायरी में लिखे पते के आधार पर परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर रोते-बिलखते नजर आए। ग्रामीणों के अनुसार रामसेवक एक साधारण किसान थे और रोजमर्रा के कार्य के सिलसिले में घर से निकले थे, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। सूचना पर थाना जसवंतनगर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी एवं आरपीएफ कांस्टेबल कालूराम मीणा ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। रिपोर्ट-सुशील कान्त चौधरी
    1
    इटावा। जसवंतनगर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना दिल्ली–हावड़ा रेलमार्ग की अप लाइन पर खंभा संख्या 1166/17 और 1665/15 के बीच की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगला वर्मा जीत निवासी रामसेवक (65), पुत्र स्वर्गीय छोटे लाल, सुबह करीब 9 बजे घर से भूसे का पता करने के लिए निकले थे। इसी दौरान वह भीगनीपुर नहर के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार 20801 मगध एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी। अचानक ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ड्यूटी पर तैनात ट्रैकमैन ने तत्काल रेलवे पुलिस को सूचना दी। मृतक की जेब में रखी डायरी में लिखे पते के आधार पर परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर रोते-बिलखते नजर आए।
ग्रामीणों के अनुसार रामसेवक एक साधारण किसान थे और रोजमर्रा के कार्य के सिलसिले में घर से निकले थे, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
सूचना पर थाना जसवंतनगर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी एवं आरपीएफ कांस्टेबल कालूराम मीणा ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
रिपोर्ट-सुशील कान्त चौधरी
    user_रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    Local News Reporter जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by अतुल कुमार
    1
    Post by अतुल कुमार
    user_अतुल कुमार
    अतुल कुमार
    जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by PK Crime Story
    1
    Post by PK Crime Story
    user_PK Crime Story
    PK Crime Story
    Media company इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *(RY) कानपुर-* *IPL सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़......!!* IPL सट्टा खिलाने वाले बड़े गिरोह का खुलासा। पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार। 👉करीब 3.91 करोड़ रुपये की नकदी बरामद। ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए चल रहा था सट्टा। 👉नोट गिनने की 3 मशीनें भी बरामद हुईं। *नकली नोट पहचानने वाली मशीन भी मिली।* सर्विलांस और SWAT टीम ने की बड़ी कार्रवाई।
    1
    *(RY) कानपुर-*
*IPL सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़......!!*
IPL सट्टा खिलाने वाले बड़े गिरोह का खुलासा।
पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
👉करीब 3.91 करोड़ रुपये की नकदी बरामद।
ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए चल रहा था सट्टा।
👉नोट गिनने की 3 मशीनें भी बरामद हुईं।
*नकली नोट पहचानने वाली मशीन भी मिली।*
सर्विलांस और SWAT टीम ने की बड़ी कार्रवाई।
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • योगी जी के खिलाफ चले रहे फर्जी वीडियो का हकीकत देखिए
    1
    योगी जी के खिलाफ चले रहे फर्जी वीडियो का हकीकत देखिए
    user_Rohit Singh Chauhan
    Rohit Singh Chauhan
    Court reporter इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मैनपुरी-करहल एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे बदायूं सपा सांसद आदित्य यादव बीजेपी पर जमकर बरसे । महिला बिल पर बोले- BJP मनमाने तरीके से महिला बिल के नाम पर डी-लिमिटेशन बिल पास कराना चाहती थी,विपक्ष ने रोका। गैस को लेकर लगी लंबी-लंबी लगी लाइनें को लेकर सरकार पर सदा निशान । अंतरराष्ट्रीय दबाव में काम कर रहे हैं PM सत्ता में बने रहने के लिए हो रहा था ये सब। बंगाल में ममता दीदी की सरकार बनेगी,BJP देखती रह जाएगी। किसानो से सरकार गन्ना ले लेती है,भुगतान नहीं करती। 2027 सपा जमीनी तैयारी में जुटी,27 में सरकार बनाएंगे।
    1
    मैनपुरी-करहल एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे बदायूं सपा सांसद आदित्य यादव बीजेपी पर जमकर बरसे ।
महिला बिल पर बोले- BJP मनमाने तरीके से महिला बिल के नाम पर डी-लिमिटेशन बिल पास कराना चाहती थी,विपक्ष ने रोका।
गैस को लेकर लगी लंबी-लंबी लगी लाइनें को लेकर सरकार पर सदा निशान ।
अंतरराष्ट्रीय दबाव में काम कर रहे हैं PM सत्ता में बने रहने के लिए हो रहा था ये सब।
बंगाल में ममता दीदी की सरकार बनेगी,BJP देखती रह जाएगी।
किसानो से सरकार गन्ना ले लेती है,भुगतान नहीं करती।
2027 सपा जमीनी तैयारी में जुटी,27 में सरकार बनाएंगे।
    user_अंकित कुमार पत्रकार
    अंकित कुमार पत्रकार
    Karhal, Mainpuri•
    14 hrs ago
  • जसवंतनगर पुलिस ने अवैध तमंचा, कारतूस के साथ युवक को पकड़ा: अभियान के तहत कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय भेजा जसवंतनगर पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई बुधवार को की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि बुधवार दोपहर 2 बजे उपाधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान, गांव सिसाहट के कटरा विलोचयान तिराहे के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखा। पुलिस टीम ने उसे रोका और तलाशी ली, तो उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा 12 बोर और दो जिंदा कारतूस 12 बोर मिले। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान रूचिन यादव (करीब 30 वर्ष) पुत्र कलक्टर सिंह के रूप में हुई। वह मोहल्ला अहीरटोला, थाना जसवंतनगर, जनपद इटावा का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 106/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। विधिक कार्रवाई के बाद उसे माननीय न्यायालय इटावा भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा।
    1
    जसवंतनगर पुलिस ने अवैध तमंचा, कारतूस के साथ युवक को पकड़ा: अभियान के तहत कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय भेजा
जसवंतनगर पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई बुधवार को की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि बुधवार दोपहर 2 बजे उपाधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान, गांव सिसाहट के कटरा विलोचयान तिराहे के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखा।
पुलिस टीम ने उसे रोका और तलाशी ली, तो उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा 12 बोर और दो जिंदा कारतूस 12 बोर मिले।
पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान रूचिन यादव (करीब 30 वर्ष) पुत्र कलक्टर सिंह के रूप में हुई। वह मोहल्ला अहीरटोला, थाना जसवंतनगर, जनपद इटावा का निवासी है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 106/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। विधिक कार्रवाई के बाद उसे माननीय न्यायालय इटावा भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.