Shuru
Apke Nagar Ki App…
*किसी को पी.ओ.पी. फॉल्स सीलिंग का काम करवाना है तो हमसे संपर्क करें 📞 9340886690 मंडला, डिंडोरी, सिवनी, बालाघाट ( M.P. )*
Jitendra Nishad
*किसी को पी.ओ.पी. फॉल्स सीलिंग का काम करवाना है तो हमसे संपर्क करें 📞 9340886690 मंडला, डिंडोरी, सिवनी, बालाघाट ( M.P. )*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- माहिष्मती घाट पर जलेंगे 25 हजार दीप 2.70 लाख दियों से रौशन होगा मंडला सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान जिले में अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनभागीदारी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए जिले में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को माहिष्मती घाट, मंडला में 25 हजार दीप प्रज्ज्वलित करने का संकल्प लिया गया है। वहीं पूरे जिले में 2 लाख 70 हजार 550 दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों को अभियान से जोड़ते हुए रक्तदान शिविर, भाषण प्रतियोगिता, सेवा सेतु शिविर जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आशीर्वाद का दीया अभियान के तहत जिले में जलेंगे 2 लाख 70 हजार 550 दीप मंडला जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर को व्यापक स्तर पर दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। अभियान के तहत माहिष्मती घाट पर 25 हजार दीप, जिले के 17 घाटों पर 1,717 दीप, 33 सार्वजनिक स्थलों पर 16,533 दीप तथा 13 नगरीय निकायों में 66,300 दीप जलाए जाएंगे। इसके साथ ही 1.50 लाख हितग्राहियों के घरों में तथा पंचायत स्तर पर धार्मिक स्थलों में 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इस प्रकार जिले में कुल 2 लाख 70 हजार 550 दीप जलाकर अभियान में सहभागिता की जाएगी। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा को समर्पित भावनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे ‘सेवा संकल्प अभियान’ में सहभागी बनें और अपने घर में भी एक दीप प्रज्ज्वलित करें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अभियान की आगामी गतिविधियों, तैयारियों, प्रचार-प्रसार एवं जनभागीदारी की समीक्षा की गई। अधिकारियों को अभियान की सभी गतिविधियों का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक नागरिकों को अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए गए। उक्त वीसी के दौरान एनआईसी कक्ष मंडला से कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, अपर कलेक्टर श्री हुनेंन्द्र घोरमारे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनल सिडाम, श्रीमती नदीमा शिरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- होटल-रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, गंदगी और एक्सपायरी सामग्री मिली सिवनी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 13 एवं 14 सितंबर को जिले के 9 होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह साफ-सफाई में कमी, खाद्य सामग्री के अनुचित भंडारण, एक्सपायरी सामग्री और अन्य खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिला। रूखड़ के जंगल कैंप रिजॉर्ट, वनराज रिजॉर्ट खवासा, द सोल ट्री रिजॉर्ट कोहका और न्यू हिमांशु रेस्टोरेंट खवासा में विभिन्न कमियां मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत सुधार सूचना पत्र जारी किए गए। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य गुणवत्ता और स्वच्छता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।1
- नगर में गड्ढा या गड्ढे में नगर बादल सड़के जनता परेशान. उमरिया जिले से ब्यूरो चीफ शम्मी खान नियाजी. Mo. No✨78690837101
- पावन प्राकट्योत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न 🙏 श्री राजयोग आश्रम शंकराचार्य बाल लीला धाम पावन प्राकट्योत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न 🙏 श्री राजयोग आश्रम शंकराचार्य बाल लीला धाम, बरहटा में अनंत श्री विभूषित ज्योतिष पीठाधीश्वर एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज का पावन प्राकट्योत्सव सोमवार, 14 सितंबर को श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूज्य गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण, पादुका पूजन, गुरु स्तुति एवं भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। आश्रम परिसर को फूलों एवं दीपों से आकर्षक रूप से सजाया गया। विशेष रूप से अनंत श्री विभूषित अग्निपीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्रीमद् रामकृष्णानंद जी महाराज बरहटा पधारे और पूज्य गुरुदेव का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में आश्रम व्यवस्थापक श्री सोमेश्वरानंद ब्रह्मचारी जी महाराज, श्री हिमांशु शास्त्री, प्रकाश महाराज सहित अन्य शास्त्रीगण उपस्थित रहे। श्री महेंद्र शाह जी का पूरा परिवार एवं बरहटा ग्राम के बड़ी संख्या में ग्रामवासी इस पावन अवसर पर सम्मिलित हुए और गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। 🙏 पूज्य गुरुदेव के चरणों में कोटि-कोटि नमन। 🙏1
- “जब टक्कर हुई ही नहीं, तो चालक नासिर खान का खून क्यों बहा? वायरल वीडियो के बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई से प्रशासन क्यों पीछे?” *"जब टक्कर हुई ही नहीं, तो खून बहाया क्यों? सिवनी में कानून का डर खत्म या गुंडों की दबंगई? बस चालक नासिर खान पर जानलेवा हमले के आरोपियों को तुरंत सलाखों के पीछे भेजो!"* "मेहनत से गाड़ी चलाने वाले चालकों पर खुलेआम गुंडागर्दी! बिना किसी बात के बीच सड़क पर घेरकर मारना और चाकू से हमला करना कहां का न्याय है? पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन ले!" *"ना गाड़ी टकराई, ना प्रतिमा को खरोंच आई... फिर भी driver को लहूलुहान कर दिया! सिवनी पुलिस, वायरल वीडियो के आधार पर इन उपद्रवियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई कब होगी?"* "गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी! दिन-दहाड़े चालक को घसीटकर पीटने वाले 10-12 हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करो। ड्राइवरों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बंद हो!" "*सड़क पर सेवा देने वाले ड्राइवरों पर ये बर्बरता क्यों? जब ट्रैक्टर चालक खुद कह रहा है कि कोई टक्कर नहीं हुई, तो इस जानलेवा हमले का हिसाब कौन देगा? #JusticeForDriver"* *"सिवनी में कानून-व्यवस्था को ठेंगा! चालक नासिर खान के साथ हुई बर्बर मारपीट के खिलाफ ड्राइवर महासंगठन मैदान में। गुंडों पर बलवा और जानलेवा हमले का केस दर्ज हो!"* #JusticeForDriver #SeoniNews #StopMobViolence #MPPolice #StrictActionRequired #MadhyaPradeshNews #DriverSafety #SeoniCrime #LawAndOrder #Seoni#हेडलाइंस#फॉलोअर1
- गोंडवाना गणतंत्र पार्टी लखनादौन के धूमा में पार्टी का बड़ा आंदोलन वन विभाग के खिलाफ आंदोलन गोंडवाना गणतंत्र पार्टी लखनादौन के धूमा में पार्टी का बड़ा आंदोलन वन विभाग के खिलाफ आंदोलन पार्टी कार्यकर्ताओं ने 7 दिवस की चैतावनी1
- सागर जहरीली शराब कांड के दूसरे आरोपी का भी आज शॉर्ट एनकाउंटर किया गया है। ऐसे में अब हमारे राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। अब हर अपराधी के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- झांसी घाट में प्रतिदिन हो रही मां नर्मदा की महाआरती श्रद्धालुओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है झांसी घाट में प्रतिदिन हो रही मां नर्मदा की महाआरती गोटेगांव। झांसी घाट में मां नर्मदा जी की महाआरती प्रतिदिन रात्रि 7 बजे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की जाती है। महाआरती में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां नर्मदा का पूजन-अर्चन करते हैं और आरती में सहभागी बनकर धर्मलाभ प्राप्त करते हैं। श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना हुआ है।1
- तीज महोत्सव पर फूलों से सजे भोलेनाथ, गूंजे जयकारे ओम श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में दिनभर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, रातभर भजन-कीर्तन से भक्तिमय रहा वातावरण गोटेगांव। गुरु नानक वार्ड में स्थित प्रसिद्ध ओम श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में तीज महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव के अवसर पर भगवान भोलेनाथ का फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। मंदिर में की गई विशेष साज-सज्जा और भगवान भोलेनाथ के ऊपर फूलों से बनाया गया फुलैरा श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। फूलों से सजी यह अद्भुत छटा मंदिर परिसर की सुंदरता को और बढ़ा रही थी। तीज महोत्सव को लेकर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचे और पूजा-अर्चना कर जयकारे लगाए। महिलाओं ने पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ व्रत रखकर भगवान शिव का पूजन किया। रातभर चला भजन-कीर्तन मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा। रातभर भजन-कीर्तन का आयोजन चलता रहा, जिसमें महिलाओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं ने रातभर भगवान भोलेनाथ की सेवा और आराधना की। मंदिर परिसर में गूंजते भजनों और भोलेनाथ के जयकारों से पूरा गुरु नानक वार्ड भक्तिमय नजर आया। दूर-दूर से पहुंचते हैं श्रद्धालु गुरु नानक वार्ड का ओम श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर नगर के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में शुमार है। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि यहां भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर में विशेष अवसरों पर नगर सहित दूर-दराज से भी श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। पति की लंबी आयु के लिए रखा तीज व्रत तीज का व्रत महिलाओं द्वारा पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए रखा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या और व्रत किया था। इसी परंपरा के चलते महिलाएं श्रद्धा के साथ तीज का व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। कई महिलाएं यह व्रत निर्जला रखती हैं। तीज के अवसर पर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में भी महिलाओं की विशेष भीड़ रही और पूरे दिन श्रद्धा एवं आस्था का माहौल बना रह1