सावन मास की अंतिम सोमवारी पर आयोजित जलेश्वर धाम में दो दिवसीय अष्टयाम यज्ञ सम्पन्न। सावन मास की अंतिम सोमवारी पर आयोजित जलेश्वर धाम में दो दिवसीय अष्टयाम यज्ञ सम्पन्न। श्रद्धालुओं को लगी भीड़ मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत शिवसिंहपुर पंचायत स्थित वाया नदी के तट पर अवस्थित जलेश्वर मंदिर में अंतिम सोमवारी पर दो दिवसीय अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसके साथ आज अंतिम सोमवारी पर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही, तो दूसरी ओर यज्ञ में सम्लित भक्तों ने मंदिरों के भ्रमण करते हुए, हरे कृष्णा हरे राम गौरी शंकर जय हनुमान के मंत्रों का गूंजयमान होता रहा।। इसी सावन के पावन अवसर पर शिवालय के पुजारी हरिश्चंद्र गिरी ने जलाभिषेक करने वाले भक्त महिलाएं एवं पुरुषों को संकल्प देते हुए बोलबम के साथ जलाभिषेक कराया गया। वही अष्टयाम यज्ञ के अग्नि कुंड में आहुति दिलाते हुए पंडित पुरुषोत्तम झा ने हवन पर बैठे यजमान राजीव कुमार राय को आहुति दिलाई , इस दौरान श्री राय ने कहा कि इस यज्ञ अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य यह है कि नगर सहित विश्व में शांति सद्भावना कायम रहे और आपसी मानवता बना रहे। यज्ञ में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को कमिटी की ओर से भगवान प्रसाद दिया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर कमिटी के सदस्यों को सराहना किया। इस मौके पर शिक्षक राजेश कुमार सिंह, शिक्षक अरुण कुमार चौधरी, समेत सैंकड़ों की संख्या भक्त गण मौजूद थे।
सावन मास की अंतिम सोमवारी पर आयोजित जलेश्वर धाम में दो दिवसीय अष्टयाम यज्ञ सम्पन्न। सावन मास की अंतिम सोमवारी पर आयोजित जलेश्वर धाम में दो दिवसीय अष्टयाम यज्ञ सम्पन्न। श्रद्धालुओं को लगी भीड़ मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत शिवसिंहपुर पंचायत स्थित वाया नदी के तट पर अवस्थित जलेश्वर मंदिर में अंतिम सोमवारी पर
दो दिवसीय अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसके साथ आज अंतिम सोमवारी पर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही, तो दूसरी ओर यज्ञ में सम्लित भक्तों ने मंदिरों के भ्रमण करते हुए, हरे कृष्णा हरे राम गौरी शंकर जय हनुमान के मंत्रों का गूंजयमान होता रहा।। इसी सावन के पावन अवसर पर शिवालय के पुजारी हरिश्चंद्र गिरी ने
जलाभिषेक करने वाले भक्त महिलाएं एवं पुरुषों को संकल्प देते हुए बोलबम के साथ जलाभिषेक कराया गया। वही अष्टयाम यज्ञ के अग्नि कुंड में आहुति दिलाते हुए पंडित पुरुषोत्तम झा ने हवन पर बैठे यजमान राजीव कुमार राय को आहुति दिलाई , इस दौरान श्री राय ने कहा कि इस यज्ञ अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य यह है कि
नगर सहित विश्व में शांति सद्भावना कायम रहे और आपसी मानवता बना रहे। यज्ञ में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को कमिटी की ओर से भगवान प्रसाद दिया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर कमिटी के सदस्यों को सराहना किया। इस मौके पर शिक्षक राजेश कुमार सिंह, शिक्षक अरुण कुमार चौधरी, समेत सैंकड़ों की संख्या भक्त गण मौजूद थे।
- विद्यार्थी सहयोग शिविर: छात्राओं ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों ने सुने सुझाव उजियारपुर (समस्तीपुर), 25 अगस्त। बिहार शिक्षा परियोजना एवं जिला शिक्षा विभाग, समस्तीपुर के निर्देश पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, टाइप-1, उसराहा पटोरी में मंगलवार को "विद्यार्थी सहयोग शिविर" का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन संचालक मनोज कुमार के नेतृत्व में हुआ। शिविर में राजस्व प्राधिकारी खुशबू कुमारी, वार्डन राजीव रंजन, डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार सहित विद्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। शिविर में छात्राओं ने खुलकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे। प्रमुख शिकायतों में विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित होने, विद्यालय में चौकीदार नहीं होने से सुरक्षा संबंधी चिंता तथा छात्रावास की चारदीवारी ऊंची नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग शामिल रही। राजस्व प्राधिकारी खुशबू कुमारी ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों को संबंधित विभाग तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। वार्डन राजीव रंजन ने भी छात्राओं को विद्यालय प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया, जबकि डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार ने प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों का विधिवत संकलन किया। गौरतलब है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर के आदेश के अनुसार जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा, ताकि छात्राओं की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। स्थान: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, टाइप-1, उसराहा पटोरी (समस्तीपुर)।1
- नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे मोकामा विधायक अनंत सिंह, मीडिया के सामने बोले- ‘अपने मुख्यमंत्री से मिलने आए हैं’, बयान वायरल होते ही फिर गरमाई सियासी चर्चा1
- टहलने निकले व्यक्ति को पीछे से अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, बाढ़ के बहरामा फोरलेन पर मौत; शव के बाद भड़का आक्रोश, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम बाढ़, बुधवार 26 अगस्त। बाढ़ थाना क्षेत्र के बहरामा फोरलेन पर बुधवार सुबह करीब 5 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टहलने के लिए घर से निकले एक व्यक्ति को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बालेंद्र यादव उर्फ वाला के रूप में हुई है। बताया गया कि वह प्रतिदिन की तरह बुधवार सुबह भी टहलने के लिए घर से निकले थे। जानकारी के अनुसार, हादसा परशुराम बाबा लाइन होटल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बालेंद्र यादव को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन उन्हें कुछ दूर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।1
- हाजीपुर में सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा पत्रकारों को अपमानित किये जाने की घटना कि निंदा करते हुए, सांसद पप्पू यादव ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया.1
- KSR कॉलेज की एक भी ईंट नहीं टूटने देंगे: पप्पू यादव के आश्वासन पर NSUI ने खत्म की छह दिन से जारी भूख हड़ताल समस्तीपुर, 25 अगस्त 2026। KSR कॉलेज, सरायरंजन के अस्तित्व को बचाने की मांग को लेकर NSUI की छात्र ने पप्पू यादव के आश्वासन पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त हो गई। जनप्रतिनिधि पप्पू यादव के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया। पप्पू यादव ने आश्वस्त किया कि KSR कॉलेज की एक भी ईंट नहीं टूटने दी जाएगी और कॉलेज एवं विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उनके आश्वासन के बाद NSUI कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल समाप्त की। NSUI लंबे समय से प्रस्तावित पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट को लेकर KSR कॉलेज को संभावित नुकसान से बचाने की मांग कर रही थी। संगठन का कहना है कि कॉलेज हजारों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान है। कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार KSR कॉलेज की स्थापना 1981 में हुई थी और यह ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से संबद्ध है। भूख हड़ताल समाप्त होने के बाद NSUI नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, लेकिन कॉलेज के अस्तित्व और छात्रों के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।1
- रामशरण राय कॉलेज में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, परीक्षा से लेकर लैब क्लास तक उठे सवाल रामशरण राय कॉलेज में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, परीक्षा से लेकर लैब क्लास तक उठे सवाल1
- फतुहा में स्कूल टीचर के बंद फ्लैट से दिनदहाड़े 9 लाख के जेवर चोरी फतुहा में स्कूल टीचर के बंद फ्लैट से दिनदहाड़े 9 लाख के जेवर चोरी। पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के यदुवंश नगर में स्कूल टीचर जूली सिंह के बंद फ्लैट से करीब नौ लाख रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। चोरों ने तीसरे तल्ले पर स्थित फ्लैट के दो ताले खोलकर एक कमरे में रखे शोकेस से जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान को हाथ तक नहीं लगाया। पड़ोसी महिला ने करीब तीन बजे फ्लैट का ताला खुला देखा, जिसके बाद जूली को सूचना दी गई। जूली अपने पति के साथ बेगूसराय गई थीं। सूचना मिलने पर दोनों फतुहा पहुंचे और थाने में आवेदन दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के तरीके से किसी परिचित या आसपास के व्यक्ति की भूमिका की आशंका जताई जा रही है।1
- कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय उसराहा पटोरी में आयोजित हुआ विद्यार्थी सहयोग शिविर उसराहा पटोरी (समस्तीपुर), 25 अगस्त। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, उसराहा पटोरी (टाइप-1) में आज 25 अगस्त को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य छात्राओं की शैक्षणिक एवं छात्रावास संबंधी समस्याओं का समाधान करना तथा उनके सुझाव प्राप्त करना था। शिविर में छात्राओं को विद्यार्थी सहायता पोर्टल (sahyog.bihar.gov.in) के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि वे अपनी शैक्षणिक एवं छात्रावास संबंधी शिकायतें और सुझाव ऑनलाइन दर्ज कर सकती हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन 1100 उपलब्ध है तथा दर्ज शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन ने छात्राओं से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। शिविर में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।1