ग़रियाबंद पुलिस सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए काफी सख्त | पुलिस मुख्य रूप से इन तीन चीज़ों पर फोकस कर रही है ... 🚨ग़रियाबंद पुलिस सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए काफी सख्त | पुलिस मुख्य रूप से इन तीन चीज़ों पर फोकस कर रही है - गरियाबंद, नशे में ड्राइविंग- शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की ब्रीथ एनालाइज़र से जांच कर प्रभावी कार्यवाही के साथ लायसेंस निरस्तीकण की कार्यवाही किया जा रहा है | मालवाहक वाहनों का गलत उपयोग- पिकअप या ट्रैक्टर जैसे माल ढोने वाले वाहनों में सवारियां बैठाने पर कड़ी रोक लगा कर चालानी कार्जायवाही किया जा रहा है। संदिग्ध वाहनों की धरपकड़- चोरी की घटनाओं और सुरक्षा को देखते हुए बिना नंबर या संदिग्ध दिखने वाले वाहनों के दस्तावेज़ों की बारीकी से जांच हो रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लापरवाही के कारण होने वाले हादसों में कमी लाना और आम जनता में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
ग़रियाबंद पुलिस सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए काफी सख्त | पुलिस मुख्य रूप से इन तीन चीज़ों पर फोकस कर रही है ... 🚨ग़रियाबंद पुलिस सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए काफी सख्त | पुलिस मुख्य रूप से इन तीन चीज़ों पर फोकस कर रही है - गरियाबंद, नशे में ड्राइविंग-
शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की ब्रीथ एनालाइज़र से जांच कर प्रभावी कार्यवाही के साथ लायसेंस निरस्तीकण की कार्यवाही किया जा रहा है | मालवाहक वाहनों का गलत उपयोग- पिकअप या ट्रैक्टर जैसे माल ढोने वाले वाहनों में सवारियां बैठाने पर कड़ी रोक लगा कर चालानी कार्जायवाही किया जा रहा है। संदिग्ध
वाहनों की धरपकड़- चोरी की घटनाओं और सुरक्षा को देखते हुए बिना नंबर या संदिग्ध दिखने वाले वाहनों के दस्तावेज़ों की बारीकी से जांच हो रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लापरवाही के कारण होने वाले हादसों में कमी लाना और आम जनता में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
- तिल्दा-नेवरा में सेवा का अनोखा उदाहरण, महिला मंडल ने बांटा शरबत-छाछ1
- Post by सत्य के अंजोर न्यूज1
- भीम जयंती में आयोजित कव्वाली में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने उठाया आनंद।1
- तिल्दा नेवरा में माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वावधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गर्मी को देखते हुए सेवा कार्य का आयोजन किया गया। बुधवार, दिनांक 15 अप्रैल 2026 को बुधवार बाजार में प्याऊ, शरबत और छाछ वितरण का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में हजारों राहगीरों ने शीतल पेय का लाभ उठाया और गर्मी से राहत पाई। जानकारी देते हुए भाई कैलाश गांधी ने बताया कि यह आयोजन समाज सेवा की भावना से हर वर्ष किया जाता है। कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्ष समत गांधी, सचिव कनक भट्टर, मयूरी डागा, समाज की वरिष्ठ सदस्य विमला देवी लाहोटी, डॉ. आशा भट्टर, उषा राठी, पूनम गांधी, राखी सोनी, शारदा राठी सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल एवं समाज के सदस्य उपस्थित रहे। गर्मी के इस दौर में यह पहल लोगों के लिए राहत और सेवा का बेहतरीन उदाहरण बनी।4
- राजपुर। आज दिनांक 15.04.2026 को समय लगभग 3:50 बजे थाना क्षेत्र राजपुर के स्टेट बैंक स्थित प्रकाश ज्वैलर्स में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ठगी की घटना को अंजाम दिया है। दोनों व्यक्ति दुकान में आकर मंगलसूत्र का लॉकेट देखने की बात कही, जिसके बाद दुकानदार द्वारा ₹54,690/- मूल्य का मंगलसूत्र दिखाया गया। इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक अंगूठी दिखाकर उसकी कीमत पूछी गई, जिसे दुकानदार ने लगभग ₹57,500/- मूल्य का बताया। तत्पश्चात ठगों द्वारा उक्त अंगूठी के बदले मंगलसूत्र का भुगतान करने तथा शेष ₹2,810/- राशि बाद में समायोजित करने का झांसा दिया गया। बातों में उलझाकर दोनों आरोपी समय लगभग 3:57 बजे मंगलसूत्र लेकर दुकान से फरार हो गए। घटना के कुछ समय बाद दुकानदार द्वारा जब उक्त अंगूठी की जांच की तो वह पीतल (नकली) की पाई गई, जिससे ठगी की पुष्टि हुई। इस प्रकार अज्ञात आरोपियों द्वारा ₹54,690/- मूल्य के मंगलसूत्र की धोखाधड़ी कर ली गई। दुकानदार के अनुसार दोनों आरोपी पैदल आए थे, जिससे यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि उन्होंने अपना वाहन वहाँ से कुछ दूरी पर खड़ा किया होगा। दोनों व्यक्ति में से एक व्हाइट शर्ट ब्लू रंग का जींस तथा दूसरा सफेद काला रंग का छींट दार शर्ट व ब्लू जींस पहना हुआ है दोनों का घना दाढ़ी है।वर्तमान में पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण किया जा रहा है। राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि उक्त दोनों आरोपी में से एक व्यक्ति बीते दिनांक 13.04.26 को (जेवर दुकान) दीपक अलंकार वाडर्फ़नगर में अंगूठी लेकर बदलने गया था लेकिन वहाँ सफल नहीं हो सका।1
- छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर ब्लास्ट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 14 मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। 👉 मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी 👉 प्रशासन और पुलिस की टीम तैनात 👉 हादसे के कारणों की जांच शुरू ⚠️ मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है 📢 Jay Johar CG News — खबर सच की जड़ तक1
- धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय हेरोइन (चिट्टा) सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। थाना अर्जुनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर श्याम तराई फॉरेस्ट नाका के पास घेराबंदी कर एक कार में हेरोइन की बिक्री करते हुए बालोद शहर के तीन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 11 लाख रुपए के 56 ग्राम हेरोइन, एक मारूति स्विफ्ट कार, दो मोबाइल फोन और नगद 4 हजार 240 रुपये सहित कुल 16 लाख 24 हजार 240 रुपये की सामग्री जब्त की गई है। बुधवार शाम 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपी बालोद शहर के मुसलमानपारा के निवासी हैं, जिनमें 34 वर्षीय मोहम्मद इस्लामुद्दीन कुरैशी और उनकी पत्नी 37 वर्षीय अनिता नेताम और इस्लामुद्दीन का छोटा भाई 28 वर्षीय निजामुद्दीन कुरैशी शामिल हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड मोहम्मद इस्लामुद्दीन कुरैशी पिछले करीब डेढ़ से दो वर्षों से पंजाब जाकर ट्रेन के माध्यम से हेरोइन लाता था और रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद व धमतरी समेत कई जिलों में इसकी सप्लाई करता था। वह पिछले 8 महीनों से पुलिस की रडार पर था और लगातार मोबाइल नंबर बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मुखबिर तंत्र और लगातार निगरानी के चलते आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इससे पहले सिटी कोतवाली थाना में हुई हेरोइन कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क का सुराग मिला था, जिसके बाद पुलिस ने रणनीति बनाकर निगरानी बढ़ाई और पुख्ता सूचना पर यह कार्रवाई की। इस पूरी कार्रवाई को धमतरी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन जब्ती माना जा रहा है, जिससे अंतर्राज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने थाना अर्जुनी में धारा 21(बी) और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।1
- स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्राओं ने लिया पुलिस सिस्टम का अनुभव, मिली देश सेवा की प्रेरणा थाने में पहुंचीं छात्राएं, सीखी कानून और सुरक्षा की बारीकियां1