logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दुकान पर आकर दबंगो द्वारा की गई मारपीट में एक युवक घायल एवं मारपीट के दौरान एक बालक हुआ बेहोश, सूचना पर पहुंची पुलिस जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव गंभीर पट्टी बिसाना में दुकान पर आकर कुछ दबंगों ने एक युवक किशन पुत्र राजेश और एक बालक कन्हैया पुत्र सत्यपाल के साथ मारपीट कर दी। दबंगों द्वारा की गई मारपीट में युवक व बालक दोनों घायल हो गए। मारपीट के दौरान बालक बेहोश हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस घायल युवक व बालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा घायलों का मेडिकल परीक्षण कर उपचार किया गया। घायल युवक ने बताया कि दबंगों ने दुकान पर आकर मारपीट कर दी जिसमें युवक घायल हो गया वहीं दबंगों की मारपीट से बालक बेहोश हो गया। पीड़ितों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में जांच कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

9 hrs ago
user_Local news
Local news
Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

दुकान पर आकर दबंगो द्वारा की गई मारपीट में एक युवक घायल एवं मारपीट के दौरान एक बालक हुआ बेहोश, सूचना पर पहुंची पुलिस जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव गंभीर पट्टी बिसाना में दुकान पर आकर कुछ दबंगों ने एक युवक किशन पुत्र राजेश और एक बालक कन्हैया पुत्र सत्यपाल के साथ मारपीट कर दी। दबंगों द्वारा की गई मारपीट में युवक व बालक दोनों घायल हो गए। मारपीट के दौरान बालक बेहोश हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस घायल युवक व बालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा घायलों का मेडिकल परीक्षण कर उपचार किया गया। घायल युवक ने बताया कि दबंगों ने दुकान पर आकर मारपीट कर दी जिसमें युवक घायल हो गया वहीं दबंगों की मारपीट से बालक बेहोश हो गया। पीड़ितों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में जांच कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • घर के अंदर से बरामद हुआ सिक्कों का जखीरा, मनीलांड्रिंग से जुड़े हो सकते है तार..... हाथरस शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित हनुमान गली में शनिवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यापारी के घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में सिक्के बरामद किए। कार्रवाई के दौरान छह दर्जन से अधिक कट्टों में भरे करीब 19 कुंतल से अधिक सिक्के बरामद किए गए, जिन्हें प्रशासन ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रत्येक कट्टे में लगभग 25 किलो सिक्के भरे हुए थे। एसडीएम और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में सभी कट्टों को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संबंधित व्यापारी विभिन्न बैंकों से बड़ी मात्रा में सिक्के प्राप्त कर उन्हें दिल्ली सहित अन्य शहरों में 3 से 4 प्रतिशत कमीशन पर उपलब्ध कराता था। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में जांच अभी जारी है और सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि इतनी बड़ी मात्रा में सिक्के किन बैंकों से और किस प्रक्रिया के तहत प्राप्त किए गए। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि सिक्कों के वितरण में बैंकिंग नियमों या अन्य कानूनी प्रावधानों का कोई उल्लंघन तो नहीं हुआ। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित बैंकों से भी विस्तृत जानकारी ली जाएगी। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि सामने आती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल 19 कुंतल से अधिक सिक्कों की बरामदगी का यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और प्रशासन पूरे प्रकरण की तह तक पहुंचने में जुटा है।
    1
    घर के अंदर से बरामद हुआ सिक्कों का जखीरा, मनीलांड्रिंग से जुड़े हो सकते है तार.....
हाथरस शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित हनुमान गली में शनिवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यापारी के घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में सिक्के बरामद किए। कार्रवाई के दौरान छह दर्जन से अधिक कट्टों में भरे करीब 19 कुंतल से अधिक सिक्के बरामद किए गए, जिन्हें प्रशासन ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रत्येक कट्टे में लगभग 25 किलो सिक्के भरे हुए थे। एसडीएम और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में सभी कट्टों को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संबंधित व्यापारी विभिन्न बैंकों से बड़ी मात्रा में सिक्के प्राप्त कर उन्हें दिल्ली सहित अन्य शहरों में 3 से 4 प्रतिशत कमीशन पर उपलब्ध कराता था। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में जांच अभी जारी है और सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।
एसडीएम ने बताया कि जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि इतनी बड़ी मात्रा में सिक्के किन बैंकों से और किस प्रक्रिया के तहत प्राप्त किए गए। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि सिक्कों के वितरण में बैंकिंग नियमों या अन्य कानूनी प्रावधानों का कोई उल्लंघन तो नहीं हुआ। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित बैंकों से भी विस्तृत जानकारी ली जाएगी।
प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि सामने आती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल 19 कुंतल से अधिक सिक्कों की बरामदगी का यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और प्रशासन पूरे प्रकरण की तह तक पहुंचने में जुटा है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • छत से गिरकर एक बालिका हुई गंभीर घायल, आनन फानन में परिजन बालिका को लाए अस्पताल जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसे में छत से गिरकर एक बालिका शीतल पुत्री प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन फानन में घायल हालत में बालिका को तुरंत उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा छत से गिरकर घायल हुई बालिका का उपचार किया गया। हालत में सुधार होने के बाद परिजन बालिका को घर लेकर चले गए।
    1
    छत से गिरकर एक बालिका हुई गंभीर घायल, आनन फानन में परिजन बालिका को लाए अस्पताल
जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसे में छत से गिरकर एक बालिका शीतल पुत्री प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन फानन में घायल हालत में बालिका को तुरंत उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा छत से गिरकर घायल हुई बालिका का उपचार किया गया। हालत में सुधार होने के बाद परिजन बालिका को घर लेकर चले गए।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पिछले 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक नौजवानों को उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियां प्राप्त हुई हैं। सब की सिफारिश, सब की अव्यवस्था 100% ... पिछले 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक नौजवानों को उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियां प्राप्त हुई हैं। सब की सिफारिश नहीं, सब की अव्यवस्था 100% ...
    1
    पिछले 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक नौजवानों को उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियां प्राप्त हुई हैं।

सब की सिफारिश, सब की अव्यवस्था 100% ...
पिछले 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक नौजवानों को उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियां प्राप्त हुई हैं।
सब की सिफारिश नहीं, सब की अव्यवस्था 100% ...
    user_बहुजन मिडिया टीवी
    बहुजन मिडिया टीवी
    Local Politician Hathras, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • हाथरस के मोहल्ला नवीपुर में गुरुवार दोपहर 3 बजे नगर पालिका प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया हाथरस के मोहल्ला नवीपुर में गुरुवार दोपहर 3 बजे नगर पालिका प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। स्थानीय प्रशासन को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि सड़क पर कुछ लोगों द्वारा किए गए कच्चे-पक्के अवैध निर्माणों के कारण निर्माणाधीन सड़क का काम अटका हुआ था। इसी समस्या को दूर करने के लिए उप जिलाधिकारी सदर राज बहादुर और भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। लगभग डेढ़ घंटे तक चले इस अभियान के दौरान जेसीबी मशीन के जरिए अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के साथ नोकझोंक करते हुए विरोध जताने की कोशिश भी की, लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण को पूरी तरह से साफ करवा दिया। अंत में अधिकारियों ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि किसी ने दोबारा सड़क पर कब्जा करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कानूनी तौर पर और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    हाथरस के मोहल्ला नवीपुर में गुरुवार दोपहर 3 बजे नगर पालिका प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया
हाथरस के मोहल्ला नवीपुर में गुरुवार दोपहर 3 बजे नगर पालिका प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। स्थानीय प्रशासन को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि सड़क पर कुछ लोगों द्वारा किए गए कच्चे-पक्के अवैध निर्माणों के कारण निर्माणाधीन सड़क का काम अटका हुआ था। इसी समस्या को दूर करने के लिए उप जिलाधिकारी सदर राज बहादुर और भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। लगभग डेढ़ घंटे तक चले इस अभियान के दौरान जेसीबी मशीन के जरिए अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के साथ नोकझोंक करते हुए विरोध जताने की कोशिश भी की, लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण को पूरी तरह से साफ करवा दिया। अंत में अधिकारियों ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि किसी ने दोबारा सड़क पर कब्जा करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कानूनी तौर पर और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • "अलीगढ़" पुलिस ने "आमजन के "खोये/गिरे" 263 मोबाइल फोन "CEIR पोर्टल" के माध्यम से बरामद किए हैं। SSP नीरज जादौन ने सभी मोबाइल "स्वामियों" को पुलिस कार्यालय पर बुलाया और उनके मोबाइल सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कीमत 48 लाख 70 हजार रुपये है।
    1
    "अलीगढ़" पुलिस ने "आमजन के "खोये/गिरे" 263 मोबाइल फोन "CEIR पोर्टल" के माध्यम से बरामद किए हैं। SSP नीरज जादौन ने सभी मोबाइल "स्वामियों" को पुलिस कार्यालय पर बुलाया और उनके मोबाइल सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कीमत 48 लाख 70 हजार रुपये है।
    user_MD News ( Aligarh)
    MD News ( Aligarh)
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कृषि यंत्र कारखाने में डेढ़ लाख की चोरी, अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में कोतवाली जलेसर क्षेत्र के रेलवे रोड़ स्थित एक कृषि यंत्र निर्माण एवं मरम्मत कारखाने में अज्ञात चोरों ने देर रात सेंध लगाकर लगभग 1.50 लाख मूल्य का सामान एवं नकदी चोरी कर ली। घटना के संबंध में कारखाना स्वामी ने कोतवाली जलेसर में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार ग्राम गोपालपुर निवासी देवेन्द्र कुमार का रेलवे रोड़, कस्बा जलेसर में कृषि यंत्र निर्माण एवं पुराने कृषि यंत्रों की मरम्मत का कारखाना संचालित है। आरोप है, कि 1 अगस्त 2026 की बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने कारखाने की छत पर बने जीने की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और वहां रखा कीमती सामान व नकदी चोरी कर ले गए। तहरीर में चोरी हुए सामान में चार बैटरियां, ऑटो स्पेयर पार्ट्स, विभिन्न प्रकार की बेरिंग, लगभग 50 किलोग्राम से अधिक कॉपर युक्त विद्युत केबल तथा स्पेयर पार्ट्स की दराज में रखी पाँच हजार रुपए से अधिक की नकदी शामिल बताई गई है। प्रार्थी के अनुसार चोरी गए सामान और नकदी का कुल अनुमानित मूल्य करीब 1.50 लाख है। पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात चोरों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर शीघ्र कानूनी कार्यवाही, चोरी गए सामान की बरामदगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
    2
    कृषि यंत्र कारखाने में डेढ़ लाख की चोरी, अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग
जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में कोतवाली जलेसर क्षेत्र के रेलवे रोड़ स्थित एक कृषि यंत्र निर्माण एवं मरम्मत कारखाने में अज्ञात चोरों ने देर रात सेंध लगाकर लगभग 1.50 लाख मूल्य का सामान एवं नकदी चोरी कर ली। घटना के संबंध में कारखाना स्वामी ने कोतवाली जलेसर में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार ग्राम गोपालपुर निवासी देवेन्द्र कुमार का रेलवे रोड़, कस्बा जलेसर में कृषि यंत्र निर्माण एवं पुराने कृषि यंत्रों की मरम्मत का कारखाना संचालित है। आरोप है, कि 1 अगस्त 2026 की बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने कारखाने की छत पर बने जीने की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और वहां रखा कीमती सामान व नकदी चोरी कर ले गए। तहरीर में चोरी हुए सामान में चार बैटरियां, ऑटो स्पेयर पार्ट्स, विभिन्न प्रकार की बेरिंग, लगभग 50 किलोग्राम से अधिक कॉपर युक्त विद्युत केबल तथा स्पेयर पार्ट्स की दराज में रखी पाँच हजार रुपए से अधिक की नकदी शामिल बताई गई है। प्रार्थी के अनुसार चोरी गए सामान और नकदी का कुल अनुमानित मूल्य करीब 1.50 लाख है। पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात चोरों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर शीघ्र कानूनी कार्यवाही, चोरी गए सामान की बरामदगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ईट उठाते समय एक महिला के हाथ पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल डॉक्टरों ने किया हायर सेंटर रेफर जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊसवा में घर पर ईट उठाते समय एक महिला ओमवती देवी पत्नी तीर्थराज के हाथ पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन बिगड़ी हालत में महिला को आनन फानन में तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बिगड़ी हालत में बेहतर उपचार हेतु हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
    1
    ईट उठाते समय एक महिला के हाथ पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल डॉक्टरों ने किया हायर सेंटर रेफर
जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊसवा में घर पर ईट उठाते समय एक महिला ओमवती देवी पत्नी तीर्थराज के हाथ पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन बिगड़ी हालत में महिला को आनन फानन में तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बिगड़ी हालत में बेहतर उपचार हेतु हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कुछ ज़िंदगियां किस्मत नहीं लिखती... दर्द लिखता है। और कुछ चेहरे वक्त नहीं जलाता... इंसान जला देते हैं।" 🚨 अलीगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना! 🚨 "कुछ ज़िंदगियां किस्मत नहीं लिखती... दर्द लिखता है। और कुछ चेहरे वक्त नहीं जलाता... इंसान जला देते हैं।" अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र के शाहजमाल में एक महिला पर, पुलिस के अनुसार, घरेलू विवाद के बाद उसके पति द्वारा कथित रूप से तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़िता का दर्द सिर्फ इस हमले तक सीमित नहीं है। उसका कहना है कि बचपन से लेकर आज तक उसे सिर्फ संघर्ष, तन्हाई और तकलीफ ही मिली। मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाने वाली इस महिला के सपने एक पल में झुलस गए। फिलहाल पीड़िता जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। पुलिस के अनुसार आरोपी फरार है और उसकी तलाश के साथ विधिक कार्रवाई जारी है। ❓आखिर कब तक महिलाएं अपने ही घरों में असुरक्षित रहेंगी? ❓कब तक घरेलू हिंसा और महिलाओं पर अत्याचार की ऐसी घटनाएं सामने आती रहेंगी? हम उम्मीद करते हैं कि पीड़िता को शीघ्र न्याय मिले और दोषी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई हो। 🎥 पूरी ग्राउंड रिपोर्ट देखें – Salam India 24 #Aligarh #AcidAttack #JusticeForVictim #StopViolenceAgainstWomen #SalamIndia24 #GroundReport #BreakingNews #UPPolice #AligarhPolice #WomenSafety #Justice @Uppolice @aligarhpolice @dgpup @adgzoneagra @igrangeagra @aligarhdm @CMOfficeUP @myogiadityanath #जिलाधिकारी_अलीगढ़ #वरिष्ठ_पुलिस_अधीक्षक_अलीगढ़ #अलीगढ़_पुलिस #उत्तर_प्रदेश_पुलिस #महिला_सुरक्षा #राष्ट्रीय_महिला_आयोग #उत्तर_प्रदेश_राज्य_महिला_आयोग #समाजसेवी #सामाजिक_कार्यकर्ता #मानवाधिकार 📍 सहयोगी: आमिर खान 🖋️ चीफ एडिटर: मोहम्मद सलमान सलाम इंडिया 24 | अलीगढ़ 🇮🇳 जय हिंद, जय भारत।
    1
    कुछ ज़िंदगियां किस्मत नहीं लिखती... दर्द लिखता है। और कुछ चेहरे वक्त नहीं जलाता... इंसान जला देते हैं।"
🚨 अलीगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना! 🚨
"कुछ ज़िंदगियां किस्मत नहीं लिखती... दर्द लिखता है। और कुछ चेहरे वक्त नहीं जलाता... इंसान जला देते हैं।"
अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र के शाहजमाल में एक महिला पर, पुलिस के अनुसार, घरेलू विवाद के बाद उसके पति द्वारा कथित रूप से तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है।
पीड़िता का दर्द सिर्फ इस हमले तक सीमित नहीं है। उसका कहना है कि बचपन से लेकर आज तक उसे सिर्फ संघर्ष, तन्हाई और तकलीफ ही मिली। मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाने वाली इस महिला के सपने एक पल में झुलस गए।
फिलहाल पीड़िता जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। पुलिस के अनुसार आरोपी फरार है और उसकी तलाश के साथ विधिक कार्रवाई जारी है।
❓आखिर कब तक महिलाएं अपने ही घरों में असुरक्षित रहेंगी? ❓कब तक घरेलू हिंसा और महिलाओं पर अत्याचार की ऐसी घटनाएं सामने आती रहेंगी?
हम उम्मीद करते हैं कि पीड़िता को शीघ्र न्याय मिले और दोषी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई हो।
🎥 पूरी ग्राउंड रिपोर्ट देखें – Salam India 24
#Aligarh #AcidAttack #JusticeForVictim #StopViolenceAgainstWomen #SalamIndia24 #GroundReport #BreakingNews #UPPolice #AligarhPolice #WomenSafety #Justice
@Uppolice @aligarhpolice @dgpup @adgzoneagra @igrangeagra @aligarhdm @CMOfficeUP @myogiadityanath
#जिलाधिकारी_अलीगढ़ #वरिष्ठ_पुलिस_अधीक्षक_अलीगढ़ #अलीगढ़_पुलिस #उत्तर_प्रदेश_पुलिस #महिला_सुरक्षा #राष्ट्रीय_महिला_आयोग #उत्तर_प्रदेश_राज्य_महिला_आयोग #समाजसेवी #सामाजिक_कार्यकर्ता #मानवाधिकार
📍 सहयोगी: आमिर खान
🖋️ चीफ एडिटर: मोहम्मद सलमान
सलाम इंडिया 24 | अलीगढ़ 🇮🇳 जय हिंद, जय भारत।
    user_हाथरस शलमान शाह पत्रकार
    हाथरस शलमान शाह पत्रकार
    रिपोर्टर हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.