कुछ ज़िंदगियां किस्मत नहीं लिखती... दर्द लिखता है। और कुछ चेहरे वक्त नहीं जलाता... इंसान जला देते हैं।" 🚨 अलीगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना! 🚨 "कुछ ज़िंदगियां किस्मत नहीं लिखती... दर्द लिखता है। और कुछ चेहरे वक्त नहीं जलाता... इंसान जला देते हैं।" अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र के शाहजमाल में एक महिला पर, पुलिस के अनुसार, घरेलू विवाद के बाद उसके पति द्वारा कथित रूप से तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़िता का दर्द सिर्फ इस हमले तक सीमित नहीं है। उसका कहना है कि बचपन से लेकर आज तक उसे सिर्फ संघर्ष, तन्हाई और तकलीफ ही मिली। मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाने वाली इस महिला के सपने एक पल में झुलस गए। फिलहाल पीड़िता जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। पुलिस के अनुसार आरोपी फरार है और उसकी तलाश के साथ विधिक कार्रवाई जारी है। ❓आखिर कब तक महिलाएं अपने ही घरों में असुरक्षित रहेंगी? ❓कब तक घरेलू हिंसा और महिलाओं पर अत्याचार की ऐसी घटनाएं सामने आती रहेंगी? हम उम्मीद करते हैं कि पीड़िता को शीघ्र न्याय मिले और दोषी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई हो। 🎥 पूरी ग्राउंड रिपोर्ट देखें – Salam India 24 #Aligarh #AcidAttack #JusticeForVictim #StopViolenceAgainstWomen #SalamIndia24 #GroundReport #BreakingNews #UPPolice #AligarhPolice #WomenSafety #Justice @Uppolice @aligarhpolice @dgpup @adgzoneagra @igrangeagra @aligarhdm @CMOfficeUP @myogiadityanath #जिलाधिकारी_अलीगढ़ #वरिष्ठ_पुलिस_अधीक्षक_अलीगढ़ #अलीगढ़_पुलिस #उत्तर_प्रदेश_पुलिस #महिला_सुरक्षा #राष्ट्रीय_महिला_आयोग #उत्तर_प्रदेश_राज्य_महिला_आयोग #समाजसेवी #सामाजिक_कार्यकर्ता #मानवाधिकार 📍 सहयोगी: आमिर खान 🖋️ चीफ एडिटर: मोहम्मद सलमान सलाम इंडिया 24 | अलीगढ़ 🇮🇳 जय हिंद, जय भारत।
कुछ ज़िंदगियां किस्मत नहीं लिखती... दर्द लिखता है। और कुछ चेहरे वक्त नहीं जलाता... इंसान जला देते हैं।" 🚨 अलीगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना! 🚨 "कुछ ज़िंदगियां किस्मत नहीं लिखती... दर्द लिखता है। और कुछ चेहरे वक्त नहीं जलाता... इंसान जला देते हैं।" अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र के शाहजमाल में एक महिला पर, पुलिस के अनुसार, घरेलू विवाद के बाद उसके पति द्वारा कथित रूप से तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़िता का दर्द सिर्फ इस हमले तक सीमित नहीं है। उसका कहना है कि बचपन से लेकर आज तक उसे सिर्फ संघर्ष, तन्हाई और तकलीफ ही मिली। मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाने वाली इस महिला के सपने एक पल में झुलस गए। फिलहाल पीड़िता जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। पुलिस के अनुसार आरोपी फरार है और उसकी तलाश के साथ विधिक कार्रवाई जारी है। ❓आखिर कब तक महिलाएं अपने ही घरों में असुरक्षित रहेंगी? ❓कब तक घरेलू हिंसा और महिलाओं पर अत्याचार की ऐसी घटनाएं सामने आती रहेंगी? हम उम्मीद करते हैं कि पीड़िता को शीघ्र न्याय मिले और दोषी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई हो। 🎥 पूरी ग्राउंड रिपोर्ट देखें – Salam India 24 #Aligarh #AcidAttack #JusticeForVictim #StopViolenceAgainstWomen #SalamIndia24 #GroundReport #BreakingNews #UPPolice #AligarhPolice #WomenSafety #Justice @Uppolice @aligarhpolice @dgpup @adgzoneagra @igrangeagra @aligarhdm @CMOfficeUP @myogiadityanath #जिलाधिकारी_अलीगढ़ #वरिष्ठ_पुलिस_अधीक्षक_अलीगढ़ #अलीगढ़_पुलिस #उत्तर_प्रदेश_पुलिस #महिला_सुरक्षा #राष्ट्रीय_महिला_आयोग #उत्तर_प्रदेश_राज्य_महिला_आयोग #समाजसेवी #सामाजिक_कार्यकर्ता #मानवाधिकार 📍 सहयोगी: आमिर खान 🖋️ चीफ एडिटर: मोहम्मद सलमान सलाम इंडिया 24 | अलीगढ़ 🇮🇳 जय हिंद, जय भारत।
- कृषि यंत्र कारखाने में डेढ़ लाख की चोरी, अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में कोतवाली जलेसर क्षेत्र के रेलवे रोड़ स्थित एक कृषि यंत्र निर्माण एवं मरम्मत कारखाने में अज्ञात चोरों ने देर रात सेंध लगाकर लगभग 1.50 लाख मूल्य का सामान एवं नकदी चोरी कर ली। घटना के संबंध में कारखाना स्वामी ने कोतवाली जलेसर में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार ग्राम गोपालपुर निवासी देवेन्द्र कुमार का रेलवे रोड़, कस्बा जलेसर में कृषि यंत्र निर्माण एवं पुराने कृषि यंत्रों की मरम्मत का कारखाना संचालित है। आरोप है, कि 1 अगस्त 2026 की बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने कारखाने की छत पर बने जीने की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और वहां रखा कीमती सामान व नकदी चोरी कर ले गए। तहरीर में चोरी हुए सामान में चार बैटरियां, ऑटो स्पेयर पार्ट्स, विभिन्न प्रकार की बेरिंग, लगभग 50 किलोग्राम से अधिक कॉपर युक्त विद्युत केबल तथा स्पेयर पार्ट्स की दराज में रखी पाँच हजार रुपए से अधिक की नकदी शामिल बताई गई है। प्रार्थी के अनुसार चोरी गए सामान और नकदी का कुल अनुमानित मूल्य करीब 1.50 लाख है। पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात चोरों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर शीघ्र कानूनी कार्यवाही, चोरी गए सामान की बरामदगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।2
- 👉*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया वीडियो* गाली-गलौज से कभी कोई समस्या हल नहीं होती। आइए, भटक गए लोगों को सही रास्ता दिखाएं। 👉 पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया नया वीडियो, बोले- जंतर-मंतर पर बच्चों ने मुझे, मेरी मां को गालियां दी, मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं1
- पुलिस वाले अगर गुंडागर्दी करें तो लोकतंत्र में जवाब देना सीखो लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति या संस्था कानून से ऊपर नहीं होती। यदि कोई पुलिसकर्मी अपने अधिकारों का दुरुपयोग करता है या अनुचित व्यवहार करता है, तो नागरिकों को संविधान और कानून के दायरे में रहकर उसका जवाब देने का अधिकार है। जवाब का अर्थ हिंसा या अभद्रता नहीं, बल्कि शिकायत दर्ज कराना, उच्च अधिकारियों से संपर्क करना, न्यायालय का सहारा लेना और अपने अधिकारों की रक्षा करना है। एक मजबूत लोकतंत्र में पुलिस और जनता दोनों की जिम्मेदारी है कि वे कानून का सम्मान करें तथा न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखें ।1
- 🔥 वायरल YouTube Title: 🚨 परिसीमन बिल पर छिड़ा सियासी संग्राम! "तमिलनाडु से गद्दारी" वाले बयान से मचा बवाल 😱 | #BreakingNews 🎤 न्यूज़ वीडियो स्क्रिप्ट नमस्कार! आप देख रहे हैं RPRNEWS TV DIGITAL, ब्रज की आवाज समाचार पत्र। देश की राजनीति में परिसीमन (Delimitation) विधेयक को लेकर एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। तमिल भाषा और अंग्रेज़ी में जारी एक राजनीतिक बयान में कहा गया है कि जो भी राजनीतिक दल या व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी के परिसीमन विधेयक का समर्थन करेगा, वह तमिलनाडु के लोगों के साथ विश्वासघात करेगा। बयान में यह भी कहा गया है कि इतिहास ऐसे लोगों को "21वीं सदी का एट्टप्पन" के रूप में याद करेगा। इस बयान के बाद दक्षिण भारतीय राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। परिसीमन के मुद्दे पर अलग-अलग राजनीतिक दल अपनी-अपनी राय रख रहे हैं और आने वाले समय में इस विषय पर सियासी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। अब देखना होगा कि इस बयान पर भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है। ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहिए RPRNEWS TV DIGITAL और ब्रज की आवाज समाचार पत्र के साथ। कैमरामैन के साथ चंद्रमोहन दीक्षित, RPRNEWS TV DIGITAL। 📌 Hashtags: #Delimitation #TamilNadu #BJP #PoliticalNews #BreakingNews #IndiaPolitics #RPRNEWSTV #BrajKiAawaz #ViralNews #TrendingNews #UPNews #IndiaNewsEXCLUSIVE1
- अरुणोदय वार्षिकोत्सव-2026 में बच्चों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सभी का मन मथुरा। डैंपियर नगर क्षेत्र स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, दीनदयाल नगर, मथुरा में शिशु वाटिका के वार्षिकोत्सव "अरुणोदय-2026" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश सिकरवार ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का परिचय कराया, जबकि विद्यालय के व्यवस्थापक सुनील अग्रवाल ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। 'जय जवान-जय किसान', रानी लक्ष्मीबाई, पर्यावरण बचाओ, कुटुंब प्रबोधन, शारीरिक एवं योग जैसे विषयों पर प्रस्तुत कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरीं।मुख्य अतिथि डॉ. चिरदीप अग्रवाल ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बच्चों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और प्रतिभा की भावना की प्रशंसा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिवकुमार शर्मा,क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रभारी ने कहा कि शिशु वाटिका का उद्देश्य केवल बच्चों को पुस्तक आधारित ज्ञान देना नहीं, बल्कि उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास को सुनिश्चित करना है।विद्यालय के व्यवस्थापक सुनील अग्रवाल ने शिशु वाटिका व्यवस्था की भूमिका एवं विद्यालय के आगामी लक्ष्यों पर प्रकाश डाला।विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक अग्रवाल ने भी सभी प्रस्तुतियों की सराहना की।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद खंडेलवाल ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की आचार्या मीनाक्षी नागर ने किया।पूरे आयोजन में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को भावविभोर कर दिया।4
- राठ में बिजली कटौती पर मचा बवाल, SDO और भाजपा जिला पंचायत सदस्य में आमने-सामने तीखी बहस का वीडियो हुआ वायरल, बिजली संकट पर गरमाई सियासत, भाजपा जिला पंचायत सदस्य ने SDO से किए तीखे सवाल, बिजली कटौती को लेकर हंगामा, SDO के साथ बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जनता की बिजली समस्या और CUG नंबर बंद होने पर उठे सवाल, भाजपा जिला पंचायत सदस्य का वीडियो बना चर्चा का विषय, बिजली विभाग घिरा सवालों के घेरे में, वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं।1
- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने इंटरव्यू लेने वाले का ही इंटरव्यू ले लिया। उन्होंने कहा कि, “9 साल से योगी आदित्यनाथ सत्ता में बैठे हैं और आप कहते हो कि हम अखिलेश यादव से सवाल पूछें”1
- अयोध्या (रुदौली) अयोध्या के रुदौली से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि एक झोलाछाप डॉक्टर के कथित गलत ऑपरेशन के बाद एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आइए देखते हैं पूरी रिपोर्ट। मामला रुदौली तहसील क्षेत्र का है। आरोप है कि मानपुर निवासी कथित झोलाछाप डॉक्टर विनोद यादव ने विचाला गांव के रहने वाले मुकेश रावत का बीते सप्ताह हाइड्रोसील का ऑपरेशन किया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन गलत तरीके से किया गया, जिसके चलते मुकेश की तबीयत बिगड़ती चली गई और बाद में उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को शिकायती पत्र दिया, तब शुजागंज चौकी पर तैनात सिपाही इंद्रेश यादव और अन्य पुलिसकर्मियों ने मृतक के भाई के साथ चौकी में मारपीट की। इस घटना की खबर गांव पहुंचते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। जब पुलिस शव लेकर गांव पहुंची तो ग्रामीणों और परिजनों ने एंबुलेंस से शव उतारने से इनकार कर दिया और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल, सीओ रुदौली अरविंद सोनकर और एसडीएम विनोद गुप्ता पहुंचे। काफी देर तक चले समझाने-बुझाने के बाद स्थिति सामान्य हुई। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर सत्रोहन यादव ने भी हालात संभालने में भूमिका निभाई। मृतक मुकेश अपने पीछे चार छोटे बच्चों, विधवा मां और पत्नी को छोड़ गए हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि रुदौली क्षेत्र में कथित झोलाछाप डॉक्टरों पर आखिर कब कार्रवाई होगी? क्या प्रशासन को जागने के लिए और मौतों का इंतजार है? फिलहाल इन आरोपों की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।1