डूंगरपुर बांसवाड़ा सांसद ने स्विजरलैंड के जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के मंच से भारत सहित विश्व के आदिवासी समुदायों की आवाज बुलंद की है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से आग्रह किया कि आदिवासी प्रतिनिधियों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित की जाए, उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना जाए और संबंधित सरकारों के साथ सार्थक संवाद के माध्यम से उनका समाधान किया जाए। सांसद ने भारत सरकार से भी विशेष मांगें की हैं। उन्होंने सरकार से ILO Convention No. 169 पर हस्ताक्षर करने का आग्रह किया है, ताकि आदिवासी समाज के जल, जंगल, जमीन और पारंपरिक अधिकारों को उचित संरक्षण मिल सके। इसके साथ ही, उन्होंने आदिवासी समाज की पुरखाई धार्मिक परंपरा को संरक्षित करने के लिए भारत सरकार से उसे संवैधानिक मान्यता देने की मांग की है, जिससे उनकी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान सुरक्षित रह सके। आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान और पहचान की यह लड़ाई हर मंच पर मजबूती से जारी रहेगी।
डूंगरपुर बांसवाड़ा सांसद ने स्विजरलैंड के जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के मंच से भारत सहित विश्व के आदिवासी समुदायों की आवाज बुलंद की है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से आग्रह किया कि आदिवासी प्रतिनिधियों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित की जाए, उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना जाए और संबंधित सरकारों के साथ सार्थक संवाद के माध्यम से उनका समाधान किया जाए। सांसद ने भारत सरकार से भी विशेष मांगें की हैं। उन्होंने सरकार से ILO Convention No. 169 पर हस्ताक्षर करने का आग्रह किया है, ताकि आदिवासी समाज के जल, जंगल, जमीन और पारंपरिक अधिकारों को उचित संरक्षण मिल सके। इसके साथ ही, उन्होंने आदिवासी समाज की पुरखाई धार्मिक परंपरा को संरक्षित करने के लिए भारत सरकार से उसे संवैधानिक मान्यता देने की मांग की है, जिससे उनकी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान सुरक्षित रह सके। आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान और पहचान की यह लड़ाई हर मंच पर मजबूती से जारी रहेगी।
- Chandu Lal Kalalसागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थानteacher bharti ka aayojan kRvaya jaye9 hrs ago
- Chandu Lal Kalalसागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थानshashad mhoday9 hrs ago
- Chandu Lal Kalalसागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थानthank you9 hrs ago
- डूंगरपुर बांसवाड़ा सांसद ने स्विजरलैंड के जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के मंच से भारत सहित विश्व के आदिवासी समुदायों की आवाज बुलंद की है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से आग्रह किया कि आदिवासी प्रतिनिधियों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित की जाए, उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना जाए और संबंधित सरकारों के साथ सार्थक संवाद के माध्यम से उनका समाधान किया जाए। सांसद ने भारत सरकार से भी विशेष मांगें की हैं। उन्होंने सरकार से ILO Convention No. 169 पर हस्ताक्षर करने का आग्रह किया है, ताकि आदिवासी समाज के जल, जंगल, जमीन और पारंपरिक अधिकारों को उचित संरक्षण मिल सके। इसके साथ ही, उन्होंने आदिवासी समाज की पुरखाई धार्मिक परंपरा को संरक्षित करने के लिए भारत सरकार से उसे संवैधानिक मान्यता देने की मांग की है, जिससे उनकी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान सुरक्षित रह सके। आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान और पहचान की यह लड़ाई हर मंच पर मजबूती से जारी रहेगी।1
- डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा में प्रकृति का एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला है। यहां बाढ़ के पानी में फंसे एक बाघ को हाथी ने सुरक्षित बचा लिया।1
- डूंगरपुर जिले के वरदा थाना क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मारगिया महूड़ा में स्कूल के ऑफिस की छत का प्लास्टर अचानक गिरने से दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे जब शिक्षिका शिल्पा कुमारी रोत और शिक्षक राजकुमार बुनकर कार्यालय में बैठकर शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्य कर रहे थे, तभी अचानक छत का प्लास्टर टूटकर उनके ऊपर आ गिरा। इस हादसे में शिक्षिका शिल्पा कुमारी के पैर और कंधे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि शिक्षक राजकुमार बुनकर के सिर और गर्दन पर गंभीर चोट लगने से दोनों लहूलुहान हो गए। घटना के बाद विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद कुक कम हेल्पर कमला रोत, पड़ोसी लता रोत और महिपाल रोत ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मलबा हटाया और दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय आंतरी के पीईईओ प्रभारी सुमेर सिंह राठौड़ और प्रवेश जैन को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल शिक्षकों को तत्काल आंतरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें डूंगरपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस सरकारी स्कूल में कुल दो ही कमरे हैं, जिसमें से एक कमरे में ऑफिस संचालित हो रहा है। वहीं, स्कूल का दूसरा कमरा पहले से ही जर्जर अवस्था में है, जिसके कारण बच्चों को बरामदे में बैठाकर पढ़ाई करवाई जाती है।1
- राजस्थान के आसपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय खुलने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस कार्यालय का उद्घाटन पूर्व विधायक महोदय गोपीचंद जी मीणा ने छोटी बच्चियों के साथ मिलकर करवाया। इस गरिमामयी अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के महामंत्री सुरमल जी परमार, पूर्व महामंत्री शांतिलाल जी पांडे, जिला उपाध्यक्ष सुरेश जी और सभापति महोदय अमित जी कलासुआ मुख्य रूप से मौजूद रहे। इनके साथ ही आसपुर के नेताजी जोरावर सिंह जी राय, सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, मंडलों के महामंत्री और पार्टी के समस्त कार्यकर्ता भी इस उद्घाटन समारोह का हिस्सा बने।1
- aadivasi news ........................................1
- डूंगरपुर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवलश्याम में गणित विषय के लोकप्रिय शिक्षक सुरेश मोलात का अचानक 200 किलोमीटर दूर तबादला किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं ने स्कूल के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी। स्थानीय राजनीति और प्रशासनिक फेरबदल के कारण हुए इस तबादले के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और चक्काजाम भी किया। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में पहले से ही शिक्षकों के पद खाली चल रहे हैं, और बिना किसी शिकायत के बेहतर कार्यशैली वाले बच्चों के चहेते शिक्षक को इतनी दूर भेजना प्रशासनिक दुर्भावना और गरीब बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। शिक्षक सुरेश मोलात अपनी विशिष्ट कार्यशैली के कारण क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय हैं। पिछले कई वर्षों से उनके विषय गणित का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। वे न केवल पढ़ाई, बल्कि खेलकूद में भी बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और हर साल प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को अपने निजी खर्च से सम्मानित भी करते हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी यह माना है कि इस शिक्षक के खिलाफ कोई शिकायत नहीं थी। तालाबंदी और चक्काजाम की सूचना पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (सीडीईओ) नवीन चंद्र मीणा और समसा के एडीपीसी रणछोड़ लाल डामोर तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोपी एक अन्य शिक्षक के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही गणित शिक्षक के तबादले से पढ़ाई का नुकसान न हो, इसके लिए तुरंत वैकल्पिक शिक्षक की व्यवस्था करने का भरोसा दिया। इस ठोस आश्वासन के बाद आखिरकार ग्रामीणों और छात्रों ने स्कूल का ताला खोलकर प्रदर्शन समाप्त कर दिया।1
- डूंगरपुर जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पालीसोडा-पाटिया मार्ग के जंगली रास्ते पर नाकाबंदी कर गुजरात की ओर तस्करी की जा रही करीब ₹3 लाख मूल्य की विभिन्न ब्रांड की 40 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक होंडा अमेज कार और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है, हालांकि कार का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा। दरअसल, डीएसटी प्रभारी उपनिरीक्षक मोहनपाल सिंह के नेतृत्व में टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर मुख्य राजमार्गों पर पुलिस की चौकसी से बचने के लिए अंदरूनी और जंगली रास्तों से शराब गुजरात ले जा रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने पालीसोडा-पाटिया मार्ग पर अचानक नाकाबंदी कर दी। पुलिस को देखकर कार चालक ने गाड़ी घुमाकर भागने की कोशिश की, लेकिन उसकी कार बड़े पत्थरों में जाकर फंस गई। इसके बाद आरोपी चालक गाड़ी और अपना मोबाइल फोन छोड़कर रात के अंधेरे में फरार हो गया। पुलिस ने बरामद सामान को अग्रिम कार्रवाई के लिए बिछीवाड़ा थाने को सौंप दिया है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में कांस्टेबल मगनलाल, जितेन्द्र यादव, आशीष और जितेन्द्र भी शामिल रहे। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आम जनता से सहयोग की अपील की है। उन्होंने 'तीसरी आंख' हेल्पलाइन मोबाइल व व्हाट्सएप नंबर 8690180022 जारी किया है, जिस पर कोई भी नागरिक अवैध गतिविधियों की सूचना साझा कर सकता है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, पता और मोबाइल नंबर पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा।1