logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलेक्टर श्री वर्मा ने सतनवाड़ा सोसायटी क्षेत्र में उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण उपार्जन प्रक्रिया, उपज की गुणवत्ता, बारदाने की उपलब्धता सहित व्यवस्थाओं का लिया जायजा शिवपुरी- जिले में बनाए गए विभिन्न उपार्जन केन्द्रों पर मप्र शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर गेहूॅ उपार्जन का कार्य किया जा रहा है। उपार्जन कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न हो, इसके लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा स्वयं जिले में सतत् रूप से विभिन्न उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर उपार्जन कार्य और केन्द्रों पर किसानों की सुविधा हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री वर्मा द्वारा सतनवाड़ा क्षेत्र में उपार्जन केन्द्र शशिचंद वेयरहाउस, सतनवाड़ा सोसायटी में उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा द्वारा उपार्जन कार्य, उपज की गुणवत्ता, तुलाई कार्य सहित केन्द्र पर किसानों के लिए की गईं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।

2 hrs ago
user_सत्येन्द्र सेंगर पत्रकार पिछोर
सत्येन्द्र सेंगर पत्रकार पिछोर
Media house पिछोर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
515bf97f-11b8-4122-9041-0f1a26890953

कलेक्टर श्री वर्मा ने सतनवाड़ा सोसायटी क्षेत्र में उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण उपार्जन प्रक्रिया, उपज की गुणवत्ता, बारदाने की उपलब्धता सहित व्यवस्थाओं का लिया जायजा शिवपुरी- जिले में बनाए गए विभिन्न उपार्जन केन्द्रों पर मप्र शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर गेहूॅ उपार्जन का कार्य किया जा रहा है। उपार्जन कार्य

सुचारू रूप से सम्पन्न हो, इसके लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा स्वयं जिले में सतत् रूप से विभिन्न उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर उपार्जन कार्य और केन्द्रों पर किसानों की सुविधा हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को कलेक्टर

एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री वर्मा द्वारा सतनवाड़ा क्षेत्र में उपार्जन केन्द्र शशिचंद वेयरहाउस, सतनवाड़ा सोसायटी में उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा द्वारा उपार्जन कार्य, उपज की गुणवत्ता, तुलाई कार्य सहित केन्द्र पर किसानों के लिए की गईं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पिछोर में जनवरी में हुई लूट की वारदात का पिछोर पुलिस ने खुलासा किया है 18 जनवरी को जंगीपुर फील्ड फायरिंग के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक दंपति को रोककर लूटपाट की थी। अब पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लूटा गया सोना बरामद कर लिया है।मल्हावनी के सुनील लोधी ने बताया था कि वो 18 जनवरी की शाम पत्नी आरती के साथ सतलोन से घर लौट रहे थे। करीब 5 बजे जंगीपुर फील्ड फायरिंग के पास सफेद अपाचे बाइक पर तीन लोग आए। मुंह बांधे बदमाशों ने कट्टे से फायर कर उनकी बाइक रुकवा ली। इसके बाद सुनील का मोबाइल, पत्नी के गले की सोने की पुतरियां, कानों के सोने के फूल और चांदी की कमर पेटी लूटकर फरार हो गए।वारदात के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी अमन सिंह राठौड़ और एएसपी संजीव मुले के निर्देशन में बनी टीम ने लगातार आरोपियों की तलाश की। 29 अप्रैल को मुखबिर से खबर मिली कि लूट में शामिल बदमाश गल्ला मंडी पिछोर में छिपे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ा।पकड़े गए युवकों ने अपना नाम प्रवेन्द्र परिहार उम्र 19 साल और बुजेन्द्र परिहार उम्र 25 साल बताया। दोनों ग्राम कुम्हर्रा, थाना खनियाधाना के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों ने फील्ड फायरिंग रेंज में हुई लूट की बात कबूल कर ली। प्रवेन्द्र से एक जोड़ी सोने के फूल और बुजेन्द्र से सोने की पुतरिया बरामद हुई। बरामद माल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें उप जेल पिछोर भेज दिया गया।
    1
    पिछोर में जनवरी में हुई लूट की वारदात का पिछोर  पुलिस ने खुलासा किया है  18 जनवरी को जंगीपुर फील्ड फायरिंग के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक दंपति को रोककर लूटपाट की थी। अब पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लूटा गया सोना बरामद कर लिया है।मल्हावनी के सुनील लोधी ने बताया था कि वो 18 जनवरी की शाम पत्नी आरती के साथ सतलोन से घर लौट रहे थे। करीब 5 बजे जंगीपुर फील्ड फायरिंग के पास सफेद अपाचे बाइक पर तीन लोग आए। मुंह बांधे बदमाशों ने कट्टे से फायर कर उनकी बाइक रुकवा ली। इसके बाद सुनील का मोबाइल, पत्नी के गले की सोने की पुतरियां, कानों के सोने के फूल और चांदी की कमर पेटी लूटकर फरार हो गए।वारदात के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी अमन सिंह राठौड़ और एएसपी संजीव मुले के निर्देशन में बनी टीम ने लगातार आरोपियों की तलाश की। 29 अप्रैल को मुखबिर से खबर मिली कि लूट में शामिल बदमाश गल्ला मंडी पिछोर में छिपे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ा।पकड़े गए युवकों ने अपना नाम प्रवेन्द्र परिहार उम्र 19 साल और बुजेन्द्र परिहार उम्र 25 साल बताया। दोनों ग्राम कुम्हर्रा, थाना खनियाधाना के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों ने फील्ड फायरिंग रेंज में हुई लूट की बात कबूल कर ली। प्रवेन्द्र से एक जोड़ी सोने के फूल और बुजेन्द्र से सोने की पुतरिया बरामद हुई। बरामद माल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें उप जेल पिछोर भेज दिया गया।
    user_सत्येन्द्र सेंगर पत्रकार पिछोर
    सत्येन्द्र सेंगर पत्रकार पिछोर
    Media house पिछोर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    7 min ago
  • ग्रामीणों को गर्मी से मिली राहत
    1
    ग्रामीणों को गर्मी से मिली राहत
    user_Vinod Kumar Prajapati
    Vinod Kumar Prajapati
    करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • करैरा। मामूली बारिश में ही नगर की मुख्य सड़क पर करीब 2 फुट तक पानी भर गया। काली माता मंदिर से लेकर ब्लॉक क्षेत्र तक जलभराव की स्थिति बनी रही। पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने जल निकासी व्यवस्था को लेकर नगर परिषद पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से हर साल यही स्थिति बनती है और समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।
    2
    करैरा। मामूली बारिश में ही नगर की मुख्य सड़क पर करीब 2 फुट तक पानी भर गया। काली माता मंदिर से लेकर ब्लॉक क्षेत्र तक जलभराव की स्थिति बनी रही। पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने जल निकासी व्यवस्था को लेकर नगर परिषद पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से हर साल यही स्थिति बनती है और समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।
    user_पत्रकारहरी निवास साहू
    पत्रकारहरी निवास साहू
    करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ओबीसी महासभा ने किया एस.डी.ओ.पी कार्यालय करैरा पर प्रदर्शन अपनी मांगो को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी को सौंपा ज्ञापन
    1
    ओबीसी महासभा ने किया एस.डी.ओ.पी कार्यालय करैरा पर प्रदर्शन 
अपनी मांगो को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी को सौंपा ज्ञापन
    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    पत्रकार करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Aronkingji
    1
    Post by Aronkingji
    user_Aronkingji
    Aronkingji
    Farmer Karera, Shivpuri•
    3 hrs ago
  • जिले के करेरा में ओबीसी महासभा ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पूरा मामला हाल ही में हुए एक सड़क हादसे और उसके बाद के घटनाक्रम से भी जुड़ा हुआ माना जा रहा है। वीओ-1: दरअसल, पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के बेटे की गाड़ी से हुए हादसे में 5 लोग घायल हो गए थे, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसी के बाद से लोधी समाज में नाराजगी देखी जा रही थी और आंदोलन की चेतावनी दी जा रही थी। वीओ-2: इसी कड़ी में ओबीसी महासभा के पदाधिकारी करेरा पहुंचे, जहां पहले सर्किट हाउस में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। हालांकि, मौके पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते सीमित संख्या में लोग एसडीओपी कार्यालय पहुंचे और शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन सौंपा। वीओ-3: महासभा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि करेरा थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी ओबीसी समाज के लोगों के साथ मारपीट करते हैं। साथ ही, स्कूटी से 2 लाख रुपये की चोरी और एक दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई। वीओ-4: गौरतलब है कि इस पूरे प्रदर्शन के दौरान महासभा के सदस्यों ने विधायक प्रीतम लोधी और उनके बेटे के मामले को लेकर कोई सीधी टिप्पणी नहीं की। आउट्रो: फिलहाल प्रशासन ने ज्ञापन लेकर जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, करेरा में हालात पूरी तरह शांतिपूर्ण बने हुए हैं। ****रिपोर्टर हेमंत भार्गव****
    4
    जिले के करेरा में ओबीसी महासभा ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पूरा मामला हाल ही में हुए एक सड़क हादसे और उसके बाद के घटनाक्रम से भी जुड़ा हुआ माना जा रहा है।
वीओ-1:
दरअसल, पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के बेटे की गाड़ी से हुए हादसे में 5 लोग घायल हो गए थे, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसी के बाद से लोधी समाज में नाराजगी देखी जा रही थी और आंदोलन की चेतावनी दी जा रही थी।
वीओ-2:
इसी कड़ी में ओबीसी महासभा के पदाधिकारी करेरा पहुंचे, जहां पहले सर्किट हाउस में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। हालांकि, मौके पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते सीमित संख्या में लोग एसडीओपी कार्यालय पहुंचे और शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन सौंपा।
वीओ-3:
महासभा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि करेरा थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी ओबीसी समाज के लोगों के साथ मारपीट करते हैं। साथ ही, स्कूटी से 2 लाख रुपये की चोरी और एक दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई।
वीओ-4:
गौरतलब है कि इस पूरे प्रदर्शन के दौरान महासभा के सदस्यों ने विधायक प्रीतम लोधी और उनके बेटे के मामले को लेकर कोई सीधी टिप्पणी नहीं की।
आउट्रो:
फिलहाल प्रशासन ने ज्ञापन लेकर जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, करेरा में हालात पूरी तरह शांतिपूर्ण बने हुए हैं। 
****रिपोर्टर हेमंत भार्गव****
    user_Hemant bhargava
    Hemant bhargava
    Karera, Shivpuri•
    4 hrs ago
  • Post by Ranu rajput पत्रकार
    1
    Post by Ranu rajput पत्रकार
    user_Ranu rajput पत्रकार
    Ranu rajput पत्रकार
    करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शिवपुरी प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने गुरूवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से भोपाल से श्रम विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 27 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों के खाते में 600 करोड रूपये की सहायता राशि सिंगल क्‍िलक से अंतरित की। इसमें जिले के 639 श्रमिक परिवारों को 13 करोड़ 85 लाख रूपए की सहायता राशि का लाभ मिला है। उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला स्तर सहित नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतो में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। शिवपुरी जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में संपन्न हुआ। जहां संबल योजना के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से जिलें के 639 हितग्राहियों को 13 करोड 85 लाख रूपये की राशि अंतरित की गई। जिले के 639 परिवारो को संबल योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। जिसमें बदरवास के 59 परिवारों को राशि एक करोड़ 30 लाख रूपए, करेरा के 31 परिवारों को राशि 71 लाख, खनियाधाना 115 परिवारों को राशि 2 करोड़ 52 लाख रूपए, शिवपुरी के 101 परिवारों को राशि 2 करोड़ 29 लाख रूपए, पोहरी के 85 परिवारों को 1 करोड़ 86 लाख रूपए, नरवर के 27 परिवारों को राशि 60 लाख रूपए, पिछोर के 67 परिवारों को राशि 1 करोड़ 33 लाख रूपए इस प्रकार सभी निकायों को कुल 13 करोड़ 85 लाख रूपए की राशि वितरण की गई है जिसमें सभी जनपद एवं नगर परिषद सम्मिलित हैं। मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अपने उदबोधन में कहा, कि वर्ष 2018 में संबल योजना प्रारंभ से अब तक 5.27 लाख श्रमिक परिवारों को 7720 करोड की राशि का लाभ सरकार द्वारा प्रदान किया गया है। सितम्‍बर 2025 तक की राशि का भुगतान सिंगल क्लिक के माध्‍यम से शुक्रवार को किया गया है। प्रदेश में श्रम कल्‍याण, श्रमिकों के स्‍वास्‍थ्‍य एवं कल्‍याण के लिए काम करने वाले कारखानों के लिए श्रम स्‍टार रेटिंग योजना लागू की गई है। प्रदेश के 554 कारखानों ने श्रम स्‍टार रेटिंग में पंजीयन करवाया है। मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि मध्‍यप्रदेश को अपने श्रम से सीचने वाले श्रमिक, विकसित म.प्र.के सारथी है, म.प्र.की तरक्‍की एवं प्रगति के आधार है।
    5
    शिवपुरी प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने गुरूवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से भोपाल से श्रम विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 27 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों के खाते में 600 करोड रूपये की सहायता राशि सिंगल क्‍िलक से अंतरित की। इसमें जिले के 639 श्रमिक परिवारों को 13 करोड़ 85 लाख रूपए की सहायता राशि का लाभ मिला है।
उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला स्तर सहित नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतो में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। शिवपुरी जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में संपन्न हुआ। जहां संबल योजना के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से जिलें के 639 हितग्राहियों को 13 करोड 85 लाख रूपये की राशि अंतरित की गई।
जिले के 639 परिवारो को संबल योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। जिसमें बदरवास के 59 परिवारों को राशि एक करोड़ 30 लाख रूपए, करेरा के 31 परिवारों को राशि 71 लाख, खनियाधाना 115 परिवारों को राशि 2 करोड़ 52 लाख रूपए, शिवपुरी के 101 परिवारों को राशि 2 करोड़ 29 लाख रूपए, पोहरी के 85 परिवारों को 1 करोड़ 86 लाख रूपए, नरवर के 27 परिवारों को राशि 60 लाख रूपए, पिछोर के  67 परिवारों को राशि 1 करोड़ 33 लाख रूपए इस प्रकार सभी निकायों को कुल 13 करोड़ 85 लाख रूपए की राशि वितरण की गई है जिसमें सभी जनपद एवं नगर परिषद सम्मिलित हैं।
मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अपने उदबोधन में कहा, कि वर्ष 2018 में संबल योजना प्रारंभ से अब तक 5.27 लाख श्रमिक परिवारों को 7720 करोड की राशि का लाभ सरकार द्वारा प्रदान किया गया है। सितम्‍बर 2025 तक की राशि का भुगतान सिंगल क्लिक के माध्‍यम से शुक्रवार को किया गया है।
प्रदेश में श्रम कल्‍याण, श्रमिकों के स्‍वास्‍थ्‍य एवं कल्‍याण के लिए काम करने वाले कारखानों के लिए श्रम स्‍टार रेटिंग योजना लागू की गई है। प्रदेश के 554 कारखानों ने श्रम स्‍टार रेटिंग में पंजीयन करवाया है। मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि मध्‍यप्रदेश को अपने श्रम से सीचने वाले श्रमिक, विकसित म.प्र.के सारथी है, म.प्र.की तरक्‍की एवं प्रगति के आधार है।
    user_सत्येन्द्र सेंगर पत्रकार पिछोर
    सत्येन्द्र सेंगर पत्रकार पिछोर
    Media house पिछोर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    9 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.