Shuru
Apke Nagar Ki App…
kuch majedar hai ek bar dekhiye Or samjhhiye jaisa ki ismain dikhayi ja rahi ha dekhiye Or khud samjhiye jsksksk
Rajendra Agarwal
kuch majedar hai ek bar dekhiye Or samjhhiye jaisa ki ismain dikhayi ja rahi ha dekhiye Or khud samjhiye jsksksk
More news from झारखंड and nearby areas
- dekhiye Or khud samjhiye jsksksk1
- गुमला: आगामी 2 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर गुमला जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में जिले में विद्यार्थियों की बेहतर तैयारी के लिए अभिनव पहल की गई है।जिला स्तर से प्रतिदिन शिक्षकों की कोर टीम द्वारा महत्वपूर्ण एवं संभावित प्रश्न तैयार कराते हुए प्रखंड एवं संकुल के माध्यम से सभी विद्यालयों को भेजे जा रहे हैं। विद्यालयों में इन प्रश्नों का डमी OMR शीट पर भी अभ्यास कराया जा रहा है, जिससे बच्चों को वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव मिल रहा है तथा उन्हें OMR शीट में उत्तर देने की सावधानियों से भी परिचित कराया जा रहा है । प्रतिदिन लघु टेस्ट लेकर तत्काल मूल्यांकन किए जाने से बच्चों की त्रुटियों का तुरंत आकलन हो पा रहा है। इससे समय रहते सुधार संभव हो रहा है और विद्यार्थियों का आत्मविश्वास लगातार बढ़ रहा है। साथ ही कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस हेतु उनकी पहचान कर विशेष अतिरिक्त कक्षाएं संचालित किए जा रहे हैं। जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां ने बताया कि सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण हेतु जिला स्तर से इसकी सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। शिक्षकों की एक कोर टीम प्रतिदिन मेहनत कर विषयवार महत्वपूर्ण प्रश्न तैयार कर रही है, जिसे सभी प्रखंडों के माध्यम से विद्यालयों तक पहुंचाया जा रहा है। सभी प्रखंडों के BPO, BRP एवं CRP सक्रिय रूप से मॉनिटरिंग कर रहे हैं तथा विद्यालयों के प्रधानाध्यापक नियमित रूप से अभ्यास सुनिश्चित करा रहे हैं।कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने बताया कि यह नवाचार उनकी परीक्षा तैयारी में काफी सहायक साबित हो रहा है तथा नियमित अभ्यास से उन्हें प्रश्नों के पैटर्न को समझने और OMR भरने में आत्मविश्वास मिल रहा है।4
- गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार गुमला जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के प्रमुख चौक-चौराहों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लगातार माइकिंग कर आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत पटेल चौक, थाना चौक, उर्मी चौक, समाहरणालय चौक एवं टावर चौक सहित अन्य व्यस्त स्थानों पर माइक लगवाकर सड़क सुरक्षा संबंधी संदेशों का प्रसारण किया जा रहा है। वहां से गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को सीट बेल्ट लगाने, दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए केवल विधिक कार्रवाई ही नहीं, बल्कि व्यापक जनजागरूकता भी आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उक्त अभियान जिला परिवहन विभाग की सड़क सुरक्षा टीम द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जैयवासवल के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। टीम द्वारा नियमित रूप से विभिन्न स्थलों पर निरीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिले के सभी नागरिकों से आग्रह है कि सड़क पर सावधानी बरतें, यातायात नियमों का पालन करें तथा “सुरक्षित सड़क – सुरक्षित जीवन” के संकल्प को साकार करने में अपना सहयोग प्रदान करें।4
- प्रखंड के जारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पांची गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। कई दिनों से लापता तिरपन वर्षीय फूलजेम्स एक्का का शव घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक कुएं में तैरता हुआ मिला। जानकारी देते हुए मंगलवार की सुबह दस बजे बताया गया कि शव मिलने की सूचना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों के अनुसार, मृतक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके पिता स्वर्गीय पौलुस एक्का के परिवार वालों ने बताया कि फूलजेम्स बीते रविवार से अचानक घर से लापता हो गए थे। परिवार ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी पता लगाया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। मंगलवार को ग्रामीणों ने गांव से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में एक शव देखा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान फूलजेम्स एक्का के रूप में की गई। आशंका जताई जा रही है कि मानसिक अस्थिरता के कारण वह भटकते हुए कुएं के पास पहुंच गए और संतुलन बिगड़ने से अंदर गिर गए, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही जारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से पांची गांव में मातम पसरा हुआ है।4
- चैनपुर (झारखंड) क्षेत्र के ग्राम झरगांव में सोमवार को भव्य रूप से वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा सहित वन विभाग एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वनपाल बिजेंद्र, विवेक खलखो तथा फिया फाउंडेशन के प्रखंड समन्वयक ललित कुमार महतो सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मंच पर अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।1
- 𝐁𝐑𝐄𝐀𝐊𝐈𝐍𝐆 𝐍𝐄𝐖𝐒... ================= *♦️ख़बर का असर...* कुछ दिन पूर्व सारुडीह पठार में काले रंग की स्कॉर्पियो व बुलेट मोटरसाइकिल पर खतरनाक स्टंट करते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था,वाहन की खिड़की से दो युवक बाहर निकलकर बोतल लहराते हुए स्टंट किया जा रहा था।1
- सड़क सुरक्षा को लेकर गुमला जिला प्रशासन का विशेष जागरूकता अभियान जारी गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार गुमला जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के प्रमुख चौक-चौराहों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लगातार माइकिंग कर आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत पटेल चौक, थाना चौक, उर्मी चौक, समाहरणालय चौक एवं टावर चौक सहित अन्य व्यस्त स्थानों पर माइक लगवाकर सड़क सुरक्षा संबंधी संदेशों का प्रसारण किया जा रहा है। वहां से गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को सीट बेल्ट लगाने, दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए केवल विधिक कार्रवाई ही नहीं, बल्कि व्यापक जनजागरूकता भी आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उक्त अभियान जिला परिवहन विभाग की सड़क सुरक्षा टीम द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जैयवासवल के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। टीम द्वारा नियमित रूप से विभिन्न स्थलों पर निरीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिले के सभी नागरिकों से आग्रह है कि सड़क पर सावधानी बरतें, यातायात नियमों का पालन करें तथा “सुरक्षित सड़क – सुरक्षित जीवन” के संकल्प को साकार करने में अपना सहयोग प्रदान करें।3
- रीउपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल पर 30 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का सामूहिक जन्मोत्सव, केक काटकर मनाई खुशियाँ गुमला: आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों एवं अभिभावकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने तथा केंद्रों में एक स्नेहमय, सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण विकसित करने के उद्देश्य से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल पर आज जिले के 30 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का सामूहिक जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।आज जिन बच्चों का जन्मदिन था, उनके साथ-साथ केंद्र में उपस्थित अन्य बच्चों का भी समाहित रूप से जन्मदिन मनाया गया, ताकि कोई भी बच्चा स्वयं को अलग महसूस न करे। आंगनवाड़ी सेविकाओं सहायिकाओं सहित अभिभावकों तथा स्थानीय मुखिया तथा जन प्रतिनिधिगण भी कुछ संस्थानों में उपस्थित रहें एवं सभी बच्चों के साथ मिलकर केक काटे गए, गीत गाए गए और तालियों की गूंज के बीच बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखरती रही।केंद्रों को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया। सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने बच्चों के साथ खेल, नृत्य, गीत एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया। इस अवसर पर बच्चों को स्नेहपूर्ण वातावरण में शुभकामनाएँ दी गईं, जिससे उनमें आत्मविश्वास, सहभागिता की भावना और केंद्र आने के प्रति उत्साह बढ़े।उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि यह पहल बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक छोटा किंतु महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र केवल पोषण और शिक्षा का स्थान नहीं, बल्कि बच्चों के लिए सुरक्षित और खुशहाल बचपन की शुरुआत का आधार होना चाहिए।उन्होंने यह भी बताया कि मार्च माह के द्वितीय सप्ताह में जिला प्रशासन द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए वार्षिक खेल दिवस (एनुअल स्पोर्ट्स डे) आयोजित करने की योजना है। 2½ से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के अभिभावकों से आग्रह किया गया है कि वे केंद्रों को और अधिक सशक्त बनाने हेतु अपने सुझाव साझा करें। साथ ही सभी मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की गई है कि वे केंद्रों में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रमों में सहभागिता करें तथा प्रस्तावित खेल दिवस में भी सक्रिय रूप से शामिल हों।उपायुक्त ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में नियमित रूप से विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन जारी रहेगा, ताकि बच्चों एवं अभिभावकों में केंद्रों के प्रति सकारात्मक और आत्मीय भावना विकसित हो सके।जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, सम्मानपूर्ण और खुशहाल बचपन मिले, और इसकी मजबूत नींव आंगनवाड़ी केंद्रों से ही रखी जाए। आज का यह जन्मोत्सव केवल केक काटने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने और उनके बचपन को संवारने का एक संवेदनशील प्रयास है।3