महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सासनी कोतवाली में डीएम-एसपी ने ली पीस कमेटी की बैठक सासनी । आगामी महाशिवरात्रि पर्व को जनपद में शांति, आपसी सौहार्द और उल्लास के साथ संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को सासनी कोतवाली परिसर में जिला अधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक (चिरंजीवी नाथ सिन्हा) ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान अधिकारियों ने त्योहार की तैयारियों की समीक्षा की और स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व आस्था और प्रेम का प्रतीक है, जिसे सभी को मिलजुलकर पारंपरिक भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने अपील की कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा न डाली जाए और निर्धारित रूटों का ही पालन किया जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद है, लेकिन व्यवस्था बनाए रखने में जनता का सहयोग अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि किसी व्यक्ति को अपने आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि या किसी अप्रिय घटना की जानकारी मिलती है, तो वह बिना किसी देरी के तत्काल संबंधित इलाका पुलिस को सूचित करें। समय पर सूचना मिलने से पुलिस त्वरित कार्रवाई कर सकेगी और किसी भी अप्रिय स्थिति को टाला जा सकेगा। अधिकारियों ने बैठक में मौजूद लोगों से अराजक तत्वों पर नजर रखने और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर न फैलाने की भी हिदायत दी।
महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सासनी कोतवाली में डीएम-एसपी ने ली पीस कमेटी की बैठक सासनी । आगामी महाशिवरात्रि पर्व को जनपद में शांति, आपसी सौहार्द और उल्लास के साथ संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को सासनी कोतवाली परिसर में जिला अधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक (चिरंजीवी नाथ सिन्हा) ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान अधिकारियों ने त्योहार की तैयारियों की समीक्षा की और स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व आस्था और प्रेम का प्रतीक है, जिसे सभी को मिलजुलकर पारंपरिक भाईचारे के साथ
मनाना चाहिए। उन्होंने अपील की कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा न डाली जाए और निर्धारित रूटों का ही पालन किया जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद है, लेकिन व्यवस्था बनाए रखने में जनता का सहयोग अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि किसी व्यक्ति को अपने आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि या किसी अप्रिय घटना की जानकारी मिलती है, तो वह बिना किसी देरी के तत्काल संबंधित इलाका पुलिस को सूचित करें। समय पर सूचना मिलने से पुलिस त्वरित कार्रवाई कर सकेगी और किसी भी अप्रिय स्थिति को टाला जा सकेगा। अधिकारियों ने बैठक में मौजूद लोगों से अराजक तत्वों पर नजर रखने और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर न फैलाने की भी हिदायत दी।
- Post by Rajput Boy2
- अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम बोले- खाली कराओ कोई मुल्ला नहीं बोलेगा1
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किए गए बजट 2025/26 पर चर्चा और प्रेस वार्ता करने हाथरस पहुंचे राज्य सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री वाई पी सिंह पत्रकारों से वार्ता की इस दौरान जब उनसे एपस्टीन फाइल्स को लेकर सवाल किया तो उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन है।1
- गांव सढ़ा दामोदर नगर में माननीय सतीश गौतम का अपनी जन्म भूम पर आगमन1
- हाथरस जिले के सादाबाद के समदपुर निवासी शहीद अखिलेश को सलामी #जयहिंद वीर1
- गोंडा पुलिस की बड़ी कामयाबी: इंस्पेक्टर सरिता सिंह के नेतृत्व में दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटर बरामद गोंडा | अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गोंडा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। तेजतर्रार इंस्पेक्टर सरिता सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो शातिर चोरों को रंगे हाथों दबोचते हुए चोरी की गई मोटर बरामद कर ली है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को कानूनी कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है। प्रमुख बिंदु: बड़ी कार्यवाही की झलक सटीक घेराबंदी: मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर सरिता सिंह ने टीम के साथ मिलकर जाल बिछाया और संदिग्धों को दबोच लिया। बरामदगी: पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी की गई मोटर सुरक्षित बरामद की है। आरोपी जेल रवाना: पकड़े गए दोनों चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। "अपराध और अपराधियों के लिए गोंडा क्षेत्र में कोई जगह नहीं है। पुलिस की सक्रियता इसी तरह बनी रहेगी ताकि आम जनमानस सुरक्षित महसूस कर सके।" > — पुलिस प्रशासन का संदेश इलाके में पुलिस की सराहना इंस्पेक्टर सरिता सिंह की इस त्वरित और प्रभावी कार्यवाही से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा का भाव बढ़ा है। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की इस मुस्तैदी की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।1
- सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें एक स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अपने निजी वाहन को एक सरकारी कर्मचारी से धुलवाते हुए दिख रहे हैं। यह घटना कार्यालय समय के दौरान की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कार्यालय की व्यवस्था संभालने वाला कर्मचारी अधिकारी की निजी कार साफ कर रहा है। अधिकारी की कार पर 'उत्तर प्रदेश सरकार' भी लिखा हुआ है, जिसे सरकारी नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है। इस मामले में सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आ गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर उचित विभागीय कार्यवाही की जाएगी।3
- खैर मे मामूली कहासुनी को लेकर कपड़े की दुकान के सेल्समैनों के साथ दबंगो ने की जमकर मारपीट, घटना का वीडियो हुआ CCTV में कैद, खैर कस्बा की घटना दो अभियुक्त गिरफ्तार1
- पुरानी रंजिश के चलते 5 फरवरी को हाथरस के थाना सदबाद क्षेत्र के हाथरस रोड स्थित मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के बाहर हमरो के द्वारा की गई सैना के जवान की हत्या के बाद 6 फरवरो को जवान का अंतिम संस्कार सैन्य समान के साथ पैतृक गांव समदपुर में किया गया।1