Shuru
Apke Nagar Ki App…
खैर मे मामूली कहासुनी को लेकर कपड़े की दुकान के सेल्समैनों के साथ दबंगो ने की जमकर मारपीट, घटना का वीडियो हुआ CCTV में कैद, खैर कस्बा की घटना दो अभियुक्त गिरफ्तार
MD News
खैर मे मामूली कहासुनी को लेकर कपड़े की दुकान के सेल्समैनों के साथ दबंगो ने की जमकर मारपीट, घटना का वीडियो हुआ CCTV में कैद, खैर कस्बा की घटना दो अभियुक्त गिरफ्तार
More news from Aligarh and nearby areas
- खैर मे मामूली कहासुनी को लेकर कपड़े की दुकान के सेल्समैनों के साथ दबंगो ने की जमकर मारपीट, घटना का वीडियो हुआ CCTV में कैद, खैर कस्बा की घटना दो अभियुक्त गिरफ्तार1
- गोंडा पुलिस की बड़ी कामयाबी: इंस्पेक्टर सरिता सिंह के नेतृत्व में दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटर बरामद गोंडा | अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गोंडा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। तेजतर्रार इंस्पेक्टर सरिता सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो शातिर चोरों को रंगे हाथों दबोचते हुए चोरी की गई मोटर बरामद कर ली है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को कानूनी कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है। प्रमुख बिंदु: बड़ी कार्यवाही की झलक सटीक घेराबंदी: मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर सरिता सिंह ने टीम के साथ मिलकर जाल बिछाया और संदिग्धों को दबोच लिया। बरामदगी: पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी की गई मोटर सुरक्षित बरामद की है। आरोपी जेल रवाना: पकड़े गए दोनों चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। "अपराध और अपराधियों के लिए गोंडा क्षेत्र में कोई जगह नहीं है। पुलिस की सक्रियता इसी तरह बनी रहेगी ताकि आम जनमानस सुरक्षित महसूस कर सके।" > — पुलिस प्रशासन का संदेश इलाके में पुलिस की सराहना इंस्पेक्टर सरिता सिंह की इस त्वरित और प्रभावी कार्यवाही से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा का भाव बढ़ा है। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की इस मुस्तैदी की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।1
- Post by Rajput Boy2
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किए गए बजट 2025/26 पर चर्चा और प्रेस वार्ता करने हाथरस पहुंचे राज्य सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री वाई पी सिंह पत्रकारों से वार्ता की इस दौरान जब उनसे एपस्टीन फाइल्स को लेकर सवाल किया तो उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन है।1
- सासनी। हाथरस के जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने शनिवार को संयुक्त रूप से सासनी कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने कोतवाली परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और अभिलेखों के रख-रखाव का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण की शुरुआत में डीएम और एसपी ने महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचकर वहां आने वाली फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण की स्थिति जांची। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।2
- यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बस से उतरे यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा, छह की मौत, एक घायल मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सुरीर थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 88 के पास सुबह करीब पौने तीन बजे हुआ। जानकारी के अनुसार दिल्ली के नांगलोई से कानपुर के रसूलाबाद जा रही एक निजी बस यमुना एक्सप्रेस-वे से गुजर रही थी। रास्ते में कुछ यात्रियों ने लघुशंका के लिए चालक से बस रोकने का अनुरोध किया। बताया जा रहा है कि चालक ने निर्धारित ग्रीन जोन में बस न रोककर सड़क किनारे ही बस खड़ी कर दी। इसके बाद कई यात्री बस से उतरकर नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक कंटेनर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कंटेनर ने बस के पास खड़े यात्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में औरैया के सरवा कटरा निवासी सोनू, बस्ती के अलेवल निवासी देवेश, कन्नौज के गणेश का पुरवा निवासी अस्लम, दिल्ली के प्रेम नगर निवासी संतोष सहित दो अन्य यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। दो मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। वहीं हादसे में औरैया के बेला निवासी अमर दुबे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार घटना के समय कोहरा नहीं था। सुरीर थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, लेकिन राहत एवं बचाव कार्य के बाद आवागमन सुचारू करा दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- सासनी । आगामी महाशिवरात्रि पर्व को जनपद में शांति, आपसी सौहार्द और उल्लास के साथ संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को सासनी कोतवाली परिसर में जिला अधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक (चिरंजीवी नाथ सिन्हा) ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान अधिकारियों ने त्योहार की तैयारियों की समीक्षा की और स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व आस्था और प्रेम का प्रतीक है, जिसे सभी को मिलजुलकर पारंपरिक भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने अपील की कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा न डाली जाए और निर्धारित रूटों का ही पालन किया जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद है, लेकिन व्यवस्था बनाए रखने में जनता का सहयोग अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि किसी व्यक्ति को अपने आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि या किसी अप्रिय घटना की जानकारी मिलती है, तो वह बिना किसी देरी के तत्काल संबंधित इलाका पुलिस को सूचित करें। समय पर सूचना मिलने से पुलिस त्वरित कार्रवाई कर सकेगी और किसी भी अप्रिय स्थिति को टाला जा सकेगा। अधिकारियों ने बैठक में मौजूद लोगों से अराजक तत्वों पर नजर रखने और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर न फैलाने की भी हिदायत दी।2
- पुरानी रंजिश के चलते 5 फरवरी को हाथरस के थाना सदबाद क्षेत्र के हाथरस रोड स्थित मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के बाहर हमरो के द्वारा की गई सैना के जवान की हत्या के बाद 6 फरवरो को जवान का अंतिम संस्कार सैन्य समान के साथ पैतृक गांव समदपुर में किया गया।1
- शिव पार्वती मैरिज होम में 9वीं पुण्यतिथि पर लगाया गया रक्तदान शिविर,सैकड़ों लोगों ने किया रक्तदान,रक्तदाताओं को मोबाइल फोन देकर किया सम्मानित।। जनपद मथुरा के कस्बा शेरगढ़ स्थित शिव पार्वती मैरिज होम में पूर्णिमा ब्लड बैंक कोशिकलां के द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया जिस में कस्बा शेरगढ़ क्षेत्र के सैकड़ों रक्तदाताओं ने जमकर रक्तदान किया जिस में ब्लड डोनेट करने वाले रक्तदाताओं को मोबाइल फोन और प्रशस्ति पत्र देकर सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया रक्तदान शिविर कार्यक्रम के आयोजक कपिल प्रताप बौहरे ने बताया कि आज हमारे पिताजी स्वर्गीय प्रताप सिंह बौहरे जी की 9वीं पुण्यतिथि पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है आज के रक्तदान शिविर में गुर्जर महासभा के बृज क्षेत्र अध्यक्ष वीरचंद गुर्जर एवं भाजपा नेता ने रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की जिस में क्षेत्र के सैकड़ों रक्तदाताओं ने रक्तदान किया और बताया कि ये संस्था जगह जगह कैम्प लगा कर ब्लड लेकर जरुरत पड़ने पर जरूरतमंद व्यक्तियों को बिना पैसे के ब्लड उपलब्ध करवाती रक्तदान एक महादान है जो किसी की भी जान बचा सकता है जिस में मुख्य रूप से डॉक्टर सुशील कुमार व मोहित सारस्वत ने समस्त स्टॉफ जीतू,सौरव,धर्मेंद्र, आदि के साथ में कैम्प की देखभाल करी जिस में शेरगढ़ मुख्य अतिथि LSS बैंक के चेयरमैन कपिल प्रताप सिंह बौहरे जी,दिनेश बौहरेजी, बीरचन्द गुर्जर भाजपा नेता एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष बृज क्षेत्र उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय गुर्जर महासभा,बिजेंद्र प्रधान,हरीश बौहरे जी,महेश प्रधान,बांके लाल गर्ग,कैलाश प्रधान आदि मौजूद रहे।।2