logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नशामुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,बालाघाट शहर के भटेरा चौकी स्थित 'नया जीवन नशा मुक्ति केंद्र का है मामला,,

2 hrs ago
user_INDRAJEET SINGH DASHMER
INDRAJEET SINGH DASHMER
पत्रकार Balaghat, Madhya Pradesh•
2 hrs ago

नशामुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,बालाघाट शहर के भटेरा चौकी स्थित 'नया जीवन नशा मुक्ति केंद्र का है मामला,,

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जिले में भवन निर्माण कार्यों को व्यवस्थित और गुणवत्ता-युक्त बनाने के लिए भवन निर्माण ठेकेदार संघ ने अब सख़्त रुख अपना लिया है। संघ द्वारा जारी सूचना के अनुसार नवीन पंजीयन और पंजीयन नवीनीकरण की अंतिम तारीख 15 फरवरी तय है, जबकि आज की तारीख से देखा जाए तो ठेकेदारों के पास केवल 8 दिन का समय शेष रह गया है।
    1
    जिले में भवन निर्माण कार्यों को व्यवस्थित और गुणवत्ता-युक्त बनाने के लिए भवन निर्माण ठेकेदार संघ ने अब सख़्त रुख अपना लिया है। संघ द्वारा जारी सूचना के अनुसार नवीन पंजीयन और पंजीयन नवीनीकरण की अंतिम तारीख 15 फरवरी तय है, जबकि आज की तारीख से देखा जाए तो ठेकेदारों के पास केवल 8 दिन का समय शेष रह गया है।
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    30 min ago
  • Post by INDRAJEET SINGH DASHMER
    1
    Post by INDRAJEET SINGH DASHMER
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    पत्रकार Balaghat, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • Post by अर्जुन सिंह
    1
    Post by अर्जुन सिंह
    user_अर्जुन सिंह
    अर्जुन सिंह
    Local Politician बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • वारासिवनी । देवधर मैदान वारासिवनी में खेली जा रही देवधर ट्रॉफी के सातवें दिन पुल बी के प्री क्वार्टर फाईनल मैच में करीम स्पोट्र्स क्लब नागपुर ने एस एस एकेडमी गोंदिया को 27 रनों से हराकर क्वार्टर फाईनल में प्रवेश कर लिया है। नागपुर के खिलाड़ी आकाश कोम्बे को मैन ऑफ द मैच घोषित कर पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मैच में अतिथि के रुप में नगर की चिकित्सा क्षेत्र की जानी मानी हस्तियॉ डॉक्टर अशोक सुराना, डॉक्टर रविंद्र ताथोड़, डॉक्टर निलेश शिवहरे, डॉक्टर अनिल श्रीवास, डॉक्टर अमित लोधी, डॉक्टर सत्यम शर्मा, डॉक्टर विवेक शेडें एवं डॉक्टर श्रीमती भारती सुराणा, डॉक्टर मोनिका सोनेकर के साथ ही पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल, नपा भूतपूर्व अध्यक्ष स्मिता जायसवाल, आरती सोनेकर, मनीषा पिपरेवार, श्रुति पालीवाल, ममता बंसोड एवं अनुजा श्रीवास्तव उपस्थित रहे। आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पहार एवं पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद अतिथियों ने मैदान पर दोनों टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। राष्ट्रगान के बाद हुए टॉस में गोंदिया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया और नागपूर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। गोंदिया के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही सटीक लाइन लेंथ पर गेंदबाजी की, जिससे नागपुर के सलामी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं मिला। नागपुर की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 150 रन बनाए। जिसमें कप्तान मोहम्मद करीम ने टीम को संभालते हुए 45 गेंदों में 48 रनों की शानदार पारी खेली। बल्लेबाज आकाश कोम्बे ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरते हुए 24 गेंदों में 33 रन जोड़े, वहीं आर्यन मेश्राम ने 21 गेंदों में 29 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। गोंदिया की ओर से सबसे घातक गेंदबात अक्षत एम खरे साबित हुए। जिन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में मात्र 24 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। वहीं हर्ष शंखपाल और श्रेयश पडोले ने भी 2-2 विकेट लेकर नागपुर की रन गति पर लगाम लगाए रखी। 151 रन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मैदान में उतरे गोंदिया के खिलाडिय़ों की शुरुआत धीमी रही और नागपूर के गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के सामने गोंदिया के खिलाडिय़ों को अपने हाथ खोलने का मौका नहीं मिला, जिससे गोंदिया की टीम के विकेट एक नियमित अंतराल में गिरते रहे। उसके बावजूद मध्यक्रम के बल्लेबाज राजीव धाली और हर्ष शंखपाल ने संघर्षपूर्ण पारियां खेली, लेकिन वे टीम को जीत की दहलीज तक नहीं ले जा सके। बल्लेबाज राजीव धाली ने 38 गेंदों में 4 चौके व 2 छक्के की मदद से 42 रन, हर्ष शंखपाल ने 34 गेंदों में 3 चौके व एक छक्के की मदद से नाबाद 40 रन की पारी खेली, कप्तान सचिन शेंडे मात्र 6 रन बनाकर पैवेलियन वापस लौट गए। गोंदिया की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 123 रन ही बना पाई। नागपुर के फिरकी गेंदबाज आकाश कोम्बे की फिरकी ने गोंदिया के बल्लेबाजों पर जादू का काम किया और आकाश ने गोंदिया के 3 बल्लेबाजों को आऊट कर बाहर का रास्ता दिखाया। आकाश कोम्बे ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट, देवांश पटेल ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट, रॉबिन सिंह ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट और कप्तान मोहम्मद करीम ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 11 रन दिए। अतिथियों द्वारा 24 गेंदों में 33 रन बनाने व 4 ओवर में 3 विकेट लेने वाले आकाश कोम्बे को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए अतिथि डॉक्टर सत्यम शर्मा ने कहा कि क्रिकेट भारत का सबसे लोकप्रिय खेल हैं, जो बच्चों और युवाओं में गजब का उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। डॉक्टर मोनिका सोनेकर ने कहा कि देवधर ट्रॉफी जैसे राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट स्थानीय प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा मंच हैं। खिलाडिय़ों को दबाव में आने के बजाय अपने खेल का पूरा आनंद लेना चाहिए। देवधर ट्राफी के बारे में अपना अनुभव साझा करते हुए डाक्टर विवेक शेडें ने बताया कि वह स्वयं भी कभी इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट का हिस्सा रहे थे। उन्होंने इस प्रतिष्ठित मंच पर खेलने को खिलाड़ी के जीवन की बड़ी उपलब्धि बताया। सभी वक्ताओं ने खिलाडिय़ों और दर्शकों से आगामी मैचों में भी खेल भावना बनाए रखने का आग्रह किया।
    1
    वारासिवनी । देवधर मैदान वारासिवनी में खेली जा रही देवधर ट्रॉफी के सातवें दिन पुल बी के प्री क्वार्टर फाईनल मैच में करीम स्पोट्र्स क्लब नागपुर ने एस एस एकेडमी गोंदिया को 27 रनों से हराकर क्वार्टर फाईनल में प्रवेश कर लिया है। नागपुर के खिलाड़ी आकाश कोम्बे को मैन ऑफ द मैच घोषित कर पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मैच में अतिथि के रुप में नगर की चिकित्सा क्षेत्र की जानी मानी हस्तियॉ डॉक्टर अशोक सुराना, डॉक्टर रविंद्र ताथोड़, डॉक्टर निलेश शिवहरे, डॉक्टर अनिल श्रीवास, डॉक्टर अमित लोधी, डॉक्टर सत्यम शर्मा, डॉक्टर विवेक शेडें एवं डॉक्टर श्रीमती भारती सुराणा, डॉक्टर मोनिका सोनेकर के साथ ही पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल, नपा भूतपूर्व अध्यक्ष स्मिता जायसवाल, आरती सोनेकर, मनीषा पिपरेवार, श्रुति पालीवाल, ममता बंसोड एवं अनुजा श्रीवास्तव उपस्थित रहे। आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पहार एवं पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद अतिथियों ने मैदान पर दोनों टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। राष्ट्रगान के बाद हुए टॉस में गोंदिया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया और नागपूर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। गोंदिया के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही सटीक लाइन लेंथ पर गेंदबाजी की, जिससे नागपुर के सलामी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं मिला। नागपुर की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 150 रन बनाए। जिसमें कप्तान मोहम्मद करीम ने टीम को संभालते हुए 45 गेंदों में 48 रनों की शानदार पारी खेली। बल्लेबाज आकाश कोम्बे ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरते हुए 24 गेंदों में 33 रन जोड़े, वहीं आर्यन मेश्राम ने 21 गेंदों में 29 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। गोंदिया की ओर से सबसे घातक गेंदबात अक्षत एम खरे साबित हुए। जिन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में मात्र 24 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। वहीं हर्ष शंखपाल और श्रेयश पडोले ने भी 2-2 विकेट लेकर नागपुर की रन गति पर लगाम लगाए रखी। 151 रन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मैदान में उतरे गोंदिया के खिलाडिय़ों की शुरुआत धीमी रही और नागपूर के गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के सामने गोंदिया के खिलाडिय़ों को अपने हाथ खोलने का मौका नहीं मिला, जिससे गोंदिया की टीम के विकेट एक नियमित अंतराल में गिरते रहे। उसके बावजूद मध्यक्रम के बल्लेबाज राजीव धाली और हर्ष शंखपाल ने संघर्षपूर्ण पारियां खेली, लेकिन वे टीम को जीत की दहलीज तक नहीं ले जा सके। बल्लेबाज राजीव धाली ने 38 गेंदों में 4 चौके व 2 छक्के की मदद से 42 रन, हर्ष शंखपाल ने 34 गेंदों में 3 चौके व एक छक्के की मदद से नाबाद 40 रन की पारी खेली, कप्तान सचिन शेंडे मात्र 6 रन बनाकर पैवेलियन वापस लौट गए। गोंदिया की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 123 रन ही बना पाई। नागपुर के फिरकी गेंदबाज आकाश कोम्बे की फिरकी ने गोंदिया के बल्लेबाजों पर जादू का काम किया और आकाश ने गोंदिया के 3 बल्लेबाजों को आऊट कर बाहर का रास्ता दिखाया। आकाश कोम्बे ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट, देवांश पटेल ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट, रॉबिन सिंह ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट और कप्तान मोहम्मद करीम ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 11 रन दिए। अतिथियों द्वारा 24 गेंदों में 33 रन बनाने व 4 ओवर में 3 विकेट लेने वाले आकाश कोम्बे को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए अतिथि डॉक्टर सत्यम शर्मा ने कहा कि क्रिकेट भारत का सबसे लोकप्रिय खेल हैं, जो बच्चों और युवाओं में गजब का उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। डॉक्टर मोनिका सोनेकर ने कहा कि देवधर ट्रॉफी जैसे राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट स्थानीय प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा मंच हैं। खिलाडिय़ों को दबाव में आने के बजाय अपने खेल का पूरा आनंद लेना चाहिए। देवधर ट्राफी के बारे में अपना अनुभव साझा करते हुए डाक्टर विवेक शेडें ने बताया कि वह स्वयं भी कभी इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट का हिस्सा रहे थे। उन्होंने इस प्रतिष्ठित मंच पर खेलने को खिलाड़ी के जीवन की बड़ी उपलब्धि बताया। सभी वक्ताओं ने खिलाडिय़ों और दर्शकों से आगामी मैचों में भी खेल भावना बनाए रखने का आग्रह किया।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    Waraseoni, Balaghat•
    22 hrs ago
  • सरकारी अस्पताल कटंगी में शुक्रवार की रात्रि करीब 9 बजे जमकर बवाल हुआ है। सड़क हादसे में घायल होने वाले कुछ लोगों को यहां उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया। परंतु घायलों को जिला अस्पताल जाने के लिए सरकारी अस्पताल से सरकारी एंबुलेंस यानी संजीवनी 108 नहीं मिल पाई। इसी बात को लेकर यहां पर जमकर बवाल मचाया। बात इतनी बिगड़ गई की अस्पताल कर्मचारियों को पुलिस को सूचना देना पड़ा। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जैसे-तैसे बवाल को शांत करवाया। वहीं दूसरी तरफ घायल के परिजनों ने प्राइवेट वाहन से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। आखिरकार यह नौबत क्यों आई जब इस बात की पड़ताल की गई तो पता चला की संजीवनी 108 का प्रबंधन ही ‘कुप्रबंधन’ के पास है।
    1
    सरकारी अस्पताल कटंगी में शुक्रवार की रात्रि करीब 9 बजे जमकर बवाल हुआ है। सड़क हादसे में घायल होने वाले कुछ लोगों को यहां उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया। परंतु घायलों को जिला अस्पताल जाने के लिए सरकारी अस्पताल से सरकारी एंबुलेंस यानी संजीवनी 108 नहीं मिल पाई। इसी बात को लेकर यहां पर जमकर बवाल मचाया। बात इतनी बिगड़ गई की अस्पताल कर्मचारियों को पुलिस को सूचना देना पड़ा। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जैसे-तैसे बवाल को शांत करवाया। वहीं दूसरी तरफ घायल के परिजनों ने प्राइवेट वाहन से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। आखिरकार यह नौबत क्यों आई जब इस बात की पड़ताल की गई तो पता चला की संजीवनी 108 का प्रबंधन ही ‘कुप्रबंधन’ के पास है।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    पत्रकार कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    45 min ago
  • *आमटपानी में श्रीमद् भागवत कथा का भावपूर्ण समापन* _सुदामा चरित्र, शुकदेव विदाई व व्यास पूजन ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया_ कुरई - आमटपानी की पावन धरा पर जिला पंचायत सदस्य श्री तेजसिंह रघुवंशी के निज निवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के सातवें एवं अंतिम दिवस शनिवार को कथा का भावपूर्ण समापन हुआ। इस अवसर पर कथा व्यास परम पूज्य संत श्री कमलेश जी मुरारी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के परम सखा सुदामा चरित्र, महर्षि शुकदेव जी की विदाई तथा व्यासजी पूजन के पावन प्रसंगों का मार्मिक वर्णन किया। कथा व्यास श्री कमलेश जी मुरारी महाराज ने सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि निर्धन ब्राह्मण सुदामा द्वारा लाई गई एक मुट्ठी चिवड़े को भगवान श्रीकृष्ण ने अमूल्य प्रेम मानकर स्वीकार किया। उन्होंने ठाकुरजी के वचन — “सखा! तेरी भेंट मेरे लिए अमृत समान है” — का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रभु के दरबार में धन नहीं, केवल निष्कलंक प्रेम का महत्व होता है। इसके पश्चात शुकदेव जी की विदाई का प्रसंग सुनाया गया, जिसमें बताया गया कि परम वैरागी महर्षि शुकदेव जी ने सात दिनों तक भागवत अमृत का उपदेश देकर राजा परीक्षित का उद्धार किया और स्वयं ब्रह्मलीन हो गए। यह प्रसंग वैराग्य और त्याग की सर्वोच्च मिसाल है। कथा के दौरान संत श्री कमलेश जी ने कहा कि समाज का एक व्यक्ति भी जब अच्छे स्थान पर पहुंचता है, तो वह अनेक लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सच्चे प्रेम और भक्ति में ऊंच-नीच, अमीरी-गरीबी का कोई स्थान नहीं होता। कथा के अंत में व्यासजी पूजन एवं कथा-यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। व्यासपीठ पर पुष्पांजलि, दुग्धाभिषेक एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। संत श्री ने कहा कि सुदामा चरित्र भक्ति में भाव की महत्ता, शुकदेव विदाई वैराग्य की चरम अवस्था और व्यास पूजन गुरु के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। शनिवार को कथा विश्राम के बाद रविवार को हवन, पूजन के उपरांत महाप्रसाद एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
    3
    *आमटपानी में श्रीमद् भागवत कथा का भावपूर्ण समापन*
_सुदामा चरित्र, शुकदेव विदाई व व्यास पूजन ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया_
कुरई - आमटपानी की पावन धरा पर जिला पंचायत सदस्य श्री तेजसिंह रघुवंशी के निज निवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के सातवें एवं अंतिम दिवस शनिवार को कथा का भावपूर्ण समापन हुआ। इस अवसर पर कथा व्यास परम पूज्य संत श्री कमलेश जी मुरारी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के परम सखा सुदामा चरित्र, महर्षि शुकदेव जी की विदाई तथा व्यासजी पूजन के पावन प्रसंगों का मार्मिक वर्णन किया।
कथा व्यास श्री कमलेश जी मुरारी महाराज ने सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि निर्धन ब्राह्मण सुदामा द्वारा लाई गई एक मुट्ठी चिवड़े को भगवान श्रीकृष्ण ने अमूल्य प्रेम मानकर स्वीकार किया। उन्होंने ठाकुरजी के वचन —
“सखा! तेरी भेंट मेरे लिए अमृत समान है” — का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रभु के दरबार में धन नहीं, केवल निष्कलंक प्रेम का महत्व होता है।
इसके पश्चात शुकदेव जी की विदाई का प्रसंग सुनाया गया, जिसमें बताया गया कि परम वैरागी महर्षि शुकदेव जी ने सात दिनों तक भागवत अमृत का उपदेश देकर राजा परीक्षित का उद्धार किया और स्वयं ब्रह्मलीन हो गए। यह प्रसंग वैराग्य और त्याग की सर्वोच्च मिसाल है।
कथा के दौरान संत श्री कमलेश जी ने कहा कि समाज का एक व्यक्ति भी जब अच्छे स्थान पर पहुंचता है, तो वह अनेक लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सच्चे प्रेम और भक्ति में ऊंच-नीच, अमीरी-गरीबी का कोई स्थान नहीं होता।
कथा के अंत में व्यासजी पूजन एवं कथा-यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। व्यासपीठ पर पुष्पांजलि, दुग्धाभिषेक एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। संत श्री ने कहा कि सुदामा चरित्र भक्ति में भाव की महत्ता, शुकदेव विदाई वैराग्य की चरम अवस्था और व्यास पूजन गुरु के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।
शनिवार को कथा विश्राम के बाद रविवार को हवन, पूजन के उपरांत महाप्रसाद एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का बादलपार में हुआ भव्य स्वागत* *7 फरवरी को ग्राम पारसपानी में बैठक में भाग लेंगे* कुरई विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बादल पर में 6 फरवरी को रात्रि 8 बजे पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का नागपुर से कर्माझिरी जाते समय घुमक्कड़ प्रदेश अध्यक्ष देवी सिंह के निज निवास पर अल्प समय के लिए रुके एवं श्री सिंह के साथ केवलारी विधायक रजनी सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश मरावी पूर्व जिला अध्यक्ष पप्पू राजकुमार खुराना, अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे इसी दौरान सिंह देवी सिंह चौहान के निवास में पहुंचकर परिजनों से भेंट किया तत्पश्चात ग्राम कर्मझिरी में विश्राम किये एवं 7 फरवरी को ग्राम पारस पानी में आज साथ फरवरी को ग्राम पारसपानी में कांग्रेसी समिति का गठन हेतु बैठक में भाग लेंगे
    2
    *पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का बादलपार में हुआ भव्य स्वागत*
*7 फरवरी को ग्राम पारसपानी में बैठक में भाग लेंगे*
कुरई विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बादल पर में 6 फरवरी को रात्रि 8 बजे पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह  का नागपुर से कर्माझिरी जाते समय घुमक्कड़ प्रदेश अध्यक्ष देवी सिंह के निज निवास पर अल्प समय के लिए रुके एवं श्री सिंह के साथ केवलारी विधायक रजनी सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश मरावी पूर्व जिला अध्यक्ष पप्पू राजकुमार खुराना, अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे इसी दौरान  सिंह देवी सिंह चौहान के निवास में पहुंचकर परिजनों से भेंट किया तत्पश्चात ग्राम कर्मझिरी में विश्राम किये एवं 7 फरवरी को ग्राम पारस पानी में आज साथ फरवरी को ग्राम पारसपानी में कांग्रेसी समिति का गठन हेतु बैठक में भाग  लेंगे
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार Kurai, Seoni•
    9 hrs ago
  • प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संभावित बालाघाट दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। शनिवार को सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने मुख्यमंत्री के आगमन पर घेराव की चेतावनी दी है
    1
    प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संभावित बालाघाट दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। शनिवार को सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने मुख्यमंत्री के आगमन पर घेराव की चेतावनी दी है
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    57 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.