कृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील 17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा संकल्प का एक दीप *बलरामपुर* प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को समर्पित सेवा संकल्प अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में किया जा रहा है। अभियान के तहत 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित करने की पहल की गई है। आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रोद्योगिकी, मछली पालन एवं पशुधन विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने छत्तीसगढ़वासियों के साथ-साथ अपने गृह जिला बलरामपुर के नागरिकों से भी विशेष अपील की है। मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर की शाम प्रत्येक परिवार अपने घर, गांव और बूथ पर एक दीप अवश्य जलाए। यह दीप केवल रोशनी का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, विश्वास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक होगा। उन्होंने नागरिकों से आत्मीय अपील करते हुए कहा कि हर परिवार, युवा, माता-बहनों और नागरिकों से आग्रह करता हूं कि 17 सितंबर को अपने घर में एक दीप जरूर जलाएं और सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनें। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता की सहभागिता से 17 सितंबर का दिन सेवा और संकल्प के संदेश से रोशन होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है और विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने आह्वान किया कि 17 सितंबर की शाम हर घर सेवा और संकल्प के दीप से जगमगाए। सभी नागरिक अपना एक दीप जलाकर इस जनअभियान का हिस्सा बनें और सेवा, समर्पण तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करें l

- चिनिया में बाइक और हाइवा की जोरदार टक्कर, राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल चिनिया से हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनिया। थाना क्षेत्र के रानीचेरी गांव स्थित आहर के पास बाइक और हाइवा की जोरदार टक्कर में कोल्हूवा गांव निवासी आहद मंसूरी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से उन्हें एंबुलेंस के जरिए चिनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक कृष्ण कुमार ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार आहद मंसूरी प्रतिदिन की तरह राजमिस्त्री का काम करने चिनिया मुख्यालय आ रहे थे। इसी दौरान चिनिया-खुथुआ मोड़ मुख्य सड़क पर रानीचेरी गांव स्थित आहर के पास विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर तथा दाहिने बांह में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही चिनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा को चालक समेत जब्त कर थाना परिसर ले आई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।1
- बारिश का कारण हम लोग अहमदाबाद में फसे हैं और आप लोग का सपॉटचाहिए1
- ग्रामीणों एवं बच्चे की सुविधा के लिए पूर्व मुखिया मालती देवी ने निजी खर्च से बनवाई 500 मीटर कच्ची सड़क इस संबंध में आज मंगलवार सुबह आठ बजे पूर्व मुखिया मालती देवी ने बताया कि रंका प्रखंड के सोनदाग पंचायत में ग्रामीणों के आवागमन की समस्या को देखते हुए पंचायत की पूर्व मुखिया मालती देवी ने अपने निजी खर्च से गौरा टिकर विद्यालय से बबनदह अखाड़ा तक करीब 500 मीटर कच्ची सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया है। सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों के साथ-साथ विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों को भी आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। इस संबंध में पूर्व मुखिया मालती देवी ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में सोनदाग पंचायत के विभिन्न गांवों की सड़कें काफी जर्जर हो गई हैं। बारिश के दिनों में सड़कों पर कीचड़ और गड्ढों के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। कई स्थानों पर सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए पंचायत की विभिन्न जर्जर सड़कों की मरम्मत अपने निजी खर्च से कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में गौरा टिकर विद्यालय से बबनदाहा अखाड़ा तक 500 मीटर कच्ची सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से विद्यालय जाने वाले बच्चों और ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। मालती देवी ने बताया कि आगे भी जरूरत के अनुसार अन्य जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने का प्रयास जारी रहेगा।1
- विधायक जयराम महतो (टाईगर जयराम महतो) अपने विधानसभा क्षेत्र (डुमरी) के भ्रमण के दौरान नावाडीह प्रखंड के बाराडीह गांव से गुजर रहे थे। इस घटना से जुड़े मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं: घटना का स्थान: वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के बाराडीह गांव से होकर जा रहे थे। [1, 2, 3] बुजुर्ग महिला की पुकार: वहां रहने वाली एक बुजुर्ग महिला (जो जन्म से ही दृष्टिहीन हैं और घर में अकेली रहती हैं) ने उनकी गाड़ी देखकर उन्हें आवाज लगाई और उनसे अपना जर्जर घर देखने का आग्रह किया। [1, 2] जयराम महतो का कदम: महिला की पुकार सुनकर जयराम महतो ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और महिला के घर पहुंचे। [1, 2] मदद का हाथ: घर की खराब हालत (जिसकी छत से बारिश का पानी टपक रहा था) को देखने के बाद, उन्होंने महिला को घर की मरम्मत और एस्बेस्टस की छत डलवाने के लिए तुरंत आर्थिक सहायता दी। गाड़ी में उस वक्त पर्याप्त कैश न होने के कारण उन्होंने कुछ नकद राशि दी और बाकी सहायता अपने निजी वेतन से चेक के माध्यम से देने का भरोसा दिया। जयराम महतो ने बुजुर्ग महिला की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, जर्जर घर की कराई ... 10 Sept 2026 — जयराम महतो ने बुजुर्ग महिला की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, जर्जर घर की कराई जाएगी मरम्मत #बोकारो: अपने विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान विधायक जयराम महतो नावाडीह प... बुजुर्ग महिला की पुकार पर रुकी जयराम महतो की स्कॉर्पियो, जर्जर घर देख की .. डुमरी विधायक जयराम महतो ने बुजुर्ग महिला का टूटा घर बनाने में किया मदद ... 11 Sept 2026 — डुमरी विधायक जयराम महतो ने बुजुर्ग महिला का टूटा घर बनाने में किया मदद, दिया l2
- 10 महीने बाद भी नहीं मिला इंसाफ। पलामू डीसी के समक्ष भूख हड़ताल करने की दी चेतावनी। पलामू जिला के चैनपुर थाना के कोशियारा के रितु को 10महीने बाद भी नहीं मिला इंसाफ1
- अब इंतजार खत्म आप भी अपना डीलर के खिलाफ करे कम्प्लेन अगर राशन में कोई दिक्कत हो तो अब इंतजार खत्म आप भी अपना डीलर के खिलाफ करे कम्प्लेन अगर राशन में कोई दिक्कत हो तो1
- खेत में काम के दौरान दो मजदूरों में खूनी संघर्ष,वृद्ध गंभीर रूप से घायल,रेफर, आरोपी पुलिस हिरासत में दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया गांव के पूर्व प्रधान संजय जायसवाल के खेत पर काम करने के दौरान सोमवार दोपहर तीन बजे दो मजदूरों के बीच आपसी विवाद में हिंसक झड़प हो गई। मारपीट में एक 65 वर्षीय वृद्ध मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। घायल कमलापति मिश्रा (65)पुत्र बेचन मिश्रा, निवासी चकिया चंदौली, बीते एक साल से पूर्व प्रधान के यहाँ रहकर उनके खेत में काम कर रहे थे।आज सोमवार दोपहर 3 बजे खेत में काम के दौरान एक मजदूर से उनकी किसी बात को लेकर विवाद हो गया ।विवाद के दौरान आरोपी ने कमलापति को सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर खून से लथपथ लहलुहान कर दिया और कुल्हाड़ी लहराने लगा ।घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष मौर्य को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। घायल कमलापति को 112 पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया। सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. सुनील ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रेफर कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि घटना में कमलापति के सिर पर गंभीर चोटें आई है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है । वहीं पुलिस आरोपी को गिरफ्त में लेकर मामले की जांच में जुट गई है ।3
- किसान भाइयों के लिए सब्सिडी के साथ गेहू धान काटने वाली बड़ी मशीन l धान और गेहूं काटने वाली मशीन (रीपर या हार्वेस्टर) पर किसानों को सरकार द्वारा 40% से 80% तक की Sub-mission On Agriculture Mechanization योजना के तहत सब्सिडी दी जाती है। [1, 2] सब्सिडी कैसे मिलती है? पोर्टल पर पंजीकरण: किसानों को अपने राज्य के कृषि विभाग या DBT Portal पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होता है। [1, 2] दस्तावेज़: आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन के कागजात (खतौनी/लगान रसीद) और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करने होते हैं। [1, 2] स्वीकृति और खरीद: कृषि विभाग से मंजूरी मिलने के बाद, किसान सूचीबद्ध (approved) डीलर से मशीन खरीदते हैं, जिसके बाद सब्सिडी की राशि सीधे किसान के बैंक खाते में भेज दी जाती है। [1, 2] बड़ी मशीन (कंबाइन हार्वेस्टर या पावर रीपर) कहाँ मिलती है? अधिकृत डीलर: हर राज्य के जिला कृषि कार्यालय (Krishi Vibhag) द्वारा अनुमोदित कृषि यंत्र विक्रेता (authorized dealers) के पास ये बड़ी मशीनें उपलब्ध होती हैं। [1] निर्माता कंपनियाँ: पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बड़े औद्योगिक hubs या कृषि मेलों में बड़ी हार्वेस्टर और रीपर मशीनें मिलती हैं। ऑनलाइन माध्यमों जैसे Tractor Junction पर भी इनके डीलर्स और योजनाओं की जानकारी देखी जा सकती है।1