Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मां पीताम्बरा के दरबार में पहुंचकर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही, उन्होंने महाभारत कालीन वन खंडेश्वर महादेव का भी जलाभिषेक किया। इस अवसर पर उनके साथ सेवड़ा के विधायक प्रदीप अग्रवाल सहित अन्य भाजपा नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
P7 News Channel MP
दतिया में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मां पीताम्बरा के दरबार में पहुंचकर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही, उन्होंने महाभारत कालीन वन खंडेश्वर महादेव का भी जलाभिषेक किया। इस अवसर पर उनके साथ सेवड़ा के विधायक प्रदीप अग्रवाल सहित अन्य भाजपा नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ग्वालियर के मुरार स्थित सिद्धेश्वर नगर के आसमानी माता मंदिर बाथम में 12 जुलाई को भव्य आसमानी माता मेले का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष मोनू भारत सिंह बाथम ने सभी समाजबंधुओं और मित्रगणों से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन स्थल पर पहुंचने की अपील की है। उन्होंने सभी से माता रानी का आशीर्वाद लेने और इस मेले के माध्यम से समाज में भाईचारे, एकता और श्रद्धा का प्रतीक बनने का आह्वान किया है।1
- मध्यप्रदेश के भिण्ड प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लहार विधायक श्री अम्बरीश शर्मा के पैतृक गाँव सीकरी जागीर स्थित आवास पहुंचकर उनकी माताजी श्रीमती अरुणा देवी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्रीमती अरुणा देवी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। श्रीमती अरुणा देवी का लंबी बीमारी के बाद 09 जून 2026 को देहावसान हो गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और ढाँढ़स बंधाया। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।1
- Post by Deepak Prajapati1
- जौरा क्षेत्र के प्रसिद्ध पगारा डैम में एक सप्ताह के भीतर डूबने से दूसरी मौत होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हाल ही में शनिवार को मुरैना के काशीपुरा वार्ड क्रमांक-3 निवासी रामवीर इनदोलिया के 20 वर्षीय पुत्र राहुल इनदोलिया की डैम में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इससे कुछ दिन पहले संजय नगर, जौरा निवासी मातादीन गुर्जर के पुत्र अनिल गुर्जर की भी इसी डैम में डूबने से जान चली गई थी। बारिश के मौसम में पगारा डैम पर बड़ी संख्या में लोग घूमने और पिकनिक मनाने पहुंचते हैं, जिससे जलस्तर और पानी का बहाव बढ़ने पर हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसके बावजूद लोग गहरे पानी में उतरकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। लगातार हो रहे इन हादसों के बाद स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से गहरे पानी वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने, बैरिकेडिंग करने, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती करने और पर्यटकों को खतरनाक क्षेत्रों में जाने से रोकने की मांग की है। एक सप्ताह में हुई इन दो मौतों ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं। अब सबसे बड़ा प्रश्न यही खड़ा होता है कि क्या प्रशासन किसी और बड़े हादसे के बाद ही सुरक्षा के ठोस कदम उठाएगा, या समय रहते कोई प्रभावी व्यवस्था की जाएगी?1
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से अगवा की गई 11वीं कक्षा की एक छात्रा बदमाशों के चंगुल से भागकर सुरक्षित डबरा सिटी थाने पहुंच गई है। डबरा-झांसी हाईवे पर मौका पाकर बदमाशों की कैद से छूटी यह डरी-सहमी छात्रा लोगों से रास्ता पूछते हुए पुलिस थाने पहुंची और पुलिसकर्मियों को अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छात्रा के परिजनों को फोन कर सुरक्षित होने की सूचना दे दी है। यह पूरा सनसनीखेज मामला 8 जुलाई का है, जब टीकमगढ़ जिले के खरगापुर में रहने वाली यह छात्रा कोचिंग पढ़ने जा रही थी। रास्ते में कार सवार अज्ञात बदमाशों ने पता पूछने के बहाने उसे अपने पास बुलाया और जबरन कार में डालकर ले गए। बदमाशों ने उसे तीन दिनों तक अलग-अलग जगहों पर बंधक बनाकर रखा और वे उसे बेचने की फिराक में थे, लेकिन मौका मिलते ही छात्रा उनके चंगुल से सुरक्षित भाग निकली।3
- उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक पुलिसकर्मी और वकील के बीच मारपीट की घटना हुई है।1