Shuru
Apke Nagar Ki App…
आरा जंक्शन पर टेंपो चालक के पैर में लगा आग बाल बाल बचा टेंपो चालक
Bihar News 24
आरा जंक्शन पर टेंपो चालक के पैर में लगा आग बाल बाल बचा टेंपो चालक
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Bihar News 241
- उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा और आदर्शों का प्रतीक है। रामनवमी का यह पावन पर्व समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भावना का संदेश देता है। सभी लोग मिलजुलकर इस त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।1
- आरा से संजय श्रीवास्तव की रिपोर्ट रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल भक्तों के बीच बांटा गया शीतल पेय एवं मिष्ठान नगर रामलीला समिति ट्रस्ट आरा द्वारा लगाया गया स्टॉल ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना सिंह ने प्रभु श्रीराम की आरती की आरा शहर के डीटी रोड स्थित बाल हिन्दी पुस्तकालय के समीप शुक्रवार को नगर रामलीला समिति ट्रस्ट द्वारा रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल भक्तों के स्वागत में स्टॉल लगाया गया। जहां राम भक्तों को पेठा, गुड व बुंदिया से निर्मित लड्डू, गुल्कोन -डी तथा शुद्ध जल का वितरण किया गया। इस मौके पर नगर रामलीला समिति ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना सिंह ने रथ पर सवार प्रभु श्रीराम की आरती की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के मौके पर रामनवमी शोभा यात्रा निकाली जाती है। इस शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, यह हमारे शहर आरा के लिए गौरव की बात है, उन्होंने कहा कि राम भक्त संयमित तरीके से अपनी-अपनी झांकी को लेकर निकले। आज नगर रामलीला समिति ट्रस्ट द्वारा राम भक्तों के बीच पेठा, गुड़ व बुंदिया से निर्मित लड्डू तथा शुद्ध पानी का बोतल वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि नगर रामलीला समिति ट्रस्ट आगे भी कई तरह के धार्मिक व सामाजिक कार्य में अपनी सहभागिता निभाएगा। इस अवसर पर नगर रामलीला समिति ट्रस्ट के सचिव विष्णु शंकर, कोषाध्यक्ष कर्नल राणा प्रताप सिंह, ट्रस्टी राम कुमार सिंह, डॉक्टर कृष्ण कुमार, अखिलेश्वर प्रसाद, हरखेन कुमार सिंह, देवदत सिंह, संजीव सिन्हा, पप्पू सिंह, अविनाश प्रसाद, रिटायर्ड डीएसपी, सुजीत कुमार सिंह, राकेश कुमार 'धन्नू', अमित कुमार 'भोलू' समेत अन्य लोग मौजूद रहें।1
- कॉमेंट में बताओ क्या हैं1
- रामनवमी की बिहार सहित पूरे भारत के हिन्दूओ के पावन पर्व की ढेरों बधाई,और सुभ कामना , प्रशांत किशोर, जनसुराज!1
- औरंगाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना अचानक सामने आई उसे वक्त जिस वक्त रामनवमी पर्व लेकर लोग खुशियों मनाने लगे हुए थे तभी यह घटना अचानक सामने आई जहां एक चाचा ने अपने 3 भतीजे-भतीजियों को कटर से काटकर मार डाला। बताया जा रहा है कि चाचा ने फुल साउंड में गाना बजाया और सभी को काटता गया। इस घटना की वजह है यह है की भतीजा भतीजी को दरवाजा खोलने में देरी होने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद खुद भी गला काटकर सुसाइड की कोशिश की। उसकी हालत भी गंभीर बनी है। घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के खुटहन गांव की है। मृतकों की पहचान गुड्डू पाल के बेटे अनीश कुमार (10), आयुष कुमार (7) और अनुष्का कुमारी (5) के रूम में हुई है। आरोपी अमंत पाल ने घटना को क्यों अंजाम दिया, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है। बताया जा रहा है कि आरोपी की अभी शादी नहीं हुई है। शुक्रवार की सुबह घर से बाइक पर सवार होकर कहीं निकला था। जब घर पहुंचा तो दरवाजा खटखटाया। उसकी भाभी अनीता देवी बाथरूम में नहा रही थी। जिसके कारण दरवाजा खोलने में देरी हुई। दरवाजा खोलने के बाद वह घर में घुसा और फुल साउंड में स्पीकर बजाकर कटर मशीन से तीनों बच्चों का बारी-बारी से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद का भी गला काट लिया। बच्चों के पिता गुड्डू ट्रेन में पैंट्री कार में खाना बनाने का काम करते हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चों के शव एक कमरे से मिले हैं। बॉडी एक साथ ही पड़ी थी। तीनों के गले पर गंभीर घाव हैं। कमरे में चारों ओर खून बिखरा है। पास ही चाचा भी पड़ा है। उसके भी गले से खून निकल रहा है। मौके पर पहुंचे लोगों ने सभी को खून से लथपथ देखा। इसके बाद पता चला कि चाचा की सांस चल रही है। लोगों ने एंबुलेंस को कॉल किया। पहले उसे हायर सेंटर लाया गया। हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर किया गया है।1
- अरवल। रामनवमी के पावन अवसर पर अरवल जिले के महुआ बाग से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक मनोज शर्मा एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर धर्मेंद्र कुमार उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संदेश देते हुए लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का आयोजन रामनवमी कमेटी के जिला अध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में किया गया। उनके साथ कमेटी के कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और शोभायात्रा को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका। पूरे शहर में जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंज उठा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।1
- Post by Bihar News 241