Shuru
Apke Nagar Ki App…
कल फिर कोटा-हाड़ौती में मौसम बिगड़ गया: कोटा शहर के साथ आसपास के गांवों में भी तेज बारिश की खबर, कई जगह मंडियों और खेतों में फसलें खराब होने से किसानों को भारी नुकसान... आज भी बारिश की आशंका... कल फिर कोटा-हाड़ौती में मौसम बिगड़ गया: कोटा शहर के साथ आसपास के गांवों में भी तेज बारिश की खबर, कई जगह मंडियों और खेतों में फसलें खराब होने से किसानों को भारी नुकसान... आज भी बारिश की आशंका...
Journalist Asif khan KOTA City NEWS
कल फिर कोटा-हाड़ौती में मौसम बिगड़ गया: कोटा शहर के साथ आसपास के गांवों में भी तेज बारिश की खबर, कई जगह मंडियों और खेतों में फसलें खराब होने से किसानों को भारी नुकसान... आज भी बारिश की आशंका... कल फिर कोटा-हाड़ौती में मौसम बिगड़ गया: कोटा शहर के साथ आसपास के गांवों में भी तेज बारिश की खबर, कई जगह मंडियों और खेतों में फसलें खराब होने से किसानों को भारी नुकसान... आज भी बारिश की आशंका...
More news from राजस्थान and nearby areas
- सीजफायर का आज पहला दिन: लेबनान पर इजरायल की बमबारी में 100 आमजन हताहत:1000 घायल: सीज़फ़ायर के बावजूद इजरायल की आक्रामकता जारी है...1
- कोटा राजस्थान बोटिंग, रंगारंग परेड और ड्रोन शो ने रोमांच से भर दी यादगार शाम रियल टेम्पल्स ऑफ इंडिया के विशेष आयोजन बच्चो के चहरे पर खिली मुस्कान मैजिक शो, फेसबुक पेंटिंग, ब्लॉक पेंटिंग तक बच्चों ने दिखाया उत्साह कोटा। समाज में संवेदनशीलता और करुणा के भाव को जीवंत रूप देते हुए रियल टेम्पल्स ऑफ इंडिया द्वारा सिटी पार्क में आयोजित “अनंत उत्सव –” विशेष बच्चों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बना। संस्थापक प्रांजल अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों की मासूम खुशियाँ, उत्साह और भावनाएँ हर पल में झलकती नजर आईं। अनंत युवा प्रतिष्ठान से प्रेरित इस आयोजन मे शहर के विभिन्न संस्थानों—बाधित बाल विकास केंद्र, श्री करणी नगर विकास समिति, गंगा विज़न, घुमंतू छात्रावास,तेजस्वनि बालिका छात्रावास,एलबीएस दिव्यांग विद्यार्थियों,शिवालिका व मधुस्मृति सहित अन्य संगठनों से जुड़े 472 से अधिक विशेष बच्चे एवं बालिकाएँ शामिल हुईं। सिमरन बब्बर ने बताया कि सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक चले इस आयोजन में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को एक सुरक्षित, आनंदमय और आत्मीय वातावरण प्रदान किया गया। सिटी पार्क के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच जब बच्चों ने बोटिंग का आनंद लिया, तो उनकी आंखों में उत्सुकता और चेहरे पर खिलखिलाहट साफ दिखाई दी। कई बच्चों के लिए यह अनुभव पहली बार था, जिसने उनके मन में रोमांच और आत्मविश्वास दोनों का संचार किया। मंजुल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में कलाकारों के साथ निकली रंगारंग परेड बच्चों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं रही। रंग-बिरंगे परिधानों और संगीत की धुनों के बीच बच्चे स्वयं को इस उत्सव का केंद्र महसूस करते नजर आए। वहीं रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों ने बच्चों को अपनी प्रतिभा व्यक्त करने का अवसर दिया, जिससे उनके भीतर छिपी अभिव्यक्ति को नई उड़ान मिली। शाम ढलते ही आयोजित ड्रोन शो और आतिशबाजी ने वातावरण को आलोकित कर दिया। आसमान में सजे रंगीन दृश्यों को देखकर बच्चों के चेहरे आश्चर्य और खुशी से दमक उठे। यह दृश्य उनके लिए एक सपने के साकार होने जैसा था।4
- झालावाड़, 07 अप्रैल। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने मंगलवार को तहसील कार्यालय बकानी का औचक निरीक्षण कर विभिन्न राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 में वसूली कार्य राज्य सरकार के निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 256-257 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आंतरिक लेखा जांच दल द्वारा इंगित आय संबंधी बकाया पैराज की पालना शीघ्र भिजवाने, भू-अभिलेख शाखा में लंबित अभिलेखों को जिला अभिलेखागार में जमा कराने तथा पंजीयन कार्य में चालू वित्तीय वर्ष में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।जिला कलेक्टर ने बकाया 34 नामांतरण एवं 9 सीमाज्ञान प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा। साथ ही 20 वर्ष पुराने तलफी योग्य रिकॉर्ड के निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार को भू-अभिलेख शाखा के कार्यों पर विशेष नियंत्रण रखने के लिए भी निर्देशित किया।निरीक्षण के दौरान फिडिलिटी बांड तैयार करने, पटवार भवनों के आवंटन में आ रही समस्याओं के शीघ्र समाधान तथा चरागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।1
- राजस्थान) से खास रिपोर्ट राजस्थान के नागौर जिले के एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पर इन दिनों एक अनोखा और रहस्यमयी घटनाक्रम चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक जन्मजात “दो पैर वाला बचड़ा” लोगों की आस्था का केंद्र बन गया है, जिसे देखने और उसके पास जाकर आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह बचड़ा प्रतिदिन ठीक दोपहर के समय विशेष प्रकार की हरकतें करता है, जिसे लोग “चमत्कार” मान रहे हैं। मान्यता है कि इस समय बचड़े के पास जाने से कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं में राहत मिलती है। यही कारण है कि आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज से भी लोग यहां पहुंच रहे हैं। कुछ श्रद्धालु इसे ईश्वरीय संकेत मानते हुए पूजा-अर्चना कर रहे हैं, वहीं कई लोग इसे महज एक संयोग या प्राकृतिक व्यवहार भी बता रहे हैं। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम ने इलाके में जिज्ञासा और चर्चा का माहौल बना दिया है।1
- Suno kahani..... YUDDH.1
- Post by Mahendar.merotha1
- इंद्रगढ़ में विधिक जागरूकता कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट ने छात्रों को साइबर सुरक्षा व कानून की दी जानकारी।21
- जंग का आज 39 वां दिन: ईरानी मिसाइलों का हाइफ़ा पर हमला: इज़राइली मिलिट्री रडार हिट होने की रिपोर्ट: 1 घंटे पहले जारी वीडियो...1