Shuru
Apke Nagar Ki App…
महोदय, हमारे जिले में 2 सांसद और साथ 07 विधायक है ,58 से 60 पंचायत सदस्य 1100 के आसपास प्रधान भी पाए जाते हैं अनगिनत पत्रकार बंधु भी पाए जाते हैं, परंतु लापता ऋतिक यादव के संदर्भ में सिर्फ एक समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राम पाल यादव जी और दो पत्रकार बंधुओ ने रितिक यादव के संदर्भ में प्रयास किया बाकी लोगों का हमारे परिवार ने ऐसा क्या बिगड़ा जिन्होंने मदद की बात तो दूर की है सोशल मीडिया पर भी उसे देखने का प्रयास नहीं किया, ध्यान रहे यह घटना आज हमारे साथ है कल किसी और के साथ भी हो सकती है स्थानिक पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन मुख्यमंत्री पोर्टल आईजी डीआइजी सभी से रितिक यादव गुमशुदा के लिए परिवार ने मदद मांगी है,हमआप लोगों से पुनः अनुरोध करते हैं कि शासन प्रशासन से बात करें,हम आपके संदेश आभारी रहेंगे 9670579018,9450768116
Bijendra Yadav
महोदय, हमारे जिले में 2 सांसद और साथ 07 विधायक है ,58 से 60 पंचायत सदस्य 1100 के आसपास प्रधान भी पाए जाते हैं अनगिनत पत्रकार बंधु भी पाए जाते हैं, परंतु लापता ऋतिक यादव के संदर्भ में सिर्फ एक समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राम पाल यादव जी और दो पत्रकार बंधुओ ने रितिक यादव के संदर्भ में प्रयास किया बाकी लोगों का हमारे परिवार ने ऐसा क्या बिगड़ा जिन्होंने मदद की बात तो दूर की है सोशल मीडिया पर भी उसे देखने का प्रयास नहीं किया, ध्यान रहे यह घटना आज हमारे साथ है कल किसी और के साथ भी हो सकती है स्थानिक पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन मुख्यमंत्री पोर्टल आईजी डीआइजी सभी से रितिक यादव गुमशुदा के लिए परिवार ने मदद मांगी है,हमआप लोगों से पुनः अनुरोध करते हैं कि शासन प्रशासन से बात करें,हम आपके संदेश आभारी रहेंगे 9670579018,9450768116
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *स्लग-इटावा महानवादी पार्टी के राष्ट्रीय महा सचिव हरीश लोधी ने उठायी आवाज इटावा में दर्दनाक हादसा! 11000 वोल्ट लाइन की चपेट में आया युवक* *— हाथ-पैर कटे, प्रशासन पर उठे सवाल* एंकर -इटावा से एक ऐसी खबर, जो दिल दहला देगी… एक मेहनतकश युवक, जिसने अभी 6 महीने पहले ही अपनी नई जिंदगी शुरू की थी, आज बेबस और लाचार हो चुका है ग्राम नेबरपुर निवासी आशुतोष, मजदूरी करने नगर पालिका क्षेत्र में गए थे… काम के दौरान 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए… करंट इतना भयानक था कि वह दो मंजिला ऊंचाई से नीचे गिर पड़े… अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग… और आखिरकार डॉक्टरों को उनकी जान बचाने के लिए एक हाथ और एक पैर काटना पड़ा जो शख्स कल तक अपने परिवार का सहारा था… आज खुद दूसरों के सहारे पर जीने को मजबूर है… *(कलेक्ट्रेट, इटावा)* जी हाँ, यह मामला अब सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सिस्टम की लापरवाही की कहानी बन चुका है इतनी बड़ी घटना के बाद भी न जिला प्रशासन… न बिजली विभाग… कोई जिम्मेदार अधिकारी पीड़ित के घर तक नहीं पहुँचा *(खुले तार, भीड़, प्रदर्शन के दृश्य):* शहर के बीचों-बीच खुले और असुरक्षित हाई वोल्टेज तार… सीधे-सीधे विभागीय लापरवाही को उजागर कर रहे हैं इसी लापरवाही के खिलाफ अब आवाज बुलंद हो चुकी है… महानवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हरीश लोधी और भारतीय दिव्यांग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बॉबी गोला ने मोर्चा खोल दिया है *(प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपते लोग):* सैकड़ों लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पहुँचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया… और प्रशासन को चेतावनी दी गई… “पीड़ित को न्याय चाहिए… 10 से 20 लाख की मदद और पत्नी को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए… दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए जिलाधिकारी ने भरोसा तो दिया है… लेकिन सवाल ये है — क्या ये भरोसा हकीकत बनेगा क्या एक गरीब की जिंदगी की कीमत सिर्फ आश्वासन है क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी… या फिर यह मामला भी फाइलों में दब जाएगा? 👉 ये सवाल सिर्फ आशुतोष का नहीं… 👉 ये सवाल पूरे सिस्टम से है… जिलाधिकारी का दिया गया आश्वाशन पूरा नहीं हुआ तों महानवादी पार्टी के हरीश लोधी एवं समाज के लोग बड़ा आंदोलन की तैयारी करेंगे जो इटावा मे इतिहास बदल जाएगा4
- Post by Bijendra Yadav1
- उत्तर प्रदेश : जिला प्रतापगढ़ में डीजल से भरा टैंकर पलट गया। सड़क पर बिखरे डीजल को स्थानीय गांव वाले बर्तनों में भरकर ले गए।1
- पलिया कलां (लखीमपुर खीरी )। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर खाद्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वीडियो में फूड इंस्पेक्टर के ड्राइवर को एक व्यापारी से लिफाफा लेते हुए दिखाया जा रहा है, जिस पर अवैध वसूली के आरोप लगाए जा रहे हैं। मामले में फूड इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि वायरल वीडियो लगभग तीन वर्ष पुराना है और उनके कार्यकाल से इसका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रकरण में न तो किसी व्यापारी द्वारा कोई आरोप लगाया गया है, न ही कोई शिकायत दर्ज कराई गई। उनके अनुसार उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से वीडियो को भ्रामक तरीके से प्रसारित किया जा रहा है। वहीं ड्राइवर हिमांशु यादव ने भी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि लिफाफे में व्यापारी द्वारा फूड लाइसेंस के नवीनीकरण से संबंधित दस्तावेज दिए जा रहे थे, न कि कोई धनराशि। उन्होंने एक तथाकथित पत्रकार पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और ₹50 हजार की मांग करने का आरोप लगाया है। सहायक खाद्य आयुक्त ब्रजेन्द्र शर्मा ने बताया कि मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया। प्रारंभिक जांच में वीडियो पुराना पाया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग की छवि खराब करने के उद्देश्य से इसे वायरल किया गया प्रतीत होता है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और संबंधित पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Shaban Siddiqui1
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- पलिया नगर के पुराना बसड्डा पर एक किराए की दुकान का ताला तोड़कर कब्जा करने और उसमें रखा लाखों रुपये का सामान गायब करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली पलियाकलां में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला सुभाषनगर निवासी आशिफ पुत्र स्वर्गीय हामिद अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ने करीब 30 वर्ष पूर्व पुराना बसड्डा स्थित इरफान पुत्र असद हुसैन की दुकान किराए पर ली थी। दुकान में वह बिजली के उपकरणों की बिक्री और मरम्मत का कार्य करते थे। दुकान का मासिक किराया 2000 रुपये तय था। आशिफ के अनुसार वर्ष 2024 में उनके पिता के निधन के बाद वह कई बार दुकान मालिक के पास किराया जमा करने गये, लेकिन उन्होंने किराया लेने से इंकार करते हुए बाद में बात करने की बात कही। आरोप है कि इसी बीच गुड्डू पुत्र बरकत अली ने दुकान का ताला तोड़ दिया और अंदर रखा करीब तीन लाख रुपये का सामान गायब कर दिया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने दबंगई दिखाते हुए उनके और उनके परिवार के साथ मारपीट की धमकी दी। घटना से परिवार दहशत में है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- **खुटार में खुलेआम बेची जा रही चिप्पड़ पुड़िया, वीडियो वायरल** ---- युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आकर हो रही बर्बाद, नागरिकों ने की कार्यवाही की मांग खुटार। शाहजहांपुर के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित और जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा लगातार अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। लेकिन खुटार में पुवायां रोड पर बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सामने भांग के ठेके के नाम पर अवैध तरीके से चिप्पड़ पुड़िया बिक्री करने का काम किया जा रहा है। इसकी शिकायत कई बार लोगों ने स्थानीय पुलिस के साथ ही आबकारी विभाग से की। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिस वजह से यहां पर छोटे-छोटे मासूम और नाबालिक बच्चों को भी चिप्पड़ पुड़िया दुकानदार के द्वारा खुले आम 100 और 50 रुपए में बिक्री की जा रही है। जिससे नव युवा नशे की चपेट में आकर बर्बादी की कगार पर पहुंच रहा है। नगर के लोगों ने खुलेआम बेची जा रही चिप्पड़ पुड़िया की बिक्री पर रोकथाम लगाने के लिए दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई कराई जाने की मांग की है। इसी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रह1