Shuru
Apke Nagar Ki App…
केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के विरोध में आंदोलन कर रहे अमित भटनागर को छतरपुर जिला अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने विजावर पहुंचकर जूस पीकर अपना अनशन समाप्त कर दिया है। लगभग पांच दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद 23 जुलाई की शाम करीब 5:00 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई, जिसके बाद वे प्रशासन के साथ बिजावर के लिए रवाना हुए। अमित भटनागर केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के खिलाफ अनशन कर रहे थे, जिसके दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उन्होंने विजावर पहुंचकर जूस पीकर अपना अनशन खत्म किया।
Ashutosh sharma
केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के विरोध में आंदोलन कर रहे अमित भटनागर को छतरपुर जिला अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने विजावर पहुंचकर जूस पीकर अपना अनशन समाप्त कर दिया है। लगभग पांच दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद 23 जुलाई की शाम करीब 5:00 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई, जिसके बाद वे प्रशासन के साथ बिजावर के लिए रवाना हुए। अमित भटनागर केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के खिलाफ अनशन कर रहे थे, जिसके दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उन्होंने विजावर पहुंचकर जूस पीकर अपना अनशन खत्म किया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- छतरपुर में NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर छात्रों का अनशन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारी छात्र मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इसी मुद्दे को लेकर देश के कई अन्य हिस्सों में भी छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन और अनशन कर रहे हैं।1
- केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के विरोध में आंदोलन कर रहे अमित भटनागर को छतरपुर जिला अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने विजावर पहुंचकर जूस पीकर अपना अनशन समाप्त कर दिया है। लगभग पांच दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद 23 जुलाई की शाम करीब 5:00 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई, जिसके बाद वे प्रशासन के साथ बिजावर के लिए रवाना हुए। अमित भटनागर केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के खिलाफ अनशन कर रहे थे, जिसके दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उन्होंने विजावर पहुंचकर जूस पीकर अपना अनशन खत्म किया।1
- नौगांव तहसील के अंतर्गत आने वाली 75 ग्राम पंचायतों के करीब 8 हजार ग्रामीणों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से हटा दिए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि सूची से नाम कटने के कारण पात्र परिवारों को पक्के मकान का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे हजारों ग्रामीण और जनप्रतिनिधि बेहद नाराज हैं। अपनी मांगों को लेकर विभिन्न पंचायतों के सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर नौगांव पहुंचे। वहां उन्होंने कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के नाम संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार नौगांव को सौंपा। ग्रामीणों और सरपंचों ने मांग की है कि पात्र हितग्राहियों के नामों की दोबारा जांच कराई जाए और उन्हें जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए। ज्ञापन सौंपने के बाद अब यह देखना बाकी है कि प्रशासन और संबंधित विभाग इस मांग पर क्या कार्रवाई करते हैं और पीड़ित पात्र परिवारों को योजना का लाभ कब तक मिल पाता है।1
- मध्यप्रदेश के छतरपुर में शिक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर पीएम श्री स्कूल क्रमांक-2 का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चों को आधुनिक और प्रायोगिक शिक्षा देने के उद्देश्य से लगाई गई स्मार्ट क्लास की एलईडी टीवी पर पढ़ाई की जगह डांस वीडियो चलता दिखाई दे रहा है। इस दौरान कक्षा के अंदर बच्चे मौजूद नजर आ रहे हैं और उनके बैग बेंच पर रखे हुए हैं। पढ़ाई के समय स्कूल में इस तरह का कंटेंट चलाए जाने को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है और वे जिम्मेदार लोगों पर सवाल उठा रहे हैं। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी पी. के. रैकवार ने इस वायरल वीडियो के मामले में जांच की बात कही है।1
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में अवैध रेत का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ने गए तहसीलदार और उनके ड्राइवर के साथ रेत माफिया ने मारपीट की है। घटना के बाद पीड़ित तहसीलदार और ड्राइवर ने बल्देवगढ़ थाने में पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पत्र के आधार पर बल्देवगढ़ पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।4
- टीकमगढ़ जिले के थाना बम्होरी कलां अंतर्गत ग्राम कालरा में 26,11,808 रुपये के फ्रॉड का शिकार हुआ पीड़ित साल 2019 से लेकर आज तक न्याय पाने के लिए हर दफ्तर के चक्कर लगा-लगाकर थक चुका है। इसके बावजूद पीड़ित को आज तक न्याय नहीं मिल सका है।1
- टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास गुरुवार दोपहर दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। ग्राम करमौरा निवासी पीड़ित आशीष यादव (पिता भागीरथ यादव) जतारा स्थित एसबीआई के एटीएम से 37,500 रुपये नकद निकालकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाईपास पर एक काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी उनका पीछा करने लगी और पॉलिटेक्निक कॉलेज से पहले पिपरट वाले रास्ते पर बदमाशों ने उनकी बाइक के आगे स्कार्पियो अड़ाकर रास्ता रोक लिया। स्कार्पियो में से मुंह पर तौलिया और रूमाल बांधे तीन बदमाश हाथों में चाकू व लाठी लेकर बाहर निकले। बदमाशों ने आशीष पर सीधे चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनके पेट और हाथ में चोट आई और वे घायल हो गए। हमलावरों ने जेब से जबरन पूरे 37,500 रुपये नकद छीन लिए और उन्हें धक्का देकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित मौके पर ही बेहोश हो गए थे। होश में आने के बाद उन्होंने अपने परिजनों को सूचना दी और परिजनों के साथ जतारा थाने पहुंचकर लिखित आवेदन पत्र सौंपकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले में जतारा थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर ने बताया कि पैसे छीनने का आवेदन मिला है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।1
- मध्य प्रदेश के छतरपुर में जय किसान संगठन के नेता अमित भटनागर ने 18 दिनों से चला आ रहा अपना आमरण अनशन फिलहाल स्थगित कर दिया है। केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित छूटे हुए लोगों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू करने का प्रशासन द्वारा आश्वासन मिलने के बाद, उन्होंने नारियल पानी पीकर अपना अनशन स्थगित किया। हालांकि अमित भटनागर ने स्पष्ट किया है कि उनका यह आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंने 'न्याय सत्याग्रह' का ऐलान करते हुए कहा कि जब तक केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतिम पात्र व्यक्ति को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका यह संघर्ष जारी रहेगा।1