Shuru
Apke Nagar Ki App…
पलिया में संविधान संवाद रैली के जरिए कांग्रेस ने भरी हुंकार, अजय राय का भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार
Rida
पलिया में संविधान संवाद रैली के जरिए कांग्रेस ने भरी हुंकार, अजय राय का भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखीमपुर खीरी रमजान के मुकद्दस महीने में जहाँ इबादत का दौर जारी है, वहीं लखीमपुर खीरी जिले के पलिया विधानसभा में गंगा-जमुनी तहजीब का एक खूबसूरत नजारा देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने अलविदा के मौके पर अपने आवास पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर न केवल जरूरतमंदों की मदद की, बल्कि समाज को एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया। पीडीए (PDA) के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में पलिया क्षेत्र के भारी संख्या में जरूरतमंद लोग एकत्रित हुए। इस दौरान रेहान खान ने आने वाले ईद के त्यौहार को देखते हुए सभी को ईद का विशेष तोहफा भेंट किया। खास बात यह रही कि इस आयोजन में केवल मुस्लिम ही नहीं, बल्कि हिंदू समाज के जरूरतमंद लोग भी शामिल हुए। रेहान खान ने जाति और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी का स्वागत किया और उपहार वितरित किए। मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए रेहान खान ने कहा कि त्यौहार खुशियाँ बांटने का नाम है और जब हम एक-दूसरे के सुख-दुख में शरीक होते हैं, तभी असली ईद मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि पीडीए का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करना है। स्थानीय लोगों ने सपा नेता की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता की एक बड़ी मिसाल करार दिया है।1
- Post by Rida2
- पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर भू-माफियाओं का कब्जा: जल निकासी की पुलिया पाटकर की जा रही अवैध प्लाटिंग लखीमपुर खीरी की तहसील पलिया कला पलिया कलां पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर स्थित मझगई ग्राम पंचायत के वनघुसरी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग का धंधा चरम पर है। भू-माफियाओं ने निजी मुनाफे के चक्कर में जल निकासी के लिए बनी सरकारी पुलिया को मिट्टी डालकर पाट दिया है, जिससे क्षेत्र में जलभराव का गंभीर संकट पैदा हो गया है। हैरानी की बात यह है कि सिंचाई विभाग इस पूरी घटना पर रहस्यमयी चुप्पी साधे हुए है, जिसके चलते स्थानीय ग्रामीणों और किसानों में भारी आक्रोश है। पुलिया बंद होने से जलभराव का खतरा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवे के किनारे स्थित इस नाले और पुलिया को मिट्टी से भरकर समतल कर दिया गया है ताकि अवैध रूप से प्लॉट काटकर बेचे जा सकें। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल निकासी का मुख्य मार्ग अवरुद्ध होने से आगामी बरसात के मौसम में भारी तबाही की आशंका है। यदि समय रहते इसे नहीं खोला गया, तो न केवल आसपास के किसानों की फसलें बर्बाद होंगी, बल्कि स्टेट हाईवे की सड़क को भी गंभीर क्षति पहुँच सकती है। अधिकारियों की भूमिका पर सवाल स्टेट हाईवे जैसी महत्वपूर्ण सड़क के किनारे दिन-दहाड़े हो रहे इस अवैध निर्माण कार्य की जानकारी होने के बाद भी संबंधित विभागीय अधिकारियों का मूकदर्शक बने रहना कई सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत की जमीन पर भी दबंग भूमि माफिया का है कब्जा विभागीय अधिकारियों और भू-माफियाओं के बीच मिलीभगत के बिना इतना बड़ा अतिक्रमण संभव नहीं है। किसानों और ग्रामीणों में भारी रोष इस क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण हटाकर पुलिया को बहाल किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।1
- पलिया में अपराधियों और मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पलिया पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। शुक्रवार को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 10.10 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद हुई है। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 35,000 रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जनपद भर में अपराध नियंत्रण हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष पलिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर प्रभावी कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल पुत्र घनश्याम, निवासी मोहल्ला किसान द्वितीय, कस्बा व थाना पलिया, जिला खीरी के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से स्मैक बरामद करने के बाद थाना पलिया पर मु0अ0सं0 75/2026 धारा 8/21 NDPS ACT के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार विशाल एक हिस्ट्रीशीटर प्रवृत्ति का अपराधी है। उसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं: गैंगेस्टर एक्ट: थाना मझगई में यूपी गैंगेस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज। चोरी व लूट: भीरा, कोतवाली सदर और मझगई थानों में चोरी और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामले। आर्म्स एक्ट: अवैध हथियार रखने का मामला। गंभीर मारपीट व अपहरण: थाना पलिया में धारा 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) और धारा 363/366 (अपहरण) जैसे संगीन मामले। इस सफल कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामजीत यादव, महिला उपनिरीक्षक निशा शुक्ला, हेड कांस्टेबल घनश्याम शर्मा, कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार, सुनील रावत, अमन राय और अनुज कुमार की मुख्य भूमिका रही।1
- Post by Sanjay Kumar1
- यूपी के श्रावस्ती जिले में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए घंटो लाईन में खड़े रहने के कारण महिला हुई बेहोश..1
- Post by यूपी समाचार1
- पलिया कलां-खीरी। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर विशाल पुत्र घनश्याम को धर दबोचा। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 10.10 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 35 हजार रुपये बताई जा रही है। पकड़ा गया अभियुक्त विशाल, जो कि पलिया कस्बे के मोहल्ला किसान द्वितीय का निवासी है, क्षेत्र का पुराना और शातिर अपराधी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त पर पहले से ही हत्या के प्रयास, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगेस्टर एक्ट जैसे गंभीर धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं। वह भीरा, कोतवाली सदर और मझगई जैसे थानों में भी वांछित रहा है। ताजा मामले में पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना पलिया में मु.अ.सं. 75/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामजीत यादव, महिला उपनिरीक्षक निशा शुक्ला, मुख्य आरक्षी घनश्याम शर्मा समेत कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार, सुनील रावत, अमन राय और अनुज कुमार शामिल रहे।1