logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पलिया पुलिस की तावर तोड़ कारवाही, मिली बड़ी सफलता, 10.10 ग्राम स्मैक के साथ शातिर अपराधी विशाल गिरफ्तार ​पलिया में अपराधियों और मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पलिया पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। शुक्रवार को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 10.10 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद हुई है। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 35,000 रुपये बताई जा रही है। ​पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जनपद भर में अपराध नियंत्रण हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष पलिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर प्रभावी कार्रवाई की। ​गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल पुत्र घनश्याम, निवासी मोहल्ला किसान द्वितीय, कस्बा व थाना पलिया, जिला खीरी के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से स्मैक बरामद करने के बाद थाना पलिया पर मु0अ0सं0 75/2026 धारा 8/21 NDPS ACT के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। ​पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार विशाल एक हिस्ट्रीशीटर प्रवृत्ति का अपराधी है। उसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं: ​गैंगेस्टर एक्ट: थाना मझगई में यूपी गैंगेस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज। ​चोरी व लूट: भीरा, कोतवाली सदर और मझगई थानों में चोरी और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामले। ​आर्म्स एक्ट: अवैध हथियार रखने का मामला। ​गंभीर मारपीट व अपहरण: थाना पलिया में धारा 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) और धारा 363/366 (अपहरण) जैसे संगीन मामले। ​इस सफल कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामजीत यादव, महिला उपनिरीक्षक निशा शुक्ला, हेड कांस्टेबल घनश्याम शर्मा, कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार, सुनील रावत, अमन राय और अनुज कुमार की मुख्य भूमिका रही।

2 hrs ago
user_Aman kumar gupta
Aman kumar gupta
पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पलिया के सभासदों ने पलिया कोतवाली प्रभारी पर आरोप लगाते हुए बताया कि इन्होंने हमारे मान सम्मान को ठेस पहुंचाया है कहीं ना कहीं पलिया पुलिस की अध्यक्ष के मामले में संयुक्त है इसलिए इन पर ठोस कार्रवाही नहीं हो पा रही वहां पर मौजूद नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने कहा कि ड्रग्स कारोबारी पर कम से कम 10 साल की सजा या आजीवन कारावास जैसे कठोर सजा का प्रावधान लागू हो जिससे इन पर अंकुश लगाया जा सके और उनकी संपत्ति का जपतिकरण और बुलडोजर जैसी कठोर कार्रवाई की जाए जिससे हमारी पलिया की युवा पीढ़ी बर्बाद होने से बच सके।
    1
    पलिया के सभासदों ने पलिया कोतवाली प्रभारी पर आरोप लगाते हुए बताया कि इन्होंने हमारे मान सम्मान को ठेस पहुंचाया है कहीं ना कहीं पलिया पुलिस की अध्यक्ष के मामले में संयुक्त है इसलिए इन पर ठोस कार्रवाही नहीं हो पा रही 
वहां पर मौजूद नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने कहा कि ड्रग्स कारोबारी पर कम से कम 10 साल की सजा या आजीवन कारावास जैसे कठोर सजा का प्रावधान लागू हो जिससे इन पर अंकुश लगाया जा सके और उनकी संपत्ति का जपतिकरण और बुलडोजर जैसी कठोर कार्रवाई की जाए जिससे हमारी पलिया की युवा पीढ़ी बर्बाद होने से बच सके।
    user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Aman kumar gupta
    1
    Post by Aman kumar gupta
    user_Aman kumar gupta
    Aman kumar gupta
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Rida
    1
    Post by Rida
    user_Rida
    Rida
    Local News Reporter पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़* *तिकोनिया खीरी गंगानगर का मामला तेंदुए का फिर से हुआ आतंक चालू तेंदुए ने खड़क सिंह सुब्बा सिंह के पालतू कुत्ते को बनाया भाय का आतंक बना हुआ है*
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़*
*तिकोनिया खीरी गंगानगर का मामला तेंदुए का फिर से हुआ आतंक चालू तेंदुए ने खड़क सिंह सुब्बा सिंह के पालतू कुत्ते को बनाया भाय का आतंक बना हुआ है*
    user_उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रमाकांत दीक्षित
    उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रमाकांत दीक्षित
    निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पहाड़ापुर सवारन एक घर मे लकड़ी वाले चूल्हे पर खाना बनातें वक्त लगी आग घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुवा राख घरवाले परिजनों का रो-रोकर हुवा बुरा हाल
    1
    पहाड़ापुर सवारन एक घर मे लकड़ी वाले चूल्हे पर खाना बनातें वक्त लगी आग 
घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुवा राख 
घरवाले परिजनों का रो-रोकर हुवा बुरा हाल
    user_लाखन आर्मी उत्तरी प्रदेश अध्यक
    लाखन आर्मी उत्तरी प्रदेश अध्यक
    Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • दिनांक 12.03.2026 को थाना जहानाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जतीपुरा में मारपीट की घटना एवं कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री नताशा गोयल महोदया की बाइट।
    1
    दिनांक 12.03.2026 को थाना जहानाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जतीपुरा में मारपीट की घटना एवं कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री नताशा गोयल महोदया की बाइट।
    user_Shablu khan
    Shablu khan
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ​पलिया कलां (खीरी) शहर में स्मैक के बढ़ते अवैध कारोबार की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे नगर पालिका परिषद के सभासदों को उस समय गहरा झटका लगा, जब प्रभारी निरीक्षक ने उनकी बात सुनने के बजाय उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया। इस घटना से आक्रोशित सभासदों ने उप जिलाधिकारी (SDM) पलिया, डॉ. अमरीश कुमार से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई और एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा। पलिया क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रही स्मैक और नशीले पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग लेकर कोतवाली गए थे। मनोज गुप्ता सभासद का आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक पंकज त्रिपाठी ने जनहित के इस मुद्दे पर कार्रवाई करने के बजाय उनके साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया और उन्हें फटकार लगाई। ज्ञापन के माध्यम से सभासदों ने न केवल नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है, बल्कि पुलिस के इस व्यवहार के बाद अपने और अपने परिवार के जान-माल की सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। ​एसडीएम डॉ. अमरीश कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सभासदों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह का व्यवहार होगा, तो आम जनता की सुनवाई कैसे होगी। समस्त सभासद रहे मौजूद।
    1
    ​पलिया कलां (खीरी) शहर में स्मैक के बढ़ते अवैध कारोबार की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे नगर पालिका परिषद के सभासदों को उस समय गहरा झटका लगा, जब प्रभारी निरीक्षक ने उनकी बात सुनने के बजाय उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया। इस घटना से आक्रोशित सभासदों ने उप जिलाधिकारी (SDM) पलिया, डॉ. अमरीश कुमार से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई और एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा। पलिया क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रही स्मैक और नशीले पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग लेकर कोतवाली गए थे। मनोज गुप्ता सभासद का आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक पंकज त्रिपाठी ने जनहित के इस मुद्दे पर कार्रवाई करने के बजाय उनके साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया और उन्हें फटकार लगाई। ज्ञापन के माध्यम से सभासदों ने न केवल नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है, बल्कि पुलिस के इस व्यवहार के बाद अपने और अपने परिवार के जान-माल की सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।
​एसडीएम डॉ. अमरीश कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सभासदों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह का व्यवहार होगा, तो आम जनता की सुनवाई कैसे होगी। समस्त सभासद रहे मौजूद।
    user_Aman kumar gupta
    Aman kumar gupta
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by FH.NEWS
    1
    Post by FH.NEWS
    user_FH.NEWS
    FH.NEWS
    Classified ads newspaper publisher पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *इस वक्त की बड़ी खबर* लखीमपुर खीरी। पहाड़ापुर सवारन एक घर मे लकड़ी वाले चूल्हे पर खाना बनातें वक्त लगी आग घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुवा राख घरवाले परिजनों का रो-रोकर हुवा बुरा हाल
    1
    *इस वक्त की बड़ी खबर* 
लखीमपुर खीरी।
पहाड़ापुर सवारन एक घर मे लकड़ी वाले चूल्हे पर खाना बनातें वक्त लगी आग 
घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुवा राख 
घरवाले परिजनों का रो-रोकर हुवा बुरा हाल
    user_उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रमाकांत दीक्षित
    उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रमाकांत दीक्षित
    निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.