logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*ब्रेकिंग न्यूज़* *तिकोनिया खीरी गंगानगर का मामला तेंदुए का फिर से हुआ आतंक चालू तेंदुए ने खड़क सिंह सुब्बा सिंह के पालतू कुत्ते को बनाया भाय का आतंक बना हुआ है* *ब्रेकिंग न्यूज़* *तिकोनिया खीरी गंगानगर का मामला तेंदुए का फिर से हुआ आतंक चालू तेंदुए ने खड़क सिंह सुब्बा सिंह के पालतू कुत्ते को बनाया भाय का आतंक बना हुआ है*

4 hrs ago
user_उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रमाकांत दीक्षित
उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रमाकांत दीक्षित
निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

*ब्रेकिंग न्यूज़* *तिकोनिया खीरी गंगानगर का मामला तेंदुए का फिर से हुआ आतंक चालू तेंदुए ने खड़क सिंह सुब्बा सिंह के पालतू कुत्ते को बनाया भाय का आतंक बना हुआ है* *ब्रेकिंग न्यूज़* *तिकोनिया खीरी गंगानगर का मामला तेंदुए का फिर से हुआ आतंक चालू तेंदुए ने खड़क सिंह सुब्बा सिंह के पालतू कुत्ते को बनाया भाय का आतंक बना हुआ है*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पलिया (खीरी)। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस ने एक युवक को ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। पलिया थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में आज शुक्रवार को पुलिस टीम ने अभियान के दौरान नगर के मोहल्ला किसान द्वितीय निवासी विशाल पुत्र घनश्याम को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उक्त अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कई मुकदमें भी दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामजीत यादव, उपनिरीक्षक निशा शुक्ला, हेड कांस्टेबल धनश्याम शर्मा, कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार, सुनील रावत, अमन राय एवं अनुज कुमार शामिल रहे।
    1
    पलिया (खीरी)। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस ने एक युवक को ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। पलिया थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में आज शुक्रवार को पुलिस टीम ने अभियान के दौरान नगर के मोहल्ला किसान द्वितीय निवासी विशाल पुत्र घनश्याम को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उक्त अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कई मुकदमें भी दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामजीत यादव, उपनिरीक्षक निशा शुक्ला, हेड कांस्टेबल धनश्याम शर्मा, कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार, सुनील रावत, अमन राय एवं अनुज कुमार शामिल रहे।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • लखीमपुर खीरी रमजान के मुकद्दस महीने में जहाँ इबादत का दौर जारी है, वहीं लखीमपुर खीरी जिले के पलिया विधानसभा में गंगा-जमुनी तहजीब का एक खूबसूरत नजारा देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने अलविदा के मौके पर अपने आवास पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर न केवल जरूरतमंदों की मदद की, बल्कि समाज को एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया। पीडीए (PDA) के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में पलिया क्षेत्र के भारी संख्या में जरूरतमंद लोग एकत्रित हुए। इस दौरान रेहान खान ने आने वाले ईद के त्यौहार को देखते हुए सभी को ईद का विशेष तोहफा भेंट किया। खास बात यह रही कि इस आयोजन में केवल मुस्लिम ही नहीं, बल्कि हिंदू समाज के जरूरतमंद लोग भी शामिल हुए। रेहान खान ने जाति और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी का स्वागत किया और उपहार वितरित किए। मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए रेहान खान ने कहा कि त्यौहार खुशियाँ बांटने का नाम है और जब हम एक-दूसरे के सुख-दुख में शरीक होते हैं, तभी असली ईद मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि पीडीए का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करना है। स्थानीय लोगों ने सपा नेता की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता की एक बड़ी मिसाल करार दिया है।
    1
    लखीमपुर खीरी 
रमजान के मुकद्दस महीने में जहाँ इबादत का दौर जारी है, वहीं लखीमपुर खीरी जिले के पलिया विधानसभा में गंगा-जमुनी तहजीब का एक खूबसूरत नजारा देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने अलविदा के मौके पर अपने आवास पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर न केवल जरूरतमंदों की मदद की, बल्कि समाज को एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया।
पीडीए (PDA) के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में पलिया क्षेत्र के भारी संख्या में जरूरतमंद लोग एकत्रित हुए। इस दौरान रेहान खान ने आने वाले ईद के त्यौहार को देखते हुए सभी को ईद का विशेष तोहफा भेंट किया। खास बात यह रही कि इस आयोजन में केवल मुस्लिम ही नहीं, बल्कि हिंदू समाज के जरूरतमंद लोग भी शामिल हुए। रेहान खान ने जाति और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी का स्वागत किया और उपहार वितरित किए।
मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए रेहान खान ने कहा कि त्यौहार खुशियाँ बांटने का नाम है और जब हम एक-दूसरे के सुख-दुख में शरीक होते हैं, तभी असली ईद मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि पीडीए का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करना है। स्थानीय लोगों ने सपा नेता की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता की एक बड़ी मिसाल करार दिया है।
    user_FH.NEWS
    FH.NEWS
    Classified ads newspaper publisher पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Rida
    2
    Post by Rida
    user_Rida
    Rida
    Local News Reporter पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर भू-माफियाओं का कब्जा: जल निकासी की पुलिया पाटकर की जा रही अवैध प्लाटिंग लखीमपुर खीरी की तहसील पलिया कला ​पलिया कलां पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर स्थित मझगई ग्राम पंचायत के वनघुसरी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग का धंधा चरम पर है। भू-माफियाओं ने निजी मुनाफे के चक्कर में जल निकासी के लिए बनी सरकारी पुलिया को मिट्टी डालकर पाट दिया है, जिससे क्षेत्र में जलभराव का गंभीर संकट पैदा हो गया है। हैरानी की बात यह है कि सिंचाई विभाग इस पूरी घटना पर रहस्यमयी चुप्पी साधे हुए है, जिसके चलते स्थानीय ग्रामीणों और किसानों में भारी आक्रोश है। ​पुलिया बंद होने से जलभराव का खतरा ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवे के किनारे स्थित इस नाले और पुलिया को मिट्टी से भरकर समतल कर दिया गया है ताकि अवैध रूप से प्लॉट काटकर बेचे जा सकें। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल निकासी का मुख्य मार्ग अवरुद्ध होने से आगामी बरसात के मौसम में भारी तबाही की आशंका है। यदि समय रहते इसे नहीं खोला गया, तो न केवल आसपास के किसानों की फसलें बर्बाद होंगी, बल्कि स्टेट हाईवे की सड़क को भी गंभीर क्षति पहुँच सकती है। ​अधिकारियों की भूमिका पर सवाल ​स्टेट हाईवे जैसी महत्वपूर्ण सड़क के किनारे दिन-दहाड़े हो रहे इस अवैध निर्माण कार्य की जानकारी होने के बाद भी संबंधित विभागीय अधिकारियों का मूकदर्शक बने रहना कई सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत की जमीन पर भी दबंग भूमि माफिया का है कब्जा विभागीय अधिकारियों और भू-माफियाओं के बीच मिलीभगत के बिना इतना बड़ा अतिक्रमण संभव नहीं है। ​किसानों और ग्रामीणों में भारी रोष ​इस क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण हटाकर पुलिया को बहाल किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    1
    पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर भू-माफियाओं का कब्जा: जल निकासी की पुलिया पाटकर की जा रही अवैध प्लाटिंग
लखीमपुर खीरी की तहसील पलिया कला ​पलिया कलां  पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर स्थित मझगई ग्राम पंचायत के वनघुसरी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग का धंधा चरम पर है। भू-माफियाओं ने निजी मुनाफे के चक्कर में जल निकासी के लिए बनी सरकारी पुलिया को मिट्टी डालकर पाट दिया है, जिससे क्षेत्र में जलभराव का गंभीर संकट पैदा हो गया है। हैरानी की बात यह है कि सिंचाई विभाग इस पूरी घटना पर रहस्यमयी चुप्पी साधे हुए है, जिसके चलते स्थानीय ग्रामीणों और किसानों में भारी आक्रोश है।
​पुलिया बंद होने से जलभराव का खतरा
​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवे के किनारे स्थित इस नाले और पुलिया को मिट्टी से भरकर समतल कर दिया गया है ताकि अवैध रूप से प्लॉट काटकर बेचे जा सकें। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल निकासी का मुख्य मार्ग अवरुद्ध होने से आगामी बरसात के मौसम में भारी तबाही की आशंका है। यदि समय रहते इसे नहीं खोला गया, तो न केवल आसपास के किसानों की फसलें बर्बाद होंगी, बल्कि स्टेट हाईवे की सड़क को भी गंभीर क्षति पहुँच सकती है।
​अधिकारियों की भूमिका पर सवाल
​स्टेट हाईवे जैसी महत्वपूर्ण सड़क के किनारे दिन-दहाड़े हो रहे इस अवैध निर्माण कार्य की जानकारी होने के बाद भी संबंधित विभागीय अधिकारियों का मूकदर्शक बने रहना कई सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत की जमीन पर भी दबंग भूमि माफिया का है कब्जा  विभागीय अधिकारियों और भू-माफियाओं के बीच मिलीभगत के बिना इतना बड़ा अतिक्रमण संभव नहीं है।
​किसानों और ग्रामीणों में भारी रोष
​इस क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण हटाकर पुलिया को बहाल किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    user_News live 24
    News live 24
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • BREAKING NEWS: गैस किल्लत के 'खौफ' के बीच नेशनल न्यूज़ लाइव का बड़ा धमाका! क्या वाकई खाली हो रहे हैं चूल्हे? देखिए ग्राउंड जीरो से संजय कुमार राठौर की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर, नेशनल न्यूज़ लाइव लखीमपुर खीरी लोकेशन: लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश एंकर लखीमपुर खीरी: पूरे देश में इस वक्त हाहाकार मचा है! अफवाहों का बाजार गर्म है और खबर उड़ रही है कि गैस सिलेंडर खत्म हो गए हैं। सुबह की पहली किरण के साथ ही बेचारी महिलाएं चूल्हा छोड़कर गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ी होने को मजबूर हैं। दावा किया जा रहा है कि गैस बुकिंग के नंबर 'डेड' हो चुके हैं और हेल्पलाइन सिर्फ शोपीस बनकर रह गई है। लेकिन क्या यह हकीकत है या कोई बड़ी साजिश? इन्हीं सुलगते सवालों का जवाब ढूंढने के लिए नेशनल न्यूज़ लाइव की मीडिया टीम ने 'जीरो ग्राउंड' पर एक हाई-प्रोफाइल पड़ताल शुरू की। हमारे ब्यूरो संजय कुमार राठौर (लखीमपुर खीरी) ने सीधे उस 'हॉटस्पॉट' पर दस्तक दी, जहां से अफवाहों का धुआं उठ रहा था। एजेंसी मालिक सौरभ गुप्ता के साथ 'वन टू वन' तीखी बातचीत! लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी स्थित शक्ति गैस एजेंसी के मालिक सौरभ गुप्ता को जब संजय कुमार राठौर ने सवालों के घेरे में लिया, तो कई चौंकाने वाले सच सामने आए। देशव्यापी किल्लत और बुकिंग सिस्टम फेल होने के दावों पर सौरभ गुप्ता ने दो-टूक जवाब देते हुए सारी अफवाहों की हवा निकाल दी। एजेंसी मालिक सौरभ गुप्ता ने कैमरे पर दहाड़ते हुए कहा: > "गैस की कोई किल्लत नहीं है! यह सब कोरी अफवाहें हैं। हमारे पास गैस का ऐसा भंडार (Stock) है कि किसी का चूल्हा बुझने नहीं पाएगा। उपभोक्ताओं को डरने या घबराने की रत्ती भर भी जरूरत नहीं है।" > अफवाहों का पर्दाफाश: क्या वाकई लाइन में लग रही हैं औरतें? संजय कुमार राठौर ने जब मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं की नब्ज टटोली, तो तस्वीर कुछ और ही निकली। जिन लाइनों और किल्लत की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं, ग्राउंड जीरो पर उनकी असलियत कुछ और ही थी। उपभोक्ताओं ने मुस्कुराते हुए कैमरे पर कुबूल किया कि: "गैस सिलेंडर तो आराम से मिल रहा है! कोई समस्या नहीं है, बस बाहर लोग डर फैला रहे हैं।" सावधान! अफवाह फैलाने वालों पर तीखा वार शक्ति गैस एजेंसी के मालिक सौरभ गुप्ता ने नेशनल न्यूज़ लाइव के माध्यम से जनता को आगाह किया है। उन्होंने अपील की है कि: * डर के मारे बुकिंग न करें: केवल वही लोग आएं जिन्हें सच में जरूरत है। बेवजह भीड़ बढ़ाकर अव्यवस्था न फैलाएं। * फेक न्यूज से बचें: हेल्पलाइन नंबर और बुकिंग सेवाएं चालू हैं, बस पैनिक (Panic) के कारण सिस्टम पर लोड बढ़ रहा है। * अफवाहबाजों को जवाब: एजेंसी प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है और गैस की सप्लाई चेन फौलाद की तरह मजबूत है। नेशनल न्यूज़ लाइव का बड़ा खुलासा हमारी पड़ताल में यह साफ हो गया है कि देश में गैस की कमी नहीं, बल्कि 'अफवाहों का तूफान' ज्यादा खतरनाक है। लखीमपुर खीरी की शक्ति गैस एजेंसी ने यह साबित कर दिया है कि यदि उपभोक्ता धैर्य रखें, तो सिलेंडर आपके दरवाजे तक पहुंचेगा। संजय कुमार राठौर की इस जांबाज रिपोर्टिंग ने उन लोगों के मुंह पर ताला लगा दिया है जो जनता को डराकर माहौल बिगाड़ना चाहते थे। वाइट शक्ति गैस एजेंसी के मालिक सौरभ गुप्ता वाइट उपभोक्ताओं की
    4
    BREAKING NEWS: गैस किल्लत के 'खौफ' के बीच नेशनल न्यूज़ लाइव का बड़ा धमाका! क्या वाकई खाली हो रहे हैं चूल्हे?
देखिए ग्राउंड जीरो से संजय कुमार राठौर की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट
स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर, नेशनल न्यूज़ लाइव लखीमपुर खीरी
लोकेशन: लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश 
एंकर
लखीमपुर खीरी: पूरे देश में इस वक्त हाहाकार मचा है! अफवाहों का बाजार गर्म है और खबर उड़ रही है कि गैस सिलेंडर खत्म हो गए हैं। सुबह की पहली किरण के साथ ही बेचारी महिलाएं चूल्हा छोड़कर गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ी होने को मजबूर हैं। दावा किया जा रहा है कि गैस बुकिंग के नंबर 'डेड' हो चुके हैं और हेल्पलाइन सिर्फ शोपीस बनकर रह गई है। लेकिन क्या यह हकीकत है या कोई बड़ी साजिश?
इन्हीं सुलगते सवालों का जवाब ढूंढने के लिए नेशनल न्यूज़ लाइव की मीडिया टीम ने 'जीरो ग्राउंड' पर एक हाई-प्रोफाइल पड़ताल शुरू की। हमारे ब्यूरो संजय कुमार राठौर (लखीमपुर खीरी) ने सीधे उस 'हॉटस्पॉट' पर दस्तक दी, जहां से अफवाहों का धुआं उठ रहा था।
एजेंसी मालिक सौरभ गुप्ता के साथ 'वन टू वन' तीखी बातचीत!
लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी स्थित शक्ति गैस एजेंसी के मालिक सौरभ गुप्ता को जब संजय कुमार राठौर ने सवालों के घेरे में लिया, तो कई चौंकाने वाले सच सामने आए। देशव्यापी किल्लत और बुकिंग सिस्टम फेल होने के दावों पर सौरभ गुप्ता ने दो-टूक जवाब देते हुए सारी अफवाहों की हवा निकाल दी।
एजेंसी मालिक सौरभ गुप्ता ने कैमरे पर दहाड़ते हुए कहा:
> "गैस की कोई किल्लत नहीं है! यह सब कोरी अफवाहें हैं। हमारे पास गैस का ऐसा भंडार (Stock) है कि किसी का चूल्हा बुझने नहीं पाएगा। उपभोक्ताओं को डरने या घबराने की रत्ती भर भी जरूरत नहीं है।"
> 
अफवाहों का पर्दाफाश: क्या वाकई लाइन में लग रही हैं औरतें?
संजय कुमार राठौर ने जब मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं की नब्ज टटोली, तो तस्वीर कुछ और ही निकली। जिन लाइनों और किल्लत की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं, ग्राउंड जीरो पर उनकी असलियत कुछ और ही थी। उपभोक्ताओं ने मुस्कुराते हुए कैमरे पर कुबूल किया कि:
"गैस सिलेंडर तो आराम से मिल रहा है! कोई समस्या नहीं है, बस बाहर लोग डर फैला रहे हैं।"
सावधान! अफवाह फैलाने वालों पर तीखा वार
शक्ति गैस एजेंसी के मालिक सौरभ गुप्ता ने नेशनल न्यूज़ लाइव के माध्यम से जनता को आगाह किया है। उन्होंने अपील की है कि:
* डर के मारे बुकिंग न करें: केवल वही लोग आएं जिन्हें सच में जरूरत है। बेवजह भीड़ बढ़ाकर अव्यवस्था न फैलाएं।
* फेक न्यूज से बचें: हेल्पलाइन नंबर और बुकिंग सेवाएं चालू हैं, बस पैनिक (Panic) के कारण सिस्टम पर लोड बढ़ रहा है।
* अफवाहबाजों को जवाब: एजेंसी प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है और गैस की सप्लाई चेन फौलाद की तरह मजबूत है।
नेशनल न्यूज़ लाइव का बड़ा खुलासा
हमारी पड़ताल में यह साफ हो गया है कि देश में गैस की कमी नहीं, बल्कि 'अफवाहों का तूफान' ज्यादा खतरनाक है। लखीमपुर खीरी की शक्ति गैस एजेंसी ने यह साबित कर दिया है कि यदि उपभोक्ता धैर्य रखें, तो सिलेंडर आपके दरवाजे तक पहुंचेगा। संजय कुमार राठौर की इस जांबाज रिपोर्टिंग ने उन लोगों के मुंह पर ताला लगा दिया है जो जनता को डराकर माहौल बिगाड़ना चाहते थे।
वाइट शक्ति गैस एजेंसी के मालिक सौरभ गुप्ता 
वाइट उपभोक्ताओं की
    user_Sanjay rathour
    Sanjay rathour
    Tour operator लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष पलिया के नेतृत्व में आज दिनांक 13.03.2026 को थाना पलिया पुलिस टीम द्वारा 10.10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर-स्मैक) बरामद करके 01 नफर अभियुक्त विशाल पुत्र घनश्याम निवासी मो0 किसान द्वितीय कस्बा व थाना पलिया जिला खीरी को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पलिया पर मु0अ0सं0 75/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* विशाल पुत्र घनश्याम निवासी मो0 किसान द्वितीय कस्बा व थाना पलिया जिला खीरी *बरामदगी विवरणः-* कुल 10.10 ग्रामब्राउन शुगर (स्मैक) – कीमत लगभग 35,000/- रुपये अभियुक्त के पास से बरामद । *अभियुक्त का आपराधिक विवरण-* मु0अ0सं0 318/2024 धारा 309(4)/317(2)/317(4) बीएऩएस थाना भीरा जनपद खीरी मु0अ0सं0 623/2024 धारा 309(4)/317(2)/317(4) बीएनएस थाना कोतवाली सदर खीरी मु0अ0सं0 635/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली सदर खीरी मु0अ0सं0 615/2022 धारा 147/148/149/308/504 भादवि थाना पलिया खीरी मु0अ0सं0 120/2022 धारा 363/366/506 भादवि थाना पलिया खीरी मु0अ0सं0 197/2024 धारा 380/411 भादवि थाना मझगई जनपद खीरी मु0अ0सं0 387/2025 धारा 2(B)(i)/3यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना मझगईजनपद खीरी मु0अ0सं0 75/2026 अन्तर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जिला खीरी । *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-* व0उ0नि0 रामजीत यादव, थाना पलिया जनपद खीरी । म0उ0नि0 निशा शुक्ला, थाना पलिया जनपद खीरी । हे0का0घनश्याम शर्मा, थाना पलिया जनपद खीरी । का0 अतुल त्रिपाठी, थाना पलिया जनपद खीरी । कां0 धर्मेन्द्र कुमार, थाना पलिया जनपद खीरी । कां0 सुनील रावत, थाना पलिया जनपद खीरी । का0 अमन राय, थाना पलिया जनपद खीरी । का0 अनुज कुमार, थाना पलिया जनपद खीरी ।
    1
    पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष पलिया के नेतृत्व में आज दिनांक 13.03.2026 को थाना पलिया पुलिस टीम द्वारा 10.10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर-स्मैक) बरामद करके 01 नफर अभियुक्त विशाल पुत्र घनश्याम  निवासी मो0 किसान द्वितीय कस्बा व थाना पलिया जिला खीरी को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पलिया पर मु0अ0सं0 75/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
विशाल पुत्र घनश्याम  निवासी मो0 किसान द्वितीय कस्बा व थाना पलिया जिला खीरी 
*बरामदगी विवरणः-*
कुल 10.10  ग्रामब्राउन शुगर (स्मैक) – कीमत लगभग 35,000/- रुपये अभियुक्त के पास से बरामद ।
*अभियुक्त का आपराधिक विवरण-*
मु0अ0सं0 318/2024 धारा 309(4)/317(2)/317(4) बीएऩएस थाना भीरा जनपद खीरी 
मु0अ0सं0 623/2024 धारा 309(4)/317(2)/317(4) बीएनएस थाना कोतवाली सदर खीरी
मु0अ0सं0 635/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली सदर खीरी
मु0अ0सं0 615/2022 धारा 147/148/149/308/504 भादवि थाना पलिया खीरी
मु0अ0सं0 120/2022 धारा 363/366/506 भादवि थाना पलिया खीरी
मु0अ0सं0 197/2024 धारा 380/411 भादवि थाना मझगई जनपद खीरी
मु0अ0सं0 387/2025 धारा 2(B)(i)/3यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना मझगईजनपद खीरी
मु0अ0सं0 75/2026 अन्तर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जिला खीरी ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-*
व0उ0नि0 रामजीत  यादव, थाना पलिया जनपद खीरी । 
म0उ0नि0 निशा शुक्ला, थाना पलिया जनपद खीरी । 
हे0का0घनश्याम शर्मा, थाना पलिया जनपद खीरी ।
का0 अतुल त्रिपाठी, थाना पलिया जनपद खीरी । 
कां0 धर्मेन्द्र कुमार, थाना पलिया जनपद खीरी । 
कां0 सुनील रावत, थाना पलिया जनपद खीरी । 
का0 अमन राय, थाना पलिया जनपद खीरी ।
का0 अनुज कुमार, थाना पलिया जनपद खीरी ।
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *इस वक्त की बड़ी खबर* लखीमपुर खीरी। पहाड़ापुर सवारन एक घर मे लकड़ी वाले चूल्हे पर खाना बनातें वक्त लगी आग घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुवा राख घरवाले परिजनों का रो-रोकर हुवा बुरा हाल
    1
    *इस वक्त की बड़ी खबर* 
लखीमपुर खीरी।
पहाड़ापुर सवारन एक घर मे लकड़ी वाले चूल्हे पर खाना बनातें वक्त लगी आग 
घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुवा राख 
घरवाले परिजनों का रो-रोकर हुवा बुरा हाल
    user_उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रमाकांत दीक्षित
    उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रमाकांत दीक्षित
    निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शाहजहांपुर जिले की खुटार ब्लॉक के ग्राम सिमरई में आज तक विकास की गंगा नहीं बह सकी। गांव के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। पंचायत चुनाव नजदीक आ चुके हैं और वर्तमान प्रधान का कार्यकाल भी समाप्ति की ओर है, लेकिन पूरे कार्यकाल में गांव में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हो सके। गांव की अधिकांश सड़कें जर्जर हालत में पड़ी हुई हैं, जिससे आवागमन में काफी परेशानी होती है। बरसात के समय हालात और भी बदतर हो जाते हैं। नालियों का निर्माण न होने के कारण गांव का गंदा पानी सड़कों और गलियों में भर जाता है, जिससे कीचड़ और गंदगी फैल जाती है। गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कीचड़ और गंदगी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जिम्मेदारों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया। अब पंचायत चुनाव नजदीक आने पर ग्रामीण उम्मीद जता रहे हैं कि नई पंचायत बनने के बाद गांव के विकास कार्यों पर ध्यान दिया जाएगा और वर्षों से चली आ रही समस्याओं से निजात मिलेगी।
    1
    शाहजहांपुर जिले की खुटार ब्लॉक के ग्राम सिमरई में आज तक विकास की गंगा नहीं बह सकी। गांव के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। पंचायत चुनाव नजदीक आ चुके हैं और वर्तमान प्रधान का कार्यकाल भी समाप्ति की ओर है, लेकिन पूरे कार्यकाल में गांव में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हो सके।
गांव की अधिकांश सड़कें जर्जर हालत में पड़ी हुई हैं, जिससे आवागमन में काफी परेशानी होती है। बरसात के समय हालात और भी बदतर हो जाते हैं। नालियों का निर्माण न होने के कारण गांव का गंदा पानी सड़कों और गलियों में भर जाता है, जिससे कीचड़ और गंदगी फैल जाती है।
गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कीचड़ और गंदगी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जिम्मेदारों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया। अब पंचायत चुनाव नजदीक आने पर ग्रामीण उम्मीद जता रहे हैं कि नई पंचायत बनने के बाद गांव के विकास कार्यों पर ध्यान दिया जाएगा और वर्षों से चली आ रही समस्याओं से निजात मिलेगी।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शहर के पटेलनगर में भारत गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं की लगी लंबी कतारें । जिम्मेदार अधिकारी जवाब देने से कर रहे हैं बचने की कोशिश।
    1
    शहर के पटेलनगर में भारत गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं की लगी लंबी कतारें ।
जिम्मेदार अधिकारी जवाब देने से कर रहे हैं बचने की कोशिश।
    user_Lakhimpur Kheri दस्तक
    Lakhimpur Kheri दस्तक
    Social Media Manager धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.