logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#Lakhimpur Kheri में गैस को लेकर उपभोक्ताओं में बढ़ा आक्रोश। शहर के पटेलनगर में भारत गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं की लगी लंबी कतारें । जिम्मेदार अधिकारी जवाब देने से कर रहे हैं बचने की कोशिश।

2 hrs ago
user_Lakhimpur Kheri दस्तक
Lakhimpur Kheri दस्तक
Social Media Manager धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

#Lakhimpur Kheri में गैस को लेकर उपभोक्ताओं में बढ़ा आक्रोश। शहर के पटेलनगर में भारत गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं की लगी लंबी कतारें । जिम्मेदार अधिकारी जवाब देने से कर रहे हैं बचने की कोशिश।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नमस्कार, आप देख रहे हैं यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़। तहसील क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पत्रकार के साथ मारपीट की घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल के तहसील रिपोर्टर यज्ञ राज मौर्य ने बताया कि क्षेत्र में कुछ लोग जुआ खिलाने का अवैध काम कर रहे थे। इसी दौरान नाबालिग लड़कों को जुआ खेलने से मना किया गया, जिस बात से जुआ खिलाने वाले लोग भड़क गए। आरोप है कि इसके बाद उन लोगों ने पत्रकार दिनेश आचार्य पर हमला कर दिया और उनके साथ बेल्ट से मारपीट की गई। इस घटना के बाद क्षेत्र के पत्रकारों और स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पत्रकार समाज की आवाज उठाते हैं और यदि उन्हीं पर हमला होगा तो यह बेहद चिंता की बात है। स्थानीय पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। कैमरा मैन के साथ, यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ के लिए इन लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए
    1
    नमस्कार, आप देख रहे हैं यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़।
तहसील क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पत्रकार के साथ मारपीट की घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल के तहसील रिपोर्टर यज्ञ राज मौर्य ने बताया कि क्षेत्र में कुछ लोग जुआ खिलाने का अवैध काम कर रहे थे। इसी दौरान नाबालिग लड़कों को जुआ खेलने से मना किया गया, जिस बात से जुआ खिलाने वाले लोग भड़क गए।
आरोप है कि इसके बाद उन लोगों ने पत्रकार दिनेश आचार्य पर हमला कर दिया और उनके साथ बेल्ट से मारपीट की गई।
इस घटना के बाद क्षेत्र के पत्रकारों और स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पत्रकार समाज की आवाज उठाते हैं और यदि उन्हीं पर हमला होगा तो यह बेहद चिंता की बात है।
स्थानीय पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।
कैमरा मैन के साथ, यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ के लिए
इन लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए
    user_यज्ञराज
    यज्ञराज
    Farmer धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • शहर के पटेलनगर में भारत गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं की लगी लंबी कतारें । जिम्मेदार अधिकारी जवाब देने से कर रहे हैं बचने की कोशिश।
    1
    शहर के पटेलनगर में भारत गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं की लगी लंबी कतारें ।
जिम्मेदार अधिकारी जवाब देने से कर रहे हैं बचने की कोशिश।
    user_Lakhimpur Kheri दस्तक
    Lakhimpur Kheri दस्तक
    Social Media Manager धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • न्यूज़ | धौरहरा पर जानलेवा हमला, बेल्ट से किया प्रहार धौब्रेकिंगरहरा क्षेत्र के राम वाटीका धाम मेले में जुआरियों का जमावड़ा लगने की सूचना पुलिस प्रशासन को देने के बाद एक पत्रकार पर कुछ असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पत्रकार को गंदी-गंदी गालियां देते हुए बेल्ट से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि मेले में खुलेआम जुआ खेला जा रहा था। इसकी जानकारी पत्रकार द्वारा पुलिस प्रशासन को देने के बाद नाराज जुआरियों ने पत्रकार को घेरकर हमला कर दिया। इस घटना से क्षेत्र के पत्रकारों में भारी आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राम वाटीका धाम मेला जुआरियों का अड्डा बनता जा रहा है, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पत्रकार संगठनों ने प्रशासन से हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी और पत्रकार की सुरक्षा की मांग की है। UP Gram Kranti News (धौरहरा)
    1
    न्यूज़ | धौरहरा
पर जानलेवा हमला, बेल्ट से किया प्रहार
धौब्रेकिंगरहरा क्षेत्र के राम वाटीका धाम मेले में जुआरियों का जमावड़ा लगने की सूचना पुलिस प्रशासन को देने के बाद एक पत्रकार पर कुछ असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पत्रकार को गंदी-गंदी गालियां देते हुए बेल्ट से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
बताया जा रहा है कि मेले में खुलेआम जुआ खेला जा रहा था। इसकी जानकारी पत्रकार द्वारा पुलिस प्रशासन को देने के बाद नाराज जुआरियों ने पत्रकार को घेरकर हमला कर दिया। इस घटना से क्षेत्र के पत्रकारों में भारी आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि राम वाटीका धाम मेला जुआरियों का अड्डा बनता जा रहा है, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पत्रकार संगठनों ने प्रशासन से हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी और पत्रकार की सुरक्षा की मांग की है।
UP Gram Kranti News
(धौरहरा)
    user_हक की आवाज न्यूज़ चैनल
    हक की आवाज न्यूज़ चैनल
    Voice of people Dhaurahara, Lakhimpur Kheri•
    16 hrs ago
  • जिला अस्पताल ओयल में उम्मीद की किरण बने डॉ. अंशुल गुप्ता, फेफड़े से पानी निकालकर युवक की बचाई जान पीयूष की टूटती सांसों को दी नई जिंदगी, परिजनों ने कहा – हमारे लिए भगवान से कम नहीं डॉक्टर साहब लखीमपुर खीरी। एक समय ऐसा भी था जब जिला अस्पताल ओयल से लोगों की उम्मीदें लगभग टूट चुकी थीं, लेकिन अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं। युवा चिकित्सक डॉ. अंशुल गुप्ता (MBBS, MD) की तैनाती के बाद जिला अस्पताल में इलाज की व्यवस्था में नया भरोसा और विश्वास देखने को मिल रहा है। अपने सरल, सौम्य और मानवीय स्वभाव के साथ-साथ कुशल कार्यशैली के कारण डॉ. अंशुल गुप्ता जनपद में चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में एक अलग पहचान बना रहे हैं,गुरुवार को डॉ. अंशुल गुप्ता एक बार फिर चर्चा में आ गए, जब उन्होंने अपनी सूझबूझ और चिकित्सकीय दक्षता से एक युवक की टूटती सांसों की डोर को फिर से जोड़ दिया। जानकारी के अनुसार गढ़ी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी लखीमपुर निवासी पीयूष अवस्थी को अचानक फेफड़े में पानी भर जाने के कारण तेज दर्द और सांस लेने में गंभीर परेशानी होने लगी। हालत इतनी बिगड़ गई कि परिजनों को युवक की जान का खतरा महसूस होने लगा परिजन आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल ओयल लेकर पहुंचे। वहां डॉ. अंशुल गुप्ता ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल उपचार शुरू किया। उन्होंने बिना समय गंवाए फेफड़े में नली डालकर करीब एक लीटर पानी बाहर निकाला, जिससे युवक को तुरंत राहत मिली और उसकी सांसें सामान्य होने लगीं,समय रहते किए गए इस उपचार से युवक की जान बच गई और उसकी हालत स्थिर हो गई। बेटे को सुरक्षित देखकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। परिजनों ने डॉ. अंशुल गुप्ता को ईश्वर का रूप बताते हुए कहा कि “अगर समय पर डॉक्टर साहब इलाज न करते तो शायद हमारे बेटे को बचाना मुश्किल हो जाता,डॉ. अंशुल गुप्ता की इस मानवीय सेवा और काबिलियत की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे समर्पित और संवेदनशील चिकित्सक ही सरकारी अस्पतालों में लोगों का भरोसा फिर से मजबूत कर रहे हैं।
    2
    जिला अस्पताल ओयल में उम्मीद की किरण बने डॉ. अंशुल गुप्ता, फेफड़े से पानी निकालकर युवक की बचाई जान
पीयूष की टूटती सांसों को दी नई जिंदगी, परिजनों ने कहा – हमारे लिए भगवान से कम नहीं डॉक्टर साहब
लखीमपुर खीरी।
एक समय ऐसा भी था जब जिला अस्पताल ओयल से लोगों की उम्मीदें लगभग टूट चुकी थीं, लेकिन अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं। युवा चिकित्सक डॉ. अंशुल गुप्ता (MBBS, MD) की तैनाती के बाद जिला अस्पताल में इलाज की व्यवस्था में नया भरोसा और विश्वास देखने को मिल रहा है। अपने सरल, सौम्य और मानवीय स्वभाव के साथ-साथ कुशल कार्यशैली के कारण डॉ. अंशुल गुप्ता जनपद में चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में एक अलग पहचान बना रहे हैं,गुरुवार को डॉ. अंशुल गुप्ता एक बार फिर चर्चा में आ गए, जब उन्होंने अपनी सूझबूझ और चिकित्सकीय दक्षता से एक युवक की टूटती सांसों की डोर को फिर से जोड़ दिया। जानकारी के अनुसार गढ़ी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी लखीमपुर निवासी पीयूष अवस्थी को अचानक फेफड़े में पानी भर जाने के कारण तेज दर्द और सांस लेने में गंभीर परेशानी होने लगी। हालत इतनी बिगड़ गई कि परिजनों को युवक की जान का खतरा महसूस होने लगा परिजन आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल ओयल लेकर पहुंचे। वहां डॉ. अंशुल गुप्ता ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल उपचार शुरू किया। उन्होंने बिना समय गंवाए फेफड़े में नली डालकर करीब एक लीटर पानी बाहर निकाला, जिससे युवक को तुरंत राहत मिली और उसकी सांसें सामान्य होने लगीं,समय रहते किए गए इस उपचार से युवक की जान बच गई और उसकी हालत स्थिर हो गई। बेटे को सुरक्षित देखकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। परिजनों ने डॉ. अंशुल गुप्ता को ईश्वर का रूप बताते हुए कहा कि “अगर समय पर डॉक्टर साहब इलाज न करते तो शायद हमारे बेटे को बचाना मुश्किल हो जाता,डॉ. अंशुल गुप्ता की इस मानवीय सेवा और काबिलियत की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे समर्पित और संवेदनशील चिकित्सक ही सरकारी अस्पतालों में लोगों का भरोसा फिर से मजबूत कर रहे हैं।
    user_Lavkush Shukla journalist
    Lavkush Shukla journalist
    पत्रकार धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • खाकी के इकबाल को चुनौती: राम वाटिका धाम तुलसी मेले में जुआरियों का तांडव, सूचना देने पर यूट्यूबर पत्रकार को बेल्टों से पीटा । धौरहरा (खीरी): उत्तर प्रदेश में योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति और कानून व्यवस्था का दम भरती है, लेकिन लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में दबंगों ने पुलिस के इन दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। धौरहरा के ऐतिहासिक राम वाटिका धाम मेले में जुआरियों की सूचना पुलिस को देना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। मेले के पीछे चल रहे जुए के अड्डे की खबर देने से नाराज दबंगों ने एक यूट्यूबर पत्रकार पर जानलेवा हमला कर दिया। सरेराह बेल्टों से पत्रकार की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पंडाल में पुलिस, बाग में जुआरियों का राज पुलिस केवल दर्शक बनी है हैरानी की बात यह है कि जिस वक्त यह घटना हुई, मेला पंडाल परिसर में पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद थे। ठीक उसी समय पंडाल के पीछे स्थित बाग में जुआरियों का जमावड़ा लगा था। सूचना के मुताबिक, पत्रकार ने जब जुए की जानकारी पुलिस प्रशासन को साझा की, तो नाराज दबंग जुआरियों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने न केवल पत्रकार को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, बल्कि बेल्ट से प्रहार कर उसे अधमरा कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। कानून व्यवस्था पर स्थानीय लोगों का आक्रोश स्थानीय लोगों का आरोप है कि राम वाटिका धाम मेला अब जुआरियों का सुरक्षित अड्डा बनता जा रहा है। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद खुलेआम जुआ और फिर पत्रकार पर हमले ने सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस सक्रिय होती तो बदमाशों के हौसले इतने बुलंद नहीं होते। पत्रकार संगठनों में उबाल, गिरफ्तारी की मांग इस बर्बरतापूर्ण घटना के बाद क्षेत्र के पत्रकार संगठनों में भारी रोष व्याप्त है। पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। संगठनों का कहना है कि अगर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमले करने वाले सुरक्षित घूमेंगे, तो समाज में गलत संदेश जाएगा। क्या कहती है पुलिस? मामले की गंभीरता को देखते हुए धौरहरा कस्बा चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। आरोपियों के खिलाफ तहरीर प्राप्त हुई है। वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, जांच के उपरांत दोषियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    खाकी के इकबाल को चुनौती: राम वाटिका धाम तुलसी मेले में जुआरियों का तांडव, सूचना देने पर यूट्यूबर पत्रकार को बेल्टों से पीटा ।
धौरहरा (खीरी): उत्तर प्रदेश में योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति और कानून व्यवस्था का दम भरती है, लेकिन लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में दबंगों ने पुलिस के इन दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। धौरहरा के ऐतिहासिक राम वाटिका धाम मेले में जुआरियों की सूचना पुलिस को देना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। मेले के पीछे चल रहे जुए के अड्डे की खबर देने से नाराज दबंगों ने एक यूट्यूबर पत्रकार पर जानलेवा हमला कर दिया। सरेराह बेल्टों से पत्रकार की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पंडाल में पुलिस, बाग में जुआरियों का राज पुलिस केवल दर्शक बनी है 
हैरानी की बात यह है कि जिस वक्त यह घटना हुई, मेला पंडाल परिसर में पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद थे। ठीक उसी समय पंडाल के पीछे स्थित बाग में जुआरियों का जमावड़ा लगा था। सूचना के मुताबिक, पत्रकार ने जब जुए की जानकारी पुलिस प्रशासन को साझा की, तो नाराज दबंग जुआरियों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने न केवल पत्रकार को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, बल्कि बेल्ट से प्रहार कर उसे अधमरा कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
कानून व्यवस्था पर स्थानीय लोगों का आक्रोश
स्थानीय लोगों का आरोप है कि राम वाटिका धाम मेला अब जुआरियों का सुरक्षित अड्डा बनता जा रहा है। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद खुलेआम जुआ और फिर पत्रकार पर हमले ने सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस सक्रिय होती तो बदमाशों के हौसले इतने बुलंद नहीं होते।
पत्रकार संगठनों में उबाल, गिरफ्तारी की मांग
इस बर्बरतापूर्ण घटना के बाद क्षेत्र के पत्रकार संगठनों में भारी रोष व्याप्त है। पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। संगठनों का कहना है कि अगर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमले करने वाले सुरक्षित घूमेंगे, तो समाज में गलत संदेश जाएगा।
क्या कहती है पुलिस?
मामले की गंभीरता को देखते हुए धौरहरा कस्बा चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। आरोपियों के खिलाफ तहरीर प्राप्त हुई है। वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, जांच के उपरांत दोषियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Ramu Gupta
    Ramu Gupta
    Advertising Photographer धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • अराजक तत्वों ने खंडित की दुर्गा प्रतिमा, गांव में तनाव दौलतपुर गांव के बाहर स्थापित बाबा कुट्टी पर स्थापित दुर्गा प्रतिमा की मूर्ति को अज्ञात लोगों ने द्वारा खंडित कर दिया गया। सूचना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है, गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के बाहर अति प्राचीनतम बाबा कुट्टी नाम से विख्यात है। कुट्टी पर पीपल पेड़ के नीचे मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित है। इस मूर्ति को गांव के लोग पूजते हैं। वही गुरुवार की देर रात अज्ञात लोगों द्वारा मूर्ति का एक हाथ तोड़ दिया गया। लोगो को जानकारी होने पर मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। और सूचना पुलिस को दी दी गई सूचना के बाद मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया अपनी टीम के साथ पहुंच गए। और मामले की जांच में जुट गए हैं। वही गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। गांव में तनाव बना हुआ है। शांति व्यवस्था को देखते हुए पीएसी सहित भारी पुलिस बल मौजूद है।
    1
    अराजक तत्वों ने खंडित की दुर्गा प्रतिमा, गांव में तनाव 
दौलतपुर गांव के बाहर स्थापित बाबा कुट्टी पर स्थापित दुर्गा प्रतिमा की मूर्ति को अज्ञात लोगों ने द्वारा खंडित कर दिया गया। सूचना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है, गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। 
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के बाहर अति प्राचीनतम बाबा कुट्टी नाम से विख्यात है। कुट्टी पर पीपल पेड़ के नीचे मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित है। इस मूर्ति को गांव के लोग पूजते हैं। वही गुरुवार की देर रात अज्ञात लोगों द्वारा मूर्ति का एक हाथ तोड़ दिया गया। लोगो को जानकारी होने पर मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। और सूचना पुलिस को दी दी गई सूचना के बाद मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया अपनी टीम के साथ पहुंच गए। और मामले की जांच में जुट गए हैं। वही गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। गांव में तनाव बना हुआ है। शांति व्यवस्था को देखते हुए पीएसी सहित भारी पुलिस बल मौजूद है।
    user_Saket
    Saket
    पत्रकार मिहीनपुरवा मोतीपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • ग्राम सभा दौलतपुर में 10 साल पुरानी मां दुर्गा की प्रतिमा का हाथ तोड़ दिया गया था समय करीब रात्रि 12:00 का बताया जा रहा है मौके पर चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्रगिरी मौके पर पहुंच कर कार्यवाही कर रहे हैं स्थानीय लोगों का कहना है इस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कि मांग कर रहे हैं
    1
    ग्राम सभा दौलतपुर में 10 साल पुरानी मां दुर्गा की प्रतिमा का हाथ तोड़ दिया गया था समय करीब रात्रि 12:00 का बताया जा रहा है मौके पर चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्रगिरी मौके पर पहुंच कर कार्यवाही कर रहे हैं स्थानीय लोगों का कहना है इस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कि मांग कर रहे हैं
    user_Vinay Singh
    Vinay Singh
    Mihinpurwa Motipur, Bahraich•
    4 hrs ago
  • लखीमपुर-खीरी लेखपाल की मिलीभगत से घाघरा नदी किनारे खेतों में दिन-रात अवैध खनन, राजस्व विभाग पर उठे सवाल* जिला लखीमपुर खीरी की धौरहरा तहसील क्षेत्र के ब्लॉक रमिया बहेड़ के प्रतापपुर जंगल मटेरा गांव में घाघरा नदी के पास खेतों में खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह अवैध खनन दिन-रात लगातार चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्रीय लेखपाल की मिलीभगत से यह खनन कराया जा रहा है। राजस्व विभाग की जानकारी में होने के बावजूद कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े करता है। लोगों का आरोप है कि अवैध खनन माफिया बेखौफ होकर खेतों और नदी किनारे से मिट्टी और बालू निकाल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी सवाल उठ रहा है कि आखिर किसके इशारे पर यह अवैध खनन लंबे समय से चल रहा है। इस खबर की पुष्टि हम नहीं करते
    1
    लखीमपुर-खीरी 
लेखपाल की मिलीभगत से घाघरा नदी किनारे खेतों में दिन-रात अवैध खनन, राजस्व विभाग पर उठे सवाल*
जिला लखीमपुर खीरी की धौरहरा तहसील क्षेत्र के ब्लॉक रमिया बहेड़ के प्रतापपुर जंगल मटेरा गांव में घाघरा नदी के पास खेतों में खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह अवैध खनन दिन-रात लगातार चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्रीय लेखपाल की मिलीभगत से यह खनन कराया जा रहा है। राजस्व विभाग की जानकारी में होने के बावजूद कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े करता है। लोगों का आरोप है कि अवैध खनन माफिया बेखौफ होकर खेतों और नदी किनारे से मिट्टी और बालू निकाल रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी सवाल उठ रहा है कि आखिर किसके इशारे पर यह अवैध खनन लंबे समय से चल रहा है। इस खबर की पुष्टि हम नहीं करते
    user_यज्ञराज
    यज्ञराज
    Farmer धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.