logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला लखीमपुर खीरी क्षेत्र के द्वारा ब्लॉक रमिया बहेड प्रतापपुर जंगल में घाघरा नदी से खेतों में खुलेआम अवैध खदान लखीमपुर-खीरी लेखपाल की मिलीभगत से घाघरा नदी किनारे खेतों में दिन-रात अवैध खनन, राजस्व विभाग पर उठे सवाल* जिला लखीमपुर खीरी की धौरहरा तहसील क्षेत्र के ब्लॉक रमिया बहेड़ के प्रतापपुर जंगल मटेरा गांव में घाघरा नदी के पास खेतों में खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह अवैध खनन दिन-रात लगातार चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्रीय लेखपाल की मिलीभगत से यह खनन कराया जा रहा है। राजस्व विभाग की जानकारी में होने के बावजूद कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े करता है। लोगों का आरोप है कि अवैध खनन माफिया बेखौफ होकर खेतों और नदी किनारे से मिट्टी और बालू निकाल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी सवाल उठ रहा है कि आखिर किसके इशारे पर यह अवैध खनन लंबे समय से चल रहा है। इस खबर की पुष्टि हम नहीं करते

8 hrs ago
user_यज्ञराज
यज्ञराज
Farmer धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

जिला लखीमपुर खीरी क्षेत्र के द्वारा ब्लॉक रमिया बहेड प्रतापपुर जंगल में घाघरा नदी से खेतों में खुलेआम अवैध खदान लखीमपुर-खीरी लेखपाल की मिलीभगत से घाघरा नदी किनारे खेतों में दिन-रात अवैध खनन, राजस्व विभाग पर उठे सवाल* जिला लखीमपुर खीरी की धौरहरा तहसील क्षेत्र के ब्लॉक रमिया बहेड़ के प्रतापपुर जंगल मटेरा गांव में घाघरा नदी के पास खेतों में खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह अवैध खनन दिन-रात लगातार चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्रीय लेखपाल की मिलीभगत से यह खनन कराया जा रहा है। राजस्व विभाग की जानकारी में होने के बावजूद कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े करता है। लोगों का आरोप है कि अवैध खनन माफिया बेखौफ होकर खेतों और नदी किनारे से मिट्टी और बालू निकाल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी सवाल उठ रहा है कि आखिर किसके इशारे पर यह अवैध खनन लंबे समय से चल रहा है। इस खबर की पुष्टि हम नहीं करते

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शहर के पटेलनगर में भारत गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं की लगी लंबी कतारें । जिम्मेदार अधिकारी जवाब देने से कर रहे हैं बचने की कोशिश।
    1
    शहर के पटेलनगर में भारत गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं की लगी लंबी कतारें ।
जिम्मेदार अधिकारी जवाब देने से कर रहे हैं बचने की कोशिश।
    user_Lakhimpur Kheri दस्तक
    Lakhimpur Kheri दस्तक
    Social Media Manager धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लखीमपुर-खीरी लेखपाल की मिलीभगत से घाघरा नदी किनारे खेतों में दिन-रात अवैध खनन, राजस्व विभाग पर उठे सवाल* जिला लखीमपुर खीरी की धौरहरा तहसील क्षेत्र के ब्लॉक रमिया बहेड़ के प्रतापपुर जंगल मटेरा गांव में घाघरा नदी के पास खेतों में खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह अवैध खनन दिन-रात लगातार चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्रीय लेखपाल की मिलीभगत से यह खनन कराया जा रहा है। राजस्व विभाग की जानकारी में होने के बावजूद कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े करता है। लोगों का आरोप है कि अवैध खनन माफिया बेखौफ होकर खेतों और नदी किनारे से मिट्टी और बालू निकाल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी सवाल उठ रहा है कि आखिर किसके इशारे पर यह अवैध खनन लंबे समय से चल रहा है। इस खबर की पुष्टि हम नहीं करते
    1
    लखीमपुर-खीरी 
लेखपाल की मिलीभगत से घाघरा नदी किनारे खेतों में दिन-रात अवैध खनन, राजस्व विभाग पर उठे सवाल*
जिला लखीमपुर खीरी की धौरहरा तहसील क्षेत्र के ब्लॉक रमिया बहेड़ के प्रतापपुर जंगल मटेरा गांव में घाघरा नदी के पास खेतों में खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह अवैध खनन दिन-रात लगातार चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्रीय लेखपाल की मिलीभगत से यह खनन कराया जा रहा है। राजस्व विभाग की जानकारी में होने के बावजूद कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े करता है। लोगों का आरोप है कि अवैध खनन माफिया बेखौफ होकर खेतों और नदी किनारे से मिट्टी और बालू निकाल रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी सवाल उठ रहा है कि आखिर किसके इशारे पर यह अवैध खनन लंबे समय से चल रहा है। इस खबर की पुष्टि हम नहीं करते
    user_यज्ञराज
    यज्ञराज
    Farmer धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • न्यूज़ | धौरहरा पर जानलेवा हमला, बेल्ट से किया प्रहार धौब्रेकिंगरहरा क्षेत्र के राम वाटीका धाम मेले में जुआरियों का जमावड़ा लगने की सूचना पुलिस प्रशासन को देने के बाद एक पत्रकार पर कुछ असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पत्रकार को गंदी-गंदी गालियां देते हुए बेल्ट से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि मेले में खुलेआम जुआ खेला जा रहा था। इसकी जानकारी पत्रकार द्वारा पुलिस प्रशासन को देने के बाद नाराज जुआरियों ने पत्रकार को घेरकर हमला कर दिया। इस घटना से क्षेत्र के पत्रकारों में भारी आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राम वाटीका धाम मेला जुआरियों का अड्डा बनता जा रहा है, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पत्रकार संगठनों ने प्रशासन से हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी और पत्रकार की सुरक्षा की मांग की है। UP Gram Kranti News (धौरहरा)
    1
    न्यूज़ | धौरहरा
पर जानलेवा हमला, बेल्ट से किया प्रहार
धौब्रेकिंगरहरा क्षेत्र के राम वाटीका धाम मेले में जुआरियों का जमावड़ा लगने की सूचना पुलिस प्रशासन को देने के बाद एक पत्रकार पर कुछ असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पत्रकार को गंदी-गंदी गालियां देते हुए बेल्ट से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
बताया जा रहा है कि मेले में खुलेआम जुआ खेला जा रहा था। इसकी जानकारी पत्रकार द्वारा पुलिस प्रशासन को देने के बाद नाराज जुआरियों ने पत्रकार को घेरकर हमला कर दिया। इस घटना से क्षेत्र के पत्रकारों में भारी आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि राम वाटीका धाम मेला जुआरियों का अड्डा बनता जा रहा है, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पत्रकार संगठनों ने प्रशासन से हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी और पत्रकार की सुरक्षा की मांग की है।
UP Gram Kranti News
(धौरहरा)
    user_हक की आवाज न्यूज़ चैनल
    हक की आवाज न्यूज़ चैनल
    Voice of people Dhaurahara, Lakhimpur Kheri•
    15 hrs ago
  • जिला अस्पताल ओयल में उम्मीद की किरण बने डॉ. अंशुल गुप्ता, फेफड़े से पानी निकालकर युवक की बचाई जान पीयूष की टूटती सांसों को दी नई जिंदगी, परिजनों ने कहा – हमारे लिए भगवान से कम नहीं डॉक्टर साहब लखीमपुर खीरी। एक समय ऐसा भी था जब जिला अस्पताल ओयल से लोगों की उम्मीदें लगभग टूट चुकी थीं, लेकिन अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं। युवा चिकित्सक डॉ. अंशुल गुप्ता (MBBS, MD) की तैनाती के बाद जिला अस्पताल में इलाज की व्यवस्था में नया भरोसा और विश्वास देखने को मिल रहा है। अपने सरल, सौम्य और मानवीय स्वभाव के साथ-साथ कुशल कार्यशैली के कारण डॉ. अंशुल गुप्ता जनपद में चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में एक अलग पहचान बना रहे हैं,गुरुवार को डॉ. अंशुल गुप्ता एक बार फिर चर्चा में आ गए, जब उन्होंने अपनी सूझबूझ और चिकित्सकीय दक्षता से एक युवक की टूटती सांसों की डोर को फिर से जोड़ दिया। जानकारी के अनुसार गढ़ी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी लखीमपुर निवासी पीयूष अवस्थी को अचानक फेफड़े में पानी भर जाने के कारण तेज दर्द और सांस लेने में गंभीर परेशानी होने लगी। हालत इतनी बिगड़ गई कि परिजनों को युवक की जान का खतरा महसूस होने लगा परिजन आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल ओयल लेकर पहुंचे। वहां डॉ. अंशुल गुप्ता ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल उपचार शुरू किया। उन्होंने बिना समय गंवाए फेफड़े में नली डालकर करीब एक लीटर पानी बाहर निकाला, जिससे युवक को तुरंत राहत मिली और उसकी सांसें सामान्य होने लगीं,समय रहते किए गए इस उपचार से युवक की जान बच गई और उसकी हालत स्थिर हो गई। बेटे को सुरक्षित देखकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। परिजनों ने डॉ. अंशुल गुप्ता को ईश्वर का रूप बताते हुए कहा कि “अगर समय पर डॉक्टर साहब इलाज न करते तो शायद हमारे बेटे को बचाना मुश्किल हो जाता,डॉ. अंशुल गुप्ता की इस मानवीय सेवा और काबिलियत की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे समर्पित और संवेदनशील चिकित्सक ही सरकारी अस्पतालों में लोगों का भरोसा फिर से मजबूत कर रहे हैं।
    2
    जिला अस्पताल ओयल में उम्मीद की किरण बने डॉ. अंशुल गुप्ता, फेफड़े से पानी निकालकर युवक की बचाई जान
पीयूष की टूटती सांसों को दी नई जिंदगी, परिजनों ने कहा – हमारे लिए भगवान से कम नहीं डॉक्टर साहब
लखीमपुर खीरी।
एक समय ऐसा भी था जब जिला अस्पताल ओयल से लोगों की उम्मीदें लगभग टूट चुकी थीं, लेकिन अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं। युवा चिकित्सक डॉ. अंशुल गुप्ता (MBBS, MD) की तैनाती के बाद जिला अस्पताल में इलाज की व्यवस्था में नया भरोसा और विश्वास देखने को मिल रहा है। अपने सरल, सौम्य और मानवीय स्वभाव के साथ-साथ कुशल कार्यशैली के कारण डॉ. अंशुल गुप्ता जनपद में चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में एक अलग पहचान बना रहे हैं,गुरुवार को डॉ. अंशुल गुप्ता एक बार फिर चर्चा में आ गए, जब उन्होंने अपनी सूझबूझ और चिकित्सकीय दक्षता से एक युवक की टूटती सांसों की डोर को फिर से जोड़ दिया। जानकारी के अनुसार गढ़ी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी लखीमपुर निवासी पीयूष अवस्थी को अचानक फेफड़े में पानी भर जाने के कारण तेज दर्द और सांस लेने में गंभीर परेशानी होने लगी। हालत इतनी बिगड़ गई कि परिजनों को युवक की जान का खतरा महसूस होने लगा परिजन आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल ओयल लेकर पहुंचे। वहां डॉ. अंशुल गुप्ता ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल उपचार शुरू किया। उन्होंने बिना समय गंवाए फेफड़े में नली डालकर करीब एक लीटर पानी बाहर निकाला, जिससे युवक को तुरंत राहत मिली और उसकी सांसें सामान्य होने लगीं,समय रहते किए गए इस उपचार से युवक की जान बच गई और उसकी हालत स्थिर हो गई। बेटे को सुरक्षित देखकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। परिजनों ने डॉ. अंशुल गुप्ता को ईश्वर का रूप बताते हुए कहा कि “अगर समय पर डॉक्टर साहब इलाज न करते तो शायद हमारे बेटे को बचाना मुश्किल हो जाता,डॉ. अंशुल गुप्ता की इस मानवीय सेवा और काबिलियत की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे समर्पित और संवेदनशील चिकित्सक ही सरकारी अस्पतालों में लोगों का भरोसा फिर से मजबूत कर रहे हैं।
    user_Lavkush Shukla journalist
    Lavkush Shukla journalist
    पत्रकार धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • खाकी के इकबाल को चुनौती: राम वाटिका धाम तुलसी मेले में जुआरियों का तांडव, सूचना देने पर यूट्यूबर पत्रकार को बेल्टों से पीटा । धौरहरा (खीरी): उत्तर प्रदेश में योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति और कानून व्यवस्था का दम भरती है, लेकिन लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में दबंगों ने पुलिस के इन दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। धौरहरा के ऐतिहासिक राम वाटिका धाम मेले में जुआरियों की सूचना पुलिस को देना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। मेले के पीछे चल रहे जुए के अड्डे की खबर देने से नाराज दबंगों ने एक यूट्यूबर पत्रकार पर जानलेवा हमला कर दिया। सरेराह बेल्टों से पत्रकार की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पंडाल में पुलिस, बाग में जुआरियों का राज पुलिस केवल दर्शक बनी है हैरानी की बात यह है कि जिस वक्त यह घटना हुई, मेला पंडाल परिसर में पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद थे। ठीक उसी समय पंडाल के पीछे स्थित बाग में जुआरियों का जमावड़ा लगा था। सूचना के मुताबिक, पत्रकार ने जब जुए की जानकारी पुलिस प्रशासन को साझा की, तो नाराज दबंग जुआरियों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने न केवल पत्रकार को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, बल्कि बेल्ट से प्रहार कर उसे अधमरा कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। कानून व्यवस्था पर स्थानीय लोगों का आक्रोश स्थानीय लोगों का आरोप है कि राम वाटिका धाम मेला अब जुआरियों का सुरक्षित अड्डा बनता जा रहा है। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद खुलेआम जुआ और फिर पत्रकार पर हमले ने सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस सक्रिय होती तो बदमाशों के हौसले इतने बुलंद नहीं होते। पत्रकार संगठनों में उबाल, गिरफ्तारी की मांग इस बर्बरतापूर्ण घटना के बाद क्षेत्र के पत्रकार संगठनों में भारी रोष व्याप्त है। पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। संगठनों का कहना है कि अगर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमले करने वाले सुरक्षित घूमेंगे, तो समाज में गलत संदेश जाएगा। क्या कहती है पुलिस? मामले की गंभीरता को देखते हुए धौरहरा कस्बा चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। आरोपियों के खिलाफ तहरीर प्राप्त हुई है। वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, जांच के उपरांत दोषियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    खाकी के इकबाल को चुनौती: राम वाटिका धाम तुलसी मेले में जुआरियों का तांडव, सूचना देने पर यूट्यूबर पत्रकार को बेल्टों से पीटा ।
धौरहरा (खीरी): उत्तर प्रदेश में योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति और कानून व्यवस्था का दम भरती है, लेकिन लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में दबंगों ने पुलिस के इन दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। धौरहरा के ऐतिहासिक राम वाटिका धाम मेले में जुआरियों की सूचना पुलिस को देना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। मेले के पीछे चल रहे जुए के अड्डे की खबर देने से नाराज दबंगों ने एक यूट्यूबर पत्रकार पर जानलेवा हमला कर दिया। सरेराह बेल्टों से पत्रकार की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पंडाल में पुलिस, बाग में जुआरियों का राज पुलिस केवल दर्शक बनी है 
हैरानी की बात यह है कि जिस वक्त यह घटना हुई, मेला पंडाल परिसर में पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद थे। ठीक उसी समय पंडाल के पीछे स्थित बाग में जुआरियों का जमावड़ा लगा था। सूचना के मुताबिक, पत्रकार ने जब जुए की जानकारी पुलिस प्रशासन को साझा की, तो नाराज दबंग जुआरियों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने न केवल पत्रकार को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, बल्कि बेल्ट से प्रहार कर उसे अधमरा कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
कानून व्यवस्था पर स्थानीय लोगों का आक्रोश
स्थानीय लोगों का आरोप है कि राम वाटिका धाम मेला अब जुआरियों का सुरक्षित अड्डा बनता जा रहा है। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद खुलेआम जुआ और फिर पत्रकार पर हमले ने सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस सक्रिय होती तो बदमाशों के हौसले इतने बुलंद नहीं होते।
पत्रकार संगठनों में उबाल, गिरफ्तारी की मांग
इस बर्बरतापूर्ण घटना के बाद क्षेत्र के पत्रकार संगठनों में भारी रोष व्याप्त है। पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। संगठनों का कहना है कि अगर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमले करने वाले सुरक्षित घूमेंगे, तो समाज में गलत संदेश जाएगा।
क्या कहती है पुलिस?
मामले की गंभीरता को देखते हुए धौरहरा कस्बा चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। आरोपियों के खिलाफ तहरीर प्राप्त हुई है। वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, जांच के उपरांत दोषियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Ramu Gupta
    Ramu Gupta
    Advertising Photographer धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • ग्राम सभा दौलतपुर में 10 साल पुरानी मां दुर्गा की प्रतिमा का हाथ तोड़ दिया गया था समय करीब रात्रि 12:00 का बताया जा रहा है मौके पर चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्रगिरी मौके पर पहुंच कर कार्यवाही कर रहे हैं स्थानीय लोगों का कहना है इस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कि मांग कर रहे हैं
    1
    ग्राम सभा दौलतपुर में 10 साल पुरानी मां दुर्गा की प्रतिमा का हाथ तोड़ दिया गया था समय करीब रात्रि 12:00 का बताया जा रहा है मौके पर चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्रगिरी मौके पर पहुंच कर कार्यवाही कर रहे हैं स्थानीय लोगों का कहना है इस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कि मांग कर रहे हैं
    user_Vinay Singh
    Vinay Singh
    Mihinpurwa Motipur, Bahraich•
    3 hrs ago
  • @मनमोहन तिवारी मास्टर इन जर्नलिश्म एंड मास कम्युनिकेशन.... सन ऑफ़ उत्तर प्रदेश...... गैस सिलेंडर को लेकर #परेशान हुए #उपभोक्ताओं ने #घंटों नहीं #कई दिनों तक #खेल रहे #परेशानी #आखिर क्यों #जानिए इस #वीडियो में #साथ ही #जान लीजिए #गैस सिलेंडर पर #लागू ये #नियम यदि आपको #चाहिए #समय पर #गैस सिलेंडर तो #देखिए #पूर #वीडियो जिससे आपको हो सके #सही जानकारी... Man Mohan Tiwari दोस्तो #लाइक #शेयर #कमेंट की बात नहीं करेंगे हम #परंतु हमें #फॉलो जरूर कर लीजिए #ताकि आपको #आपके #क्षेत्र त्र की #हर छोटी बड़ी खबर देख सके
    1
    @मनमोहन तिवारी मास्टर इन जर्नलिश्म एंड मास कम्युनिकेशन.... सन ऑफ़ उत्तर प्रदेश......
गैस सिलेंडर को लेकर #परेशान हुए #उपभोक्ताओं ने #घंटों नहीं #कई दिनों तक #खेल रहे #परेशानी #आखिर क्यों #जानिए इस #वीडियो में #साथ ही #जान लीजिए #गैस सिलेंडर पर #लागू ये #नियम 
यदि आपको #चाहिए #समय पर #गैस सिलेंडर तो #देखिए #पूर #वीडियो जिससे आपको हो सके #सही जानकारी...
Man Mohan Tiwari 
दोस्तो #लाइक #शेयर #कमेंट की बात नहीं करेंगे हम #परंतु हमें #फॉलो जरूर कर लीजिए #ताकि आपको #आपके #क्षेत्र त्र की #हर छोटी बड़ी खबर देख सके
    user_Manmohan Tiwari
    Manmohan Tiwari
    Local News Reporter मिहीनपुरवा मोतीपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शाहजहांपुर जिले की खुटार ब्लॉक के ग्राम सिमरई में आज तक विकास की गंगा नहीं बह सकी। गांव के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। पंचायत चुनाव नजदीक आ चुके हैं और वर्तमान प्रधान का कार्यकाल भी समाप्ति की ओर है, लेकिन पूरे कार्यकाल में गांव में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हो सके। गांव की अधिकांश सड़कें जर्जर हालत में पड़ी हुई हैं, जिससे आवागमन में काफी परेशानी होती है। बरसात के समय हालात और भी बदतर हो जाते हैं। नालियों का निर्माण न होने के कारण गांव का गंदा पानी सड़कों और गलियों में भर जाता है, जिससे कीचड़ और गंदगी फैल जाती है। गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कीचड़ और गंदगी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जिम्मेदारों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया। अब पंचायत चुनाव नजदीक आने पर ग्रामीण उम्मीद जता रहे हैं कि नई पंचायत बनने के बाद गांव के विकास कार्यों पर ध्यान दिया जाएगा और वर्षों से चली आ रही समस्याओं से निजात मिलेगी।
    1
    शाहजहांपुर जिले की खुटार ब्लॉक के ग्राम सिमरई में आज तक विकास की गंगा नहीं बह सकी। गांव के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। पंचायत चुनाव नजदीक आ चुके हैं और वर्तमान प्रधान का कार्यकाल भी समाप्ति की ओर है, लेकिन पूरे कार्यकाल में गांव में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हो सके।
गांव की अधिकांश सड़कें जर्जर हालत में पड़ी हुई हैं, जिससे आवागमन में काफी परेशानी होती है। बरसात के समय हालात और भी बदतर हो जाते हैं। नालियों का निर्माण न होने के कारण गांव का गंदा पानी सड़कों और गलियों में भर जाता है, जिससे कीचड़ और गंदगी फैल जाती है।
गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कीचड़ और गंदगी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जिम्मेदारों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया। अब पंचायत चुनाव नजदीक आने पर ग्रामीण उम्मीद जता रहे हैं कि नई पंचायत बनने के बाद गांव के विकास कार्यों पर ध्यान दिया जाएगा और वर्षों से चली आ रही समस्याओं से निजात मिलेगी।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.