पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर भू-माफियाओं का कब्जा: जल निकासी की पुलिया पाटकर की जा रही अवैध प्लाटिंग पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर भू-माफियाओं का कब्जा: जल निकासी की पुलिया पाटकर की जा रही अवैध प्लाटिंग लखीमपुर खीरी की तहसील पलिया कला पलिया कलां पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर स्थित मझगई ग्राम पंचायत के वनघुसरी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग का धंधा चरम पर है। भू-माफियाओं ने निजी मुनाफे के चक्कर में जल निकासी के लिए बनी सरकारी पुलिया को मिट्टी डालकर पाट दिया है, जिससे क्षेत्र में जलभराव का गंभीर संकट पैदा हो गया है। हैरानी की बात यह है कि सिंचाई विभाग इस पूरी घटना पर रहस्यमयी चुप्पी साधे हुए है, जिसके चलते स्थानीय ग्रामीणों और किसानों में भारी आक्रोश है। पुलिया बंद होने से जलभराव का खतरा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवे के किनारे स्थित इस नाले और पुलिया को मिट्टी से भरकर समतल कर दिया गया है ताकि अवैध रूप से प्लॉट काटकर बेचे जा सकें। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल निकासी का मुख्य मार्ग अवरुद्ध होने से आगामी बरसात के मौसम में भारी तबाही की आशंका है। यदि समय रहते इसे नहीं खोला गया, तो न केवल आसपास के किसानों की फसलें बर्बाद होंगी, बल्कि स्टेट हाईवे की सड़क को भी गंभीर क्षति पहुँच सकती है। अधिकारियों की भूमिका पर सवाल स्टेट हाईवे जैसी महत्वपूर्ण सड़क के किनारे दिन-दहाड़े हो रहे इस अवैध निर्माण कार्य की जानकारी होने के बाद भी संबंधित विभागीय अधिकारियों का मूकदर्शक बने रहना कई सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत की जमीन पर भी दबंग भूमि माफिया का है कब्जा विभागीय अधिकारियों और भू-माफियाओं के बीच मिलीभगत के बिना इतना बड़ा अतिक्रमण संभव नहीं है। किसानों और ग्रामीणों में भारी रोष इस क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण हटाकर पुलिया को बहाल किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

- पलिया के सभासदों ने पलिया कोतवाली प्रभारी पर आरोप लगाते हुए बताया कि इन्होंने हमारे मान सम्मान को ठेस पहुंचाया है कहीं ना कहीं पलिया पुलिस की अध्यक्ष के मामले में संयुक्त है इसलिए इन पर ठोस कार्रवाही नहीं हो पा रही वहां पर मौजूद नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने कहा कि ड्रग्स कारोबारी पर कम से कम 10 साल की सजा या आजीवन कारावास जैसे कठोर सजा का प्रावधान लागू हो जिससे इन पर अंकुश लगाया जा सके और उनकी संपत्ति का जपतिकरण और बुलडोजर जैसी कठोर कार्रवाई की जाए जिससे हमारी पलिया की युवा पीढ़ी बर्बाद होने से बच सके।1
- Post by Aman kumar gupta1
- Post by Rida1
- *ब्रेकिंग न्यूज़* *तिकोनिया खीरी गंगानगर का मामला तेंदुए का फिर से हुआ आतंक चालू तेंदुए ने खड़क सिंह सुब्बा सिंह के पालतू कुत्ते को बनाया भाय का आतंक बना हुआ है*1
- Post by यूपी समाचार1
- पहाड़ापुर सवारन एक घर मे लकड़ी वाले चूल्हे पर खाना बनातें वक्त लगी आग घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुवा राख घरवाले परिजनों का रो-रोकर हुवा बुरा हाल1
- पलिया कलां (खीरी) शहर में स्मैक के बढ़ते अवैध कारोबार की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे नगर पालिका परिषद के सभासदों को उस समय गहरा झटका लगा, जब प्रभारी निरीक्षक ने उनकी बात सुनने के बजाय उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया। इस घटना से आक्रोशित सभासदों ने उप जिलाधिकारी (SDM) पलिया, डॉ. अमरीश कुमार से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई और एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा। पलिया क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रही स्मैक और नशीले पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग लेकर कोतवाली गए थे। मनोज गुप्ता सभासद का आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक पंकज त्रिपाठी ने जनहित के इस मुद्दे पर कार्रवाई करने के बजाय उनके साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया और उन्हें फटकार लगाई। ज्ञापन के माध्यम से सभासदों ने न केवल नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है, बल्कि पुलिस के इस व्यवहार के बाद अपने और अपने परिवार के जान-माल की सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। एसडीएम डॉ. अमरीश कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सभासदों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह का व्यवहार होगा, तो आम जनता की सुनवाई कैसे होगी। समस्त सभासद रहे मौजूद।1
- Post by FH.NEWS1
- *इस वक्त की बड़ी खबर* लखीमपुर खीरी। पहाड़ापुर सवारन एक घर मे लकड़ी वाले चूल्हे पर खाना बनातें वक्त लगी आग घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुवा राख घरवाले परिजनों का रो-रोकर हुवा बुरा हाल1